Friday, 11 February 2022

आजमगढ़ मोहल्लवासियों ने की नालों की सफाई, अपने खर्च पर करवा रहे है टूटे नालों का निर्माण।

 

आजमगढ़ मोहल्लवासियों ने की नालों की सफाई, अपने खर्च पर करवा रहे है टूटे नालों का निर्माण।



नहीं पहुंचते नगर पालिका के सफाई कर्मचारी आक्रोश व्याप्त।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद मुख्यालय के सिधारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नरौली की। जहां पर नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई न किये जाने से आक्रोशित मोहल्लवासियों ने खुद फावड़ा उठाया और नालों की सफाई की।




 इतना ही नहीं जगह-जगह टूटे हुए नाले का भी मोहल्लेवासी अपने खर्च से मरम्मत करवा रहे हैं।



बता दें कि मोहल्ला नरौली में नालों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। नियमित सफाई न होने से नाले का पानी सड़क पर बहता रहता है। हल्की सी भी बारिश हो जाने पर पूरा नाला रास्ते पर बहने लगता है।




 नालों की सफाई न होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।



 मोहल्लेवासियों द्वारा खुद नाले की पटिया को हटाकर नाले की सफाई की गई, इतना ही नहीं जहां-जहां पर नाला क्षतिग्रस्त था वहां पर मोहल्लेवासियों द्वारा अपने खर्च पर नाले का निर्माण करवाया जा रहा है।



 नगर पालिका कार्यालय से मात्र लगभग एक किलोमीटर की दूरी स्थित इस मोहल्ले पर नगर पालिका की नजर नहीं पड़ रही है। 



इस मामले में मोहल्लेवासियों ने सभासद सहित नगर पालिका पर शिथिलता का आरोप लगाया है। इस बावत सभासद प्रतिनिधि संतोष सोनकर से बात करने पर बताया कि मेरे द्वारा मोहल्ले की विभिन्न समस्याओं को लेकर ईओ और नगर पालिका चेयरमैन को कई बार शिकायती पत्र सौंपा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस का बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने


 उत्तर प्रदेश पुलिस का बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने


4 साल से दरोगा बनकर घूम रहा था हेड कांस्टेबल।


दरोगा स्तर के करीब 150 मामलों की विवेचनाएं भी कर डाली।




लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिसकर्मी दयाशंकर वर्मा का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दयाशंकर वर्मा हेड कांस्टेबल है लेकिन पिछले चार साल से दरोगा के पद पर नौकरी कर रहा है और इस पद की सैलरी भी उठा रहा है।





 यही नहीं दरोगा स्तर के करीब 150 मामलों की विवेचनाएं भी कर डालीं। इसमें पुलिस विभाग के अफसरों व बाबुओं की भी मिलीभगत की आशंका है।




उरई निवासी दयाशंकर वर्मा 1981 बैच का सिपाही है। कुछ समय पहले कमिश्नरी के नजीराबाद थाने में तैनात हुआ था। वर्तमान में पुलिस लाइन मेें तैनाती है।




 कई मामलों की जांच दयाशंकर के खिलाफ चल रही है। वर्तमान में उसका पद एचसीपी (हेड कांस्टेबल प्रमोटी) है, लेकिन, विभागीय लिखापढ़ी में वह 2018 से दरोगा यानी सब इंस्पेक्टर है।




सूत्रों के मुताबिक मार्च-अप्रैल 2018 में दयाशंकर की तैनाती घाटमपुर थाने में थी। उसी दौरान किसी मामले में उसने उच्चाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने अपना पद दरोगा लिखा था। इसके बाद उसी दस्तावेज के आधार पर आगे कई दस्तावेज तैयार होते गए।




इसी दौरान जब दरोगाओं के तबादले हुए तो उसमें दयाशंकर का भी नाम शामिल था। यहां से उसे चौबेपुर थाने भेजा गया। इसके बाद थाने बदलते रहे और वह दरोगा ही रहा। कई चौकियों का प्रभारी भी बना।




दयाशंकर जब दरोगा बना तब केस भी चल रहा था। आज तक किसी अफसर व विभाग के बाबू ने इस पर सवाल नहीं खड़े किए। अब ये जांच का विषय है कि वक्त के साथ अफसर बदलते गए लेकिन फर्जीवाड़े पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इसमें लापरवाही है या किसी की मिलीभगत।




2017 में जब दयाशंकर बर्रा थाने में तैनात था, तो रिश्वतखोरी में जेल गया था। आज भी केस चल रहा है। इसी मामले में उसने तत्कालीन बर्रा इंस्पेक्टर पर आरोप लगाए थे। इसकी भी जांच चल रही है।




दो महीने पहले उसने इसी संबंध में प्रेसवार्ता करने का एलान किया था। इसके बाद तत्कालीन पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने उसे निलंबित कर दिया था। 10 दिन बाद ही वह बहाल भी हो गया था।



दयाशंकर ने दरोगा स्तर की करीब 150 केसों की विवेचनाएं कीं। हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, लूट जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। इन विवेचनाओं को करने का उसका अधिकार नहीं था।



मुझे खुद नही पता कैसे दरोगा  पद पर प्रमोशन दे दिया 

 साजिशन ऐसा किया गया। जिसकी मैंने उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की थी।" - दयाशंकर वर्मा, 



एसीपी "अभी मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित अधिकारी से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, कानून व्यवस्था

आज़मगढ़ चुनाव ड्यूटी गए सब इंस्पेक्टर राकेश यादव की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर


 आज़मगढ़ चुनाव ड्यूटी गए सब इंस्पेक्टर राकेश यादव की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर

 


उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ विधान सभा चुनाव की ड्यूटी करने गए जिले के जहानागंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राकेश यादव की आगरा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। 



आनन फानन में साथियों ने उनके परिजनों को सूचित किया, परिजनों ने आगरा में अपने रिश्तेदारों के माध्यम से कानपुर इलाज के लिए बुलाया। कानपुर में स्थिति गंभीर होता देख रिश्तेदारों ने वाराणसी लाए जहां पूर्व से उनका इलाज चल रहा था।



 परिजनों व रिश्तेदारों की मदद से उन्हें गैलेक्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, तब उनकी हालत बिगड़ गई। वाराणसी में उनकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश मेरठ भाजपा विधायक ने पीठासीन अधिकारी को मारा थप्पड़, सपा प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा


 उत्तर प्रदेश मेरठ भाजपा विधायक ने पीठासीन अधिकारी को मारा थप्पड़, सपा प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा



 मेरठ में मतदान के दिन जहां सपा प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया तो वहीं सरधना में भाजपा विधायक संगीत ने पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार को मतदान के बीच कई बड़ी घटनाएं हुईं। दक्षिण क्षेत्र में जहां सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया तो वहीं सरधना क्षेत्र में भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मार दिया।




 इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


मेरठ-सरधना- मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को सलावा में गुंडागर्दी हुई। आरोप है कि दलितों को वोट देने से रोका गया, विरोध करने पर पीटा। इतना ही नहीं पीठासीन अधिकारी को भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम ने धमकाया और थप्पड़ भी मारा  जिस पर हंगामा हो गया।




 इसकी जानकारी लगने पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संगीत सोम और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



सरधना विधानसभा सीट के सलावा गांव में दोपहर से गहमागहमी का माहौल था। पुलिस के मुताबिक सलावा गांव निवासी सुंदर ने बताया कि वह सुबह वोट डालने जा रहा था। बूथ के बाहर खड़े भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम के समर्थकों ने उसे रोक लिया। पर्ची और आधार कार्ड छीन लिया। 




विरोध करने पर उसके भाई नंदू की पिटाई कर दी। बिना वोट डाले उन्हें भगा दिया।



दूसरी घटना दोपहर ढाई बजे हुई। दलित समाज से नंदू व प्रदीप वोट डालने जा रहे थे। दबंगों ने उन्हें भी वोट नहीं डालने दी। विरोध करने पर डंडा मारकर नंदू का सिर फोड़ दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी। घटना की जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। सलावा के ग्रामीणों ने बताया कि पीठासीन अधिकारी महिलाओं के चेहरे देखकर वोट डलवा रहे थे। इसका विरोध करने पर ग्रामीणों और पीठासीन अधिकारी के बीच नोक झोंक, धक्का मुक्की हो गई। 




पुलिस के मुताबिक इस घटना की सूचना पर संगीत सोम अपने कार्यकर्ताओं के साथ सलावा गांव में मतदान केंद्र पर पहुंच गए।

Thursday, 10 February 2022

उत्तर प्रदेश लखनऊ सपा कार्यकर्ता ने मुस्लिम युवती की पीठ पर चिपकाया स्टीकर- वीडियो वायरल।


 उत्तर प्रदेश लखनऊ सपा कार्यकर्ता ने मुस्लिम युवती की पीठ पर चिपकाया स्टीकर- वीडियो वायरल।





उत्तर प्रदेश लखनऊ एक वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक राह चलते युवती की पीठ पर सपा का स्टीकर चिपकाए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। 





इस संबंध में भाजपा के यूपी प्रभारी अनुराग ठाकुर ने एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को राह चलती एक मुस्लिम युवती की पीठ पर सपा का स्टीकर चिपकाते दिखाया जा रहा है।





अनुराग ठाकुर ने लिखा, यही है लाल टोपी के काले कारनामे..। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए… जहां भरे हों ऐसे मनचले…यूपी क्यों उनके साथ चले।




 इसे दोपहर 1.30 बजे ट्वीट किया गया था। युवती को कुछ देर बाद जब अहसास होता है कि उसकी पीठ पर स्टीकर चिपका है तो उसने स्टीकर को हटवाया। वीडियों में लाल टोपी लगाए एक कार्यकर्ता की बात का दूसरा समर्थन करते हुए दिख रहा है। और कह रहा है कि बहुत बढ़िया बहुत बढ़िया बच्चा बच्चा कंफर्म हो जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश बलिया चोरी की तीन बाइक के साथ पांच गिरफ्तार


 उत्तर प्रदेश बलिया चोरी की तीन बाइक के साथ पांच गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश बलिया पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में सहतवार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की 03 मोटर साइकिल व 05 मोबाइल के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 




सहतवार थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मुखबिरी सूचना पर धारा 379 भादवि से संबंधित चोरी की मोबाइल, अन्य 03 मोटर साइकिल व 05 मोबाइल के साथ विशाल गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता (निवासी मुड़ाडीह, सहतवार बलिया), सद्दाम पुत्र शिव रमजान (निवासी मुड़ाडीह, सहतवार, बलिया), अमित यादव पुत्र हरि शंकर यादव (निवासी पूरब टोला वार्ड नं. 01 कस्बा सहतवार,  बलिया), शिवजी उर्फ शिवाजी भारती पुत्र लालधारी राम (निवासी मुड़ाडीह, सहतवार, बलिया) तथा मोहित यादव पुत्र शिवजी यादव (निवासी वार्ड नं. 14 कस्बा सहतवार , बलिया) को सुरहिया मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।




 गिरफ्तार अभियुक्तों को धारा 41, 411, 419, 420, 467, 468 व 471 भादवि में पाबंद कर पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह मय फोर्स शामिल रहे।

आजमगढ़ स्कार्पियों से एक लाख रूपये बरामद, पुलिस ने किया जब्त।


 आजमगढ़ स्कार्पियों से एक लाख रूपये बरामद, पुलिस ने किया जब्त।



चेकिंग के दौरान 465 वाहनों का किया चालान,16 वाहन किये गये सीज।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 465 वाहनों का जहां चालान किया गया वहीं 16 वाहनों को सीज कर दिया गया। 



चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से एक लाख रुपये बरामद किये गये। रूपये के मामले में संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त धनराशि को जब्त कर लिया गया।




पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाये गये अभियान में जनपद के कुल 64 स्थानों पर चेकिंग की गई जिसमें 2010 वाहनों को चेक किया गया। बिना नम्बर प्लेट की गाडी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवको द्वारा मोटर साईकिल पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 465 वाहनों का चालान किया गया। 




वही 16 वाहन सीज किए गये  जिसमें थाना सिधारी से 01, 

थाना रानी की सराय से 04, 

थाना मुबारकपुर से 01, 

थाना जहानागंज से 01, 

थाना गम्भीरपुर से 01, 

थाना देवगांव से 02, 

थाना बरदह से 01, 

थाना बिलरियागंज से 02, 

थाना तहबरपुर से 01, 

थाना दीदारगंज से 01 

थाना पवई से 01 वाहन को सीज किया गया।



इसी क्रम में थाना प्रभारी रौनापार मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान हाजीपुर थाना रौनापार से एक स्कॉर्पियो वाहन को रोका गया। वाहन तलाशी के दौरान वाहन स्वामी श्री पन्नेलाल यादव पुत्र रुपनरायन यादव निवासी कोईली खाल थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के पास से 1,00,000 रुपये बरामद हुए। बरामद रुपये के सम्बन्ध में पूछने पर कोई संतोषजनक उत्तर/प्रपत्र नहीं दिखा सके। जिसके कारण बरामद रुपये को पुलिस कब्जा में लेकर विधिक कार्यवाही कर रही है।