Saturday, 5 February 2022

आजमगढ़ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जयंती।


 आजमगढ़ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जयंती।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ विकासखंड मोहम्मदपुर के गोठाव गांव में आर्यमगढ़ सेवा समिति द्वारा युवा नेता अरुणाकर सिंह "हैप्पी" के नेतृत्व में महाराजा सुहेलदेव की जयंती बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई। 





कार्यक्रम का संचालन मां केसरी शिक्षा निकेतन के प्रबंधक चन्द्रशेखर सिंह ने किया। 



इस मौक़े पर पूर्व प्रधान गोठाव विनोद राजभर, रतन राजभर, परविंदर राजभर, दिनेश राजभर, संतोष राजभर , संदीप कुमार, भोला चौहान, घनश्याम गौड़ , गोलू मौर्या, चैतू चौहान, बरखू सरोज , रामाकांत चौहान समेत अनेक लोग उपस्थित रहें।



आजमगढ़ गम्भीरपुर मोहम्मदपुर से राहुल पांडेय की रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लालगंज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर भाजपा लालगंज की प्रत्याशी नीलम सोनकर ने केंद्रीय कार्यालय का किया उद्घाटन।


 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लालगंज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर भाजपा लालगंज की प्रत्याशी नीलम सोनकर ने केंद्रीय कार्यालय का किया उद्घाटन।




 कार्यालय का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय, ध्रुव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष आजमगढ़,तथा तथा पूर्व सांसद लालगंज की प्रत्याशी नीलम सोनकर ने संयुक्त रुप हवन पूजन तथा फीता काट कर किया।




हवन पूजन कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय, ओम प्रकाश सिंह, डॉ माहेश्वरी कांत पांडेय, प्रमोद राय, संचिता श्री चौहान, राम नयन सिंह, योगेंद्र राय ,सुनील सिंह, संजय जायसवाल,राजेश तिवारी,बीनू तथा रजनीकांत त्रिपाठी,  दिनेश सिंह  अवधराज यादव, बृजेश राय,अशोक राय, संतोष चौबे आदि सभी मंडल अध्यक्षों ने अग्नि कुंड में आहुति देकर मंगल की कामना की। जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में अपार ऊर्जा भरी है।हमें अपना बूथ सबसे मजबूत बनाना है।बूथ स्तर पर सघन जन सम्पर्क करने की आवश्यकता है। भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर ने सभी कार्यकर्ताओं से अपना बूथ जीतने की अपील की। 




लालगंज में पुनः  एक बार कमल का फूल खिलाने हेतु सबको पूरे मनोयोग से लगना है। इस अवसर पर ऋषि कांत राय ,ध्रुव कुमार सिंह, विनोद राय,डॉ माहेश्वरीकांत पांडे, ओमप्रकाश सिंह,संचिता श्री चौहान,राम नयन सिंह, योगेंद्र राय, सुनील सिंह, राजेश त्रिपाठी,संजय जायसवाल,रजनीश जायसवाल,रजनी कान्त त्रिपाठी, दिनेश सिंह,अवध राज यादव, बृजेश राय,सन्तोष चौबे आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।


लालगंज से प्रशांत शुक्ला की रिपोर्ट

आजमगढ़ सरायमीर कोरौली खुर्द चक्रवती तूफान से बाल बाल बची पत्रकार मोहम्मद आजम की जान। बिखर गया आशियाना


 आजमगढ़ सरायमीर कोरौली खुर्द चक्रवती तूफान से बाल बाल बची पत्रकार मोहम्मद आजम की जान। बिखर गया आशियाना



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम सभा कोरौली खुर्द के रहने वाले पत्रकार मोहम्मद आजम की विगत रात लगभग साढ़े 8 बजे पत्रकार मोहम्मद आजम अपने घर के दरवाजे पर जैसे पहुचे तभी एका एक सन सानाहट की काफी तेज आवाज सुनाई दी जब तक मोहम्मद आजम कुछ समझ पाते तब तक चक्रवती तूफान मोहम्मद आजम को अपने कब्जे मे ले लिया किसी तरह से मोहम्मद आजम ने अपनी जान बचाई।




तब तक मोहम्मद आजम का आशियाना बुरी तरह से बिखर गया जिसमे लगभग लाखो रुपये का नुकसान हुआ है।


साथ ही साथ गाँव के अन्य लोगो का भी आशियाना बिखर गया।



 जिसमे हाजी ऐजाज अहमद , मोहम्मद गालिब , राम जियावन , कुतुब्बुदीन , नफीस आलम  आदि का मकान बिखर गया जिससे उक्त लोगो का काफी नुकसान हुआ है।



जिसकी सूचना ग्राम प्रधान मोहम्मद असहद पत्नी आशिया बानो ने क्षेत्रीय लेखपाल व सिकरेट्री को दे दिया है।



आजमगढ़ सरायमीर से सुरेन्द्र चौहान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश उन्नाव डायल 112 की गाड़ी पर पलटा टैंकर, तीन पुलिसकर्मियों की हुई मौत। एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से हुआ घायल


 उत्तर प्रदेश उन्नाव डायल 112 की गाड़ी पर पलटा टैंकर, तीन पुलिसकर्मियों की हुई मौत। एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से हुआ घायल



उत्तर प्रदेश उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक टैंकर ओवरटेक करने के चक्कर में डायल 112 की गाड़ी पर पलट गया। जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत की सूचना आ रही है।



 जब कि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।



यह घटना उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महदी खेड़ा पुलिया के पास हुई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और गाड़ी पर से पड़े टैंकर को हटाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

Friday, 4 February 2022

आजमगढ़ क्षय रोगी बीच में नहीं छोड़ें दवा: डॉ धनंजय

 

आजमगढ़ क्षय रोगी बीच में नहीं छोड़ें दवा: डॉ धनंजय



आजमगढ़ से तनवीर आलम की रिपोर्ट।



सलाह 


 टीबी और फेफड़े के मरीज बरतें अतिरिक्त सावधानी

 नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क जांच व इलाज उपलब्ध


उत्तर प्रदेश आजमगढ़, 04 फरवरी 2022


कोरोना काल में सभी को स्वास्थ्य के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासकर क्षय रोग व फेफड़े के मरीज अतिरिक्त सावधानी बरतें। इन मरीजों में कोरोना के संक्रमण का खतरा सामान्य मरीजों की तुलना में कई गुना बढ़ जाता है। यह कहना हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हू खोर, जहानागंज प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ धनंजय कुमार पांडेय का। उन्होने बताया कि कोरोना की प्रथम लहर से तीसरी लहर के दौरान प्राथमिक स्तर पर टीबी मरीजों की बलगम/एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड के जरिए निःशुल्क जांच व उपचार उपलब्ध है।



डॉ धनंजय ने कहा की अगर किसी भी सामान्य व्यक्ति में एक सप्ताह तक लगातार खांसी, रात्रिकालीन तेज बुखार, पसीना आना, कमजोरी,भूख न लगना,अनियमित माहवारी, बच्चा न ठहरना,वजन का लगातार कम होना इत्यादि लक्षण आ रहे हों तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर बलगम/ एक्स-रे अथवा अल्ट्रासाउंड के माध्यम से निःशुल्क जांच व इलाज अवश्य करायें।  सामान्य क्षय रोग का इलाज एक निर्धारित अवधि लगभग 6 से 9 महीने तक लगातार किया जाता है। 



क्षय रोगियों को बीच में दवा छोड देने से शरीर में  प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न ना होने के कारण गम्भीर क्षयरोग हो सकता है।  टीबी शरीर के लगभग सभी अंगो जैसे हड्डी,आंत,फेफड़ा,चमडी,बच्चेदानी,गले की गिल्टी इत्यादि को प्रभावित करता है। बच्चों में रोग होने पर उनका विकास रूकने के साथ-साथ उनमें चिड़चिड़ापन आ जाता है।



डा धनंजय पांडेय ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर के आने तक ब्लॉक में लगभग सभी टीबी के मरीजों को प्राथमिकता के स्तर पर टीकाकरण करा दिया गया है। वर्ष 2019 कुल 245 टीबी के मरीजों,वर्ष 2020 में कुल 188 टीबी के मरीजों का इलाज किया गया।  वर्ष 2021 में कुल 246 टीबी के मरीजों  को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से चिन्हित कर निःशुल्क जांच कराते हुए निःशुल्क इलाज कर स्वास्थ्य लाभ दिया गया। 



 कुछ मरीजों को शासन की पहल पर चिकित्सक तथा अन्य अधिकारियों  ने गोद भी लिया था।  उनकी समय से  सम्पूर्ण जांच, इलाज एवं पुष्टाहार इत्यादि की जिम्मेदारी भी उठाई गई। वर्तमान में  टीबी के मरीज को प्रतिमाह शासन की तरफ से 500 रूपये पोषण प्रोत्साहन राशि उनके खाते में जमा कराई जाती है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर दस्तक अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के दौरान भी आशा कार्यकर्ताओं  के माध्यम से टीबी के मरीज के चिन्हीकरण एवं जांच के साथ ही इलाज का कार्य शुरू किया है।



  जिससे आमजन में भी टीबी के प्रति जागरूकता बढी है। और लोग अब खुलकर उपचार के लिए आ रहे हैं। 

कुल बलगम की जांच - 

वर्ष 2019- 1045 - पॉजिटिव- 55

वर्ष 2020- 163  - पॉजिटिव- 3 

वर्ष 2021- 485  - पॉजिटिव- 24

शासन द्वारा पोषण प्रोत्साहन राशि-

वर्ष 2019- रुपये 410500

वर्ष 2020- रुपये 250000

वर्ष 2021- रुपये 310500

सुझाव- कोविड की तीसरी लहर एवं ठंढ को देखते हुए घर से कम से कम बाहर निकलें। हमेशा साफ सुथरे दोहरे मास्क का प्रयोग करें। यहां-वहां ना थूकें। सामाजिक दूरी का पालन करें। भीड-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मास्क का प्रयोग करें। हमेशा गरम चीजों का सेवन करें तथा नशा इत्यादि से दूर रहें।

आजमगढ़ दीदारगंज राशन वितरण के समय कोटेदार के घर पहुंच अराजक तत्वों ने की मारपीट। मुकदमा हुआ दर्ज


 आजमगढ़ दीदारगंज राशन वितरण के समय कोटेदार के घर पहुंच अराजक तत्वों ने की मारपीट। मुकदमा हुआ दर्ज 



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ दीदारगंज थाना क्षेत्र के मतलूबपुर गांव में राजेश यादव के नाम से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है।




कोटेदार की तबियत खराब होने की वजह से घर के सदस्य एवं एक अन्य गांव के मजदूर के साथ राशन वितरण का कार्य कर रहे थे। 




तभी मीरअहमदपुर तिलक गांव के कुछ लोग कोटेदार के घर पहुच कर राशन वितरण कर रही कोटेदार की पुत्री अंशिका यादव को तथा राशन तौल रहे मजदूर मिश्रीलाल गौतम पुत्र द्वारिका को लात घूसों लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। तथा वितरण के लिए रखे गए खाद्यान्न को बिखेर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उक्त लोग चले गये।




 इस विषय में पीड़िता अंशिका यादव ने थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है ।



दीदारगंज थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता ने तत्काल जाकर घटना स्थल की जांच कर उचित धाराओं  में मुकदमा दर्ज कार लिए है।



आज़मगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022.CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विधानसभा सीट से किया नामांकन,गृह मंत्री अमित शाह साथ मे रहे मौजूद।


 उत्तर प्रदेश  चुनाव 2022.CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विधानसभा सीट से किया नामांकन,गृह मंत्री अमित शाह साथ 
मे रहे मौजूद।





उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य स्थित गोरखपुर (शहर) विधानसभा सीट से नामांकन किया नामांकन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक किया।


सीएम योगी आदित्यनाथ के नामांकन के दौरान उनके साथ गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे।



योगी आदित्यनाथ के नामांकन के लिए प्रस्तावक के तौर पर शिक्षाविद मयंकेश्वर पांडेय और केमिकल इंजीनियर सुरेंद्र कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।



300 पार के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही BJP- गृह मंत्री अमित शाह।


सीएम योगी के नामांकन से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया इस दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि आज योगी जी के नामांकन करने के साथ ही फिर से एक बार भाजपा यहां से 300 पार के संकल्प के साथ पूरे यूपी में आगे बढ़ रही है।




उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से एक बार भाजपा इतिहास दोहराने जा रही है। 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश  के विकास का रास्ता तैयार कर प्रचंड बहुमत दिया है।

योगी ने यहां सुशासन की नीवं डाली- बीजेपी नेता।




गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2 साल तक योगी ने यहां सुशासन की नीवं डाली, उसको देखते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में सारे विपक्षी दलों ने एकत्र होकर महागठबंधन बनाया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की महान जनता ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी 300 से अधिक सीटों के साथ हमें बहुमत दिया। फिर बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं- अमित शाह।




गृह मंत्री ने कहा कि मैंने भुवनेश्वर कार्यकारिणी में कहा था कि जो बचे हुए हैं वो भी एकत्र हो जाओ और कर लो दो दो हाथ, हम फिर से एक बार दो तिहाई से बहुमत से सरकार बनाएंगे। मोदी जी के नेतृत्व में फिर से 65 सीटें आई.

गृह मंत्री ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनको तो लगता है कोरोना के कारण सभाएं सीमित हो गई हैं, लोगों के बीच जाना नहीं पड़ रहा है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भैया जो आप प्रचार करना है कर लो, उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। भाजपा को फिर से 300 के पार सीटें मिलने वाली हैं।




पहली बार विधान सभा चुनाव लड़ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से BSC करने के बाद साल 1992 में गोरखपुर आए और महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा ली और साल 1994 में संन्यासी बन गए। इसके बाद योगी आदित्यनाथ साल 1998-2017 तक लगातार 5 बार गोरखपुर से सांसद रहे।



गौरतलब है कि गोरखपुर में 33 साल में कुल 8 विधानसभा चुनाव हुए जिसमें 7 बार BJP और 1 बार हिन्दू महासभा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस 33 साल में एक बार भी इस सीट से नहीं जीती।



गोरखपुर में क्या हैं जातीय समीकरण।


गोरखपुर में अगर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां कायस्थ 95 हजार, ब्राह्मण 55 हजार,मुस्लिम 55 हजार,क्षत्रिय 25 हजार,वैश्य 45 हजार,निषाद 25 हजार,यादव 25 हजार ,दलित 20 हजार और सैनी 30 हजार अनुमानित वोट हैं।



बता दें गोरखपुर जिले में गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटें हैं। साल 2017 में यहां की कैम्पियरगंज सीट से बीजेपी,

पिपराइच सीट से बीजेपी,

गोरखपुर ग्रामीण सीट से बीजेपी,

गोरखपुर शहर सीट से बीजेपी,

सहजवना सीट से बीजेपी,

खजनी सीट से बीजेपी,

चौरी चौरा सीट से बीजेपी,

बांसगांव सीट से बीजेपी,


 और चिल्लूपार सीट से बसपा ने जीत दर्ज की थी।