Saturday, 25 May 2024

आजमगढ़ 11 बजे तक आजमगढ़ 28.63 प्रतिशत, लालगंज में 28.4 प्रतिशत पड़े मतदान


 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़, सबसे ज्यादा गोपालपुर विधानसभा में 29.61, दूसरे नम्बर सगड़ी में 28.82 प्रतिशत पड़े मतदान


लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 

25 मई 2024, 11.00 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत  

68- लालगंज -  28.4 प्रतिशत 

69- आजमगढ़ - 28.63 प्रतिशत

Friday, 24 May 2024

आजमगढ़ 5 स्थानों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां मौके पर जमे रहे अधिकारी


 आजमगढ़ 5 स्थानों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां


मौके पर जमे रहे अधिकारी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद की दो लोकसभा सीट आजमगढ़ व लालगंज सुरक्षित में मतदान के लिए जनपद में 5 स्थानों से पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हुईं। जीडी ग्लोबल स्कूल, एचएमपीएस स्कूल, कृषि विद्यालय कोटवां, डेंटल कॉलेज इटौरा, दुर्गा पीजी कॉलेज चण्डेश्वर से आजमगढ़ और लालगंज के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में रवाना हुईं।


 जनपद में कुल 3801 मतदान टोलियों का गठन हुआ है। सभी टोलियों में कम से कम एक महिला कार्मिक को रखा गया है। कुल 16 हजार 736 कर्मचारी लगाए गए हैं, जिसमें 1532 कर्मचारी रिजर्व रहेंगे। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय हैं। आजमगढ़ की दोनों सीटों के लिए 25 मई को छठवें चरण में मतदान होंगे।


 आजमगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 10 सुपर जोन, 29 जोन व 261 सेक्टर में बांटा गया है। अलग-अलग राज्यों से पुलिस फोर्स के साथ ही यूपी पुलिस की फोर्स, सीएपीएफ, एसएपी, पीएसी की तैनाती की गई है।


 जिनमें फ्लाइंग स्क्वाड, स्टैटिक सर्विलांस, वीडियो सर्विलांस, वीडियो अवलोकन, सहायक व्यय प्रेक्षक, एमसीएमसी टीम के साथ ही आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को गठित टीमें रहेंगी।


 आज़मगढ़ लोकसभा सीट के लिए 2915 मतदेय स्थल पर 18 लाख 68 हज़ार 165 वोटर हैं जिनमे 9 लाख 88 हज़ार 858 पुरुष व 8 लाख 79 हज़ार 264 महिलायें हैं और अन्य 43 हैं।


 लालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए 18 लाख 38 हज़ार 882 वोटर हैं। जिसमें 9 लाख 61 हज़ार 857 पुरुष व 8 लाख 77 हज़ार महिला व 25 अन्य वोटर हैं। लालगंज में कुल मतदान केंद्र 1193 हैं। जिसमें बूथ 1886 बने हैं।

कानपुर इश्कबाज दरोगा के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज शादी का झांसा देकर महिला से किया था दुष्कर्म


 कानपुर इश्कबाज दरोगा के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज



शादी का झांसा देकर महिला से किया था दुष्कर्म



उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दरोगा की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई जिसमें दरोगा को एक लड़की से इश्क हुआ। प्यार में तमाम वादे भी हुए और इसी सबके साथ दरोगा अपनी रंगीन मिजाज को भी अंजाम देता चला गया। दरोगा शादी के झांसे के साथ युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। कई महीनों तक शारीरिक शोषण और फिर इश्क से इंकार कर दिया। फिर क्या खाकीधारी अधिकारियों के सामने इश्क की कहानी पहुंच गई। वहीं आरोपी दरोगा के ऊपर बलात्कार के मुकदमे में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।


दरअसल यह पूरा मामला कानपुर के हरवंश माहौल थाने का है जहां अक्सर थाने में संगीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पुलिस दर्ज करती है। लेकिन इस थाने में एक ऐसा मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमे आरोप इसी थाने में तैनात दरोगा पर है। इसी थाने में तैनात दरोगा सचिन मोरल को एक साल पहले एक लड़की से प्यार हुआ था और इसी के चलते वो लड़की दरोगा जी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। मोहबब्त में कई वादों ने इश्क के पारे को बढ़ा दिया और जब इश्क अपनी दहलीज लांघ कर शादी की चौखट पर कदम रखने के लिए आगे बढ़ा तो दरोगा ने अपनी प्रेमिका से पल्ला झाड़ लिया।


 एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर हरिश्चंद्र ने बताया की ये मामला लगभग एक साल पुराना है और मेरठ के रहने वाले दरोगा सचिन ने कानपुर में तैनाती के दौरान एक महिला से संपर्क साधा था और उनके साथ रिश्ते में आ गए थे और फिर जब शादी की बात कही तो दरोगा सचिन ने शादी से मना कर दिया। पुलिस अधिकारी की माने तो पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा पहले से शादीशुदा भी है और उसने शादी के नाम आप उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया है, जिसे गंभीरता से लेते हुए इसमें दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी

Thursday, 23 May 2024

आजमगढ़ में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश में गुंडे बदमाशों के हौसले पूरी तरह पस्त


 आजमगढ़ में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह



उत्तर प्रदेश में गुंडे बदमाशों के हौसले पूरी तरह पस्त



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मैं पूरे देश में भ्रमण करने के बाद और सार्वजनिक जनसभाओं को संबोधित करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि मोदी की 400 पार की सरकार बनानी है। जहां तक उत्तर प्रदेश का सवाल है तो उत्तर प्रदेश अब उत्सव प्रदेश बन गया है। योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश की सरकार चलाई है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। यहां पर गुंडे बदमाशों के हौसले पूरी तरह से पस्त हो चुके हैं। किसी गुंडे बदमाश की हिम्मत नहीं है कि अपने सीने की बटन खोलकर उत्तर प्रदेश की सड़कों पर चल सके। उक्त बातें गुरुवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मेहियापार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।


 उन्होंने कहा कि यदि हम भारत की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं तो उसमें सबसे अधिक योगदान उत्तर प्रदेश का होने जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में मैं जो माहौल देख रहा हूं, उससे मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि पंजा आपका साथ छोड़ चुका है, साइकिल की चैन उतर चुकी है और हाथी पस्त हो चुका है। 80 की 80 सीटों पर भाजपा उत्तर प्रदेश में अपनी विजय पताका फहरा रही है।


रक्षमंत्री ने कहा कि देश में हर दो साल पर चुनाव होते रहते हैं, जिससे काफी आर्थिक क्षति होती है, जिसे देखते हुए हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि अब यह बार-बार चुनाव होने का फैसला बंद होना चाहिए। वन नेशन वन इलेक्शन होना चाहिए। यह फैसला हम लोगों ने किया है। मैं आज से नहीं लगभग 26 से 27 सालों से दुनिया के दूसरे देशों में जाता हूं। अंतरराष्ट्रीय मंचों से मुझे बोलने का अवसर प्राप्त हुआ है। पहले हम लोग दुनिया के मंचों पर कुछ बोलते थे तो हमारी बातों को जितनी गंभीरता से लेना चाहिए, दुनिया के अन्य देश नहीं लेते थे। सोचते थे भारत तो गरीबों का देश है, भारत कमजोर देश है। भारत का कोई प्रतिनिधि बोल रहा है तो सुने ना सुने कोई फर्क नहीं पड़ता है।


 मैंने देखा है कि भारत का कोई प्रतिनिधि पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलने के लिए खड़ा होता था तो 100 में से 30 40 बाहर चले जाते थे, चलो चाय पी कर आते हैं। लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोल कर सुनती है। रक्षामंत्री ने कहा कि 140 करोड़ की जनसंख्या हमारी हो चुकी है। 2004 में हमारी जनसंख्या कुछ कम थी फिर भी सवा सौ करोड़ की जनसंख्या थी। उसके बाद भी हमारा देश धन दौलत के मामले में 11वें स्थान पर खड़ा था। आज सात से आठ वर्ष बीतने के बाद यह दुनिया के पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यह मैं नहीं कह रहा हूं दुनिया की सारी वित्तीय संस्थाएं, दुनिया की सारी फाइनेंशियल फर्म्स, दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री दावा कर रहे हैं। सारी दुनिया का यह विश्वास पक्का हो गया है कि आज के ढाई तीन साल बाद यानी 2027 आते-आते अर्थव्यवस्था के मामले में टॉप थ्री कंट्रीज में खड़ा हो जाएगा। जिसमें एक अमेरिका होगा, दूसरा चीन होगा और तीसरा यदि कोई होगा तो भारत होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि 25 करोड़ लोगों को आठ वर्ष के अंदर गरीबी रेखा से बाहर करने में हमने कामयाबी हासिल की है। यह हमारा नीति आयोग नहीं कर रहा है अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं, फाइनेंशियल फर्म्स यह दावा कर रही हैं। उनका तो यह मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि आज के 10 से 15 वर्षों के बाद भारत में गरीबी नाम की कोई चीज शेष नहीं बचेगी।

आजमगढ़ सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव का निकला रोड शो, देखें तस्वीरें


 




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव का निकला रोड शो, देखें तस्वीरें

आजमगढ़ तस्वीरों में देखें भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का रोड शो


 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ तस्वीरों में देखें भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का रोड शो

आजमगढ़ अहरौला 50 हजार का इनामियां हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल दोनों पैरों में लगी गोली, तमंचा व कारतूस बरामद


 आजमगढ़ अहरौला 50 हजार का इनामियां हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल


दोनों पैरों में लगी गोली, तमंचा व कारतूस बरामद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद की अहरौला पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा, 2 खोखा कारतूस व 2 जिन्दा कारतूस और 600 रूपये नकद बरामद किये गये है। 


06 फरवरी 2024 को संजय पुत्र स्व0 ओम प्रकाश ग्राम खजुरी धनेज पट्टी थाना अहरौला द्वारा थाने में लिखित तहरीर दी गयी कि अभियुक्तगण  सलमान पुत्र फिरोज, तालिब पुत्र फिरोज समस्त निवासी पीठापुर थाना अहरौला द्वारा उसकी माता व दादी के नाम की जमीन को जबरदस्ती धोखे से लिखवा कर मकान बना लिये हैं। जब मेरे द्वारा अपनी जमीन के लिए पूछताछ की गयी गाली गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा की जा रही है।


 पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु परिक्षेत्र स्तर पर 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया था। थानाध्यक्ष अहरौला सुनील कुमार दूबे को मुखबीर से सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे का अभियुक्त शाहपुर से बरईपुर पुलिया होते हुये गौरीपुर पुलिया की तरफ आ रहा है जिसके पास असलहा-कारतूस है। थानाध्यक्ष अहरौला, स्वाट व सर्विलांस मय टीम द्वारा बरईपुर पुलिया पर चेकिंग प्रारम्भ कर दी गयी। कुछ समय बाद 1 व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। अपने आप को घिरता देखकर पुलिस बल को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगा, पुलिस द्वारा की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के दोनो पैरों में गोली लगी जिसे समय करीब 23.50 बजे हिरासत में लिया गया तथा उपचार हेतु सीएचसी अहरौला ले जाया गया है। घायल बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर (नं0- 49ए) व डी-218 गैंग के लिडर सलमान पुत्र फिरोज के रुप में हुयी।