Tuesday, 31 March 2026

आजमगढ़ डॉ अनूप ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में घायल लावारिस युवक को मिली नई जिंदगी 45 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा युवक, तीन युवकों ने दिखाई हिम्मत और इंसानियत डॉक्टरों की तत्परता और 2 सफल सर्जरी से बची जान, “राहवीर” जैसी पहल का मिला संदेश


 आजमगढ़ डॉ अनूप ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में घायल लावारिस युवक को मिली नई जिंदगी


45 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा युवक, तीन युवकों ने दिखाई हिम्मत और इंसानियत


डॉक्टरों की तत्परता और 2 सफल सर्जरी से बची जान, “राहवीर” जैसी पहल का मिला संदेश



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मानवता, साहस और समय पर मदद की एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया कि संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। 15 मार्च 2026 को गाजीपुर जनपद के बहरियाबाद क्षेत्र के पास एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय मोनू चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक की टक्कर एक ट्रक से हो गई थी, जिसके बाद वह सड़क किनारे गिरकर तड़पता रहा। वह अपनी ननिहाल से वापस आ रहा था। हैरानी की बात यह रही कि लगभग 45 मिनट तक वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने मदद के लिए पहल नहीं की। 


इसी बीच अनिल यादव, स्वतंत्र सिंह और संदीप चौहान नामक तीन युवकों ने बिना किसी भय या हिचक के मानवता का परिचय दिया। वे घायल युवक को पहचानते भी नहीं थे, फिर भी उसे तत्काल आजमगढ़ के लाइफलाइन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही इमरजेंसी विभाग के डॉक्टरों ने बिना किसी औपचारिकता और आर्थिक चिंता के इलाज शुरू कर दिया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनूप ने सीटी स्कैन में गंभीर चोटें पाईं और तुरंत ऑपरेशन का निर्णय लिया। उन्होंने बिना देरी किए सर्जरी कर युवक की जान बचाई। हालांकि अगले ही दिन मरीज की हालत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद दूसरी जटिल सर्जरी करनी पड़ी। डॉ. अनूप और उनकी टीम ने एक बार फिर सफलता हासिल करते हुए युवक को नई जिंदगी दी। कुछ दिनों के इलाज के बाद अब मोनू चौहान स्वस्थ होकर घर लौटने के लिए तैयार है।


 लाइफलाइन अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनका संस्थान हमेशा से ऐसे लावारिस और गंभीर मरीजों के इलाज के लिए प्रतिबद्ध रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आएं। यह घटना न केवल मानवता की मिसाल है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि “राहवीर” योजना जैसे प्रयास लोगों को प्रेरित करने के लिए हैं। सही समय पर उठाया गया एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है।

Monday, 30 March 2026

आजमगढ़ फूलपुर 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद


 आजमगढ़ फूलपुर 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25,000 के इनामी व गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली।


 पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त सलीम पुत्र इम्तियाज निवासी सतुवहिया की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सच्चिदानंद व उनकी टीम ने किठावें नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे करीब 12:17 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।


 पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ मिलकर गोवध जैसे संगठित अपराध में संलिप्त है और बचाव के लिए अवैध हथियार रखता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में कोतवाल फूलपुर सच्चिदानंद के साथ उपनिरीक्षक अजीज खान व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

आजमगढ़ कन्धरापुर पुलिस मुठभेड़ में 2 अंतरजनपदीय शातिर बदमाशों को लगी गोली अवैध तमंचा, कारतूस व लूटी गई चैन बरामद, 1 आरोपी फरार

आजमगढ़ कन्धरापुर पुलिस मुठभेड़ में 2 अंतरजनपदीय शातिर बदमाशों को लगी गोली



अवैध तमंचा, कारतूस व लूटी गई चैन बरामद, 1 आरोपी फरार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना कन्धरापुर क्षेत्र में पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध असलहे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूटी गई सोने की चैन बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय थे और आजमगढ़ समेत आसपास के जिलों में चोरी, लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। घटना की शुरुआत 26 मार्च 2026 को हुई, जब एक महिला ने थाना कन्धरापुर में शिकायत दर्ज कराई कि भंवरनाथ मंदिर से लौटते समय बिजौरा कॉलोनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से सोने की चैन छीन ली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 


जांच के दौरान सामने आया कि इस वारदात में शामिल आरोपी शातिर अपराधी हैं, जो विभिन्न जनपदों में सक्रिय रहकर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 30 मार्च 2026 की देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश मोटरसाइकिल से किशुनदासपुर से कम्हेनपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चन्द्रमा ऋषि आश्रम के पास पुलिया पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे अपने फरार साथी छोटू सिंह के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में छिनैती और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।


 उन्होंने 26 मार्च 2026 को भंवरनाथ क्षेत्र में महिला से चैन छीनने की वारदात भी स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी फिर से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), मिस व खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और लूटी गई चैन बरामद की है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Sunday, 29 March 2026

आजमगढ़ जीयनपुर संदिग्ध हालात में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी 2 दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी, पुलिस जांच पर उठे सवाल


 आजमगढ़ जीयनपुर संदिग्ध हालात में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी



2 दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी, पुलिस जांच पर उठे सवाल



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब अल्लीपुर सिवान में एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चचार्एं शुरू हो गईं। सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक की पहचान धरौहरा गांव निवासी इम्तेयाज अहमद (73 वर्ष), पुत्र अब्दुल कयूम के रूप में हुई है।


 परिजनों के अनुसार, इम्तेयाज अहमद बीते कुछ दिनों से लापता थे, जिसके चलते उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दो दिन पहले ही जीयनपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद उनका इस तरह संदिग्ध हालात में शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।


 स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते सक्रियता दिखाती, तो शायद वृद्ध की जान बचाई जा सकती थी। इलाके में यह भी चर्चा है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद खोजबीन में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई। इसको लेकर लोगों में पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी भी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 


अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि यह हत्या का मामला है, या हादसा है या किसी अन्य कारण से मृत्यु हुई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Saturday, 28 March 2026

आजमगढ़ जीयनपुर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी की हालत गंभीर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, मृतक के परिवार में मचा कोहराम


 आजमगढ़ जीयनपुर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी की हालत गंभीर


अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, मृतक के परिवार में मचा कोहराम



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी अभय मौर्य (36) अपनी पत्नी शशिकला (34) के साथ किसी काम से आजमगढ़ आए थे।


 काम निपटाने के बाद दोनों शाम के समय बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला (जमीन हरखोरी) गांव के पास पहुंचे, तभी लाटघाट की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात चार एक पहिया वाहन ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाटघाट पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद अभय मौर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी शशिकला की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल शशिकला का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई महेश की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि अभय मौर्य अपने परिवार के बड़े बेटे थे और उनके दो छोटे-छोटे पुत्र हैं। उनकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी वाहन व चालक को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

आजमगढ़ विकास खण्ड जहानागंज में परीक्षा व्यवस्था फेल, 15 स्कूलों में नहीं पहुंचा गणित का पेपर प्रश्नपत्र के इंतजार में बैठे रहे छात्र, शिक्षक भी रहे असमंजस में, अभिभावकों में नाराजगी, अधिकारियों ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन


 आजमगढ़ विकास खण्ड जहानागंज में परीक्षा व्यवस्था फेल, 15 स्कूलों में नहीं पहुंचा गणित का पेपर


प्रश्नपत्र के इंतजार में बैठे रहे छात्र, शिक्षक भी रहे असमंजस में, अभिभावकों में नाराजगी, अधिकारियों ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के विकासखंड जहानागंज में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में आयोजित कक्षा 5 और कक्षा 8 की गणित एवं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। व्यवस्थागत खामियों के चलते 15 उच्च प्राथमिक (जूनियर) विद्यालयों में गणित का प्रश्नपत्र ही नहीं पहुंच सका, जिससे परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। 


जानकारी के अनुसार, ब्लॉक में कुल 103 प्राथमिक और 46 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज, खालसा, अमदही, मंदे, अफजलपुर, निजामपुर, अहिरौली, पारसी, ताड़ी, कलैला, फैजपुर, किशनपुर तथा कंपोजिट विद्यालय सोनापुर, करऊत और कादीपुर सहित कुल 15 विद्यालय ऐसे रहे, जहां गणित का पेपर नहीं पहुंचा। परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं प्रश्नपत्र का इंतजार करते रहे, जबकि शिक्षक भी असमंजस की स्थिति में नजर आए। कई स्थानों पर बच्चों को बिना परीक्षा दिए ही लौटना पड़ा।


 विशेष रूप से कंपोजिट विद्यालय कादीपुर में कक्षा 5 के 12 छात्रों में से केवल 7 को ही गणित का प्रश्नपत्र मिल पाया, जबकि शेष छात्र वंचित रह गए। इस लापरवाही को लेकर अभिभावकों में काफी नाराजगी देखी गई। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने और बच्चों का शैक्षणिक नुकसान न हो। खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे ने बताया कि सभी प्रश्नपत्र जिला स्तर से विद्यालयवार बाइंडिंग कर भेजे गए थे, लेकिन कुछ विद्यालयों में गणित के पेपर नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए वे जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय जा रहे हैं और जल्द ही आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना ने परीक्षा की तैयारियों और प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आजमगढ़ बिलरियागंज पुलिस मुठभेड़, गोवध मामले का वांछित अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद


 आजमगढ़ बिलरियागंज पुलिस मुठभेड़, गोवध मामले का वांछित अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार


फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना बिलरियागंज क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के वध से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम इमलीपुर में प्रतिबंधित पशु की मुंडी व खाल मिलने की घटना में वांछित एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 17 मार्च 2026 को वादी जयप्रकाश यादव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सलमान, तबरेज, सरफराज और मेराज का नाम सामने आया, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। घटना की रात 27/28 मार्च 2026 को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त तबरेज क्षेत्र में आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।


 पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गोवध की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि 16/17 मार्च 2026 की रात सभी ने मिलकर इमलीपुर के खेत में प्रतिबंधित पशु का वध किया और पहचान छिपाने के लिए मुंडी व खाल वहीं छोड़ दी। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मामले में शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत इस कार्रवाई को अहम सफलता माना जा रहा है।


https://youtu.be/dcUhB8GfYUE?si=h3sL8w1IOqlnfcvN

Friday, 27 March 2026

आजमगढ़ गंभीरपुर छाऊ बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पोस्ट से भड़के ग्रामीणों ने किया घेराव, पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला हुआ शांत


 आजमगढ़ गंभीरपुर छाऊ बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार



सोशल मीडिया पोस्ट से भड़के ग्रामीणों ने किया घेराव, पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला हुआ शांत



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छाऊ गांव निवासी अविनाश सरोज उर्फ पप्पू पुत्र लौटू सरोज ने 26 मार्च को सोशल मीडिया पर बाबा साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इस पोस्ट की जानकारी मिलते ही गांव के अन्य समुदाय के लोग आक्रोशित हो उठे।


 शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे ग्रामीण आरोपी के घर के बाहर पहुंच गए और घेराव कर हंगामा  करने लगे। सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

आजमगढ़/बांदा 2 ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक समेत 3 की मौत रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई घटना, जिंदा जल गए चालक और खलासी, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम


 आजमगढ़/बांदा 2 ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक समेत 3 की मौत



रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई घटना, जिंदा जल गए चालक और खलासी, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम


उत्तर प्रदेश आजमगढ़/बांदा, बांदा जिले में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में आजमगढ़ के एक ट्रक चालक समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मटौध थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार की रात उस समय हुआ, जब दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी सूर्यभान राम (50) पिछले कई वर्षों से ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। वह बुधवार की रात अपने खलासी के साथ गिट्टी लोड करने के लिए पेडूरी जा रहे थे।


 बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात सामने से आ रहे गिट्टी लदे एक अन्य ट्रक से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के दौरान दोनों ट्रकों के चालक और खलासी वाहन में ही फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। आग की चपेट में आने से तीनों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही सूर्यभान राम का शव उनके पैतृक गांव पारा पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।

Thursday, 26 March 2026

आजमगढ़ पवई/सरायमीर/गंभीरपुर, अपराधियों पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार का शिकंजा: अब थानों में देनी होगी हाजिरी पुलिस रिपोर्ट के आधार पर 3 अपराधियों पर कार्रवाई, निर्धारित दिनों में थाने पर उपस्थिति अनिवार्य


 आजमगढ़ पवई/सरायमीर/गंभीरपुर, अपराधियों पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार का शिकंजा: अब थानों में देनी होगी हाजिरी



पुलिस रिपोर्ट के आधार पर 3 अपराधियों पर कार्रवाई, निर्धारित दिनों में थाने पर उपस्थिति अनिवार्य




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) द्वारा पुलिस रिपोर्ट के आधार पर तीन अपराधियों पर उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें थाने पर नियमित हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है।


 थाना पवई क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी विजय यादव को आदेश की तिथि से आगामी चार माह तक प्रत्येक सोमवार को थाना पवई में उपस्थित होकर हाजिरी दर्ज करानी होगी। उसके विरुद्ध पूर्व में मारपीट, गाली-गलौज और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। 


थाना सरायमीर क्षेत्र के ग्राम कटघर जलाल निवासी राजीव चौहान पर भी सख्त कार्रवाई की गई है। उसे अगले छह माह तक प्रत्येक मंगलवार को थाना सरायमीर में हाजिरी लगानी होगी। उसके खिलाफ चोरी, जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है। 


इसी तरह थाना गंभीरपुर क्षेत्र के कमरावा निवासी अब्दुल रहमान को भी चार माह तक प्रत्येक सोमवार को थाना गंभीरपुर में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी। उसके खिलाफ भी मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है। प्रशासन का कहना है कि इन अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखना आवश्यक है, ताकि भविष्य में संभावित अपराधों पर रोक लगाई जा सके। आदेश का पालन न करने पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध और कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आम जनता की सुरक्षा के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाए जाते रहेंगे।

आजमगढ़ मुबारकपुर बछड़े की चोरी कर गोवध करने वाले 2 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार अवैध तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद


 आजमगढ़ मुबारकपुर बछड़े की चोरी कर गोवध करने वाले 2 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार


अवैध तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के बछड़े की चोरी कर गोवध कर मांस बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घटना ग्राम बम्हौर की है, जहां 20/21 मार्च 2026 की रात एक बछड़े की चोरी कर उसका वध कर दिया गया था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।


 जांच के दौरान दो आरोपियों इमरान और कासिद का नाम सामने आया। 25/26 मार्च 2026 की रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से क्षेत्र में आ रहे हैं। पुलिस ने गजहड़ा के पास घेराबंदी की, लेकिन संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बाइक गिर गई और आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मौके से दो अवैध तमंचे, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित तरीके से पशु चोरी कर गोवध करते थे और मांस बेचकर लाभ कमाते थे। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Wednesday, 25 March 2026

लखनऊ, लापरवाही पर सीएम योगी का चला डंडा, 12 इंजीनियर निलंबित 7 का तबादला, 7 अन्य के खिलाफ कारण बताओ सहित अन्य नोटिस नल से जल परियोजना में लापरवाही पर हुई बड़ी कार्रवाई

लखनऊ, लापरवाही पर सीएम योगी का चला डंडा, 12 इंजीनियर निलंबित

7 का तबादला, 7 अन्य के खिलाफ कारण बताओ सहित अन्य नोटिस


नल से जल परियोजना में लापरवाही पर हुई बड़ी कार्रवाई



लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हर ग्रामीण घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर चल रही जल जीवन मिशन परियोजना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने 26 इंजीनियरों पर कार्रवाई करते हुए बड़ा संदेश दिया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने कार्यों में देरी और लापरवाही के आरोप में 12 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 4 अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, 7 इंजीनियरों का तबादला भी किया गया है। 


निलंबित किए गए अधिकारियों में लखीमपुर खीरी के अविनाश गुप्ता, जौनपुर के सौमित्र श्रीवास्तव, गाजीपुर के मो. कासिम हाशमी, चंदौली के अमित राजपूत, सीताराम यादव, बिजनौर के अकबर हसन, औरैया के अनुराग गोयल, हाथरस के कुलदीप कुमार सिंह, आजमगढ़ के राजेन्द्र कुमार यादव, बरेली के रूप चंद्र, बाराबंकी के अवनीश प्रताप सिंह और कुशीनगर के धर्मप्रकाश महेश्वरी शामिल हैं। औरैया के अमन यादव, मैनपुरी के अंकित यादव, प्रयागराज के प्रवीण कुट्टी और शामली के फूल सिंह यादव के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। गाजियाबाद के भारत भूषण, आगरा के अमित कुमार और मिर्जापुर के राजेश कुमार गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


 विभाग ने विभिन्न जिलों में तैनात सात इंजीनियरों का स्थानांतरण भी किया है, जिनमें विपिन कुमार वर्मा, मो. असजद, प्रदीप कुमार मिश्रा, उदयराज गुप्ता, अमित कुमार, चन्द्र बोध त्यागी और अजय कुमार शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि सरकार जल जीवन मिशन को मिशन मोड में चला रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यशैली में सुधार न होने पर बर्खास्तगी जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रदेश सरकार ने दोहराया है कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

आजमगढ़ निजामाबाद फर्जी दस्तावेज से विदेशी नागरिकता लेने वाला अभियुक्त गिरफ्तार OCI धारक होते हुए भारतीय मतदाता बनकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का मामला उजागर


 आजमगढ़ निजामाबाद फर्जी दस्तावेज से विदेशी नागरिकता लेने वाला अभियुक्त गिरफ्तार



OCI धारक होते हुए भारतीय मतदाता बनकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का मामला उजागर


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना निजामाबाद पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नाम व पहचान बदलकर विदेशी नागरिकता प्राप्त करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मलेशिया की नागरिकता और पासपोर्ट फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हासिल करने के साथ-साथ भारतीय मतदाता सूची में नाम दर्ज कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आरोप है।


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 24 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक चित्रांशु मिश्रा को सूचना मिली कि मो. कुद्दूस उर्फ कुहूस पुत्र अली रजा निवासी ग्राम सुराई, थाना निजामाबाद, जो वर्तमान में मलेशिया से अपने गांव आया हुआ है, ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अपना और अपने पिता का नाम बदलकर “मोहम्मद कुद्दूस बिन रज्जाग शाह” के नाम से मलेशिया की नागरिकता और पासपोर्ट प्राप्त कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के पास OCI कार्ड होने के बावजूद, जो भारतीय चुनाव में मतदान के लिए अयोग्य बनाता है, उसने भारतीय मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रखा था और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा था। इतना ही नहीं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान भी उसने स्वयं को भारतीय मतदाता के रूप में दर्ज कराने के लिए फार्म-07 भरा था। इस संबंध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 71/26 के तहत धारा 318(4), 319, 335, 336(3), 338, 340 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।


 गिरफ्तारी की कार्रवाई के तहत 25 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक राजनारायण पाण्डेय, चौकी प्रभारी रसीदगंज द्वारा अभियुक्त को थाना परिसर में पूछताछ के लिए बुलाया गया। संतोषजनक जवाब न देने और आरोपों की पुष्टि होने पर उसे सुबह 10:30 बजे विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया तथा अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. कुद्दूस उर्फ कुद्दूस पुत्र अली रजा निवासी ग्राम सुराई, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ (वर्तमान पता मलेशिया) के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजनारायण पाण्डेय एवं चौकी प्रभारी रसीदगंज सहित थाना निजामाबाद की टीम शामिल रही।

बरेली छापेमारी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार घर में चल रहा था देह व्यापार, व्हाट्सएप के जरिए बुलाए जाते थे ग्राहक


 बरेली छापेमारी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार



घर में चल रहा था देह व्यापार, व्हाट्सएप के जरिए बुलाए जाते थे ग्राहक



उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में किला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाकरगंज क्षेत्र में संचालित एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक महिला अपने घर में ही इस अवैध कारोबार को चला रही थी। 


पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम सूचना मिली थी कि बाकरगंज चौकी क्षेत्र में साबरी मस्जिद के पास एक मकान में गुड़िया नाम की महिला देह व्यापार का संचालन कर रही है। सूचना के आधार पर सीओ अंजनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर गुड़िया के साथ गाजियाबाद निवासी कोमल उर्फ स्वाति, बारादरी निवासी मोनिश और बाकरगंज निवासी चांद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिसे सील कर दिया गया। 


पूछताछ में सामने आया कि कोमल उर्फ स्वाति कॉलगर्ल के रूप में यहां आई थी, जिसे गुड़िया ने बुलाया था। गुड़िया अपने घर में कमरा, बेड और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर देह व्यापार संचालित करती थी और प्रति घंटे 500 से 1000 रुपये तक वसूली होती थी, जिसमें उसका कमीशन तय था। गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजकर बुलाते थे। एक गिरफ्तार आरोपी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए दो हजार रुपये देने की बात कबूली है। किला इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला कोमल उर्फ स्वाति अपने लगभग एक साल के बच्चे के साथ यहां आई थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान बच्चा भी मौके पर मौजूद मिला, जिसे मां के साथ ही जेल भेजा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Tuesday, 24 March 2026

आजमगढ़ गम्भीरपुर बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़ा गिरोह पर शिकंजा, 2 वांछित युवतियां गिरफ्तार साल्वर बनकर परीक्षा देने और आधार कार्ड टैम्परिंग के जरिए चल रहा था संगठित रैकेट, STF की कार्रवाई में हुआ था खुलासा

आजमगढ़ गम्भीरपुर बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़ा गिरोह पर शिकंजा, 2 वांछित युवतियां गिरफ्तार



साल्वर बनकर परीक्षा देने और आधार कार्ड टैम्परिंग के जरिए चल रहा था संगठित रैकेट, STF की कार्रवाई में हुआ था खुलासा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में वांछित चल रही दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए STF और स्थानीय पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 6 मार्च 2025 को पंडित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज, मुडहर ठेकमा में छापेमारी की गई थी।


 जांच में सामने आया था कि असली परीक्षार्थियों की जगह साल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी, जिसके लिए आधार कार्ड में फोटो तक बदल दिए जाते थे। इस मामले में विद्यालय प्रबंधन पर भी गंभीर आरोप लगे थे कि प्रति परीक्षार्थी धनराशि लेकर यह अवैध कार्य कराया जा रहा था। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कुछ लोग फरार हो गए थे। विवेचना के दौरान प्रियंका पाल और सीमा का नाम भी प्रकाश में आया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गम्भीरपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को दोनों वांछित अभियुक्ताओं—प्रियंका पाल (निवासी रायपुर, मेहनगर) और सीमा (निवासी मिल्कीपुर, सिधारी) को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पहले से ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में गम्भीरपुर थाने की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

 

आजमगढ़ 24 साल पुराने हत्या मामले में 3 दोषियों को आजीवन की सजा जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक पर 50 हजार जुर्माना; पीड़ित परिवार को 70% राशि देने का आदेश


 आजमगढ़ 24 साल पुराने हत्या मामले में 3 दोषियों को आजीवन की सजा



जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक पर 50 हजार जुर्माना; पीड़ित परिवार को 70% राशि देने का आदेश


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हत्या के 24 साल पुराने मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने तीन आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास तथा 50-50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने मंगलवार को सुनाया।


 अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा मोहम्मद राफे निवासी बैरीडीह थाना देवगांव के पिता सोहराब मुकदमा में पैरवी करने के लिए अक्सर कलेक्ट्री कचहरी आजमगढ़ के पास नीलकंठ होटल में रुकते थे। सोहराब को 19 नवंबर 2002 को मुकदमे पैरवी करने के लिए इलाहाबाद जाना था। उनके साथ जाने के लिए वादी राफे ,उसके चाचा एजाज अहमद तथा इश्तियाक तड़के ही बैरीडीह से होटल पर आ गए। जब सुबह साढ़े छह बजे सब लोग होटल से निकले तो वहीं पर वादी के गांव के इम्तियाज, अलीशेर तथा नदीम आ गए। इम्तियाज के ललकारने पर नदीम और अलीशेर ने वादी के पिता सोहराब को गोली मार दी। घायल सोहराब को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। मामले में जांच पूरी करने के बाद अदालत में सभी आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दिया। अभियोजन पक्ष की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी तथा एडीजीसी दीपक कुमार मिश्रा ने कुल नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी इम्तियाज,अलीशेर तथा नदीम को सश्रम आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को पचास हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने जुमार्ना की 70% राशि मृतक के पुत्र वादी मुकदमा मोहम्मद राफे को दिए जाने का भी आदेश दिया।

आजमगढ़ अहरौला विदेश भेजने के नाम पर युवक से 3.13 लाख की ठगी रूस भेजने का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर भेजने का आरोप


 आजमगढ़ अहरौला विदेश भेजने के नाम पर युवक से 3.13 लाख की ठगी


रूस भेजने का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर भेजने का आरोप


आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी कुलदीप गौड़ ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उससे लगभग 3 लाख 13 हजार 678 रुपये की धोखाधड़ी की गई, लेकिन स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 


पीड़ित कुलदीप गौड़ के अनुसार, वह बेरोजगार था और नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान अम्बेडकरनगर जनपद के बसखरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर शाहपुर नेवरी निवासी अर्जुन प्रजापति उसके घर आया और विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने रूस की एक कंपनी का कथित नियुक्ति पत्र दिखाकर भरोसा दिलाया और वीजा व अन्य खर्च के नाम पर कुल 2 लाख 74 हजार रुपये तथा 4500 रुपये मेडिकल शुल्क मांगे। 


पीड़ित ने अपने फोन से 25 हजार रुपये, बड़े भाई रामलखन के फोन से 1 लाख 45 हजार रुपये तथा भाई के मित्र विशाल यादव द्वारा 25 सितंबर 2025 को बैंक के माध्यम से 49,999 रुपये आरोपी को भेजे। इसके बाद आरोपी ने उसे रूस भेज दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि उसे टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है और नौकरी की कोई व्यवस्था नहीं है। विदेश में फंसे पीड़ित को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक अन्य व्यक्ति की मदद से वह कुछ दिन तक रुका और फिर परिवार को सूचना दी। परिजनों ने 34,278 रुपये की व्यवस्था कर उसका वापसी टिकट कराया, जिसके बाद वह किसी तरह अपने घर लौट सका। पीड़ित का आरोप है कि उसने इस संबंध में अहरौला थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Monday, 23 March 2026

आजमगढ़ कोतवाली 33 लाख की जमीन ठगी का खुलासा, फर्जी दस्तावेज बनाकर गिरोह सक्रिय कोतवाली पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल


 आजमगढ़ कोतवाली 33 लाख की जमीन ठगी का खुलासा, फर्जी दस्तावेज बनाकर गिरोह सक्रिय


कोतवाली पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर की गई बड़े पैमाने की ठगी का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और कूटरचना के जरिए करीब 33.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले का मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, मधुबन कन्धरापुर निवासी रूद्रान्श राय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कृष्ण चन्द्र राय और उसके सहयोगियों ने कोडर अजमतपुर स्थित भूमि को असली बताकर फर्जी नक्शा और दस्तावेज दिखाए। आरोपियों ने किस्तों में भुगतान का झांसा देकर उससे कुल 33.30 लाख रुपये ले लिए। बाद में जांच में पता चला कि दिखाई गई जमीन का बड़ा हिस्सा बंजर और असंबंधित गाटा संख्या का था। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही।


 इस मामले में कोतवाली थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने 23 मार्च  2026 को मुखबिर की सूचना पर बाग लखराव पुलिया के पास से पांच आरोपियों जितेन्द्र कुमार, अभय कुमार, विजय कुमार, महेन्द्र कुमार और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि ठगी की रकम उनके खातों में आई थी, जिसे निकालकर मुख्य आरोपी और उसके परिवार के साथ बांट लिया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्य आरोपी कृष्ण चन्द्र राय को 8 मार्च 2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आजमगढ़ तरवा विवाद के दौरान आटो चालक को मारी गोली तरवा थाना क्षेत्र के सिंहपुर सरैया गांव की घटना, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें गठित


 आजमगढ़ तरवा विवाद के दौरान आटो चालक को मारी गोली


तरवा थाना क्षेत्र के सिंहपुर सरैया गांव की घटना, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें गठित



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के तरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर सरैया गांव में 22 मार्च की रात करीब सात बजे विवाद के दौरान एक आटो चालक को गोली मार दी गई। घटना में घायल श्याम नारायण मौर्य (40) पुत्र स्व. जनार्दन मौर्य को बाएं हाथ में गोली लगी है। 


बताया जा रहा है कि गांव के ही रमेश यादव उर्फ अनार यादव पुत्र सदन यादव ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी, जिससे श्याम नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय के अनुसार, घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। मामले में संबंधित थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन कर दिया गया है।

आजमगढ़ जहानागंज सुसाइड नोट में लिखे शब्दों ने सबको झकझोरा छोटी सी उम्मीद के टूटने से जिंदगी को किया खत्म 2 साल पूर्व हुई थी शादी, ससुराल और मायका दोनों जगह छाया मातम

                                संकेतिक तस्वीर   

 आजमगढ़ जहानागंज सुसाइड नोट में लिखे शब्दों ने सबको झकझोरा


छोटी सी उम्मीद के टूटने से जिंदगी को किया खत्म

2 साल पूर्व हुई थी शादी, ससुराल और मायका दोनों जगह छाया मातम



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के बसगीत गांव में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीयh कविता ने अपने ही कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर जीवन समाप्त कर लिया। शादी को अभी महज 24 महीने ही हुए थे, लेकिन मां बनने की अधूरी चाहत ने उसकी जिंदगी छीन ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें कविता ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए लिखा— “मैं मां नहीं बन सकती हूं, बहुत इलाज कराया, दवा खाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ… इसलिए मैं जा रही हूं।” इन शब्दों ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

 जानकारी के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के परसौली गांव निवासी कविता की शादी 24 अप्रैल 2024 को बसगीत गांव निवासी नीलकमल सरोज के साथ हुई थी। नीलकमल नागपुर में ट्रेलर चालक के रूप में काम करता है। पति के अनुसार, दोनों ने इलाज भी कराया था और डॉक्टरों ने समस्या कविता में बताई थी। काफी समय से इलाज चल रहा था, लेकिन लगातार दवाएं खाने से कविता परेशान हो गई थी और उसने दवा लेने से भी मना कर दिया था। परिजनों का कहना है कि आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत न होने के बावजूद दोनों पक्ष मिलकर उसका इलाज करा रहे थे, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम न मिलने से कविता मानसिक रूप से टूट चुकी थी। धीरे-धीरे वह हताशा में डूबती चली गई और आखिरकार उसने यह कदम उठा लिया।


 थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक छोटी सी उम्मीद के टूटने से एक जिंदगी को खत्म कर दिया, और पीछे छोड़ गया एक ऐसा दर्द, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

Sunday, 22 March 2026

आजमगढ़ बिलरियागंज जमीन दिलाने के नाम पर 28 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश की तेज


 आजमगढ़ बिलरियागंज जमीन दिलाने के नाम पर 28 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार



अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश की तेज



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 28 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


 पीड़ित दीपक यादव, निवासी नौबरार त्रिपुरार खालसा थाना महराजगंज, बिलरियागंज में मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। आरोप है कि रौनापार थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर आरोपियों ने उनसे अलग-अलग तिथियों में 15 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कराए, जबकि 13 लाख रुपये नगद मेडिकल स्टोर पर ही ले लिए। कुल 28 लाख रुपये देने के बाद जब दीपक यादव रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि संबंधित जमीन पहले ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने बिलरियागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में विजय यादव, सचिन यादव, राजपाल यादव और सच्चिदानंद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।


 इसी क्रम में पुलिस ने वांछित आरोपी विजय यादव (55) पुत्र स्वर्गीय महेश यादव, निवासी परेवा रुद्रपुर थाना रौनापार को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आजमगढ़ देवगांव तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों, हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार


 आजमगढ़ देवगांव तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल



दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों, हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कमालगंज (गोसाईगंज) बाजार में शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र का इलाज अभी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरसेरवा गांव निवासी सियाराम विश्वकर्मा (60) पुत्र राम अवतार और उनके पुत्र अजय विश्वकर्मा (30) की कमालगंज बाजार में फर्नीचर की दुकान है। शनिवार की रात करीब 9 बजे दोनों दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। 


बताया जा रहा है कि वे दुकान से लगभग 100 मीटर ही आगे बढ़े थे कि जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के राहगीरों और बाजारवासियों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तत्काल घायलों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को आनन-फानन में जौनपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह तड़के इलाज के दौरान सियाराम विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि अजय विश्वकर्मा का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन सियाराम का शव लेकर घर वापस लौट आए और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


 इस संबंध में कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं, जिनमें घायल अजय तीसरे नंबर का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आजमगढ़ कंधरापुर 25 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार, फायरिंग कांड का खुलासा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद; फरार साथी की तलाश जारी

आजमगढ़ कंधरापुर 25 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार, फायरिंग कांड का खुलासा



अवैध तमंचा व कारतूस बरामद; फरार साथी की तलाश जारी


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना कंधरापुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।


 जानकारी के मुताबिक 9 जनवरी 2026 की रात बिजौरा गांव निवासी सर्वशक्ति पांडेय उर्फ श्याम पांडेय के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर अभय सिंह अपने एक साथी के साथ पहुंचा था। आरोप है कि दोनों ने पहले घर पर ईंट-पत्थर फेंके और जैसे ही पीड़ित बाहर निकला, अभय सिंह ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली सिर के पास से गुजर गई, जिससे पीड़ित बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह देवखरी अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।


 तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी यश पांडेय उर्फ आदित्य की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।

 

आजमगढ़ फूलपुर धुएं के विवाद में बर्तन कारखाने पर हमला, मालिक समेत 4 गंभीर घायल दोनों पक्षों ने लगाए एक दूसरे पर आरोप, 5 नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ दी तहरीर


 आजमगढ़ फूलपुर धुएं के विवाद में बर्तन कारखाने पर हमला, मालिक समेत 4 गंभीर घायल


दोनों पक्षों ने लगाए एक दूसरे पर आरोप, 5 नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ दी तहरीर


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के उद्पुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार शाम धुएं को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों द्वारा एक बर्तन कारखाने और कोल्ड स्टोरेज पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में कारखाने के मालिक कैलाशनाथ रूंगटा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, कारखाने की चिमनी से निकल रहे प्रदूषित धुएं को लेकर पीछे रहने वाले मनोज यादव और उनके परिजनों से कहासुनी हो गई।


 विवाद बढ़ने पर आरोप है कि मनोज यादव अपने 10-15 साथियों के साथ कारखाने पर पहुंच गए और हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के मुताबिक, हमलावर लाठी-डंडा, ईंट और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने कारखाने में घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मालिक कैलाशनाथ रूंगटा व कर्मचारियों पंकज, मोहन और कमलेश को बुरी तरह पीट दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने कारखाने परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान पुलिस को सूचना देने की कोशिश करने पर हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना फूलपुर में 5 नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 वहीं, दूसरे पक्ष के मनोज यादव का कहना है कि एल्युमिनियम फैक्ट्री में पहले चिमनी नहीं थी, जिसकी शिकायत की गई थी। बाद में चिमनी बनवाई गई, लेकिन उससे निकलने वाले प्रदूषित धुएं से पूरा मोहल्ला परेशान है। उनका आरोप है कि इसी वजह से फैक्ट्री मालिक ने उनके और उनके बच्चों के नाम मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

Friday, 20 March 2026

आजमगढ़ बूढ़नपुर अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज पूर्ति विभाग की छापेमारी में घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर सहित उपकरण बरामद


 आजमगढ़ बूढ़नपुर अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


पूर्ति विभाग की छापेमारी में घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर सहित उपकरण बरामद


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर कस्बे में घरेलू एलपीजी गैस की अवैध कालाबाजारी और रिफिलिंग के खिलाफ पूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 मार्च 2026 को पूर्ति निरीक्षक इन्द्रजीत प्रसाद और कृष्ण कुमार मिश्रा की टीम ने औचक निरीक्षण किया।


 छापेमारी के दौरान आजमगढ़-फैजाबाद हाईवे स्थित एक दुकान के पास गली में संचालित गैस चूल्हा व स्टोव रिपेयर की दुकान पर राजू गुप्ता नामक व्यक्ति को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मौके से इंडियन गैस और भारत गैस के कुल पांच सिलेंडर (घरेलू व कमर्शियल), एक छोटा सिलेंडर और गैस रिफिलिंग के उपकरण (बासुरी) बरामद किए गए। जांच के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने सिलेंडर में गैस भरवाने आया था, तभी टीम ने छापा मार दिया। इससे स्पष्ट हुआ कि लंबे समय से यहां अवैध रूप से घरेलू गैस की रिफिलिंग का कार्य चल रहा था।


 पूर्ति विभाग के अनुसार यह कृत्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 का उल्लंघन है और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है। जब्त किए गए सिलेंडर और उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए अधिकृत वितरक को सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आरोपी राजू गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में थाना अतरौलिया में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आजमगढ़ अगर हुई यह गलती तो रद्द हो सकती है स्कूलों की मान्यता 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष जांच अभियान, प्रशासन ने किया स्पष्ट


 आजमगढ़ अगर हुई यह गलती तो रद्द हो सकती है स्कूलों की मान्यता



15 अप्रैल तक चलेगा विशेष जांच अभियान, प्रशासन ने किया स्पष्ट



उत्तर प्रदेश आजमगढ़, स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संचालित होगा, जिसके तहत जिले में चल रहे सभी स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस और परमिट की जांच की जाएगी।


 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूली वाहनों के दस्तावेज अपूर्ण पाए जाएंगे या जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में वाहन को जब्त करने के साथ-साथ वाहन मालिक पर भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जनपद के सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां संचालित सभी वाहनों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही चलाएं। बिना वैध प्रपत्रों या नियमों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और उसकी मान्यता निरस्त करने की संस्तुति की जा सकती है। प्रशासन ने सभी विद्यालयों से अपील की है कि वे अभियान शुरू होने से पहले अपने वाहनों के दस्तावेज एवं मानकों को पूर्ण कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

आजमगढ़ बिलरियागंज संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी पति ने पहुंचाया अस्पताल, डाक्टर ने घोषित किया मृत, पुलिस जांच में जुटी


 आजमगढ़ बिलरियागंज संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी


पति ने पहुंचाया अस्पताल, डाक्टर ने घोषित किया मृत, पुलिस जांच में जुटी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कस्बा खास बाजार में एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा खास बाजार निवासी सुनीता (28 वर्ष), पत्नी अजय विश्वकर्मा, ने शुक्रवार को लगभग सुबह 10 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। परिजनों के अनुसार, पति अजय विश्वकर्मा ने पत्नी को फांसी के फंदे से उतारकर तत्काल एक निजी अस्पताल मुकर्रम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 


घटना की सूचना मिलने पर पति ने अपने ससुराल पक्ष, जो कि गददीपुर गांव (थाना कंधरापुर) में स्थित है, को दी। इसके बाद मृतका के चचेरे भाई ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर मामले की पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

आजमगढ़ दुष्कर्म व हत्या के दोषी को आजीवन कारावास "आपरेशन कनविक्शन" के तहत प्रभावी पैरवी से मिला न्याय, 1.20 लाख रुपये का जुमार्ना भी लगाया गया


 आजमगढ़ दुष्कर्म व हत्या के दोषी को आजीवन कारावास



"आपरेशन कनविक्शन" के तहत प्रभावी पैरवी से मिला न्याय, 1.20 लाख रुपये का जुमार्ना भी लगाया गया



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में "आपरेशन कनविक्शन" अभियान के तहत पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन की प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप दुष्कर्म एवं हत्या के एक मामले में आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुबारकपुर में दर्ज मुकदमे में आरोपी शुभम गौड़ पुत्र चन्द्रभान निवासी बनकट जगदीशपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का आरोप था। यह मामला 17 अगस्त 2020 को उस समय दर्ज हुआ था जब वादी अवध मुनि गौड़ ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अभियुक्त उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी।


 इस मामले में पुलिस द्वारा धारा 366, 376, 302, 201 एवं 120बी भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई। जांच पूर्ण होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिसमें कुल 11 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। आज, 20 मार्च 2026 को अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी-1, आजमगढ़ की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी को दोषी पाया। न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा 1,20,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। इस निर्णय को "आपरेशन कनविक्शन" अभियान के तहत पुलिस और अभियोजन की समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई का महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है।

Thursday, 19 March 2026

आजमगढ़ दीदारगंज पुष्पनगर बाजार में 2 मोटरसाइकिलों की जोरदार आमने - सामने टक्कर में 1 की मौत 2 गम्भीर रूप से घायल...


 आजमगढ़ दीदारगंज पुष्पनगर बाजार में 2 मोटरसाइकिलों की जोरदार  आमने - सामने टक्कर में 1 की मौत 2 गम्भीर रूप से घायल...


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर स्थित श्री शंकर जी इंटर कालेज के सामने सरायमीर - दीदारगंज मार्ग पर गुरुवार दिन के लगभग तीन बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने- सामने भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गये।


 सूचना पाते ही दीदारगंज प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये और बिना देरी किए एम्बुलेंस द्वारा तीनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से मार्टीनगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईलाज हेतू भेज दिए, जहां चिकित्सकों ने एक युवक मनोज कश्यप पुत्र राधेश्याम कश्यप निवासी पुष्पनगर थाना दीदारगंज को मृत घोषित कर दिया, तथा दो घायलों संतोष मिश्र पुत्र मर्याद मिश्र निवासी पुष्पनगर व रवि गौतम पुत्र योगी ग्राम हडवां थाना दीदारगंज को गम्भीरावस्था में देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। दोनों मोटरसाइकिलों व शव को कब्जे में लेकर को पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है। 



आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर, 3 गंभीर अनियंत्रित ट्रक पुलिस बूथ में घुसा, घायलों की हालत नाजुक; जांच में जुटी पुलिस


 आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर, 3 गंभीर


अनियंत्रित ट्रक पुलिस बूथ में घुसा, घायलों की हालत नाजुक; जांच में जुटी पुलिस



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र स्थित फरिहा चौक पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पुलिस बूथ में जा घुसा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।


 सूचना मिलने पर फरिहा पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर बेहद भीषण हुई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद ट्रक सीधे पुलिस बूथ में जा घुसा, जिससे बूथ को भी नुकसान पहुंचा।


 थाना प्रभारी निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं गुरुवार सुबह करीब सात बजे पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाने की कार्रवाई शुरू की, जिससे यातायात को सामान्य किया जा सके। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों को लगा विराम इस दिन तक हर हाल में होंगे पंचायत चुनाव, सरकार ने खत्म की अनिश्चितता


 उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों को लगा विराम


इस दिन तक हर हाल में होंगे पंचायत चुनाव, सरकार ने खत्म की अनिश्चितता


लखनऊ, उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अनिश्चितता पर सरकार ने विराम लगा दिया है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव जुलाई 2026 तक हर हाल में संपन्न करा लिए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन किया जाएगा और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।


 मंत्री ने बताया कि ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल भले अलग-अलग समय पर समाप्त हो रहा हो, लेकिन किसी का भी कार्यकाल जुलाई 2026 से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसी समयसीमा को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक मशीनरी को चुनाव की तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, ओबीसी आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि अगली कैबिनेट बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी मिलने की संभावना है। आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर ही तय किया जाएगा और नई जनगणना नहीं कराई जाएगी। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आयोग की रिपोर्ट मिलते ही सीटों का आरक्षण तय कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी।

Wednesday, 18 March 2026

आजमगढ़ मेहनाजपुर नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार एम्स व रेलवे में नौकरी का झांसा देकर रकम हड़पी, पैसा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी


 आजमगढ़ मेहनाजपुर नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार



एम्स व रेलवे में नौकरी का झांसा देकर रकम हड़पी, पैसा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विभिन्न सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।


 पीड़ित द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, अभियुक्त फूलेन्दर राम ने एम्स, रेलवे सहित अन्य विभागों में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर कई किश्तों में बड़ी रकम वसूल ली। जब काफी समय बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगा, जिस पर आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना मेहनाजपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर धाराओं में बढ़ोत्तरी भी की। 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को उसके गांव बरेहता के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुभाष तिवारी, चौकी प्रभारी लालगंज, थाना देवगांव, का0 कमलेश सरोज, थाना देवगांव शामिल रहे।

आजमगढ़ मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला—20 हजार रुपये जुर्माना, 2018 की घटना में 9 गवाहों के आधार पर सजा


 आजमगढ़ मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास


पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला—20 हजार रुपये जुर्माना, 2018 की घटना में 9 गवाहों के आधार पर सजा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी को कठोर सजा सुनाई है। पॉक्सो कोर्ट के जज संतोष कुमार यादव ने बुधवार को आरोपी एहसान को 20 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। 


अभियोजन पक्ष के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 सितंबर 2018 को दिन में करीब 12 बजे पीड़िता अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर मक्के के खेत की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान आरोपी एहसान वहां पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की। 


अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक अवधेश कुमार मिश्रा और दौलत यादव ने कुल नौ गवाहों को अदालत में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों और साक्ष्यों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

आजमगढ़ बिलरियागंज गैस एजेंसी पर छापा, 642 सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा निरीक्षण में स्टॉक में भारी अंतर, गोदाम को सील करते हुए संचालक खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा


 आजमगढ़ बिलरियागंज गैस एजेंसी पर छापा, 642 सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा



निरीक्षण में स्टॉक में भारी अंतर, गोदाम को सील करते हुए संचालक खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज ब्लॉक स्थित तौहीद इंडेन ग्रामीण वितरक बनकट गैस एजेंसी पर प्रशासनिक टीम द्वारा की गई औचक जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 16 मार्च 2026 को पूर्ति विभाग की टीम ने गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एजेंसी कार्यालय खुला मिला, जहां मौजूद ऑपरेटर ने बताया कि 10 मार्च से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद है और पिछले 6 दिनों से वितरण नहीं हो रहा है। हालांकि जांच में सामने आया कि 9 और 10 मार्च को कुल 666 घरेलू गैस सिलेंडर गोदाम में आए थे, जिन्हें 10 मार्च तक ही वितरित कर दिए जाने का दावा किया गया। इस पर संदेह होने पर टीम ने गोदाम के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। 


निरीक्षण में गोदाम में मात्र 276 घरेलू (14.2 किग्रा) खाली सिलेंडर मिले, जबकि स्टॉक रजिस्टर और ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार यह संख्या काफी अधिक होनी चाहिए थी। जांच में कुल 599 घरेलू सिलेंडर और 43 व्यावसायिक सिलेंडर कम पाए गए। पूर्ति निरीक्षकों, उपजिलाधिकारी सगड़ी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में विस्तृत जांच की गई। गोदाम के रिकॉर्ड, ऑनलाइन डेटा और मौके पर मिले स्टॉक के बीच भारी अंतर मिलने से कालाबाजारी की आशंका की पुष्टि हुई। 


केयरटेकर के बयान में भी स्टॉक के आगमन और वितरण में अनियमितताएं सामने आईं। निर्गमन रजिस्टर में सिलेंडर वितरण की प्रविष्टियां तो मिलीं, लेकिन संबंधित हाकरों के हस्ताक्षर नहीं पाए गए, जिससे रिकॉर्ड संदिग्ध हो गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि एजेंसी द्वारा कुल 642 गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की गई है, जो द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन है। यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है। प्रशासन ने गोदाम में मौजूद सभी सिलेंडरों को सील कर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया है। वहीं जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद एजेंसी संचालक तौहीद और शबाना बानो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई से जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी का संदेश गया है और अन्य एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है।

Monday, 16 March 2026

आजमगढ़ रानी की सराय पैसे देने के बहाने घर में बुलाकर नाबालिग किशोर से दुष्कर्म का प्रयास शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ किय पुलिस के हवाले

आजमगढ़ रानी की सराय पैसे देने के बहाने घर में बुलाकर नाबालिग किशोर से दुष्कर्म का प्रयास


शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ किय पुलिस के हवाले



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 55 वर्षीय सेचू नामक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर वह घर से बाहर निकली तो गांव वालों ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा दिया। 


घटना की पूरी जानकारी इस प्रकार है। थाना क्षेत्र के उक्त गांव में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी का पास के ही एक घर में आना-जाना लगा रहता था। आरोपी सेचू राम पेशे से राजगीर (मिस्त्री) है। उस दिन घर पर वह अकेला था क्योंकि उसकी पत्नी बकरियां चराने के लिए बाहर गई हुई थी। दोपहर के समय किशोरी घर के सामने से गुजर रही थी। सेचू राम ने उसे आवाज देकर बुलाया और पैसे दूंगा कहकर बहाना बनाकर घर के अंदर ले गया। जैसे ही किशोरी अंदर पहुंची, आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया। किशोरी कुछ समझ पाती, इससे पहले ही सेचू राम ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। डरी-सहमी किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी, लेकिन आरोपी ने उसे दबाने के लिए उसके शरीर के कई हिस्सों पर दांत से काट लिया। पीड़िता किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर से बाहर भागी और रोते-रोते अपनी आपबीती परिवार को बताई। परिवार वाले किशोरी की  हालत देखकर हतप्रभ रह गए। घटना की सूचना तुरंत पूरे गांव में फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सेचू राम को घेर लिया। उन्होंने उसे अच्छी तरह पकड़कर रखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रानी की सराय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ-साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी सेचू राम के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


 पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी की उम्र मात्र 12 वर्ष है और आरोपी का यह जघन्य कृत्य पूरी तरह साक्ष्यों पर आधारित है। ग्रामीणों की तत्परता के कारण आरोपी बच नहीं सका। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाए हुए है। स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में किसी भी नाबालिग के साथ ऐसी घटना न हो सके। पुलिस आगे की जांच में आरोपी के अन्य संभावित अपराधों की भी पड़ताल कर रही है।

 

आजमगढ़ भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी (कां)का छठवाँ स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया।


 आजमगढ़ भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी (कां)का छठवाँ स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया।




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में भीम आभी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की विचार गोष्ठी व बहुजन नायक कांशीराम की जन्म जयन्ती व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का छठवाँ स्थापना दिवस दिनाँक 15/03/2026 को स्थान सिंहासिनी बाटिका सफुद्दीनपुर आजमगढ़ में घुम धाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता ए0के0 आनन्द मण्डल प्रभारी द्वारा कमेटी आजमगढ़ की की गयी। जिसके मुख्य अतिथि अमीर चन्द यादव मण्डल प्रभारी आजमगढ़ (A.S.P.) रहे। तथा विशिष्ट डा0 प्रेमचन्द (प्रधान) मण्डल अध्यक्ष भीम आर्मी आजमगढ़ व एडवोकेट जनार्दन मण्डल अध्यक्ष आजमगढ़ लीगल सेल उपस्थित रहे।


 आयोजक धर्मवीर भारती जिलाध्यक्ष आजमगढ़ (A.S.P) जिला इकाई भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कुशल नेतृत्व व देख रेब में कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमे भीम आर्मी आजमगढ़ व आजाद समाज' पार्टी (कांशीराम) जिले व विधान सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर शेषनाथ राव भीम आर्मी जिला संयोजक आजमगढ़, एडवोकेट संजय कुमार जिला संयोजक भाई चारा कमेटी आजमगढ़, एडवोकेट  सहिलेश कुमार जिला उपाध्यक्ष (A.S.P), मुलायम सिंह यादव भाई चारा कमेटी आजमगढ, अनीष मो0 जिला संयोजक भाई-चारा कमेटी आजमगढ़, संजय यादव जिला प्रभारी आजमगढ़, एडवोकेट राममिलन जिलाध्यक्ष लीगल सेल आजमगढ़, संजय कुमार जिला प्रवक्ता भीम आमी, अनूप मौर्य जिला प्रभारी वि0स0 सगड़ी, डा0 आर0पी0 भारती जिला प्रभारी वि0स0 सदर, विजयपाल चौहान जिला संगठन सचिव (A.S.P), विशाल कुमार जिला सचिव भीम आर्मी, रमेश चमार पूर्व जिलाध्यक्ष (A.S.P) समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

आजमगढ़ कोर्ट के आदेश पर पूर्व मंत्री अंगद यादव का कुर्क मकान अवमुक्त गैंगस्टर एक्ट में 2022 में हुई थी कुर्की, पत्नी की अपील पर अदालत ने संपत्ति छोड़ने का दिया आदेश

आजमगढ़ कोर्ट के आदेश पर पूर्व मंत्री अंगद यादव का कुर्क मकान अवमुक्त


गैंगस्टर एक्ट में 2022 में हुई थी कुर्की, पत्नी की अपील पर अदालत ने संपत्ति छोड़ने का दिया आदेश


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर स्थित पूर्व मंत्री अंगद यादव के आवास को कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार देर शाम प्रशासन ने अवमुक्त कर दिया। वर्ष 2022 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उनके आवास और एक मोटरसाइकिल को कुर्क कर लिया था। बताया जाता है कि इस कार्रवाई के खिलाफ पूर्व मंत्री की पत्नी विमला देवी ने अदालत में अपील दाखिल की थी। अपील में उन्होंने कहा था कि संबंधित संपत्ति उन्हें उनके ससुर से उत्तराधिकार के रूप में प्राप्त हुई है और यह किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से अर्जित नहीं की गई है।


 उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व मंत्री ने केवल अपने पिता से मिली संपत्ति का नवीनीकरण कराया था, इसलिए मकान को कुर्क करने का कोई आधार नहीं था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने विमला देवी की दलीलों को स्वीकार करते हुए प्रशासन को कुर्क की गई संपत्ति को अवमुक्त करने का आदेश दिया। अदालत के आदेश के अनुपालन में शनिवार की शाम नायब तहसीलदार नगर माधवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप यादव और थानाध्यक्ष सिधारी राकेश सिंह की मौजूदगी में टीम ने मूसेपुर स्थित मकान का ताला खुलवाकर उसे अवमुक्त कर दिया।

 

आजमगढ़ मेंहनगर जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने माँ व 2 बेटियों को पीटकर किया घायल गोपालपुर के पट्टी पुरवा की घटना, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर


 आजमगढ़ मेंहनगर जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने माँ व 2 बेटियों को पीटकर किया घायल



गोपालपुर के पट्टी पुरवा की घटना, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पट्टी पुरवा में रविवार सुबह करीब 7 बजे जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक महिला और उसकी दो बेटियों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को पहले सीएचसी मेंहनगर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अनिता पत्नी रामविलास सरोज अपने चिन्हित भूमि पर वर्षों से टीनशेड रखकर गुजर-बसर कर रही थीं। 


रविवार की सुबह आरोप है कि उनके पट्टीदार संजय, इंदल और हरिचंद्र सहित कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और टीनशेड पर लाठी-डंडों से प्रहार करने लगे तथा सामान फेंकने लगे। अनिता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मां को पिटता देख उनकी पुत्रियां नंदिनी (24 वर्ष) और संजना (16 वर्ष) मौके पर पहुंचीं तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद एक पड़ोसी की मदद से तीनों घायलों को ऑटो रिक्शा से मेंहनगर थाने ले जाया गया। वहां से 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में घायल अनिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आजमगढ़ तिहाड़ जेल के महानिदेशक देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने ब्रह्मकुमारी माता कैलाशपति को किया सम्मानित भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के आदर की परंपरा को आगे बढ़ाने का दिया संदेश

 


आजमगढ़ तिहाड़ जेल के महानिदेशक देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने ब्रह्मकुमारी माता कैलाशपति को किया सम्मानित

भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के आदर की परंपरा को आगे बढ़ाने का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश आजमगढ़, तिहाड़ जेल के महानिदेशक तथा आजमगढ़ निवासी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा ब्रह्मकुमारी माता कैलाशपति को सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम गौरव और संस्कार का प्रतीक बन गया। इस अवसर पर उन्होंने अंगवस्त्र भेंट कर माता कैलाशपति का सम्मान किया और भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के आदर की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। यह सम्मान समारोह अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत तथा भोजपुरी अकादमी एवं लोक कला शोध संस्थान के प्रधान कार्यालय, कोलघाट स्थित अरविंद चित्रांश के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिजोरम के पूर्व डीजीपी, दिल्ली में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्राइम चीफ) और वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक के रूप में कार्यरत देवेश चंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज, परिवार और संस्कृति के प्रति सम्मान बनाए रखना भारतीय परंपरा की सबसे बड़ी पहचान है। ब्रह्मकुमारी माता कैलाशपति देवी, जो सात्विक और आध्यात्मिक विचारधारा से प्रेरित होकर सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में योगदान दे रही हैं, उनका सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में सारिका श्रीवास्तव, माही चित्रांश, अंशिका चित्रांश, माता कैलाशपति, अरविंद चित्रांश, मनु श्रीवास्तव, सौरभ राय, श्यामसुंदर लाल श्रीवास्तव, शीला श्रीवास्तव, मुन्ना श्रीवास्तव, इंदु लाल यादव, डॉ. अखिलेश चौरसिया, पीयूष यादव, पंकज उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल को भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति सम्मान की एक प्रेरणादायक मिसाल बताया।

Sunday, 15 March 2026

चंदौली बम विस्फोट मामले में खुशबू किन्नर गिरफ्तार रंगदारी न मिलने पर खुद रची थी विस्फोट की साजिश, जांच में खुलासा होने पर पुलिस ने की कार्रवाई


 चंदौली बम विस्फोट मामले में खुशबू किन्नर गिरफ्तार



रंगदारी न मिलने पर खुद रची थी विस्फोट की साजिश, जांच में खुलासा होने पर पुलिस ने की कार्रवाई


उत्तर प्रदेश चंदौली, बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में पिछले वर्ष हुए बम विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए शुक्रवार को खुशबू किन्नर को ही गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि रंगदारी न मिलने पर खुश्बू किन्नर ने खुद ही विस्फोट की साजिश रची थी और कई लोगों को झूठा फंसाने की कोशिश की थी। बताया जाता है कि मोहरगंज पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित खुशबू किन्नर के तीन मंजिला मकान में 21 दिसंबर 2025 की रात बम विस्फोट हुआ था। घटना के समय मकान में सो रहे 12 से अधिक लोग दहशत में आ गए थे। मामले में पुलिस ने बलुआ सराय के दो युवकों सहित 12 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया था और दो आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।


 जनवरी में पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास सिंह को रिमांड पर लेकर सराय गांव से एक पिस्टल तथा विस्फोट में इस्तेमाल की गई जिलेटिन रॉड बरामद की थी। वहीं दूसरी ओर आरोपियों के परिजन मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर एडीजी ने मामले की जांच कराई।  एडीजी के निर्देश पर एएसपी जौनपुर द्वारा की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि खुशबू किन्नर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जिन लोगों को आरोपी बनाया था, उनसे लगातार रंगदारी की मांग कर रही थी। इसके बाद खुशबू किन्नर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने खुशबू किन्नर को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान कर दिया। इस संबंध में एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि खुशबू किन्नर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Saturday, 14 March 2026

आजमगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा-डीएवी पीजी कॉलेज में 3 बायोमेट्रिक मशीन मिलीं खराब डीएम बोले-परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मजिस्ट्रेटों को लगातार निगरानी के निर्देश


 आजमगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा-डीएवी पीजी कॉलेज में 3 बायोमेट्रिक मशीन मिलीं खराब


डीएम बोले-परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मजिस्ट्रेटों को लगातार निगरानी के निर्देश


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और डीएवी पीजी कॉलेज, आजमगढ़ में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन किया तथा परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया कर रही टीम से भी जानकारी ली। डीएवी पीजी कॉलेज में निरीक्षण के दौरान 11 बायोमेट्रिक मशीनों में से तीन मशीनें खराब पाई गईं। वहीं सभी कक्षाओं में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे सक्रिय पाए गए। 


जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहने चाहिए और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी लगातार निगरानी करते रहें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके। जिलाधिकारी ने सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद रहे।