Sunday, 15 January 2023

आजमगढ़ नहर का तटबंध टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न किसानों के सामने काफी दुश्वारी


 आजमगढ़ नहर का तटबंध टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न


किसानों के सामने काफी दुश्वारी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के शाहखजुरा गांव से गुजरी शारदा सहायक खंड 32 नहर का तटबंध शनिवार रात करीब एक बजे टूट गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। 


सूचना पर एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा पहुंचे और मौके का जायजा लिया। समय रहते सिंचाई विभाग ने तटबंध को ठीक कर दिया जिससे किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि फसलों के नुकसान का मामला किसानों को दुश्वारी दे रहा है। आजमगढ़ जिले में नहरों का मकड़जाल फैला हुआ है। हर तरफ किसानों को अपने फसल की सिंचाई के लिए नहर की सुविधा दी गई है। वर्तमान समय में फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा गया है। पानी का बहाव भी काफी तेज है।


 शनिवार देर रात विकास खंड रानी की सराय क्षेत्र के शाहखजुरा गांव से होकर गुजरी शारदा सहायक खंड-32 नहर का तटबंध टूट गया। जिससे पानी तेज गति से सैकड़ों बीघा खेतों में फैलता गया। सुबह जब किसानों की नींद खुली तो खेतों में पानी ही पानी नजर आ रहा था। इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई व कर्मचारियों ने श्रमिकों के माध्यम से नहर के तटबंध को ठीक कराया। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि शाहखजुरा गांव के पास नहर का तटबंध देर रात टूट गया था। उसे ठीक भी करा दिया गया है। खेतों में पानी अधिक है। पानी निकालने का काम किया जा रहा है। पानी निकल जाए तो पता चलेगा कि कितने बीघा फसल प्रभावित हुआ है।

Saturday, 14 January 2023

आजमगढ़ आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने पदाधिकारियों का किया घोषणा


 आजमगढ़ आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने पदाधिकारियों का किया घोषणा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़  बाबा साहब डॉक्टर बी0आर0 अंबेडकर एवं कांशी राम की विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के लिए आजाद समाज पार्टी कांशीराम के एडवोकेट जनार्दन को  जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ लीगल सेल जनपद आजमगढ़ को एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद/एडवोकेट मोहन श्याम आर्य के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया और  जिला सचिव पद पर एडवोकेट संजय कुमार को विधिक  प्रकोष्ठ लीगल सेल जनपद आजमगढ़ के पद पर  नियुक्त किया गया।


अनूप कुमार एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ लीगल सेल आजाद समाज पार्टी कांशीराम भीम आर्मी के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष एस के आनंद तथा जिला पदाधिकारीगण के उपस्थिति मे   नियुक्त किया गया एवंम जिला उपाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी आजमगढ़ के पद पर एडवोकेट शैलेश कुमार को भी नियुक्त किया गया जहां पर पार्टी व संगठन के मंडल सहित तमाम  पदाधिकारीगण द्वारा मनोनीत किया गया जिस में उपस्थित मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कार्यालय जनपद आजमगढ़ सिटी केयर पर उपस्थित अनूप कुमार एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ लीगल सेल आजाद समाज पार्टी काशीराम उत्तर प्रदेश सुमंत राव भास्कर मंडल अध्यक्ष भीम आर्मी आजमगढ़ शिवाजी गौतम जिला अध्यक्ष मऊ पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम भीम आर्मी मऊ देवेंद्र कुमार डंपी भीम आर्मी जिला अध्यक्ष मऊ राजेश कुमार यादव पूर्व मंडल प्रभारी  आजमगढ़ ऋषि कांत यादव पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सदर धर्मवीर भारती पूर्व जिलाध्यक्ष आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में स्वागत कार्यक्रम हुआ

आजमगढ़ फूलपुर धूमधाम से मनी कैफी आजमी की 104वीं जयंती छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा-मन


 आजमगढ़ फूलपुर धूमधाम से मनी कैफी आजमी की 104वीं जयंती


छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा-मन



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेंजवां गांव में शनिवार को कैफी आजमी की 104 वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कैफी आज़मी गर्ल्स इंटर कालेज छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। कैफी आजमी की बेटी फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने स्वर्गीय कैफी आजमी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को लड़के और लड़कियों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। समाज में लगातार बदलाव आ रहा है।


 लड़कियां आज अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। पहले लड़कियों की कम उम्र में शादी हो जाती थी पर लगातार गांव की लड़कियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हांने कहा कि यहां की लड़कियों के चिकनकारी के बनाए कपड़े को मुंबई के अभिनेता और अभिनेत्रियों पहन रही हैं। यहां की लड़कियां जब मुंबई जाती हैं और देखती है कि यह कपड़े हम लोगों ने ही बनाए हैं जिसे फिल्म के हीरो और हीरोइन पहन रहे हैं तो इन लड़कियों का उत्साह बड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गांव की लड़कियों को रैंप पर वॉक कराया गया जिससे गांव की यह लड़कियां समाज में खुलकर जी सकें।


 इस अवसर पर मेधावी छात्राओं व कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देने वाली छा़त्राओं को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया।

आजमगढ़ सिधारी विदेशी सरजमी पर दुर्घटना में युवक की मौत 3 साल पहले रोजी रोटी की चक्कर में गया था खाड़ी देश परिजनों ने मृतक का शव गांव मंगवाने की किया मांग


 आजमगढ़ सिधारी विदेशी सरजमी पर दुर्घटना में युवक की मौत


3 साल पहले रोजी रोटी की चक्कर में गया था खाड़ी देश

परिजनों ने मृतक का शव गांव मंगवाने की किया मांग


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी एक युवक की विदेशी सरजमी पर मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। जब यह सूचना परिजनों को मिली तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, हर तरफ परिजन रोते-बिलखते हुए नजर आये। मृतक तीन वर्ष पूर्व रोजी रोटी की चक्कर में खाड़ी देश कतर कमाने के लिए गया था। परिजनों ने शासन से मृतक के शव को गांव मंगवाने की मांग किया।


परिजन व मौजूद लोगो ने बताया की सुमा चौहान उम्र 30 वर्ष पुत्र रामराज चौहान सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ का रहने वाला था। वह बीते तीन वर्ष पूर्व रोजी रोटी के लिए खाड़ी देश कतर कमाने गया हुआ था। जहां पर वह एक निजी कंपनी में काम करता था। काम से छुट्टी मिलने के बाद कंपनी की बस से वह अपने कमरे पर वापस लौट रहा था। रास्ते में बस और कंटेनर की भीषण टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में सुमा चौहान बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


 मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक कतर से जनवरी में कंपनी से छुट्टी लेकर घर आने की तैयारी कर रहा था। मृतक का शव अभी कतर से उसके घर नही आ सका है। परिजनों ने शासन से मांग किया कि मृतक के शव घर वापस मंगवाने के लिए कतर सरकार से बात की जाय। मृतक के दो पुत्र बताए जाते हैं। पिता घर पर ही रहकर खेतीबारी करते हैं।

वाराणसी स्टेशन के सामने अवैध देह व्यापार के अड्डों पर छापा 4 युवतियां व 3 पुरूष गिरफ्तार


 वाराणसी स्टेशन के सामने अवैध देह व्यापार के अड्डों पर छापा


4 युवतियां व 3 पुरूष गिरफ्तार


वाराणसी कैंट स्टेशन और आसपास चल रहे अवैध देह व्यापार के अड्डों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एसीपी चेतगंज शिव सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर सौदेबाजी करते समय पुलिस ने चार युवतियों और तीन पुरूषों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोडवेज से लगायत इंग्लिशिया लाइन तक होटलों में छापेमारी की। इससे अवैध देह व्यापार से जुड़े होटलों, गेस्टहाउस संचालकों में खलबली मची है। पकड़ी गई युवतियों और पुरूषों का पुलिस ने चालान कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में शामिल एसीपी से लगायत सभी महिला व पुरूष पुलिसकर्मी इस बार सादेवेश में थे। इसलिए किसी को सतर्क होने का मौका नही मिला। खुद एसीपी से लगायत महिला और पुरूष पुलिसकर्मी सादेवेश में पहुंचे थे। जैसे ही पुलिस ने धरपकड़ शुरू की अवैध धंधे से जुड़ी महिलाएं व युवतियां भागने लगी। कुछ पुरूष भी भागते दिखाई दिये। गौरतलब है कि सिगरा पुलिस इससे पहले तीन बार छापेमारी कर करीब दो दर्जन महिलाओं व पुरूषों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। स्टेशन के सामने चलने वाले इस अवैध धंधे में कई होटल, गेस्ट हाउसों के लोग भी शामिल हैं। पिछले दिनों छापे के दौरान पुलिस ने संचालकों को चेतावनी दी थी। इसबीच पुलिस को सूचना मिली कि होटल व गेस्ट हाउस संचालक अपनी आदत से बाज नही आ रहे हैं। इसके बाद सादेवेश में छापेमारी की तैयारी कर ली गई। इस बार फिर होटल व गेस्ट हाउस संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है। 


कहा गया कि यदि अब कोई अवैध धंधे में लिप्त पाया गया तो संचालकों को भी जेल भेजा जाएगा। छापेमारी में एसीपी शिवा सिंह, सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह,एसआई आदित्य सिंह, अपराजित सिंह चौहान, संतोष कुमार सिंह आरिफ, महिला एसआई मल्लिका सिंह, महिला कांस्टेबल हैप्पी सिंह, प्रतिमा तिवारी, हिमानी, कांस्टेबल सुबोध सिंह आदि रहे।

आजमगढ़ फूलपुर बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर नवनिर्माण हिंदू सेना परिषद द्वारा खिचड़ी वितरण समारोह का हुआ आयोजन


 आजमगढ़ फूलपुर बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर नवनिर्माण हिंदू सेना परिषद द्वारा खिचड़ी वितरण समारोह का हुआ आयोजन 


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर नवनिर्माण सेना परिषद जिला इकाई द्वारा बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर फूलपुर में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


नव निर्माण हिंदू सेना परिषद के प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शक राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक विंकल हिंदू के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश पारस मणि यादव उर्फ रिंकू यादव, जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ मुकेश सिंह ने समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ मिलकर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में धूमधाम से खिचड़ी वितरण किया।


इस शुभ अवसर पर आजमगढ़ पुलिस प्रशासन की तरफ से मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम किया गया। मकर संक्रांति पावन पर्व के शुभ अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। 


इस शुभ अवसर पर नवनिर्माण हिंदू सेना परिषद के जिला संगठन मंत्री विमलेंद्र सिंह, युवा प्रकोष्ठ  जिला संगठन मंत्री राकेश विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शैलेश विश्वकर्मा, जिला मंत्री छोटे लाल प्रजापति, अनिल राय ,सुनील ,राजेश कुमार ,शिवकुमार ,प्रिंस कुमार, अंबिका प्रसाद, सत्यनारायण विश्वकर्मा, आदि सदस्यगण मौजूद रहे।



आजमगढ़ फूलपुर से इन्द्रराज यादव की रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश 18 डीएसपी का एसपी पद पर प्रोन्नति 48 एएसपी और 32 डीएसपी को उच्च वेतनमान में प्रोन्नति दी गई


 उत्तर प्रदेश 18 डीएसपी का एसपी पद पर प्रोन्नति


48 एएसपी और 32 डीएसपी को उच्च वेतनमान में प्रोन्नति दी गई


लखनऊ यूपी सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 18 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद पर प्रोन्नत कर दिया है। इसके साथ ही अन्य 48 एएसपी और 32 डीएसपी को उच्च वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। वर्ष 1992 बैच के पीपीएस हबीबुल हसन, लल्लन प्रसाद और डॉ. मनोज कुमार को एएसपी के उच्च वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। तीनों एएसपी विशेष श्रेणी-एक में कार्यरत थे। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने शुक्रवार को सभी प्रोन्नति आदेश किए।


विभागीय चयन समिति की बैठक में की गई संस्तुति के आधार पर गृह विभाग ने कुल 101 पीपीएस अफसरों की प्रोन्नति के संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। सभी को उनकी वर्तमान तैनाती के स्थान पर ही प्रोन्नति दी गई है। ज्येष्ठ वेतनमान में कार्यरत वर्ष 2007 बैच के 18 डीएसपी को एएसपी पद पर प्रोन्नति दी गई है। इनमें सुबोध गौतम, नवीन कुमार सिंह, आलोक दूबे, अशोक कुमार यादव, जया शांडिल्य, अंकिता सिंह, जितेन्द्र कुमार, श्यामदेव, शंकर प्रसाद, योगेश कुमार, राघवेन्द्र सिंह, राजकुमार, मनोज कुमार यादव, नृपेन्द्र, अवनीश कुमार, अखंड प्रताप सिंह, वीरेन्द्र कुमार व इंदू सिद्धार्थ शामिल हैं।

प्रमुख सचिव गृह की तरफ से जारी एक अन्य आदेश के तहत एएसपी विशेष श्रेणी -दो में कार्यरत 24 अधिकारियों को एएसपी विशेष श्रेणी - एक में और अन्य 24 एएसपी को एएसपी विशेष श्रेणी -दो प्रोन्नति दी गई है। साथ ही वर्ष 2015 बैच के 32 डीएसपी को साधारण वेतनमान से ज्येष्ठ वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है।