Monday, 3 April 2023

शाहजहांपुर स्मैक तस्कर को पकड़कर छोड़ना इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, लाइन हाजिर 11 थाना प्रभारी बदले गए


 शाहजहांपुर स्मैक तस्कर को पकड़कर छोड़ना इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, लाइन हाजिर


11 थाना प्रभारी बदले गए


उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर में स्मैक तस्कर को छोड़ने के लिए इंस्पेक्टर द्वारा की गई डील काफी चर्चाओं में थी। मामला आईजी के संज्ञान में आने के बाद बरेली जिले के एसपी सिटी को जांच सौंपी गई। मामले में आरोपी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही एसपी ने जिले में 11 थाना प्रभारियों को इधर-उधर से किया, ताकि बिगड़ी कानून व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके।


मिली जानकारी के अनुसार कटरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुप्ता ने कुछ दिन पहले स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। जिसमें से दो तस्करों को जेल भेजा था और एक तस्कर के साथ डील करके उसको छोड़ दिया। इंस्पेक्टर की कारस्तानी बरेली रेंज के आईजी राकेश सिंह के संज्ञान में लाई गई। आईजी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दूसरे जिले के एसपी सिटी को जांच सौंपी। साथ ही आईजी ने इंस्पेक्टर पर कार्रवाई करने के लिए एसपी एस आनंद को आदेश दिए।


एसपी ने कटरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुप्ता को रविवार को लाइन हाजिर कर दिया। स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी के साथ डील करने के बाद छोड़ने के मामले की अब बरेली जिले के एसपी सिटी जांच कर रहे हैं। साथ ही एसपी ने बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 11 थाना प्रभारियों को भी इधर-उधर कर दिया गया है।


कटरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुप्ता को पुलिस लाइन भेजा गया। बंडा थाना प्रभारी सन्दीप मिश्रा को 112 का प्रभार दिया गया। कुंवर बहादुर सिंह को चौक कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई। प्रदीप सहरावत को बंडा थानाध्यक्ष बनाया गया। संजय राजपूत को थाना अल्लाहगंज भेजा। सुन्दर लाल को गढ़िया रंगीन से परौर भेजा गया। पवन पाण्डेय को कटरा थाने का चार्ज दिया गया। चौक कोतवाली के प्रभारी रहे योगेन्द्र कुमार अब पुलिस अधीक्षक के वाचक बने हैं। रविन्द्र सिंह को रौजा थाने भेजा है।


 कलान थाने में तैनात सत्यप्रकाश को खुदागंज भेजा गया। डायल 112 के प्रभारी राजितराम को गढ़िया रंगीन की जिम्मेदारी दि गई। धनन्जय सिंह को निगोही थाने की कमान दी गई।

Sunday, 2 April 2023

आजमगढ़ मुबारकपुर भटौरा इंडियन पेट्रोल पम्प के पिछे कुए मे मिली अज्ञात युवती की लाश क्षेत्र मे मचा हड़कम्प।


 आजमगढ़ मुबारकपुर भटौरा इंडियन पेट्रोल पम्प के पिछे कुए मे मिली अज्ञात युवती की लाश क्षेत्र मे मचा हड़कम्प।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के सठियाव और मुबारकपुर के बीच भटौरा गजहड़ा मे पेट्रोल पंप के पीछे कुएं में एक अज्ञात युवती की लाश मिली जिससे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।


आपको बताते चलें कि पेट्रोल पंप के पीछे कुए से जब दुर्गंध उत्पन्न हुई तो स्थानिय लोगों ने कुए की तरफ देखा और उसमें उनको एक लाश दिखाई दी और उन लोगों ने जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दि मौके पर तत्काल मुबारकपुर थाने की पुलिस पहुची


 उक्त लाश को कुएं से बाहर निकाली और शिनाखत की काफी कोशिश की परन्तु खबर लिखे जाने तक उक्त लाश की शिनाखत नही हो पाई थी पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए उक्त युवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



आजमगढ़ मुबारकपुर से संजय चौहान की रिपोर्ट।




आजमगढ़ 2 सफाईकर्मी किए गए निलंबित ड्यूटी पर लापरवाही व मस्टररोल पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तनख्वाह निकालने का आरोप


 आजमगढ़ 2 सफाईकर्मी किए गए निलंबित


ड्यूटी पर लापरवाही व मस्टररोल पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तनख्वाह निकालने का आरोप


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मस्टररोल पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फरवरी महीने की तनख्वाह निकालने के आरोप में सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने शनिवार को कार्रवाई के बाद दोनों निलंबित कर्मचारियों को ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि सफाईकर्मी निर्मला देवी अजमतगढ़ ब्लॉक के शाहपुर नेवादा गांव में तैनात थीं।


 सहायक विकास अधिकार (पंचायत) ने 27 मार्च को शाहपुर नेवादा गांव का निरीक्षण किया था। इस दौरान पंचायत भवन के पास कूड़े-करकट का ढेर मिला। कई अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी गंदगी मिली। लोगों ने बताया कि सफाईकर्मी निर्मला देवी ड्यूटी पर कभी नहीं आती हैं। इस आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। 


इसी क्रम में बरदह क्षेत्र में ठेकमा ब्लॉक के खम्हौली गांव में सफाईकर्मी सिराज अहमद को तैनात किया गया था। आरोप है कि उसने ड्यूटी किए बगैर मस्टर रोल पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फरवरी महीने की तनख्वाह निकाल ली। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर उसे निलंबित कर दिया गया। दोनों निलंबित सफाईकर्मियों को ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

मिर्जापुर इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों को कठोर कारावास की सजा


 मिर्जापुर इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों को कठोर कारावास की सजा


उत्तर प्रदेश मिर्जापुर में युवक को फर्जी तरीके से फंसाने के मामले में विंध्याचल थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को कोर्ट ने सजा सुनाई। मिली जानकारी के अनुसार अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम वायुनंदन मिश्र की कोर्ट ने सभी को पांच-पांच वर्ष का कठोर कारावास व 59-59 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया। दोषी पुलिसकर्मी गाजीपुर, गोरखपुर, प्रतापगढ़ एवं लखनऊ के मूल निवासी हैं। फैसला 31 वर्ष बाद आया है।


विंध्याचल के बिरोही गांव निवासी भोलानाथ तिवारी के घर 24 अगस्त 1992 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कांत सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्रनाथ राय, आरक्षी रामसिंहासन सिंह, आरक्षी दीनानाथ सिंह, आरक्षी रामअचल ओझा एवं दिनेश बहादुर सिंह ने छापा मारा था। इस दौरान सवा किलो गांजा बरामद किया। भोलानाथ के न मिलने पर पुलिस ने परिवार से अभद्र व्यवहार किया था। इस पर महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

आजमगढ़ गम्भीरपुर दयालपुर गैर ईरादतन हत्या के मामले मे कोर्ट ने एक आरोपी को 5 साल की सुनाई सजा साथ ही लगाया साढ़े चार हजार रुपए का जूर्बना।


 आजमगढ़ गम्भीरपुर दयालपुर गैर ईरादतन हत्या के मामले मे कोर्ट ने एक आरोपी को 5 साल की सुनाई सजा 


साथ ही लगाया साढ़े चार हजार रुपए का जूर्बना।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गैर ईरादतन हत्या के मुकदमे मे सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने एक आरोपी को पाँच वर्ष का सश्रम कारावास एवं साढ़े चार हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नम्बर एक अनिल कुमार वर्मा ने सुनाया है।


अभियोजन कहानी के अनुसार गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दयालपुर मे 23 जुलाई सन 2000 की सुबह सात बजे सूरजदेव यादव पुत्र चनरू यादव अपने बड़े पिता रामवचन के साथ हल और बैल लेकर खेत जोतने जा रहा था। इस दौरान अपने खेत मे मवेशी को देखकर चिल्लाते हुए उसे भगाने लगा इसी बात से नाराज होकर राजदेव पुत्र झपसू एवं गुलाबचंद यादव पुत्र राजदेव यादव माँ बहन की गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडे से सूरजदेव तथा रामवचन पर हमला कर दिया।


इस हमले से आयी चोटों के कारण दूसरे दिन वाराणसी के निजी हास्पिटल मे सूरजदेव की मौत हो गई पुलिस ने जाँच पुरी करने के बाद आरोपी राजदेव एवं गुलाबचंद के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय मे प्रेषित किया। दौरान मुकदमा आरोपी राजदेव की मौत हो गई अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह ने अजय,संजय,वासदेव, कास्टेबल रामदयाल, फार्मासिस्ट संजय , डा0 बीएस गोयल तथा डा0 आरपी सिंह को बतौर गवाह न्यायालय मे परीक्षित कराया। दोनो पक्षो की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी गुलाबचंद को पाँच वर्ष की सश्रम कारावास तथा साढ़े चार हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Saturday, 1 April 2023

आजमगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक राहुल रूसिया का हुआ तबादला अरुण कुमार दीक्षित को आजमगढ़ का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल जिलाधिकारी बांदा नियुक्त पीसीएस के साथ ही 12 आईपीएस के भी तबादले


 आजमगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक राहुल रूसिया का हुआ तबादला


अरुण कुमार दीक्षित को आजमगढ़ का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया 


आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल जिलाधिकारी बांदा नियुक्त



पीसीएस के साथ ही 12 आईपीएस के भी तबादले



लखनऊ उत्तर प्रदेश में शनिवार को पांच आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को बांदा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पीसीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस कृष्ण कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद नियुक्त किया गया है। 


इसी तरह आईएएस दिव्य प्रकाश गिरि को स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस संयुक्ता समद्दार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस आनंद कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद बनाया गया है।


इन पीसीएस अफसरों के हुए तबादलेः


राकेश सिंह एडीएम वित्त बाराबंकी से एडीएम प्रशासन रायबरेली।


अरुण कुमार सिंह ओएसडी एलडीए से एडीएम वित्त बाराबंकी।


श्मशाद हुसैन मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर से अपर आयुक्त मेरठ।


शैलेंद्र मिश्रा एडीएम वित्त भदोही से मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर।


वीरेंद्र मौर्य सिटी मजिस्ट्रेट जालौन से एडीएम वित्त भदोही।


रामप्रकाश एसडीएम आगरा से सिटी मजिस्ट्रेट जालौन।


अनूप कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से एडीएम सिटी आगरा।


मंगलेश दुबे एसडीएम बलरामपुर से सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर।


देवेंद्र प्रताप सिंह अपर आयुक्त सहारनपुर से एडीएम वित्त बलिया।


जयनाथ मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ)गोंडा से उप निदेशक दिव्यांगजन निदेशालय लखनऊ।


महेश प्रकाश एसडीएम अम्बेडकरनगर से सीआरओ गोंडा।


नीता यादव सीआरओ बस्ती से कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ।


ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एसडीएम बहराइच से सीआरओ बस्ती।


प्रदेश में 12 आईपीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए हैं।



बरेली फर्जी एनकाउंटर में दरोगा को उम्रकैद 30 साल पहले युवक को पीठ में मारी थी गोली वाइन शॉप लूटने का लगाया था झूठा आरोप


 बरेली फर्जी एनकाउंटर में दरोगा को उम्रकैद


30 साल पहले युवक को पीठ में मारी थी गोली


वाइन शॉप लूटने का लगाया था झूठा आरोप


उत्तर प्रदेश बरेली में 23 जुलाई 1992 को दरोगा युधिष्ठिर ने फर्जी एनकाउंटर में मुकेश जौहरी को मार दिया था। बरेली जिला कोर्ट ने शुक्रवार को 30 साल बाद दरोगा को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिले के फूंटा दरवाजा पर घटना को अंजाम दिया गया था। यहां करीब 7:45 बजे दरोगा ने साहूकारा निवासी 21 साल के मुकेश को लुटेरा बताकर पीठ में गोली मार दी थी।


मिली जानकारी के अनुसार उस समय इस फर्जी एनकाउंटर की खूब चर्चा हुई थी। मृतक मुकेश की मां और एडवोकेट भाई के संघर्ष से मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। दोनों ने सबूत जुटाकर पुलिस की झूठी थ्योरी से पर्दा हटा दिया।


बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए परिवार को लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन उनकी लड़ाई सफल रही। परिवार के लोग इस फैसले के बाद से खुश हैं। भाई राकेश जौहरी का कहना है कि हम लोग जीत गए। ये सजा सबक बनेगी, उन लोगों के लिए जो निर्दोष लोगों को फर्जी एनकाउंटर में मार देते हैं। मुकेश को न्याय दिलाने की लड़ाई मां चंद्रा और भाई अरविन्द ने शुरू की थी। इस बात का दुख है कि आज इस खुशी के मौके पर वो लोग हमारे साथ नहीं हैं। वो नहीं देख पाए कि हम लोगों की लड़ाई सफल रही।