आजमगढ़ सरायमीर में फ्री हेलमेट पड़ा महंगा अनंत अंबानी के जन्मदिन के मौके पर चश्मा महल कि तरफ से निशुल्क हेलमेट वितरण पर पुलिस ने गाड़ियों का किया चालान
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर में अनंत अंबानी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में “वीक ऑफ ऑनर” यानी सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनाँक 03/04/2026 को आजमगढ़ के सरायमीर में नंदाव मोड़ स्थित चश्मा महल सरायमीर की तरफ से निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और लोगों को जागरूक करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोका जा सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक प्रयास है। लेकिन उसी जगह पर जिन-जिन मोटर साइकिल सवारो को निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया है उन गडियों के चालको को सरायमीर पुलिस द्वारा किए गये चालान का सामना करना पडा।
https://youtu.be/EVmtLcvvqDI?si=5vNgizfxNJZHkW2Q

No comments:
Post a Comment