Wednesday, 4 November 2026

आजमगढ़ कप्तानगंज मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा पुलिस की मानवीय पहल, पहचान कर परिजनों से कराया संपर्क; महिला के मिलने पर परिवार ने जताया आभार


 आजमगढ़ कप्तानगंज मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा



पुलिस की मानवीय पहल, पहचान कर परिजनों से कराया संपर्क; महिला के मिलने पर परिवार ने जताया आभार


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के इस प्रयास से परेशान परिजनों को बड़ी राहत मिली।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक नवंबर 2026 को आजमगढ़ जनपद की निवासी महिला बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी बीच दो नवंबर की रात 8:53 बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला एक घर पहुंची है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही पीआरवी 7149 (इवेंट संख्या 25775) के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर थाना कप्तानगंज पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद उपनिरीक्षक रामनिहाल वर्मा, महिला उपनिरीक्षक नेहा पटेल, महिला आरक्षी समीक्षा मौर्य एवं महिला आरक्षी मधु मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर महिला को सकुशल थाने लाया। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किया। अथक प्रयासों के बाद महिला की पहचान सुनिश्चित हुई और उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीन नवंबर 2026 को महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय से परेशान परिजनों ने महिला के सकुशल मिलने पर आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment