Saturday, 19 October 2024

औरैया पहले पत्नी फिर सिपाही पति ने लगाई फांसी 3 घंटे के अंतराल में हुई 2 मौतों से मचा कोहराम


 औरैया पहले पत्नी फिर सिपाही पति ने लगाई फांसी


3 घंटे के अंतराल में हुई 2 मौतों से मचा कोहराम




उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बनारसीदास में शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब एक घर में विवाहिता को पंखे पर फंदे से लटकता देख ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मायके और ससुरालियों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोपहर ढाई बजे के करीब रायबरेली में तैनात महिला के सिपाही पति का शव भी फंदे पर मिलने की सूचना मिली। तीन घंटे के अंतराल में दंपती की मौत से सभी आहत हैं। मायके पक्ष व ससुरालियों के आरोपों से दंपती के बीच कलह की बात सामने आई।


 मोहल्ला बनारसीदास निवासी संतोषी (26) की शुक्रवार सुबह ससुराल में घर पर थी। इसी बीच साढ़े 11 बजे के बीच घर में चीख-पुकार मची तो पड़ोसी भी पहुंचे, कमरे में फंदे से लटक रही संतोषी को किसी तरह परिजनों ने उतारा। सांसे चलती देख मोहल्ले के लोगों के सहयोग से ससुरालीजन संतोषी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने संतोषी को मृत घोषित किया। उधर जानकारी पर इटावा जनपद के अजीत नगर से संतोषी के मायके पक्ष के लोग पहुंचे। संतोषी के चाचा मनोज कुमार ने बताया कि संतोषी की शादी नवंबर 2023 में बनारसीदास निवासी उपेंद्र कुमार के साथ हुई थी। 


वर्तमान में उपेंद्र कुमार रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में सिपाही के पद पर तैनात है। संतोषी के चाचा व अन्य मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद से ही पति उपेंद्र व अन्य ससुरालीजन संतोषी को आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे। इसको लेकर कई बार समझौता हुआ। उपेंद्र कुमार हर बार पुलिस में होने की धमकी देता था। आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने संतोषी की हत्या कर उसे अस्पताल लेकर आए और फरार हो गए। इसी बीच दोपहर ढाई बजे के करीब रायबरेली से सूचना आ गई कि उपेंद्र का कमरे में शव फंदे पर लटका मिला है। उपेंद्र के बड़े भाई सत्येंद्र ने बताया कि मामूली बातों की कलह दोनों की जान ले लेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। लाख प्रयास के बाद भी दोनों के बीच तालमेल न बैठा और ऐसा कदम उठा बैठे। सीओ सिटी ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों के द्वारा अस्पताल ले जाने पर मौत हो जाने की पुष्टि हुई है। रायबरेली के ऊंचाहार में तैनात महिला के सिपाही पति ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। तहरीर व साक्ष्य समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ अहरौला भाजपा एमएलसी का पास लगे वाहन को पुलिस ने रोका पुलिस ने पास को किया जब्त, वाहन को थाने में किया खड़ा


 आजमगढ़ अहरौला भाजपा एमएलसी का पास लगे वाहन को पुलिस ने रोका


पुलिस ने पास को किया जब्त, वाहन को थाने में किया खड़ा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना अध्यक्ष मनीष पाल ने गुरुवार देर शाम विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर की शिकायत पर उनके पास को अनधिकृत रूप से प्रयोग कर रहे एक इनोवा वाहन को रोक लिया। उसके बाद पुलिस ने पास को जब्त कर वाहन स्वामी को तीन घंटे बाद कड़ी चेतावनी देने के बाद वाहन को पुलिस चौकी माहुल से जाने दिया। क्षेत्र के महुआरा गाँव निवासी सुधीर राजभर को एमएलसी रामसूरत राजभर ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था। कतिपय कारणों से उन्होंने तीन माह पहले सुधीर राजभर को हटा कर किसी दूसरे व्यक्ति को इस स्थान पर नियुक्त कर दिया। पर सुधीर राजभर सचिवालय द्वारा जारी पास को अपने इनोवा वाहन पर लगा कर इसका अनधिकृत रूप से प्रयोग कर रहे थे , और पास को वापस भी नहीं कर रहे थे। जिसकी शिकायत रामसूरत राजभर ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से किया था।


 गुरुवार देर शाम सुधीर राजभर अपने एक साथी के साथ पास लगे वाहन को लेकर माहुल बाजार से निकल रहे थे। जैसे ही थानाध्यक्ष अहरौला मनीष पाल ने उक्त वाहन को देखा उसे रोक लिया और पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया साथ ही साथ वाहन से पास को उतरवा कर जब्त कर लिया। रात करीब 9 बजे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने वाहन को पुलिस चौकी से जाने दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर किरन पाल सिंह का कहना है कि सचिवालय द्वारा जारी एमएलसी के वाहन पास को वाहन से जब्त कर लिया गया है और वाहन स्वामी को भविष्य में ऐसा न करने की कड़ी चेतावनी देकर वाहन को जाने दिया गया।

आजमगढ़ अहरौला पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास 4 पुलिस कर्मी घायल, 1 की हालत गंभीर


 आजमगढ़ अहरौला पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास


4 पुलिस कर्मी घायल, 1 की हालत गंभीर




उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ मे अहरौला थाना क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा पुलिस पीआरबी पर पिकअप चढ़ाकर जान लेने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड घायल हुए। इन चारों पुलिस कर्मियों मे से एक की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।


जानकारी मिलने के बाद एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने अहरौला थाने का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दो नामजद और 8 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।


जानकारी के अनुसार बताते चलें कि अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल में गुरुवार की रात को मेला लगा हुआ था। मेले में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। अहरौला थाना क्षेत्र के ही शाहपुर के मेले में दो पुलिसकर्मी परीक्षित दुबे और सौरव राय की ड्यूटी लगी हुई थी। यह दोनों पुलिसकर्मी मेले से वापस लौट रहे थे। इसी बीच अम्बारी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पशु तस्करों की पिकअप ने रेहड़ा मंदिर के पास बाइक सवार दोनों पुलिस कर्मियों को कुचलकर जान से करने का प्रयास किया। इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ दूर जाने के बाद पिकअप ने फिर डायल 112 के दो पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया गया और फायरिंग भी की गई। इस तरह से दो अलग-अलग मामलों में चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद तस्करों की गाड़ी सड़क किनारे खेत में जाकर फंस गई। इस गाड़ी में 5 लोग बैठे थे और जोर-जोर से यह भी चिल्ला रहे थे कि पुलिस वाले अभी मरे नहीं हैं। पुलिस ने इस मामले में इरशाद, नफीस और 8 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है।


इस बाबत एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अहरौला थाने में दो नामजद और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Friday, 18 October 2024

जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा मानीकला स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई लूट की घटना का किया गया सफल अनावरण 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 02 लाख 40 हजार रुपये नगद, एक मो0सा0, 2 मोबाइल व अन्य सामग्री बरामद।


 जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा मानीकला स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई लूट की घटना का किया गया सफल अनावरण


02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 02 लाख 40 हजार रुपये नगद, एक मो0सा0, 2 मोबाइल व अन्य सामग्री बरामद।


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद मे प्रभारी निरीक्षक खेतासराय दीपेन्द्र सिंह मय हमराहियान द्वारा दिनांक 14.10.2024 को मानीकला अब्बोपुर मार्ग पर पेट्रोलपम्प कर्मी से हुए 3 लाख 55 हजार 8 सौ पचास रुपये लूट का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 18.10.2024 को समय करीब 08.40 बजे बरंगी (प्रतानगर) बेसो नदी पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बजाज पल्सर के साथ गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटी गयी धनराशी मे से 2 लाख 40 हजार रुपये, रुपयो वाला बैंग, पेट्रोलपम्प कर्मी का पहचान पत्र, बैंक जमा पर्ची व एक तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।


 लुटेरा बदमाश सन्तोष कुमार यादव उर्फ दारा द्वारा पूछताँछ मे बताया गया कि काफी कर्ज होने के कारण ट्रक का किश्त जमा नही हो पा रहा था, जिसके कारण सन्तोष द्वारा यह लूट की घटना को अपने गाँव के साथी शुभम यादव के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था। लूटे गये रुपयों मे से 49-49 हजार रुपयें सन्तोष द्वारा जनसेवा केन्द्र से अपने खाते मे डलवाया गया था, जिसको सन्तोष अपने ट्रक के लोन के किश्त मे फोन पे से जमा कर दिया था। शेष 2 लाख 57850 रुपये मे से 2 लाख चालीस हजार को बरामद कर लिया गया तथा शेष धनराशि 17-18 हजार रुपयें को अभियुक्तों के द्वारा खर्च कर दिया गया है। 


लूट के रुपयों व सामानों की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 223/24 धारा 309(4)/351(3) बीएनएस मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी एवं अभियुक्त सन्तोष कुमार यादव उर्फ दारा यादव के कब्जे से तमंचा व कारतूस की बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-224/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा हैं। 



अभियुक्तगण का विवरण- 

1. सन्तोष कुमार यादव उर्फ दारा यादव पुत्र सीताराम यादव नि0 कादनपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष।

2. शुभम यादव पुत्र केदार यादव नि0 कादनपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष।

आपराधिक इतिहास-

1.सन्तोष कुमार यादव उर्फ दारा यादव पुत्र सीताराम यादव नि0 कादनपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

1. मु0अ0सं0 1164/17 धारा 272/273/419/420/467/468/471 भादवि व 60(2) आबकारी अधि0 थाना खेतासराय जौनपुर।

2. मु0अ0सं0 223/24 धारा 309(4),351(3),317(2) बीएनएस थाना खेतासराय जौनपुर।

3. मु0अ0सं0 224/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जौनपुर।


2. शुभम यादव पुत्र केदार यादव नि0 कादनपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

1. मु0अ0सं0 223/24 धारा 309(4),351(3),317(2) बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।


बरामदगी का विवरण-

1. 02 लाख चालीस हजार रुपये नगद, एक बिना नम्बर की काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, पेट्रोल पम्प कर्मी का पहचान पत्र, 03 जमा पर्ची बैंक, लूटा हुआ रुपयों का बैंग, एक अन्य पिठ्ठू बैग, दो मोबाइल।


गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-


1. प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

2. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

3. हे0का0 राजकुमार यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

4. हे0का0 ईश्वर कुमार थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

5. हे0का0 नफीस अहमद सिद्दिकी थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

6. का0 संदीप कुमार सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

7. का0 सुनील कुमार यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

8. का0 अंकुश कुमार सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

9. का0 दिनेश यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

10. का0 विकेश चौहान थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

11. म0का0 शैव्या सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

12. म0का0 प्रिया थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस मुठभेड़ में जानलेवा हमले के आरोपी गैंगेस्टर को लगी गोली घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, दर्ज हैं दर्जन भर मुकदमे


 आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस मुठभेड़ में जानलेवा हमले के आरोपी गैंगेस्टर को लगी गोली



घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, दर्ज हैं दर्जन भर मुकदमे




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत 15 अक्टूबर 2024 को हुए जानलेवा हमले मामले में थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की भोर में आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के ऊपर दर्जन भर मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।



बता दें कि 15 अक्टूबर 2024 की शाम करन यादव पुत्र सजनू यादव निवासी हर्रा की चुंगी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ को मोटर साइकिल सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी गयी थी जिसमें घायल के भाई संजय यादव ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा अपराध संख्या 582/2024 अंतर्गत धारा 109,3(5) भारतीय न्याय सहिंता (BNS) 2023 दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार टीमें गठित की गई थी।


 इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे कोतवाली प्रभारी शशिमौली पाण्डेय ने मुखबिर की सूचना पर हरैया पुलिया के पास पहुंच अभियुक्त को आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस बीच रोशन सिंह उर्फ हिमांशु पुत्र इन्द्रासन सिंह स्थायी निवासी गहजी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ वर्तमान हालमुकाम आरटीओ आफिस थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ने खुद को पुलिस से घिरता हुआ देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करना शुरू कर दिया।


 जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गयी। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना के दिन घायल रोशन यादव ने बताया कि अमन सिंह व अंकित यादव एक मोटर साइकिल पर तथा दूसरे पर अन्य लड़के गये थे जिसे अमन सिंह ने बुलाया था, आरोपी ने बताया कि अमन व मेरा करन यादव के घर आना-जाना था, कुछ दिन पहले ही अमन के साथियों ने मारापीटा था, जिसके बदले के लिए अन्य लोगों के साथ मिल जान से मारने की नीयत से करन यादव पर गोली चलाई गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त रोशन सिंह के ऊपर जनपद सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में एक दर्जन से ज्यादे मुकदमें दर्ज बताए गए हैं। मुठभेड़ में घायल रोशन सिंह के ऊपर बाराबंकी जनपद में गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज बताया गया है।

https://www.news9up.com/2024/10/blog-post_79.html

आजमगढ़ फूलपुर घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का लगाया आरोप


 आजमगढ़ फूलपुर घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव


मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का लगाया आरोप





उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा पंडौली गांव में बुधवार की रात विवाहिता का शव घर के भीतर लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मिली जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी विजयी पांडेय की 28 वर्षीय बेटी सुष्मिता की शादी चार साल पूर्व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा पंडौली गांव निवासी नीरज पांडेय के साथ हुई थी। गुरुवार की सुबह विवाहिता का शव घर के भीतर लटकता मिला। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। कई बार इसके लिए पंचायत हुई थी। इसके बाद भी लोग नहीं माने और सुष्मिता की हत्या कर दी।


 सुष्मिता के पिता विजयी पांडेय की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। सुष्मिता का एक बेटा और एक बेटी है। कोतवाल फूलपुर शशिचंद चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पस्ट होगी।

लखनऊ कई जिलों के अफसरों पर गिर सकती है गाज डीजीपी द्वारा बनाई गई कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट


 लखनऊ कई जिलों के अफसरों पर गिर सकती है गाज


डीजीपी द्वारा बनाई गई कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट




उत्तर प्रदेश लखनऊ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिन जिलों में अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की घटनाएं हुई हैं, उन पर जल्द कार्रवाई की जा सकती है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बहराइच समेत आधा दर्जन से अधिक जिलों में हुई घटनाओं को लेकर संबंधित एडीजी जोन से बुधवार रात तक रिपोर्ट देने को कहा था। सूत्रों के मुताबिक तीनों एडीजी जोन ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो बहराइच में सीओ महसी रूपेंद्र कुमार गौड को निलंबित करने के बाद कुछ अन्य अफसर भी जांच के दायरे में हैं। इसी तरह कौशांबी, देवरिया, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर आदि में हुई घटनाओं की रिपोर्ट का गहनता से अध्ययन कर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है।


 बता दें कि बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद एडीजी जोन गोरखपुर केएस प्रताप कुमार और आईजी रेंज देवीपाटन अमरेंद्र प्रताप सिंह को भेजा गया था, इसके बावजूद हालात काबू में नहीं आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश को बहराइच भेजा, जिसके बाद उपद्रवियों पर काबू पाया जा सका। अधिकतर घटनाएं गोरखपुर जोन में हुई हैं, जिसकी वजह से कई अधिकारी जांच के दायरे में आ चुके हैं। इसी तरह कौशांबी में एडीजी जोन प्रयागराज भानु भास्कर को मौके पर जाकर मोर्चा संभालना पड़ा था। अचानक कई जिलों में हुए बवाल के बाद डीजीपी ने सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही, सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने को भी कहा है।