Wednesday, 5 October 2022

आजमगढ़ आत्महत्या के लिए उकसाने वाला सिपाही गिरफ्तार अतरौलिया थाने पर था तैनात सिपाही पत्नी द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला


 आजमगढ़ आत्महत्या के लिए उकसाने वाला सिपाही गिरफ्तार


अतरौलिया थाने पर था तैनात सिपाही पत्नी द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अतरौलिया थाने में तैनात सिपाही विजय यादव उर्फ रंजीत को बलरामपुर जनपद के थाना गैंडास बुजुर्ग की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही पर आरोप है कि उसने अपनी सिपाही पत्नी को छोड़ दूसरी लड़की से संबंध बना रखा है, जिसके कारण उसकी सिपाही पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सिपाही विजय यादव व उसकी प्रेमिका के खिलाफ मृत लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।


बता दें कि अतरौलिया थाने पर तैनात सिपाही विजय यादव उर्फ रंजीत मूल रूप से संत कबीर नगर जनपद का निवासी है। उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व कोकिला यादव निवासी संत कबीर नगर से हुई थी। कोकिला यादव वर्तमान समय में जनपद बलरामपुर में महिला सिपाही के रूप में सेवारत थी।


 मृतक कोकिला यादव के पिता जवाहर लाल यादव ने थाना गैंडास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर में प्रार्थना पत्र देकर अतरौलिया थाने में तैनात सिपाही विजय यादव उर्फ रंजीत पर आरोप लगाया कि मेरी पुत्री कोकिला की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के साथ विजय से हुई थी। शादी के बाद से ही अतरौलिया थाने पर तैनात सिपाही विजय यादव आए दिन मेरी पुत्री से मोबाइल फोन पर गाली गलौज करता था, उसका अतरौलिया थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी लड़की से अफेयर चल रहा था, इन सब बातों को लेकर मेरी पुत्री हमेशा तनाव में रहती थी।


 कल दोनों लोगों में फोन पर ही काफी बहस हुई थी, इसके बाद ही मेरी पुत्री ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके कमरे में एक सुसाइड नोट पुलिस को बरामद हुआ, जिसमें घटना का जिक्र किया गया है। घटना के बाद जब अतरौलिया थाने पर तैनात सिपाही विजय यादव जब कल शाम घटनास्थल पर पहुंचा तो मौके पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में स्थानीय थाना जनपद बलरामपुर में 4 अक्टूबर को विजय यादव उर्फ रंजीत एवं उसकी प्रेमिका के नाम से धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आजमगढ़ जीयनपुर मार्ग दुर्घटना में सिपाही की हुई मौत दोपहर में जीयनपुर चौक पर ई रिक्शा की चपेट में आने से हुआ हादसा, नवम्बर माह में होनी थी शादी

आजमगढ़ जीयनपुर मार्ग दुर्घटना में सिपाही की हुई मौत


दोपहर में जीयनपुर चौक पर ई रिक्शा की चपेट में आने से हुआ हादसा, नवम्बर माह में होनी थी शादी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली में तैनात एक सिपाही आज दोपहर करीब 2:30 बजे ई-रिक्शा की चपेट में आने से घायल हो गया, आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जीयनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही योगेश यादव 28 वर्ष पुत्र राजकुमार यादव निवासी मदियापुर थाना कुंडा जनपद प्रतापगढ़ आज दोपहर लगभग 2:30 बजे जीयनपुर चौक पर पहुंचा ही था कि ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई, जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। आनन-फानन में उसे निजी वाहन से जीयनपुर कोतवाली के सिपाही और दरोगा लेकर वेदांता हॉस्पिटल आजमगढ़ पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही कोतवाल यादवेंद्र पांडेय सहित कई सिपाही वेदांता हॉस्पिटल पहुंच गए, सिपाही की मौत से पूरा थाना शोक में डूब गया।


 बताया जा रहा है कि नवम्बर माह में सिपाही योगेश यादव की शादी होनी थी। 28 मई 2021 से जीयनपुर कोतवाली पर तैनाती थी। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई।

 

आजमगढ़ पुलिस कांस्टेबल और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज बलरामपुर में महिला आरक्षी पत्नी द्वारा फांसी लगाने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई


 आजमगढ़ पुलिस कांस्टेबल और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बलरामपुर में महिला आरक्षी पत्नी द्वारा फांसी लगाने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई



आजमगढ़/बलरामपुर जिले में महिला आरक्षी कोकिला यादव का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। जांच के दौरान महिला आरक्षी के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने पति का एक महिला के साथ नाजायज़ संबंध होने का उल्लेख किया है।


 पुलिस ने आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने में तैनात आरक्षी पति विजय कुमार यादव और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संतकबीरनगर के रहने वाले मृत महिला आरक्षी कोकिला यादव के पिता के मुताबिक बेटी की शादी बगल के गांव लालाजोत निवासी विजय यादव के साथ नवंबर 2021 में की थी। विजय भी पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर तैनात है।


शादी के कुछ महीनों बाद पति का दूसरी महिला के साथ संबंध होने के बात पता चली, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि बीती रात 1 बजे के बाद एक सूचना प्राप्त हुई कि थाना गैड़ास बुजुर्ग में तैनात महिला कांस्टेबल 2018 बैच की कोकिला यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


मौके पर थानाध्यक्ष समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी व फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंची। फील्ड यूनिट टीम के द्वारा जांच करने पर एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा था कि उसकी शादी नवंबर 2021 में आरक्षी विजय कुमार यादव के साथ हुई थी। कांस्टेबल विजय कुमार यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ में तैनात हैं और उनका प्रेम-प्रसंग किसी दूसरी लड़की से चल रहा है। इसीलिए पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था।

महिला आरक्षी के खुदकुशी करने की सूचना तत्काल मृतका के परिजनों को दी गयी। मृतका के पिता जवाहर लाल यादव के तहरीर सूचना पर थाना गैंडास बुजुर्ग में आरक्षी पति विजय यादव व एक अन्य महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

हरिद्वार बड़ा हादसा , बस गहरी खाई में गिरी 25 की मौत , 21 घायल टार्च और मोबाइल की रोशनी से बस तक पहुंचे


 हरिद्वार बड़ा हादसा , बस गहरी खाई में गिरी 25 की मौत , 21 घायल


टार्च और मोबाइल की रोशनी से बस तक पहुंचे


हरिद्वार के लालढांग से बीरोंखाल के कांडा तल्ला गांव में जा रही बारात की बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है और 21 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दोनों घटनाओं पर दुख जताते हुए राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।


चारों ओर चीत्कार हरिद्वार के लालढांग से बीरोंखाल (पौड़ी) के कांडा तल्ला गांव जा रही बारातियों से भरी बस सिमड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 25 बारातियों की मौत की खबर है जबकि 21 गंभीर घायलों को इलाज के लिए निकट के अस्पतालों में पहुंचाया गया। मंगलवार को शाम करीब पौने सात बजे बीरोंखाल मार्ग पर यह हादसा हुआ। लालढांग निवासी संदीप पुत्र नंदलाल की बारात अपराह्न करीब तीन बजे कांडा तल्ला गांव (बीरोंखाल) के लिए रवाना हुई थी। संदीप का विवाह कांड़ा तल्ला निवासी कबूतरी देवी की बेटी रचना से तय हुआ था। दुर्घटना स्थल पर मौजूद गांव के अनूप पटवाल ने बताया कि बस लगभग 200 मीटर गहरी खाई में नयार नदी की तरफ जा गिरी।

बस के खाई में गिरते वक्त कुछ बाराती छिटक गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे। हाथों में टार्च और मोबाइल की रोशनी के सहारे खाई में उतर गए।


 सूत्रो के मुताबिक सूचना मिलते ही पौड़ी के डीएम विजय जोगदंडे, एसएसपी यशवंत चौहान मौके की तरफ रवाना हो गए। एसडीआरएफ ने श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली और रुद्रपुर से टीमें रेस्क्यू के लिए रवाना की। हादसे की सूचना मिलते ही देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य आपदा कंट्रोल रूप पहुंचे और पौड़ी के जिला प्रशासन से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। जिला प्रशासन ने सीएम को बताया कि बस में करीब में 45 लोग सवार बताए गए हैं। धामी ने रेस्क्यू अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

Tuesday, 4 October 2022

आजमगढ़ बरदह पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार पुलिस पार्टी पर हमला के साथ दर्ज हैं कई संगीन मामले


 आजमगढ़ बरदह पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार


पुलिस पार्टी पर हमला के साथ दर्ज हैं कई संगीन मामले



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बरदह पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर से मारने व पिकप द्वारा सरकारी जीप में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए नाले मे गिरा देने वाले शातिर अभियुक्त दानिश उर्फ विधायक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो 2 अभियुक्त आसिफ व शाह आलम पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किये जा चुके हैं।


बताते चलें कि 22 सितम्बर को रात्रि गस्त के दौरान एक अज्ञात सफेद पिकप सवार 5-6 लोगों द्वारा जान से मारने के लिए पुलिस पार्टी को ईंट पत्थर से मारने पीटने व सरकारी जीप में पिकप द्वारा टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए नाले में गिरा दिया गया।


 विवेचना के दौरान आसिफ पुत्र अयाज उर्फ मुन्ना साकिन कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, 

दानिश उर्फ विधायक पुत्र झिनकू उर्फ इद्रीश साकिन कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़,

 शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एकलाख उर्फ इकबाल उर्फ लक्खू साकिन धमौर थाना खुटहन जनपद जौनपुर, 

रिजवान उर्फ लुले पुत्र झिनकू साकिन चौहंटा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर, 

दीन नवाज उर्फ कल्लू पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू ग्राम अबूसैदपुर सरसेना थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़, 

शहनवाज पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू साकिन अबूसैदपुर सरसेना थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़,

 एकरार पुत्र फिरोज उर्फ सियार साकिन कस्बा देवगांव जोगियाना मुहल्ला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, 

इम्तियाज उर्फ छोटू पुत्र नेसार साकिन कस्बा देवगांव जोगियाना मुहल्ला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया था।


 मामले में दो 2 अभियुक्त आसिफ व शाह आलम पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किये जा चुके हैं। इसी क्रम में आज भोर में उपनिरीक्षक गोपाल जी अपने हमराहियों के साथ मामले में वांछित अभियुक्त दानिश उर्फ विधायक पुत्र झिनकू निवासी ग्राम कस्बा देवगांव थाना देवगांव को बड़गहन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक मेदांता में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है इलाज


 मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक



मेदांता में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है इलाज



गुरुग्राम/लखनऊ तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती मुलायम सिंह यादव की सेहत के बारे में जानकारी साझा करते हुए मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक बड़ी टीम सपा संरक्षक का इलाज कर रही है। मुलायम सिंह की हालत में गिरावट के चलते सोमवार को उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया गया था। 


सूत्रो के मुताबिक सपा के संस्थापक और संरक्षक 82 वर्षीय मुलायम सिंह का यादव का मेदांता में इस साल अगस्त से इलाज चल रहा है। इसके पहले समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की हालत स्थिर है। उनके बेटे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे जहां उनके पिता भर्ती हैं। पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के तमाम वरिष्ठ नेता सपा संस्घ्थापक मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इस बारे में जानकारी ली है। उन्होंने मुलायम सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।


बताया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अखिलेश यादव से बात कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का हाल जाना। पीएम ने उन्हें इलाज में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। सीएम योगी ने भी अखिलेश यादव से बात कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का हाल जाना है। उधर, लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास हनुमान मंदिर में मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए सुबह से भजन-कीर्तन और प्रार्थना की जा रही है। सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थलाभ की कामना कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत कोढवा बूथ पर इंद्रेश चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ने किया वृक्षारोपण।


 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत कोढवा बूथ पर इंद्रेश चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ने किया वृक्षारोपण।



आजमगढ़ से संजय चौहान की रिपोर्ट