Wednesday, 4 February 2026

वाराणसी एक लाख का इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव ढेर STF से हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल बदमाश की अस्पताल में मौत, 21 गंभीर मुकदमे थे दर्ज


 वाराणसी एक लाख का इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव ढेर



STF से हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल बदमाश की अस्पताल में मौत, 21 गंभीर मुकदमे थे दर्ज


उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंगलवार को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बनारसी यादव को मार गिराया। मृत बदमाश की पहचान सुपारी किलर बनारसी यादव के रूप में हुई है, जिस पर थाना सारनाथ क्षेत्र में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या का आरोप था। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर रिंग रोड पर हुई। STF की टीम व्यापारी महेंद्र गौतम की हत्या के आरोपी बनारसी यादव को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में STF ने भी कार्रवाई की। गोलीबारी में बनारसी यादव घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (STF) अमिताभ यश ने बताया कि बनारसी यादव पेशेवर सुपारी किलर था और हत्या की वारदातों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ वाराणसी, गाजीपुर और सोनभद्र जनपदों के विभिन्न थानों में कुल 21 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के बाद उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। STF की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment