Sunday, 24 March 2024

लखनऊ बसपा ने जारी की 16 उम्मीदवारों की सूची आजम खान के गढ़ में इस मुस्लिम नेता पर लगाया दांव


 लखनऊ बसपा ने जारी की 16 उम्मीदवारों की सूची


आजम खान के गढ़ में इस मुस्लिम नेता पर लगाया दांव


उत्तर प्रदेश लखनऊ लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर पहली आधिकारिक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में रामपुर और पीलीभीत समेत 16 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है. यह बसपा की पहली लिस्ट है. बीएसपी ने रामपुर सीट से मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया है. बसपा ने सहारनपुर से माजिद अली, कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेन्द्र सिंह, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मो. इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, संभल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देववृत्त त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतबुद्धनगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू और शाहजहांपुर से डॉक्टर दोदराम वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।


दरअसल, इस बार बीएसपी राज्य में अकेले चुनाव लड़ रही है. बीएसपी का राज्य में इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन से मुकाबला है। सूत्रों की मानें तो अपना दल कमेरावादी के साथ पार्टी के गठबंधन की चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई अधिकारिक बयान दोनों ओर से किसी का नहीं आया है।


 बीते दिनों ही बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का अपना पुराना स्टैंड फिर दोहराया था. तब उन्होंने चुनावी गठबंधन या तीसरे मोर्चे की बातों को अफवाह करार दिया था।


आजमगढ़ मेंहनगर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव सहित 43 लोगों पर मुकदमा दर्ज मेंहनगर विधानसभा में 42 गाड़ियों के काफिले के साथ कर रहे थे दौरा


 आजमगढ़ मेंहनगर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव सहित 43 लोगों पर मुकदमा दर्ज


मेंहनगर विधानसभा में 42 गाड़ियों के काफिले के साथ कर रहे थे दौरा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 22 मार्च 2024 को जिले की मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग की अनुमति से अधिक गाड़ियां लेकर चल रहे थे। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार आदर्श आचार संहिता लग जाने के बाद प्रत्याशियों के काफिले में 10 से अधिक गाड़ियां नहीं चल सकती।


 वही धर्मेंद्र यादव के काफिले में 42 से अधिक गाड़ियां थी। इसी आधार पर मेंहनगर थाने में धर्मेंद्र यादव के साथ 42 अन्य लोगों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य गुड्डू जमाली के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

Saturday, 23 March 2024

लखनऊ पुलिस हिरासत में मौत पर 3 पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास की सजा


 लखनऊ पुलिस हिरासत में मौत पर 3 पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास की सजा




उत्तर प्रदेश लखनऊ करीब 24 साल पहले बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाने में हिरासत के दौरान वीरेंद्र सिंह की मौत में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष न्यायाधीश सोमप्रभा ने तीन पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास और 29-29 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पांच अन्य पुलिसकर्मियों को सबूत छिपाने का दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल की कैद और दो-दो हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। इस मामले में आरोपी अरशद अली, अब्दुल रहमान की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। सरकारी अधिवक्ता नवीन त्रिपाठी ने कोर्ट में बताया कि मामले की रिपोर्ट विशंभर सिंह ने 24 अगस्त 2000 को बीकेटी थाने में दर्ज कराई थी। 


मिली जानकारी के अनुसार इसके मुताबिक 23 अगस्त 2000 को आरोपी सिपाही राम प्रभाव शुक्ला, अवध नाथ चौहान, चन्द्र किरण राठौर और गुलाब चंद्र रामपुर बेहटा निवासी बाबू पासी के साथ आए और एक मुकदमे की जानकारी देते हुए उसके छोटे भाई वीरेंद्र सिंह को साथ ले गये। आरोपी राम प्रभाव ने वीरेंद्र को छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपए मांगे थे। विशंभर ने आरोप लगाया कि उसने एक हजार रुपये तुरंत दे दिया। अगले दिन वह बाकी रुपये देने गया तो पुलिसवालों ने बताया कि उसके भाई ने आत्महत्या कर ली है। विशंभर ने आरोप लगाया कि पुलिसवालों ने वीरेंद्र की हवालात के रोशनदान से लटकाकर हत्या कर दी। सिपाही गुलाब चंद्र, राम प्रभाव, अवध नाथ चौहान को आजीवन कारावास व प्रत्येक पर 29-29 हजार रुपये जुर्माना लगाया। राम प्रसाद प्रेमी, उदय नारायण, अनिल कुमार मिश्र, नरेंद्र व मुल्लू राम को पांच-पांच साल कैद।

हरदोई सिपाही ने चुराई दरोगा की सरकारी पिस्टल और मैगजीन आरोपी सिपाही गिरफ्तार, भेजा गया जेल


 हरदोई सिपाही ने चुराई दरोगा की सरकारी पिस्टल और मैगजीन



आरोपी सिपाही गिरफ्तार, भेजा गया जेल




उत्तर प्रदेश हरदोई यूपी-112 की पीआरवी में तैनात उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल और मैगजीन चोरी होने के मामले में पुलिस ने यूपी-112 के एक सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पिस्टल और मैगजीन भी बरामद करली गई है। सिपाही को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


 यूपी-112 की पीआरवी में तैनात जोगेंद्र सिंह ने 9 मार्च 2024 को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह 5 मार्च 2024 से तीन दिन के अवकाश पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल और दस मैगजीन पुलिस क्लब की अपनी बैरक में बक्से में रखी थी।


 अवकाश से वापस आने पर बक्से का ताला टूटा मिला और सरकारी पिस्टल व मैगजीन गायब थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी केसी गोस्वामी ने जोगेंद्र सिंह को लापरवाह मानते हुए निलंबित कर दिया था। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी केसी गोस्वामी ने दो टीमें गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले थे। इनसे पता चला था कि यूपी-112 की पीआरवी में जोगेंद्र सिंह के साथ ही तैनात सिपाही संभल जनपद के थाना बहजोई देहात के गांव कच्ची मड़ैया निवासी राहुल गौतम ने चोरी की है। घटना के बाद राहुल बिना किसी सूचना के गैरहाजिर हो गया था तब से उसकी तलाश चल रही थी।


 शहर कोतवाल संजय पांडेय ने शुक्रवार को राहुल गौतम को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। पूछताछ के दौरान उसने पिस्टल चोरी की बात कबूल की और उसकी निशानदेही पर पिस्टल व दस मैगजीन बरामद करली गईं। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया सिपाही 2019 में पुलिस में भर्ती हुआ था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि राहुल गौतम ने पुलिस क्लब की बैरक से पिस्टल चोरी की थी। पिस्टल चोरी करने के बाद उसने इसे अपने किराए के मकान में रख दिया था। उन्होंने बताया कि शहर के न्यू सिविल लाइंस इलाके में राहुल ने एक मकान किराए पर ले रखा है। इसी में बेड के कोने में बनी रैक में पिस्टल और मैगजीन छिपाई थी।


 पुलिस महकमे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि कुछ समय पहले राहुल कई दिनों के लिए गैरहाजिर हो गया था। जोगेंद्र ने इसकी रिपोर्ट आलाधिकारियों को दे दी थी। रिपोर्ट दिए जाने से नाराज राहुल ने पहले तो सोशल मीडिया पर सहकर्मियों के स्तर से प्रताड़ित किए जाने के साथ ही रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया। जांच में यह सब झूठ पाया गया, तो जोगेंद्र को फंसाने के लिए उसने पिस्टल चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

आजमगढ़ जीयनपुर ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत बेटे के साथ दवा लेकर जा रही थी घर, मचा कोहराम


 आजमगढ़ जीयनपुर ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत


बेटे के साथ दवा लेकर जा रही थी घर, मचा कोहराम



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनुगपार मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दिया। इसके बाद पीछ बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 जीयनपुर के चंगईपुर गांव निवासी हमीद (23) शुक्रवार की शाम अपनी मां मैनुनिशा (58) को बाइक पर बैठा कर दवा दिलाने जीयनपुर बाजार आया था। दवा दिला कर देर शाम वह वापस घर लौट रहा था कि जीयनपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर चुनुगपार मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पलट गई और मां-बेटा गिर पड़े। मां ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटा हमीद गंभीर रुप से घायल हो गया।


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के साथ ही दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को अपनी कस्टडी में ले लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Friday, 22 March 2024

लखीमपुर खीरी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एडीओ पंचायत गिरफ्तार एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई


 लखीमपुर खीरी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एडीओ पंचायत गिरफ्तार


एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई




उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी के ईसानगर में तैनात एडीओ पंचायत शिवाशीष शरण श्रीवास्तव को 50 हजार रु की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। परिवार रजिस्टर में नाम सही कराने के नाम पर यह रकम ली गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर पटेलनगर से गिरफ्तारी के बाद टीम खीरी थाने पहुंची, जहां मुकदमा दर्ज कराया गया है। 


पुलिस के मुताबिक शिवाशीष ने परिवार रजिस्टर में नाम सही कराने के बदले ग्राम मदुरा निवासी शिवकुमार मौर्य से एक लाख रुपये की मांग की थी। बाद में 50 हजार रुपये पर बात तय हो गई। शिवकुमार ने एंटी करप्शन के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। टीम के सदस्यों ने जांच की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर शिवकुमार को रुपये लेकर भेजा। दोपहर में वह रुपये लेकर एडीओ पंचायत के पास गया तो टीम के सदस्यों ने रंगेहाथों दबोच लिया। ईसानगर में संपत्ति सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात एडीओ शिवाशीष शरण श्रीवास्तव को खमरिया के ग्राम मदुरा निवासी शिवकुमार मौर्य ने परिवार रजिस्टर में नाम सही कराने की अर्जी दी थी। अर्जी मिलने के बाद एडीओ ने इसके बदले एक लाख रुपये की डिमांड की थी। घूस की रकम अधिक होने के चलते शिवकुमार मौर्य ने असहमति जताई तो एडीओ मामले में हीलाहवाली करने लगे। काम न बनता देख शिवकुमार ने एडीओ पंचायत से वार्ता करते हुए मामला 50 हजार रुपये में तय कर लिया था।


 घूस मांगे जाने से नाराज शिवकुमार ने एंटी करप्शन से इसकी शिकायत की। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नुरुल हुदा खां ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इस मामले की शिकायत मिली थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह रणनीति के तहत टीम में इंस्पेक्टर टीपी वर्मा, उदय राज, सुशील कुमार, एसआई ज्ञान प्रताप और शिवकुमार आदि के साथ लखीमपुर के पटेल नगर पहुंचे, जहां पर गाड़ी के अंदर रिश्वत लेते हुए एडीओ को गिरफ्तार कर लिया।

आजमगढ़ दबंगों ने दुकान पर मारा ताला, पीड़िता पहुंची डीएम दरबार


 आजमगढ़ दबंगों ने दुकान पर मारा ताला, पीड़िता पहुंची डीएम दरबार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी एक पीड़िता का आरोप है कि पति की बीमारी का फायदा उठाकर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने कब्जा करने की नीयत से जबरन दुकान में ताला बंद कर दिया है। विरोध करने पर मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी दे रहे है।


 इस संबंध में पीड़िता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी सविता देवी पत्नी रामचन्दर यादव का आरोप है कि पति रामचन्दर यादव एक वर्ष से बीमार चल रहे है। दुकान स्थित सिविल लाइन मकान नं0-464 का रख रखाव हम व मेरा लड़का मोनू किया करते है। 


पति की बीमारी का फायदा उठाकर दुकान पर जबरदस्ती कुछ दबंग किस्म के लोग कब्जा करना चाहते है। आरोप है कि 11 मार्च 2024 को दिन मे करीब 11 बजे हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा पुत्रगण बलदाऊ निवासी सिविल लाइन ने गुंडई के बल पर निजी दुकान में घुसकर मिठाई व दुकान का सामान बरतन, गल्ला जिसमे करीब एक हज़ार रुपया निकाल लिया। विरोध करने पर मनीष व संदीप विश्वकर्मा हाथ पकड़ कर मारे पीटे और माँ बहन की भद्दी-भद्दी गाली देते हुये दुकान से घसीट कर बाहर कर जबरदस्ती दुकान में ताला बन्द कर दिया।


 इस दौरान गुंडई के बल पर तोड़-फोड़ कर करीब 25 हजार रूपए का नुकसान कर दिया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय कोतवाली को दिया गया परंतु विपक्षियों के दबाव मे लड़के मोनू यादव (नाबालिग) जिसकी उम्र 15 वर्ष है, उसे जबरदस्ती कोतवाली मे रातभर रखकर दूसरे दिन चालान कर दिया। एक तरफ मेरी दुकान पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है और दूसरे तरफ न्याय मिलने की उम्मीद से कोतवाली शहर आजमगढ़ ने वंचित कर दिया। शुक्रवार को इस संबंध में पीड़िता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दुकान का ताला खुलवाने की मांग की है।