Wednesday, 9 April 2025

आजमगढ़ मुबारकपुर भाभी की जगह ननद दे रही थी डीएलएड की परीक्षा जांच के दौरान धराई, चकमा देकर हुई फरार, मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ मुबारकपुर भाभी की जगह ननद दे रही थी डीएलएड की परीक्षा



जांच के दौरान धराई, चकमा देकर हुई फरार, मुकदमा दर्ज



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में इन दिनों डीएलएड परीक्षा 28 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। अब तक की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। लेकिन, बुधवार को जमुड़ी स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में सह जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह ने एक महिला को संदिग्ध आधार कार्ड मिलने पर पकड़ा था। जनपद में डीएलएड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन जी-जान से मेहनत कर रहा हो लेकिन राजकीय इण्टर कालेज जमुड़ी में भाभी की जगह परीक्षा दे रही ननद के पकड़े जाने से एक बार फिर जनपद में संचालित परीक्षाएं संदेह के घेरे में आ गयी हैं।


 बुधवार को डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक विरेंद्र सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज जमुड़ी में निरीक्षण करने पहुंचे। कक्ष संख्या चार में उन्होंने एक छात्रा का संदिग्ध आधार मिलने पर जांच की तो पाया कि वह अपनी भाभी के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। उन्होंने प्रधानाचार्य अंगद मौर्य को उक्त छात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था।


 मुबारकपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्रधानाचार्य अंगद मौर्या की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। मामले में दिलचस्प पहलू यह है कि पकड़े जाने के बाद सह जिला विद्यालय निरीक्षक व विद्यालय प्रबन्धन तंत्र की उपस्थिति में ही महिला सबको चकमा देते हुए मौके से फरार हो गयी।

बरेली देह व्यापार का भंडाभोड़, 7 महिलाओं समेत 15 गिरफ्तार किराये के मकान में चल रही थी यह गतिविधियां, आनलाइन का भी लेती थी सहारा


 बरेली देह व्यापार का भंडाभोड़, 7 महिलाओं समेत 15 गिरफ्तार



किराये के मकान में चल रही थी यह गतिविधियां, आनलाइन का भी लेती थी सहारा



उत्तर प्रदेश, बरेली में देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इज्जतनगर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को एक मकान पर छापा मारकर गिरोह की सात महिलाओं समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी महिलाएं अलग-अलग जगहों की रहने वाली हैं। शहर में किराये पर रहती थीं। मौके से आपत्तिजनक सामान, नकदी, क्यूआर कोड, मोबाइल फोन आदि बरामद हुए। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को भेज दिया गया। पुलिस टीम ने मंगलवार शाम को करीब 19.25 बजे बन्नुवाल नगर सौ फुटा रोड स्थित मकान में छापा मारा। अलग-अलग कमरों से आठ पुरुष और सात महिलाएं पकड़ी गईं। सभी को थाने लाया गया। यहां पूछताछ करने पर महिलाओं ने बताया कि वे सभी अलग-अलग स्थानों की हैं। अपने अपने परिवारों से अलग रहती हैं। रुपये कमाने के लालच व ऐशो आराम करने के लिए देह व्यापार करती हैं।


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि उर्मिला नाम की महिला ने यह मकान किराये पर ले रखा है। उर्मिला ही यहां पर महिलाओं को बुलवा लेती हैं। ग्राहकों को बुलाकर रुपये लेकर धंधा करवाती है। महिलाओं ने बताया कि जिन ग्राहकों के पास नकद पैसे नहीं होते तो क्यूआर कोड से ट्रांसफर करा लेती हैं। 1000 रुपये लेकर 2000 रुपये तक सौदा तय करती हैं। मंगलवार को ग्राहकों को बुलाया गया था। 


ये पुरुष पकड़े गए-

1. अभिषेक पटेल निवासी ग्राम सिसिया थाना भुता जनपद बरेली, 2. अफलाक निवासी बीसलपुर, पीलीभीत, 3. वैभव गोयल निवासी बरेली, 4. अमर सिंह निवासी बरेली, 5. बुद्धसेन निवासी बरेली, 6. ताविश निवासी बीसलपुर पीलीभीत, 7. अखलाक निवासी बीसलपुर पीलीभीत, 8. अजय सागर निवासी सीबीगंज जिला बरेली।


 ये महिलाएं पकड़ी गईं-

1. ब्यूटी विश्वास निवासी सितारगंज, उधमसिंहनगर (उत्तराखंड), 2. सर्वेश पत्नी प्रेम सिंह निवासी इज्जतनगर, बरेली, 3. उर्मिला निवासी हाफिजगंज, बरेली वर्तमान पता बन्नूवाल नगर सौ फुटा फौजी का मकान इज्जतनगर, 4. मलीना मिस्त्री निवासी सितारगंज, उधमसिंहनगर (उत्तराखंड), 5. निशा पत्नी अनस खान शुक्लागंज, जनपद कानपुर हाल पता सुभाषनगर, बरेली, 6. पार्वती पत्नी झोनटू निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल हाल पता भुता, बरेली, 7. फैमी पत्नी वाहिद निवासी किला, बरेली हाल पता मोहल्ला जगतपुर, थाना बारादरी बरेली।

उन्नाव सूखी नहर में मिली युवती की अर्द्धनग्न लाश फटा पेट, बाहर निकली आंतें जघन्य हत्या की तरफ कर रही हैं इशारा मौत से पहले का संघर्ष बयां कर रहे हथेलियों के जख्म


 उन्नाव सूखी नहर में मिली युवती की अर्द्धनग्न लाश


फटा पेट, बाहर निकली आंतें जघन्य हत्या की तरफ कर रही हैं इशारा


मौत से पहले का संघर्ष बयां कर रहे हथेलियों के जख्म


उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ओसाहा थाना इलाके में सोमवार रात युवती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पेट और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर कई ताबड़तोड़ वार किए। इससे पेट फट गया और आंतें बाहर निकल आईं।


शव को सूखी नहर में फेंककर हत्यारे भाग निकले। बुधवार सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी ने फॉरेंसिक टीम से जांच की। खुलासे के लिए सर्विलांस सहित चार टीमों को लगाया है।


उन्नाव और लखनऊ को जोड़ने वाले पुरवा-सोहरामऊ मुख्य मार्ग से दरसगवां जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर सुबह लोगों ने सड़क पर खून और पास में ही सूखी नहर में (मौरावां ब्रांच) में करीब 20 साल की युवती का शव देखा। मृतका के कपड़े अस्तव्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने सुबह लगभग सात बजे पुलिस को सूचना दी।


थानाध्यक्ष विमलकांत गोयल पहुंचे और जांच की। मृतका के शरीर पर धारदार हथियार से हमले की कई चोटें दिखीं। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह भी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की।

इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने खून, मृतका की अंगुलियों और हाथों में चिपके पुरुष के (छोटे) कुछ बालों को जांच के लिए एकत्र किया। मृतका के पास फिलहाल ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। खोजी कुत्ता भी सड़क पर पड़े खून के छीटों से शव मिलने वाले स्थान तक ही गया। चर्चा है कि सुबह घटना स्थल के पास पुलिस को एक टूटा मोबाइल मिला है, हालांकि पुलिस अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं।


एसपी ने बताया कि युवती की हत्या की गई है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है।


 युवती की हत्या की सूचना पर जो भी मौके पर पहुंचा शव की हालत देख सिहर गया। युवती के दोनों हाथों पर चाकू जैसे हथियार के निशान, मौत से पहले जिंदगी के लिए किए गए संघर्ष की कहानी बयान कर रहे थे। पुलिस घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने के अनुमान लगा रही है। ग्रामीणों ने सूखी नहर में मंगलवार सुबह जब शव देखा तो कपड़े अस्तव्यस्त थे। दोनों हाथ सिर के ऊपर एक-दूसरे में फंसे थे।

Tuesday, 8 April 2025

आजमगढ़ सठियांव अचानक चीनी मिल पहुंचे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, अधिकारियों, कर्मचारियों में मचा हड़कंप औचक निरीक्षण कर लिया कार्यों का जायजा, गन्ना पिराई को लेकर दिया यह आदेश


 आजमगढ़ सठियांव अचानक चीनी मिल पहुंचे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, अधिकारियों, कर्मचारियों में मचा हड़कंप



औचक निरीक्षण कर लिया कार्यों का जायजा, गन्ना पिराई को लेकर दिया यह आदेश



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे मंगलवार की शाम करीब छह बजे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सठियांव स्थित चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चीनी मिल में चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि गन्ना पेराई का कार्य पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही चीनी मिल को बंद किया जाए। उनके अचानक पहुंचने से मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सभी अपने-अपने कार्यों में तन्मयता से जुट गए।


जिलाधिकारी ने मिल हाउस और को-जनरेशन (बिजली उत्पादन) की गुणवत्ता, चीनी उत्पादन की प्रक्रिया और चीनी के प्रकारों की जानकारी ली। उन्होंने उत्पादित चीनी के नमूनों की जांच की और पैकिंग प्रक्रिया को भी देखा। इसके साथ ही गन्ने की बुआई के रकबे के बारे में पूछताछ की और बुआई का क्षेत्रफल बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार को उन्नत प्रजातियों के गन्ने की बुआई को प्रोत्साहित करने के लिए कहा।

गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने चीनी मिल प्रबंधन को किसानों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो। साथ ही, उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का पूरा गन्ना खेतों में बाकी है, तब तक मिल का संचालन जारी रखा जाए और सभी गन्ने की पेराई सुनिश्चित की जाए।


इस दौरान उप जिलाधिकारी सुनील कुमार धनवंता, फेडरेशन के अधिकारी ज्योति मौर्य, जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार, जीएम डॉ. नीरज कुमार, इसजेक कंपनी के मैनेजर वीके मिश्रा और प्रमोद सरोज सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

आजमगढ़ शहर कोतवाली में दिनदहाड़े छेड़छाड़ की घटना, बदमाशों के हौसले बुलंद घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद कोतवाली थाना क्षेत्र के हीरापट्टी टीचर्स कॉलोनी में दिन दहाड़े हुई घटना


 आजमगढ़ शहर कोतवाली में दिनदहाड़े छेड़छाड़ की घटना, बदमाशों के हौसले बुलंद



घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद


कोतवाली थाना क्षेत्र के हीरापट्टी टीचर्स कॉलोनी में दिन दहाड़े हुई घटना



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के हीरापट्टी टीचर्स कॉलोनी में एक युवती के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब युवती सामान लेकर अपने घर की ओर लौट रही थी और वह अपने घर से महज 10 मीटर की दूरी पर थी। इस शर्मनाक घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार युवक युवती के पास से गुजरते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करता है। पीड़िता एक मुस्लिम महिला बताई जा रही है। दिन के उजाले में हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब आजमगढ़ में इस तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले भी जिले में कई बार बदमाशों की गुंडागर्दी और छेड़छाड़ की वारदातें सुर्खियों में रह चुकी हैं, जिससे यह साफ होता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बाइक के नंबर और आरोपी की शिनाख्त के लिए तकनीकी सहायता भी लेना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


इस घटना ने आजमगढ़ की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े गलियों में इस तरह की वारदातें होना बेहद चिंताजनक है। खासकर महिलाओं और युवतियों के लिए असुरक्षा का माहौल बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधी बेखौफ हो गए हैं।

आजमगढ़ अहरौला नकली शराब मामले में 25000 रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार गैंग के सरगना रमाकांत यादव के सहयोगी के रूप में रही रवि कुमार क्षत्रि की भूमिका


 आजमगढ़ अहरौला नकली शराब मामले में 25000 रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार


गैंग के सरगना रमाकांत यादव के सहयोगी के रूप में रही रवि कुमार क्षत्रि की भूमिका



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना अहरौला पुलिस ने अपमिश्रित नकली शराब तस्करी मामले में वांछित अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य और 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त रवि कुमार क्षत्रि उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्त को मंगलवार सुबह करीब 8:40 बजे बरामदपुर पुलिया के पास मुखबिर की सूचना के आधार पर धर दबोचा गया।


थानाध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त रवि कुमार क्षत्रि को हिरासत में लिया। रवि मूल रूप से वाराणसी जिले के काशीपुरा, थाना चौक विशेश्वरगंज का निवासी है और वर्तमान में ग्राम खालीसपुर, थाना सारनाथ क्षेत्र में रह रहा था। यह गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 97/2022 के तहत की गई, जिसमें उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज है। रवि कुमार क्षत्रि के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं:

पुलिस के अनुसार, रवि अंतर्राज्यीय गैंग IS-133/2025 का सक्रिय सदस्य है, जो अपमिश्रित नकली शराब की तस्करी में संलिप्त है। इस गैंग के सरगना रमाकांत यादव के सहयोगी के रूप में उसकी भूमिका रही है। गैंग के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें रंगेश यादव सहित 12 लोगों के खिलाफ गैंगचार्ट तैयार किया गया था।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव, कांस्टेबल सौरभ राय और महिला कांस्टेबल अनामिका कुशवाहा शामिल थे। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


रवि कुमार क्षत्रि पर आजमगढ़ जिला प्रशासन द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

आजमगढ़ अहरौला भाजपा एमएलसी पुत्र भी न्याय के लिए लगा रहे थाने का चक्कर होशियार अपराधियों के आगे लाचार दिख रही पुलिस महीने बीत जा रहे नहीं हो पा रहा इन मामले का खुलासा


 आजमगढ़ अहरौला भाजपा एमएलसी पुत्र भी न्याय के लिए लगा रहे थाने का चक्कर



होशियार अपराधियों के आगे लाचार दिख रही पुलिस


महीने बीत जा रहे नहीं हो पा रहा इन मामले का खुलासा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में आए दिन हो चोरी की घटनाएं आम बात हो गई हैं। रानी की सराय थाना क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व विनोद वर्मा के घर हुई लाखों की चोरी मामले में जहां पुलिस के हाथ आज भी खाली है, वहीं अहरौला थाना क्षेत्र में भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर के यहां हुई चोरी मामले में भी पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई। इन चोरों को जमीन खा गई या आसमान निकल गया यह भी एक विचारणीय विषय है।


बताते चलें कि एक माह पूर्व रानी की सराय थाना क्षेत्र के रानी की सराय कस्बा निजामाबाद रोड निवासी विनोद वर्मा के घर चोरों ने गहनों सहित लाखों रुपए की चोरी कर ली। पीड़ित द्वारा रानी की सराय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, इस मामले में पुलिस के हाथ आज तक कुछ नहीं लग पाया।


वहीं अहरौला थाना क्षेत्र निवासी अमित राजभर पुत्र रामसूरत राजभर (भाजपा एमएलसी) ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि मेरे पिता विधान परिषद सदस्य हैं, 24-25 फरवरी की रात ग्राम सभा रसूलपुर में मेरे ट्यूबवेल में लगा दो मोटर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। काफी तलाश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं हासिल हो सकी। इस मामले में भी करीब डेढ़ माह बीत गए लेकिन पुलिस के हाथ आज तक कुछ नहीं लग पाया। एमएलसी पुत्र द्वारा पुनः 7 अप्रैल 2025 को अहरौला थाने में तहरीर देकर मामले का पर्दाफाश किया जाने की मांग की गई।


बताते चले कि जब पुलिस भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार पद पर आसीन नेता के मामले में इतनी उदासीन है तो अन्य लोगों के बारे में क्या कहा जा सकता है। भाजपा एमएलसी पुत्र द्वारा भी मामले के खुलासे के लिए भी बार-बार थाने का चक्कर लगाना पड़ रहा है। अब पीड़ितों को न्याय की उम्मीद बड़े कप्तान से ही है कि शायद उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ जाए और पीड़ितों को न्याय मिल जाए।