Sunday, 26 June 2022

आज़मगढ़ समाजवादी किला ध्वस्त कर आजमगढ़ के 20वें सांसद बने निरहुआ सपा प्रत्याशी को 8679 मतों से हराया बसपा के गुड्डू जमाली रहे तीसरे नंबर पर


 आज़मगढ़ समाजवादी किला ध्वस्त कर आजमगढ़ के 20वें सांसद बने निरहुआ



सपा प्रत्याशी को 8679 मतों से हराया


बसपा के गुड्डू जमाली रहे तीसरे नंबर पर




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट पर सांसद चुने गए सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा इस्तीफा दिए जाने के कारण रिक्त हुई इस सीट पर बीते दिनों हुए उपचुनाव का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया इस बार मतदाताओं ने समाजवादियों का गढ़ कहे जाने वाले इस जिले की सदर सीट पर समाजवाद का किला ध्वस्त करते हुए भाजपा का भगवा ध्वज लहरा दिया। रविवार को हुए मतगणना परिणाम में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से हराकर सदर सीट के 20वें सांसद के रूप में चुन लिए गए।




सदर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पांच विधानसभा क्षेत्र जिसमें सगड़ी, गोपालपुर, मुबारकपुर, सदर एवं मेंहनगर के क्षेत्र आते हैं। यहां कुल 1838930 मतदाता थे। चुनाव में कुल मतों के 49. 48 प्रतिशत मत पड़े थे। रविवार को जिला मुख्यालय पर बेलईसा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में मतगणना स्थल पर सुबह इवीएम मशीनों में कैद मतों की गिनती का कार्य शुरू हुआ सर्वप्रथम पोस्टल बैलटों से पड़े मतों की गिनती की गई। इस दौरान मतगणना स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम की ओर जा रहे सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को वहां तैनात किए गए सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इस बात को लेकर सपा प्रत्याशी और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।




 सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर एबीएम मशीन बदलने का गंभीर आरोप लगा दिया हालांकि प्रशासन ने सूझबूझ से काम लिया और किसी तरह मामला शांत हो गया तत्पश्चात मतों की गणना शुरू की गई। दोपहर 12:30 बजे के बाद भाजपा एवं सपा प्रत्याशी के बीच चल रही उठापटक का क्रम थमा और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी बढ़त बनाते नजर आए। मतगणना के बीच तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने दोपहर में ही अपनी हार स्वीकार कर ली और मतगणना स्थल से समर्थकों के साथ चले गए हालांकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ मतगणना के समय मौजूद नहीं थे मतगणना का कार्य भाजपा के अन्य नेताओं की देखरेख में चल रहा था वहीं सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ मतगणना कार्य पर बारीकी से नजर रखे हुए थे कई चक्रों तक चली गिनती के बाद प्रशासन ने शाम करीब 5:00 बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 312768 मत पाकर विजई घोषित किए गए।



 वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 304089 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे। इसी तरह बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 266210 मत पाकर तीसरे नंबर के लिए संतोष करना पड़ा।



 इस तरह लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से पराजित किया।

आज़मगढ़ सपा बसपा की बेरुखी ने आजमगढ़ में खिलाया कमल दिनेश लाल यादव ने जीता सदर लोकसभा उपचुनाव


 आज़मगढ़ सपा बसपा की बेरुखी ने आजमगढ़ में खिलाया कमल



दिनेश लाल यादव ने जीता सदर लोकसभा उपचुनाव




उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। लोकसभा उपचुनाव में भोजपुरी सुपर स्टार व भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को पछाड़ दिया है।




 निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को आठ  हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी है। एमवाई समीकरण को तोड़ते हुए निरहुआ ने यह मुकाबला जीता है।



समाजवादी का गढ़ आज़मगढ़ सदर सीट से लोकसभा उपचुनाव में नतीजों पर प्रदेश की ही नहीं देश की नजर टिकी हुई थी।



 मतगणना आरम्भ होने के समय हल्की धूप जैसे-जैसे तापमान बढ़ाती गई, वैसे-वैसे सपा-बसपा की टकराहट ने दोनों को हार की दलदल में ढकेल दिया और भारतीय जनता पार्टी का कमल जून माह के कीचड़ में खिल गया।





 सभी राजनीतिक दलों के जीत के दावे धरे के धरे रह गये। अब हार के बाद ईवीएम पर ठिकरा फोड़ेंगे या फिर मुस्लिम मतों के बंटवारे पर लेकिन एक बात साफ हो गयी कि इस चुनाव में फुट डालो और राज करो की कहावत भी सच साबित हो गई।




आज़मगढ़ सदर लोकसभा सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस्तीफ़ा देने से सीट खाली हुई थी। इस सीट से सपा ने धर्मेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतारा, भाजपा ने भोजपुरी फिल्म के कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ तो बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व बसपा विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली के सहारे चुनाव की वैतरणी को पार करने का दम भरा। मुस्लिम और यादव के मतों के सहारे सपा जीत का राग अलाप रही थी तो बसपा दलित और मुस्लिम मतों को अपना मत बताकर उपचुनाव में जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त थी तो भाजपा भी मुस्लिम मतों के बिखराव को भाँपकर इस जून माह में सपा बसपा के कीचड़ में कमल का खिलना पक्का मान रही थी।



 मतगणना के बाद यह साफ हो गया कि सपा अपना गढ़ बचा पाने में नाकाम रही। वही बसपा के नेता शाह आलम गुड्डू जमाली को भी यह भरोसा था कि इस बार बहन मायावती ने बुलाकर चुनाव मैदान में उतारा है इसलिए बसपा का दलित वोट हर हाल में बसपा के साथ रहेगा और इस बार हाथी पर सवारी करके शाह आलम गुड्डू जमाली दिल्ली का सफर करने का सुनहरा अवसर हाथ से चुकने नहीं देंगे, लेकिन मतगणना परिणाम ने सबको हैरान कर दिया। अब बसपा की मुखिया मायावती हार का ठिकरा दलितों पर नही बल्कि मुसलमानों पर ही लगता है की फोड़ेंगी और समाजवादी पार्टी भी मुसलमानों को बिखरा बताकर हार का जिम्मेदार ठहराएगी।




 लेकिन बीजेपी की राजनीति से सबक लेने का नाम न ही सपा को आता हैं और ना ही बसपा को। यदि हार का ठिकरा फोड़ने के बजाए सत्ता पक्ष से चुनाव जीतने का कौशल सीख ले तो शायद हार का दिन न देखना पड़े।



 विधानसभा चुनाव में सपा का सत्ता परिवर्तन का सपना भाजपा ने चकनाचूर कर दिया और अब आजमगढ लोकसभा संसदीय सीट उपचुनाव भी जीतकर यह साबित कर दिया कि विपक्ष बिखर कर जीत का दम भरता है तो वही भाजपा फुट डालो राज करो के पथ पर चलकर जीत का ताज भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को पहनाने में सफल हो गई।




 राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा जोरों पर है कि अंत समय में यशवंत सिंह का साथ देना भाजपा के लिए लाभदायक साबित हुआ।

आजमगढ़ भाजपा प्रत्याशी निरहुआ 11213 वोट से सपा से आगे।


 आजमगढ़ भाजपा प्रत्याशी निरहुआ 11213  वोट से सपा से आगे।    



भाजपा 294377


सपा 283164

                                   

बसपा 252725

आजमगढ़ मे निरहुआ जीत की तरफ 13121मतों से आगे

आजमगढ़ मे निरहुआ जीत की तरफ 13121मतों से आगे 
 

आजमगढ़ निरहुआ ने लगाई लंबी छलांग 11740 वोटों से आगे


 आजमगढ़ निरहुआ ने लगाई लंबी छलांग 11740 वोटों से आगे

आजमगढ़ में महासंग्राम 01:25 बजे तक BJP प्रत्याशी निरहुआ 5190 वोट से आगे


 आजमगढ़ में महासंग्राम 01:25 बजे तक BJP प्रत्याशी निरहुआ 5190 वोट से आगे



Bjp 186081


Sp 180891

                                   

Bsp 159265

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धनश्याम सिंह लोधी 6872 से आगे


 रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धनश्याम सिंह लोधी 6872 से आगे



उत्तर प्रदेश रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धनश्याम सिंह लोधी को 278591 मत मिले है। सपा प्रत्याशी मोहम्मद असीम राजा 271791 मत पाकर दूसरे नंबर पर है