जौनपुर थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 230 ग्राम नाजायज गांजा बरामद
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार जौनपुर के नेतृत्व में थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर अभियुक्त पन्नालाल यादव पुत्र रामराज यादव निवासी गड़हा बाघराय थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर के पास से 230 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0-163/26 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.पन्नालाल यादव पुत्र रामराज यादव निवासी गड़हा बाघराय थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।
बरामदगी-
230 ग्राम नाजायज गांजा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 धनजी चौधरी, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2.हे0कां0 धनन्जय प्रसाद, पीआरवी 8791 थाना लाइनबाजार जौनपुर।
3.कां0 विशाल यादव, पीआरवी 8791 थाना लाइनबाजार जौनपुर।
4.हो0गा0चा0 अरविन्द यादव, पीआरवी 8791 थाना लाइनबाजार जौनपुर।

No comments:
Post a Comment