Sunday, 6 November 2022

आजमगढ़ फूलपुर 2 अन्तर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर चढ़े पुलिस के हत्थे बाइक चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम, दर्जनों मुकदमें हैं दर्ज चोरी की पांच मोटर सायकिल, अवैध असलहा व कारतूस बरामद


 आजमगढ़ फूलपुर 2 अन्तर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर चढ़े पुलिस के हत्थे


बाइक चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम, दर्जनों मुकदमें हैं दर्ज

चोरी की पांच मोटर सायकिल, अवैध असलहा व कारतूस बरामद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ फूलपुर पुलिस द्वारा एक चोरी की घटना का अनावरण करते हुए दो अन्तर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर बाइक चोर गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। बदमाशों के पास से चोरी की 5 बाइक व अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया गया है। 


अभियुक्त एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित हैं। बता दें कि 4 नवम्बर को मुन्नर राजभर निवासी पकड़ी कला, थाना स्थानीय ने थाना पर शिकायत किया कि 3 नवम्बर को अज्ञात चोरों द्वारा उसकी बाइक ग्राम जगदीशपुर से चोरी कर ली गयी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी।

आज उप निरीक्षक माखन सिंह अपने हमराहियों व उप निरीक्षक बिपिन सिंह बस अड्डा कस्बा फूलपुर में मौजूद थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की मोटर साईकिल लेकर सरायमीर की तरफ से आ रहे हैं और जगदीशपुर की तरफ जाने वाले हैं। सूचना पर मुस्तैद पुलिस मौके पर पहुँची तो दो मोटर साईकिले आती हुई दिखाई दी, जिन्हे रोकने का इशारा किया गया लेकिन पुलिस वालों को देख दोनों मोटर साईकिल सवार अपनी-अपनी मोटर साईकिल मोड़कर पीछे भागना चाहे कि लेकिन पुलिस ने घेर कर मौके पर ही दोनों मोटर साईकिल सवारो को पकड़ लिया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्तों में ज्ञानप्रकाश यादव उर्फ ज्ञानू पुत्र शोभनाथ यादव ग्राम जगदीशपुर थाना फूलपुर के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर वरामद हुआ। दूसरे अभियुक्त मो0 आकिब उर्फ बिस्मिल्ला पुत्र स्व0 मो0 दिलदार ग्राम मकसुदिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ के कब्जे से एक अदद तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। 


पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने मोटर सायकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर 5 अदद मोटर साईकिल व दो अदद तमंचा व 4 अदद कारतूस बरामद पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

आजमगढ़ फूलपुर घायल कुलसुम के ईलाज के लिए खाकी की सराहनीय पहल मदद के लिए उठे कई हाथ, कोतवाल की हो रही सराहना


 आजमगढ़ फूलपुर घायल कुलसुम के ईलाज के लिए खाकी की सराहनीय पहल


मदद के लिए उठे कई हाथ, कोतवाल की हो रही सराहना



उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ फूलपुर नगर पंचायत में बाबा परमहंस मन्दिर प्रांगण में रविवार की दोपहर कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत चुनाव में प्रतिभाग करने वाले संभावित उम्मीदवारों तथा नगर के प्रतिष्टित व्यवसायियों की एक बैठक संपन्न हुई। क्षेत्र में शान्ति व सुरक्षा पर चर्चा के बाद शनिवार की शाम विद्युत पोल से अचानक गिरने से उसके चपेट में आकर घायल हुई ग्यारह वर्षीय कुलसुम पुत्री गयासुद्दीन के इलाज हेतु सहयोग करने की अपील थाना प्रभारी ने की। 


कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों को बताया गम्भीर अवस्था मे घायल बेटी के इलाज में लाखो रुपया खर्च होंगे, जिसमें सहयोग कर हम मानवता और भाई चारे का परिचय देगे।


 प्रभारी निरीक्षक की अपील को सहर्ष स्वीकार करते हुए स्थानीय विद्युत विभाग के कर्मचारियों की तरफ से पन्द्रह हजार का सहयोग प्रदान कर मिशाल प्रस्तुत की गई। वहीं नगर वासियों व प्रत्याशियो ने यथा स्थिति अपना सहयोग दिया, जिसमें कोतवाली प्रभारी का सहयोग गोपनीय रहा। इकट्ठा हुई धनराशि छिहत्तर हजार तीन सौ रुपये पीड़ित परिवार को देने के लिए अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक की इस पहल की हिन्दू-मुस्लिम सभी में चर्चा होने लगी। 


इस अवसर पर आशू जायसवाल, मोती सेठ, रजनीश, राजेश मोदनवाल चुटटूर, राकेश विश्वकर्मा, राम आशीष बर्नवाल, आबिद, अभय सिंह लालू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आजमगढ़ फरिहा स्वागत समारोह का हुआ आयोजन


 आजमगढ़ फरिहा स्वागत समारोह का हुआ आयोजन




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद तहसील के फरिहां स्थित एक विद्यालय परिसर में आज 6 नवंबर 2022 को दिन में 11:00 बजे आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तहसील इकाई निजामाबाद ने आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पत्रकार प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव का आइडियल इंडिया न्यूज़ के प्रमुख संपादक पद पर नियुक्ति के साथ आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव का पद मिलने पर एक स्वागत समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानन्द पांडे ने कहा कि आपने जिस तन मन धन से एसोसिएशन को आगे बढ़ाने का सफलता पूर्वक कार्य किया इससे जनपद के लोग गौरवान्वित हुए, उसी के अनुसार आपको बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी मिलती गई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इस जिम्मेदारी को भी बड़ी सरलता व सहजता से पूरा करेंगे।


अपने स्वागत से अभिभूत प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडे ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है ,मैं उसका पूर्ण निर्वहन करने और आपकी अपेक्षाओं पर संगठन के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से खरा उतरने का प्रयोग करूंगा।



अंत में तहसील निजामाबाद के अध्यक्ष राहुल कुमार पांडे ने राष्ट्रीय महासचिव का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए समारोह में आए हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। 


इस अवसर पर डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह , मनोज कुमार पांडे , प्रबंधक विजय विश्वकर्मा ,डॉक्टर नंदलाल यादव ,मनोज कुमार बौद्ध ,राजेंद्र प्रसाद यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



आजमगढ़ से राहुल पांडेय की रिपोर्ट।

आजमगढ़ मंदिर में गुपचुप शादी कर रहा था युवक, पहुंच गई पहली पत्नी मडप में दुल्हन को छोड़कर फरार हुआ दूल्हा, बाराती भी भागे


 आजमगढ़ मंदिर में गुपचुप शादी कर रहा था युवक, पहुंच गई पहली पत्नी


मडप में दुल्हन को छोड़कर फरार हुआ दूल्हा, बाराती भी भागे



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मंदिर में शनिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दूसरी शादी रचाने पहुंचा युवक पहली पत्नी को देखते ही मंडप में दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया। यह स्थिति देख बराती भी धीरे से निकल लिए। महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर का रहने वाला प्रमोद कनौजिया अपने पिता हीरा लाल कनौजिया, माता अनारी देवी आदि के साथ मंदिर में शादी के लिए पहुंचा था।


मौके पर अपने बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम शेरवा निवासी पिता संतलाल कनौजिया, माता शीला देवी के साथ पहुंची पहली पत्नी कविता देवी ने बताया कि प्रमोद के साथ 22 वर्ष पहले शादी हुई है। प्रमोद का यही काम है कि लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करके छोड़ देता है। यह पहली बार नहीं है, बल्कि इसके पहले भी कई लड़कियों से शादी करने का प्रयास किया, लेकिन समय से जानकारी हो जाने के कारण उसकी शादी नहीं होने दी।


भंवरनाथ मंदिर में वह अपनी पहली पत्नी से छिपाकर शादी कर रहा था। शादी के लिए मंडप पूरी तरह सज चुका था और बराती भोजन कर रहे थे। शादी होने ही वाली थी कि प्रमोद की पहली पत्नी कविता देवी को पता चला कि उनके पति प्रमोद कन्नौजिया की शादी किसी और से हो रही है, तो वह अपने घर वालों को लेकर शादी के मंडप में पहुंची, जिसे देखने के बाद दूल्हा बने प्रमोद कनौजिया सकते में आ गया और जिस युवती के साथ मंडप में शादी के लिए बैठा था उसे छोड़कर फरार हो गया। साथ में परिवार के लोग भी भाग निकले।


इसकी जानकारी जैसे ही भोजन कर रहे बरातियों तक पहुंंची, तो वह भी भाेजन छोड़कर धीरे से निकल लिए। कविता देवी का कहना है कि उसके सास, ससुर और पति दहेज के लिए हमेशा मारते-पीटते रहते थे, जबकि मायके वाले दहेज देने में असमर्थ हैं। सास, ससुर इसके चलते घर में रहने नहीं दे रहे थे इसलिए वह अपने मायके में रह रही है। इस मामले में फिलहाल कविता ने कोई विधिक कार्रवाई नहीं की है।

Saturday, 5 November 2022

आजमगढ़ फरार अपराधियों पर चला एसपी का डण्डा 8 पर 25 हजार रू, 18 पर 20 हजार रू, 5 पर 15 हजार रू और 14 अपराधियों पर 10 हजार रू का ईनाम घोषित


 आजमगढ़ फरार अपराधियों पर चला एसपी का डण्डा


8 पर 25 हजार रू, 18 पर 20 हजार रू, 5 पर 15 हजार रू और 14 अपराधियों पर 10 हजार रू का ईनाम घोषित



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए फरार अपराधियों पर कानून का डण्डा चलाया है। पुलिस अधीक्षक ने 8 पर 25 हजार रू, 18 पर 20 हजार रू, 5 पर 15 हजार रू और 14 अपराधियों पर 10 हजार रू का ईनाम घोषित किया है।


 पुलिस अधीक्षक द्वारा मातहतों को आदेश दिया गया कि इन अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जाय।


फरार वे आरोपी जिन पर 25 हजार रू के इनाम घोषित किये गए हैं।


जालन्धर यादव, विरेन्द्र यादव, मुन्ना यादव पुत्रगण सुन्नू यादव, गोलू यादव पुत्र जालन्धर यादव निवासी कलवारी परसिनिया थाना मेहनाजपुर,


 प्रदीप उर्फ दिनेश उर्फ दीपू पुत्र उमाशंकर निवासी कंजहित थाना देवगाँव आजमगढ़,


 रूपेश सिंह पटेल पुत्र सूरज सिंह निवासी हसनपुर,


 संतोष सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी भगहा थाना रानी की सराय आजमगढ़,


विपिन कुमार पटेल पुत्र रामदरश पटेल निवासी रामपुर देवारा थाना रौनापार आजमगढ़ शामिल हैं।


जिन अपराधियों पर 20 हजार रू का इनाम घोषित किया गया है।


 शिवाजी उर्फ चर्चितनाथ पुत्र शोभनाथ निवासी बगौना थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़, 


मोनू यादव पुत्र मुलायम यादव निवासी जरासी चन्दवक जौनपुर,


 राजू यादव पुत्र फिरतू यादव निवासी भरतीपुर तरवाँ आजमगढ़,


 गोपाल सिंह पुत्र कपील सिंह निवासी करदह मरदह गाजीपुर,


अनिल यादव पुत्र जिलाजीत यादव निवासी ठकठुहआ करिया गोपालपुर देवगाँव आजमगढ़,


 अफरोज पुत्र मोचन उर्फ एकराम वारिश खाँ निवासी मेाहम्मदाबाद मोहम्मदाबाद गाजीपुर, 


दानिश शाह पुत्र जैनुल हसन निवासी सेवरी अमहट बडेसर गाजीपुर, 


दुर्गा निषाद पुत्र रामनिहोर निवासी बनहर चकगजडी अहरौला आजमगढ़,


सचिन यादव पुत्र विरमानन्द यादव निवासी हैदरपुर खास अतरौलिया आजमगढ़,


 मुहम्मद अहमद पुत्र साहराब उर्फ अतिकुर्रहमान निवासी मदारपुर गम्भीरपुर आजमगढ़,


 इमरान उर्फ बबलू पुत्र रहमान निवासी मदारपुुर गम्भीरपुर आजमगढ़, 


राजगुलाब उर्फ बब्लू पुत्र कान्ता निवासी पन्दहां रानी की सराय आजमगढ़, 


श्रीकान्त राय पुत्र राधेश्याम राय निवासी जानकीपुर तहबरपुर आजमगढ़, 


प्रमोद यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी जरमेजपुर तहबरपुर आजमगढ़, 


लालू पुत्र शिवनाथ, पीयूष राय पुत्र राधेश्याम राय निवासी जानकीपुर तहबरपुर आजमगढ़,


 अश्वनी सिंह उर्फ टिंकू उर्फ राहुल पुत्र महेन्द्र निवासी आहनी (पुरस्कार बढ़ोत्तरी) मेंहनाजपुर आजमगढ़ 


राकेश पाण्डेय उर्फ राजू पाण्डेय पुत्र रमानन्द पाण्डेय निवासी खुरशुपुर (पुरस्कार बढ़ोत्तरी) देवगाँव आजमगढ़ शामिल हैं।



जिन अपराधियों पर 15 हजार रू का इनाम घोषित किया गया है।


शनि सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी बन्सीबाजार सिकन्दरपुर बलिया हालपता रेलवे स्टेशन घोसी कस्बा घोसी मऊ,


 रोशन सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी माहुल अहरौला आजमगढ़,


 पवन राय पुत्र स्व0 जयप्रकाश राय निवासी उबारपुर गम्भीरपुर आजमगढ़, 


अतुल कुमार पुत्र धर्मेन्द्र निवासी कंजहित देवगाँव आजमगढ़,


 लवकुश पुत्र देवेन्द्र सरोज निवासी मदारपुर लाईन बाजार जौनपुर शामिल हैं।



जिन अपराधियों पर 10 हजार रू का इनाम घोषित किया गया है।


 मोहम्मद सोफियान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मकदुमपुर खुटहन जौनपुर, 


सोनू उर्फ फेसल पुत्र महबुल्ला निवासी सदरूद्दीनपुर रन्नो बक्शा जौनपुर, 


याहिया खान उर्फ मंगल पुत्र एकबाल निवासी बक्खोपुर बदलापुर जौनपुर,


 असहद पुत्र महबुल्ला निवासी सदरूद्दीनपुर रन्नों बक्शा जौनपुर,


 जावेद खान पुत्र अहमद अली निवासी मदारपुर सरतपहां जौनपुर,


 अब्दुल रहमान पुत्र रियाकत अली निवासी पटैला खुटहन जौनपुर, 


जोवद उर्फ मो0 समीर पुत्र सुबहान निवासी पटैला खुटहन जौनपुर,


 दिनेश यादव पुत्र लालचन्द्र यादव निवासी डीहा जहानागंज आजमगढ़,


 ब्रम्हानन्द यादव उर्फ नंगा यादव पुत्र स्व0 लालजी यादव निवासी ठुठवां मुस्तफाबाद मेंहनगर आजमगढ़,


 साहिल यादव उर्फ बिट्टॅ यादव उर्फ विधायक पुत्र सोभनाथ यादव निवासी ठुठवां मुस्तफाबाद मेंहनगर आजमगढ़,


 लालचन्द्र राजभर पुत्र दुबरी राजभर निवासी खजुरी मेंहनगर आजमगढ़, 


सत्यम यादव पुत्र रामानन्द यादव निवासी ठुठवां मुस्तफाबाद मेंहनगर आजमगढ़, 


अबू तालिब पुत्र यूनुस उर्फ लालती, गौतम कुमार पुत्र अवधू राम निवासी छाऊ मुहम्मदपुर गम्भीरपुर आजमगढ़ शामिल हैं।

महाराष्ट्र कराड के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की हुई पदोन्नति l मिली बधाइयां।


महाराष्ट्र कराड के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की हुई पदोन्नति।मिली बधाइयां।



कराड -सतारा /महाराष्ट्र कराड के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बी0आर0 पाटील की पदोन्नति वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से डिप्टी एसपी के पद पर हुई है।


 कराड के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रहे बी0आर0 पाटिल बहुत ही ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के पुलिस अधिकारी है जिससे इनका समाज में भी बहुत ही सम्मान प्राप्त है।



 डिप्टी एसपी बनाए जाने पर संवाददाता पीयूष प्रकाश गोर और सह संवाददाता विद्या मोरे ने भी बी0आर0 पाटिल को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। 


इस अवसर पर दादा सिंघम, तंटामुक्ती अध्यक्ष बाजीराव चौहान, समाज भूषण परिवर्तन प्रतिष्ठान अध्यक्ष अप्पासाहेब गायकवाड और सौ संजना शिंदे उपस्थित थीं।


महाराष्ट्र कराड से पीयूष प्रकाश गोर एवं विद्या मोरे की रिपोर्ट


आजमगढ़ गम्भीरपुर मुठभेड़ में 2 शातिर अपराधी को लगी गोली 26 अक्टूबर को लूट की घटना में थे शामिल


 आजमगढ़ गम्भीरपुर मुठभेड़ में 2 शातिर अपराधी को लगी गोली


26 अक्टूबर को लूट की घटना में थे शामिल



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गम्भीरपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पास से 2 तमंचा 315 बोर, 3 कारतूस खोखा 315 बोर, 2 कारतूस जिदा 315 बोर, 7 मोबाइल, नकदी सहित एक मोटर साईकिल बरामद की गई है।


बता दें कि 26 अक्टूबर संजय राम पुत्र दीपचन्द्र ग्राम सैदपुर पोस्ट पन्दहा थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ चंद्रभानपुर (छावनी) लालगंज, आधार कार्ड संसोधन कराने के लिए गए थे। संसोधन कराने के उपरान्त घर वापसी के समय श्री शारदा माता डिग्री कालेज के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा असलहे दिखाकर मोबाइल, पति पत्नी का आधार कार्ड, गाडी का पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि छीन लिया गया था।


आज 5 नवम्बर 2022 को थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय अपने हमराहियों के साथ चेकिंग के दौरान बिन्द्रा बाजार में मौजूद थे। मुखबिर से उन्हें सूचना प्राप्त हुयी कि 26 अक्टूबर को श्रीरामगंज बाजार के पास हुयी मोबाइल लूट से सम्बन्धित बदमाश मोटर साईकिल से भवतर की तरफ से गोमाडीह की तरफ आ रहे है। इस सूचना उपनिरीक्षक शिवसागर यादव चौकी प्रभारी गम्भीरपुर को मय हमराह बिंद्रा बाजार हाइवे तिराहा पर पहुँचने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम गोमाडीह भठ्ठे की ओर जाने वाले तिराहे के पास रूककर अपराधियों के आने का इंतजार करने लगी कि कुछ देर बाद भवतर की तरफ से एक मोटर साईकिल आती हुयी दिखाई दी, पुलिस टीम द्वारा मोटर साईकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो सवार अपनी मोटर साईकिल को तेजी से मोडकर भागने लगे जिससे अनियंत्रित होकर मोटर साईकिल फिसलकर गिर गयी। दोनों अपराधी उठकर अपने-अपने पास रखे कट्टे से थानाध्यक्ष व पुलिस पार्टी को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे।


 पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गये। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय यादव पुत्र रामसिंगार यादव निवासी काला सिकंदर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ व सुशील मौर्या पुत्र रामलगन निवासी कुम्भ थाना बरदह आजमगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में अभियुक्त संजय ने लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया।