Tuesday, 4 October 2022

आजमगढ़ बरदह पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार पुलिस पार्टी पर हमला के साथ दर्ज हैं कई संगीन मामले


 आजमगढ़ बरदह पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार


पुलिस पार्टी पर हमला के साथ दर्ज हैं कई संगीन मामले



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बरदह पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर से मारने व पिकप द्वारा सरकारी जीप में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए नाले मे गिरा देने वाले शातिर अभियुक्त दानिश उर्फ विधायक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो 2 अभियुक्त आसिफ व शाह आलम पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किये जा चुके हैं।


बताते चलें कि 22 सितम्बर को रात्रि गस्त के दौरान एक अज्ञात सफेद पिकप सवार 5-6 लोगों द्वारा जान से मारने के लिए पुलिस पार्टी को ईंट पत्थर से मारने पीटने व सरकारी जीप में पिकप द्वारा टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए नाले में गिरा दिया गया।


 विवेचना के दौरान आसिफ पुत्र अयाज उर्फ मुन्ना साकिन कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, 

दानिश उर्फ विधायक पुत्र झिनकू उर्फ इद्रीश साकिन कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़,

 शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एकलाख उर्फ इकबाल उर्फ लक्खू साकिन धमौर थाना खुटहन जनपद जौनपुर, 

रिजवान उर्फ लुले पुत्र झिनकू साकिन चौहंटा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर, 

दीन नवाज उर्फ कल्लू पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू ग्राम अबूसैदपुर सरसेना थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़, 

शहनवाज पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू साकिन अबूसैदपुर सरसेना थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़,

 एकरार पुत्र फिरोज उर्फ सियार साकिन कस्बा देवगांव जोगियाना मुहल्ला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, 

इम्तियाज उर्फ छोटू पुत्र नेसार साकिन कस्बा देवगांव जोगियाना मुहल्ला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया था।


 मामले में दो 2 अभियुक्त आसिफ व शाह आलम पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किये जा चुके हैं। इसी क्रम में आज भोर में उपनिरीक्षक गोपाल जी अपने हमराहियों के साथ मामले में वांछित अभियुक्त दानिश उर्फ विधायक पुत्र झिनकू निवासी ग्राम कस्बा देवगांव थाना देवगांव को बड़गहन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक मेदांता में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है इलाज


 मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक



मेदांता में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है इलाज



गुरुग्राम/लखनऊ तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती मुलायम सिंह यादव की सेहत के बारे में जानकारी साझा करते हुए मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक बड़ी टीम सपा संरक्षक का इलाज कर रही है। मुलायम सिंह की हालत में गिरावट के चलते सोमवार को उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया गया था। 


सूत्रो के मुताबिक सपा के संस्थापक और संरक्षक 82 वर्षीय मुलायम सिंह का यादव का मेदांता में इस साल अगस्त से इलाज चल रहा है। इसके पहले समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की हालत स्थिर है। उनके बेटे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे जहां उनके पिता भर्ती हैं। पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के तमाम वरिष्ठ नेता सपा संस्घ्थापक मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इस बारे में जानकारी ली है। उन्होंने मुलायम सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।


बताया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अखिलेश यादव से बात कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का हाल जाना। पीएम ने उन्हें इलाज में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। सीएम योगी ने भी अखिलेश यादव से बात कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का हाल जाना है। उधर, लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास हनुमान मंदिर में मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए सुबह से भजन-कीर्तन और प्रार्थना की जा रही है। सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थलाभ की कामना कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत कोढवा बूथ पर इंद्रेश चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ने किया वृक्षारोपण।


 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत कोढवा बूथ पर इंद्रेश चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ने किया वृक्षारोपण।



आजमगढ़ से संजय चौहान की रिपोर्ट

आजमगढ़ निजामाबाद पुलिस मुठभेड़ में लूट का चौथा आरोपी घायल 30 सितंबर को लूट की घटना को दिया था अंजाम



आजमगढ़ निजामाबाद पुलिस मुठभेड़ में लूट का चौथा आरोपी घायल


30 सितंबर को लूट की घटना को दिया था अंजाम


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद पुलिस द्वारा सुबह करीब 7:50 पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट और छिनैती का चौथा आरोपी घायल हो गया। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश द्वारा 30 सितंबर की शाम एक लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इन पर विभिन्न आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। बदमाश के पास से अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया गया है।


मुखबीर से सूचना के आधार पर उप निरीक्षक नवल किशोर सिंह ने अपने हमराहिओ के साथ लूट की घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए थाना क्षेत्र के ग्राम गंधवी कोल्ड स्टोर के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस द्वारा उक्त बदमाश को समर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई। पुलिस से खुद को घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


 पूछताछ के दौरान बदमाश की पहचान गणेश पुत्र वीर बहादुर के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान बदमाश ने 30 सितंबर की शाम अपने चार साथियों के साथ निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया ग्राम निवासी अबुजार पुत्र अब्दुल मजीद से ₹30000 लूटने की बात स्वीकार की।

 

Monday, 3 October 2022

आजमगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े 3 शातिर लुटेरे लूट के 11 मोबाइल फोन, नकदी व 2 बाइक बरामद


 आजमगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े 3 शातिर लुटेरे


लूट के 11 मोबाइल फोन, नकदी व 2 बाइक बरामद


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लूट व छिनैती की घटनाओं से परेशान निजामाबाद पुलिस को सोमवार को बड़ी राहत तब मिली जब तीन शातिर लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस दौरान एक अपराधी पुलिस की घेरेबंदी तोड़ भागने में सफल रहा। 


पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए 11 अदद मोबाइल फोन, 12960 रुपए तथा तीन बाइक बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अपराधियों में विशाल पुत्र रमेश व अंकित पुत्र सुरेन्द्र ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर तथा शनी पुत्र आलोक ग्राम उमरी गनेशपुर थाना गंभीरपुर के निवासी बताए गए हैं। 


सूत्रो के अनुसार गिरफ्तार किए गए बदमाशों से की गई पूछताछ में पुलिस ने गंभीरपुर तथा सरायमीर क्षेत्र में हुई लूट एवं छिनैती की कई घटनाओं का खुलासा किया है।

आजमगढ़ उपखंड अधिकारी राधा कृष्ण राव किये गये निलंबित सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ और मुख्तार के समर्थन में टिप्पणी करना पड़ा भारी


 आजमगढ़ उपखंड अधिकारी राधा कृष्ण राव किये गये निलंबित


सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ और मुख्तार के समर्थन में टिप्पणी करना पड़ा भारी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़  बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने उपखंड अधिकारी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर की गई है। सूत्रो के मुताबिक उपखंड अधिकारी ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी और पीएम मोदी के अलावा पुलवामा हमले को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। मुख्तार अंसारी का समर्थन किया था। पूरा मामला मुख्य अभियंता वितरण आजमगढ़ क्षेत्र का है।


 विद्युत वितरण खंड तृतीय के उपखंड अधिकारी राधा कृष्ण राव के खिलाफ अधीशासी अभियंता अभिनव तिवारी से शिकायत की गई थी। आरोप था कि उनकी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने सीएम और पीएम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पोस्ट में मुख्तार अंसारी का समर्थन किया है। पुलवामा हमले को लेकर भी गलत बात कही है।

शिकायत में कहा गया कि उपखंड अधिकारी की इस पोस्ट से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। 


राधा कृष्ण इस प्रकार के कृत्य करने के आदी हैं। यह कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 और कदाचार की श्रेणी में आता है। जांच के बाद राधा कृष्ण राव प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी अभिनव तिवारी ने बताया कि उपखंड अधिकारी राधा कृष्ण राव को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का दोषी पाया गया है। जिस कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

आजमगढ़ बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त कर हुई नई जिंदगी की शुरुआत बिलरियागंज क्षेत्र में सामूहिक विवाह का आयोजन 55 जोड़ो ने पहनी वरमाला


 आजमगढ़ बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त कर हुई नई जिंदगी की शुरुआत


बिलरियागंज क्षेत्र में सामूहिक विवाह का आयोजन 55 जोड़ो ने पहनी वरमाला


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गरीब और अनाथ लोगों की सुधि लेने एवं आर्थिक अभाव के चलते बेटियों के हाथ पीले करने का संकल्प पूरा करने के लिए इन दिनों पूरे प्रदेश में सामूहिक विवाह का आयोजन चल रहा है। इसी कड़ी में बिलरियागंज ब्लाक क्षेत्र में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 55 जोड़ों की धूमधाम से शादी संपन्न कराई गई। 


भाजपा नेता सत्येंद्र राय के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित 55 युगलों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाल कर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया और नए जीवन की शुरुआत के लिए आगे बढ़ चले। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सत्येंद्र राय ने कहा कि आज हमें एक ही पंडाल की नीचे नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने जा रहे इन 55 जोड़ों को शादी के लिबास में एक साथ बैठे देख जो अपार खुशी हो रही है, उसको मैं आजीवन भूल नहीं पाऊंगा। आज कुल 110 परिवार जिनमें वर और वधू दोनों के परिजन इस पुनीत कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित हैं, उनके मन में भी प्रसन्नता की लहरें हिलोरें ले रही होंगी। सत्येंद्र राय ने नव विवाहित जोड़ों को अपनी ओर से उपहार स्वरूप दैनिक उपयोग के सामान सौंप कर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। 


इस अवसर पर भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह, अभिषेक राय बंटी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।