Saturday, 4 April 2026

आजमगढ़ में 6 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा जनसभा की तैयारी तेज, प्रशासन और पुलिस अलर्ट


 आजमगढ़ में 6 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा



जनसभा की तैयारी तेज, प्रशासन और पुलिस अलर्ट



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मिरिया रेहड़ा गांव में गोरक्षनाथ डेयरी के उद्घाटन के साथ एक जनसभा आयोजित किए जाने की संभावना है।


 भाजपा के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री 6 अप्रैल 2026 को आजमगढ़ पहुंचेंगे और यहां गोरक्षनाथ डेयरी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 


सीएम के संभावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम एक बार स्थगित भी हो चुका है, ऐसे में इस बार तैयारियों को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।

No comments:

Post a Comment