Wednesday, 1 February 2023

आजमगढ़ फूलपुर फरार अभियुक्त के घर कुर्की की नोटिस चस्पा 3 वर्ष पूर्व हुए आपराधिक मामले में चल रहा है फरार


 आजमगढ़ फूलपुर फरार अभियुक्त के घर कुर्की की नोटिस चस्पा


3 वर्ष पूर्व हुए आपराधिक मामले में चल रहा है फरार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ तीन वर्ष पूर्व गम्भीरपुर थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस ने बुधवार को न्यायालय से जारी कुर्की की चेतावनी नोटिस फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियार गांव में मुनादी कराते हुए आरोपी के घर पर चस्पा कर दिया। 


बताते हैं कि वर्ष 2020 में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियार ग्राम निवासी आबिद पुत्र जुबेर के खिलाफ धारा 498, 323 तथा 314 के तहत गम्भीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में आरोपी आबिद मुकदमा दर्ज होने के बाद कभी न्यायालय में हाजिर नही हुआ। फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत किया। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी आबिद के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की की चेतावनी नोटिस जारी किया।


 बुधवार को कुर्की की नोटिस लेकर फूलपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विपिन सिंह व जयप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मुड़ियार गाव में पहुंचे। पुलिस ने सर्वप्रथम आरोपी की तलाश में पूरे गांव में मुनादी कराई। इसके बाद गांव के लोगों की उपस्थिति में पुलिस ने फरार अभियुक्त आबिद पुत्र जुबेर के घर पर कुर्की की चेतावनी नोटिस चस्पा कर दिया।

एटा नहीं कांपे हाथ ,सासें रुकने तक छुरे से काटता रहा हत्यारा दंपती को दी ऐसी दर्दनाक मौत कि सुनने वालों की रूह कांप जाए पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बताई घटना की भयावहता


 एटा नहीं कांपे हाथ ,सासें रुकने तक छुरे से काटता रहा हत्यारा


दंपती को दी ऐसी दर्दनाक मौत कि सुनने वालों की रूह कांप जाए


पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बताई घटना की भयावहता


एटा कोतवाली देहात इलाके के गांव श्रीकरा में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही कर दिया। पुलिस के मुताबिक भाई ने ही जितेंद्र व उसकी पत्नी प्रीति की हत्या मांस काटने वाले छुरे और हथौड़े से की थी। संपत्ति के लिए वह कातिल बन गया। मांस विक्रेता को पांच लाख रुपये का लालच देकर साथ मिलाया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह गांव श्रीकरा निवासी जितेंद्र उर्फ टीटू और उसकी पत्नी प्रीति की गला रेतकर हत्या की गई थी। हत्या करने वाला जितेंद्र का भाई पंकज ही निकला है। उसने अपने दोस्त मांस विक्रेता प्रवेंद्र निवासी नगला डूडा को पांच लाख की सुपारी देकर साथ किया था।


दोनों ने मिलकर मांस काटने वाले छुरे से प्रहार और गले को रेतकर हत्या की थी। तीन साल के पुत्र तनिष्क की भी हत्या करने का प्रयास किया गया। उसका उपचार आगरा में चल रहा है। सोमवार की सुबह लगभग 6.30 बजे जितेंद्र शौच के लिए पास में ही बाग में गया था। प्रीति छत पर थी, तभी दोनों पहुंचे और उसे नीचे खींचकर लाए। छुरे से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद जितेंद्र आया तो उसकी भी हत्या कर दी। दोनों शव को बाहर निकालकर बरामदे में डाल दिया। इसके बाद वहां से चले गए।


 बेरहम भाई ने खून से सने हाथ तालाब में जाकर धोए। यहां पर खून में सराबोर कपड़ों को फेंका और दोस्त को लेकर अमांपुर चला गया। सुबह लगभग 11 बजे पंकज फिर वहां पहुंचा और शोर कर गांव वालों को बुला लिया। देर शाम उसने ही प्रीति के पिता, भाई और साथियों के खिलाफ शक जाहिर कर मुकदमा दर्ज करा दिया। पंकज और प्रवेंद्र को अलीगंज रोड से मंगलवार की सुबह करीब सात बजे गिरफ्तार किया गया है।


संपत्ति के लिए ऐसी दर्दनाक मौत दी कि सुनने वालों तक की रूह कांप जाए। महिला के सिर में आठ वार किए, सांसें रुकने तक हमले करते रहे। जबकि पति के पीछे से छह वार और पेट में छुरा घोंपा गया। इसके बाद गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। यह चोटें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्शाई गई हैं। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दंपती पर तब तक वार किए गए, जब तक कि दोनों की सांसें थम नहीं गईं। जितेंद्र के शरीर पर आठ चोटों के निशान आए हैं। इनमें पेट, सिर में पीछे, कनपटी के पीछे, गर्दन के पीछे, कंधे के पीछे दो निशान हैं। जबकि गला रेता गया है। वहीं महिला के शरीर पर आईं चोटों की बात की जाए तो सिर में ऊपर चार, माथे पर, कनपटी, गाल और पीछे टांग में घाव पाए गए। दोनों को ही 8-8 जगहों पर जख्म दिए गए। काफी बेरहमी से दोनों की हत्या की गई है। 


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव श्रीकरा में दंपती की हत्या के बाद सोमवार की रात करीब 11 बजे दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ही रात को ही दोनों का अंतिम संस्कार कराया। हत्या रोपी भाई पंकज ने दोनों की चिताओं को मुखाग्नि दी। उस समय तक किसी को नहीं पता था कि पंकज ने ही इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।


ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह जितेंद्र और इसकी पत्नी प्रीति की हत्या की गई थी। इसके बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस ले गई। लौटते समय करीब 11 बज चुके थे। काफी संख्या में पुलिस कर्मी दोनों शव के साथ आए थे। पुलिस ने परिजनों ने मंत्रणा की। गांव के लोगों ने एक ही चिता पर दोनों की अंत्येष्टि करने की बात की। इस पर पुलिस ने कोई एतराज नहीं किया और परिजन के सहयोग से रात में ही एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 


घर में जितेंद्र और पंकज दो ही सगे भाई थे। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में पंकज ने दोनों को मुखाग्नि दी। मंगलवार को पूरे गांव में चर्चाएं होती रहीं कि दोनों के साथ बहुत बुरा हुआ। सबसे ज्यादा बुरा उस मासूम के साथ हुआ जो ठीक से दुनिया को समझ भी नहीं पाया और उसको अपने ही ताऊ ने अनगिनत जख्म दिए गए। वह आगरा में भर्ती है। अपने माता-पिता का अंतिम बार चेहरा भी नहीं देख पाया। जितेंद्र और उसकी पत्नी प्रीति की हत्या के बाद तीन वर्षीय मासूम तनिष्क को लेकर गांव में चर्चाएं होती रहीं। लोगों को कहते सुना गया कि माता-पिता दुनिया से चले गए, जबकि हत्यारा ताऊ जेल गया। बाबा दुनिया में नहीं हैं। अब अकेली दादी घर पर है। जबकि नाना-नानी का लगाव पहले से ही नहीं था। ऐसे में बालक का पालनहार कौन होगा?

आजमगढ़ जहानागंज अल सुबह बदमाश और पुलिस के बीच चली गोलियां 25 हजार का इनामी गैंग लीडर हुआ घायल


 आजमगढ़ जहानागंज अल सुबह बदमाश और पुलिस के बीच चली गोलियां


25 हजार का इनामी गैंग लीडर हुआ घायल


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ नहर पुलिया के पास आज सुबह करीब 6:30 बजे बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 25 हजार रू का इनामी एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


थानाध्यक्ष विनय कुमार सिह को सूचना प्राप्त बदमाश संतोष सिंह पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश सिंह निवासी तिलहुवां थाना निजामाबाद उम्र करिब 45 वर्ष, सतिश सिंह उर्फ छोटू पूत्र स्व0 प्रदिप सिंह निवासी धनहुवां थाना जहानागंज उम्र करिब 20 वर्ष, मिथलेश कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी गौसपुर थाना निजामाबाद उम्र करिब 25 वर्ष, बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल पर सवार होकर धनहुवां पुलिया थाना जहानागंज की ओर जा रहे है। इस सुचना पर थानाध्यक्ष जहानागंज विनय कुमार सिंह मय हमराह धनहुआ पुलिया पर चेकिंग करने लगे, उसी समय एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट बहुत तेजी से आती हुई दिखायी दी। पुलिस को देखकर बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उक्त बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। दो अन्य बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग गए।


 पूछताछ में बदमाश की पहचान संतोष सिंह पुत्र चंद्र प्रकाश सिंह निवासी तिलहुआ थाना निजामाबाद के रूप में हुई। बदमाश मोबाइल टावरों से बैट्री व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाला 25 हजार रुपये का इनामिया व गैंग का लीडर है। बदमाश के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।  पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

Tuesday, 31 January 2023

आजमगढ़ बिजली बिल में वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन राष्ट्रवाद के आड़ में मोदी सरकार जनता का गला घोंट रही है-राजेश यादव


 आजमगढ़ बिजली बिल में वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन


राष्ट्रवाद के आड़ में मोदी सरकार जनता का गला घोंट रही है-राजेश यादव

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आम आदमी पार्टी आजमगढ़ के साथियों द्वारा पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन बिजली बिल बढरोत्तरी के प्रस्ताव के विरुद्ध एवम् भाजपा सरकार की वादा खिलाफी को लेकर नारे बाजी करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर वर्तमान यूपी सरकार की 23 प्रतिशत बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी के विचार का मुखर विरोध किया। 

आज के कार्यक्रम में प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के बडे़ बडे़ नेता विधानसभा के चुनाव के समय किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा कर रहे थे और सरकार बन जाने के बाद मुफ्त तो छोड़िए और महंगी बिजली देने की बात कर रहे हैं यह वादा खिलाफी है और 23 प्रतिशत बिजली बिल में इजाफा करने के निर्णय का आम आदमी पार्टी मुखर विरोध करने के लिए बाध्य है। जनता के साथ छलावा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, राष्ट्रवाद के आड़ में मोदी सरकार जनता का गला घोंट रही है। 

प्रचुर मात्रा में कोयला और पानी उपलब्ध होने के बावजूद यूपी में बिजली बिल बड़ोत्तरी सरकार की नाकामी को दर्शाता है यदि तत्काल बढ़ते हुए बिजली बिल पर रोक नही लगी तो आम आदमी पार्टी सड़क पर मुखर विरोध करने के लिए बाध्य होगी।

जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि सरकार की नियति जनता को ठगने की ना की राहत पहुंचाने की सरकार अपने वादे से मुकर रही जनता पर अतरिक्त बोझ डालना चाहती है जनता पहले से महंगाई, बेरोजगारी, से जूझ रही है, ऊपर से बिजली बिल की बढ़ोत्तरी खाज में कोण का काम कर रही है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी कमलेश सिंह ने कहा है कि हमारी सरकार दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली दे रही है यहां की सरकार को भी जनता के साथ न्याय करना चाहिए अन्यथा हम आन्दोलन को बाध्य होंगे। 

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्वांचल प्रांत के महासचिव राजन सिंह, डॉ सरफुद्दीन, कृपाशंकर पाठक,तनवीर रिज़वी, नेबू लाल, शरदचंद राघव, राजेश यादव, सुभाष यादव, रामचंद्र यादव, मो. अली,डॉ अनुराग यादव, एड. एम.पी यादव, एड. बाबूराम यादव,इसरार अहमद,अभिषेक सिंह, रेयाज अहमद, शाहिद अहमद,रुपेश विश्वकर्मा, पीयूष यादव, विशेष मौर्या, राजेश सिंह, रमेश मौर्या, महेंद्र, यादव, सोनू यादव, अभिषेक राजभर, रामरुप यादव, वीरेन्द्र यादव, सुनील गौत्तम, रमेश यादव,लौटू यादव, महेंद्र यादव, अनिल यादव, संजय यादव, नुरुज्जमा, रमेश पाण्डेय आदि लोग रहे।

बलरामपुर एसपी आवास पर तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, एसपी ने बताई आत्महत्या की वजह


 बलरामपुर एसपी आवास पर तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, एसपी ने बताई आत्महत्या की वजह



उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एसपी आवास पर तैनात कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया मामले में एसपी केशव कुमार ने आशंका जताई कि मृतक कांस्टेबल माइग्रेन की समस्या से ग्रसित था और संभवतः उसी के चलते उसने आत्महत्या की है। एसपी ने कहा कि इसके अतिरिक्त भी तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


 जानकारी के मुताबिक, एसपी आवास पर तैनात कांस्टेबल अभिषेक यादव ने सोमवार की देर रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अभिषेक यादव साल 2020 बैच का आरक्षी था। वह पुलिस लाइन में तैनात था।


 सोमवार की रात 12 से तीन बजे के बीच उसकी ड्यूटी एसपी आवास पर संतरी के लिए लगाई गई थी रात में वह नियत समय पर ड्यूटी पर पहुंचा इसके बाद उसने सरकारी असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली रात में तीन बजे जब दूसरा सिपाही ड्यूटी के लिए पहुंचा, तब घटना की जानकारी हो सकी आनन फानन अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई।

आजमगढ़ 26 पुलिस कर्मियों को सेवा पदक चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित


 आजमगढ़ 26 पुलिस कर्मियों को सेवा पदक चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ठ सेवा पदक वर्ष 2021 हेतु चयनित जनपद के कुल 26 पुलिस कर्मियों को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में सेवा पदक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


अति उत्कृष्ट सेवा पदक-निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी, निरीक्षक संजय कुमार सिंह, निरीक्षक नवल किशोर सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, निरीक्षक निशात जमा खाँ, उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक संजय कुमार तिवारी,


 मुख्य आरक्षी राजबली यादव, मुख्य आरक्षी रिजवान अहमद खान, मुख्य आरक्षी लल्लू सिंह, मुख्य आरक्षी सत्येन्द्र नारायण सिंह, , मुख्य आरक्षी राम प्रवेश यादव, मुख्य आरक्षी गणेश चन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी रामनरेश यादव, मुख्य आरक्षी अजय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी हरीजी पाठक, मुख्य आरक्षी चालक संजय कुमार राय, महिला मुख्य आरक्षी चन्द्रवती देवी आरक्षी विरेन्द्र बहादुर सिंह, को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। 


उत्कृष्ट सेवा पदक-निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी चालक भानु प्रताप सिंह, आरक्षी संजय कुमार सोनकर, आरक्षी रमेश, आरक्षी अजय शंकर यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

संभल पुलिस चौकी में बने क्वार्टर में मिला विवाहिता का शव ससुर पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर है कार्यरत


 संभल पुलिस चौकी में बने क्वार्टर में मिला विवाहिता का शव


ससुर पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर है कार्यरत


उत्तर प्रदेश संभल में विवाहिता का शव सीकरी गेट पुलिस चौकी में बने क्वार्टर में मिला। महिला का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका का ससुर पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत है।


मामला कोतवाली चंदौसी के सीकरी गेट पुलिस चौकी का है। सोमवार देर शाम कौशल शर्मा की पत्नी माधुरी शर्मा का पुलिस चौकी में बने क्वार्टर में शव मिला। घटना की सूचना परिजनों को मिली। जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी।


परिजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे और आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने सास, ननंद और उसके पति पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।


बदायूं के इस्लामनगर निवासी कुंवरपाल सिंह ने अपनी बेटी माधुरी शर्मा का विवाह गतवर्ष अप्रैल माह में इस्लामनगर निवासी कौशल शर्मा के साथ तय किया था। कौशल शर्मा के पिता पुलिस विभाग में है और वह वर्तमान में जनपद संभल के बहजोई पुलिस लाइन में तैनात हैं। जबकि पूरा परिवार चंदौसी के सीकरी गेट पुलिस चौकी में बने क्वार्टर में रहता है।


सीओ बहजोई प्रदीप कुमार ने बताया कि माधुरी शर्मा के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता कुंवरपाल सिंह की तहरीर के आधार पर कौशल शर्मा, सास संतोष और दोनों ननद आंचल और शीलू के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।