जौनपुर थाना खुटहन पुलिस द्वारा गभीरन बाजार में कपड़े की दुकान में हुई चोरी का सफल अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार, कुल ₹75,500 बरामद।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन व पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खुटहन विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया।
दिनांक 17.10.2026 को उ0नि0 सत्येन्द्र नारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शाहमऊ–पनौली मुख्य मार्ग से अभियुक्त शिवम वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा, निवासी ग्राम धमौर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कपड़े की दुकान से चोरी किए गए रुपयों में से ₹10,500 तथा देशी शराब के ठेके की बिक्री के मालिक से छिपाकर रखे गए ₹65,000, कुल ₹75,500 बरामद किए गए। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 16.10.2026 को वादी विशाल मौर्य पुत्र वेदप्रकाश मौर्य, निवासी ग्राम बरंगी, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 15/16.10.2026 की रात्रि में गभीरन बाजार स्थित उनकी कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा गल्ले से ₹15,000 चोरी कर लिए गए। तहरीर के आधार पर थाना खुटहन पर मु0अ0सं0 348/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि वह गभीरन स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। उसने ठेके की बिक्री के ₹65,000 अपने मालिक से छिपाकर रखे थे। चोरी की घटना का रूप देने के लिए उसने दिनांक 16.10.2026 की सुबह शराब के ठेके का ताला तोड़ा तथा किसी को संदेह न हो, इसलिए बगल की कपड़े की दुकान का भी ताला तोड़कर गल्ले से रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसने स्थानीय दुकानदार एवं डायल–112 पर चोरी की झूठी सूचना दी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
शिवम वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा, निवासी ग्राम धमौर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0सं0 348/2026 धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस, थाना खुटहन, जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 329/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना खुटहन, जौनपुर।
बरामदगी–
1.कपड़े की दुकान से चोरी किए गए रुपयों में से ₹10,500।
2.देशी शराब के ठेके की बिक्री के मालिक से छिपाकर रखे गए ₹65,000।
कुल बरामद धनराशि–₹75,500।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, थाना खुटहन, जौनपुर।
2. उ0नि0 सत्येन्द्र नारायण सिंह, थाना खुटहन, जौनपुर।
3. हे0का0 मनोज कन्नौजिया, थाना खुटहन, जौनपुर।
4. रि0का0 सूरज गोंड, थाना खुटहन, जौनपुर।

No comments:
Post a Comment