Monday, 21 July 2025

आजमगढ़ रौनापार मर्जी से मर रहे हैं, किसी को परेशान न करें सुसाइड नोट लिखकर दर्जी ने दी जान; पंखे के सहारे लटका मिला शव


 आजमगढ़ रौनापार मर्जी से मर रहे हैं, किसी को परेशान न करें



सुसाइड नोट लिखकर दर्जी ने दी जान; पंखे के सहारे लटका मिला शव



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव निवासी राजकुमार राम (50) ने पंखे के सहारे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह विगत तीन वर्षों से जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट बाजार में किराये पर दुकान लेकर कपड़ा सिलने का काम करता था। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 9 बजे राजकुमार राम दुकान के सामने टहल रहा था। फिर वह अपने कमरे में चला गया। पड़ोस में रहने वाले दुकानदार का कहना है कि शाम को ही कुछ चिट्ठी लिख रहा था, पर उस समय कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह पैथोलॉजी संचालक जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि टेलर के दुकान का शटर खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो राजकुमार का शव फंदे से लटक रहा था। उसने पड़ोसी को बताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां सुसाइड नोट मिला।


 लाटघाट चौकी प्रभारी जाफर खान ने बताया कि सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं है, लिखा है की मर्जी से मर रहे हैं, पुलिस किसी को परेशान न करें। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। बड़ा भाई अमर कुमार और छोटा शिवकुमार है। पत्नी सुनीता, दो लड़के शुभम कुमार और अमन कुमार हैं। माता यशोदा हैं। गांव के लोगों का कहना है कि राजकुमार राम काफी कर्ज से डूबा हुआ था। पारिवारिक कलह भी आत्महत्या का कारण हो सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ शहर कोतवाली शातिर अपराधी सुजीत सिंह उर्फ भकोले गिरफ्तार 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद


 आजमगढ़ शहर कोतवाली शातिर अपराधी सुजीत सिंह उर्फ भकोले गिरफ्तार



315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी सुजीत सिंह उर्फ भकोले को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार की रात 1:30 बजे उकरौड़ा सर्विस लेन पर की गई। पुलिस के अनुसार, उप-निरीक्षक रामकिशोर शर्मा और प्रदीप वाजपेयी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान 36 वर्षीय सुजीत सिंह उर्फ भकोले, पुत्र भगवान सिंह, निवासी ग्राम उकरौड़ा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली आजमगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 366/2025, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।


सुजीत सिंह उर्फ भकोले का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। उसके खिलाफ आजमगढ़ और आसपास के विभिन्न थानों में 52 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, और शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। इनमें कोतवाली, रानी की सराय, निजामाबाद, मुबारकपुर, जीयनपुर, कंधरापुर, कप्तानगंज, और अन्य थानों में मामले दर्ज हैं।


इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक रामकिशोर शर्मा, उप-निरीक्षक प्रदीप वाजपेयी, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल अखिलेश, अभय सिंह, और अखिलेश कुशवाहा शामिल थे।

आजमगढ़ शहर कोतवाली युवती की सूझबूझ से टली बड़ी घटना, भागे संदिग्ध डिलीवरी बॉय के बहाने घर पहुंचे थे 4 लोग, युवती ने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर मांगी मदद


 आजमगढ़ शहर कोतवाली युवती की सूझबूझ से टली बड़ी घटना, भागे संदिग्ध



डिलीवरी बॉय के बहाने घर पहुंचे थे 4 लोग, युवती ने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर मांगी मदद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मीटोला मोहल्ला में एक युवती की सतर्कता और सूझबूझ से संभावित बड़ी घटना टल गई। जागृति पांडेय ने संदिग्ध डिलीवरी बॉय और तीन अन्य व्यक्तियों की गतिविधियों पर शक होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले सभी संदिग्ध मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



कुर्मीटोला निवासी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि उनकी बेटी जागृति ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। डिलीवरी बॉय ने खाना पहुंचाया और चला गया, लेकिन 20-25 मिनट बाद वह फिर लौटा और गेट खुलवाने की कोशिश की। उसने पूजा सिंह के नाम से ऑर्डर होने का दावा किया, जिसे जागृति ने नकार दिया। इसके बाद डिलीवरी बॉय मोबाइल पर बात करता रहा और कुछ ही देर में तीन अन्य लोग घर पहुंचे। एक व्यक्ति ने खुद को जितेंद्र पाठक बताकर सच्चिदानंद से बात करने के लिए फोन मांगा। जागृति ने अपने पिता से संपर्क किया, जिन्होंने उक्त व्यक्ति को पहचानने से इन्कार किया। जागृति ने स्थिति को भांपते हुए गेट नहीं खोला और कमरे में बंद होकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध वहां से भाग गए।



शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। संदिग्धों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और संदिग्धों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

Sunday, 20 July 2025

आजमगढ़ मुबारकपुर दर्दनाक हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल बहनोई की मौत की सूचना पर बहन को उसकी ससुराल ले जा रहा था भाई


 आजमगढ़ मुबारकपुर दर्दनाक हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल




बहनोई की मौत की सूचना पर बहन को उसकी ससुराल ले जा रहा था भाई



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर फखरूद्दीनपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी, जिससे भाई अनिल कुमार (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहन शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गुल्लूगढ़ गांव निवासी अनिल कुमार अपनी बहन शीला देवी को उनके ससुराल बम्हौर, थाना मुबारकपुर लेकर जा रहे थे। शीला के पति की तबीयत लंबे समय से खराब थी और उनका वाराणसी में इलाज चल रहा था। शनिवार को पति के निधन की सूचना मिलने पर शीला अपने भाई अनिल के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई थीं। रात करीब आठ बजे फखरूद्दीनपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की, लेकिन अनिल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल शीला को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अनिल पैथोलॉजी में कार्यरत थे। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुलंदशहर प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका का हैरतअंगेज वीडियो वायरल बीएसए ने लिया संज्ञान किया सस्पेंड, बीईओ को दिए जांच के निर्देश


 बुलंदशहर प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका का हैरतअंगेज वीडियो वायरल



बीएसए ने लिया संज्ञान किया सस्पेंड, बीईओ को दिए जांच के निर्देश



उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा ब्लॉक के मुंडाखेड़ा स्थित परिषदीय प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षिका की मनमानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षिका क्लासरूम में बच्चों के सामने तेल लगाकर सिर की चंपी करती और कंघी से बाल संवारती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके मोबाइल पर गाना बज रहा है, जबकि दूसरा शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहा है।


 आरोप है कि सहायक अध्यापिका बच्चों और अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं। एक अन्य वीडियो में वह अभिभावकों से विवाद करती, छड़ी से धमकाती और भद्दी गालियां देती दिख रही हैं। अभिभावकों ने शिकायत की कि शिक्षिका का व्यवहार लगातार अभद्र रहता है और वह छड़ी से मारपीट भी करती हैं।



वायरल वीडियो के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने मामले की जांच के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को निर्देश दिए। जांच में शिक्षिका के खिलाफ अभिभावकों की शिकायतें सही पाई गईं, जिसमें मारपीट का आरोप भी शामिल है। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया और आगे की जांच के आदेश दिए हैं। नोट:- न्यूज़9यू0पी0 ने वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है।

Saturday, 19 July 2025

आजमगढ़ बरदह महिला के साथ बदसलूकी, कपड़ा फाड़ने और जान से मारने की धमकी खिड़की विवाद के चलते खिड़की से नहाते समय झांकते रहने का आरोप


 आजमगढ़ बरदह महिला के साथ बदसलूकी, कपड़ा फाड़ने और जान से मारने की धमकी



खिड़की विवाद के चलते खिड़की से नहाते समय झांकते रहने का आरोप


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा खुर्द गांव में एक 42 वर्षीया महिला के साथ बदसलूकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के वीरेंद्र तिवारी पुत्र जयमूरत ने पुराने खिड़की विवाद को लेकर शुक्रवार शाम 7 बजे उसे रास्ते में रोककर कपड़ा फाड़ने की कोशिश की। इस दौरान बृजेश तिवारी पुत्र जयराम भी वहां पहुंचे और कथित तौर पर उकसाते हुए कहा, "कपड़ा फाड़कर नंगा करके मारो।"



महिला के शोर मचाने पर उनकी दोनों पुत्रियां और गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने जाते समय महिला को जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता ने बताया कि वीरेंद्र और बृजेश पुराने खिड़की विवाद के चलते उनकी खिड़की से नहाते समय झांकते रहते हैं। उनके पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं और घर पर पुरुष सदस्य नहीं रहते। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

आजमगढ़ कप्तानगंज कोचिंग संचालक की संदिग्ध मौत कोचिंग में पंखे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी परिजनों और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, हत्या की जताई आशंका


 आजमगढ़ कप्तानगंज कोचिंग संचालक की संदिग्ध मौत


कोचिंग में पंखे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी


परिजनों और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, हत्या की जताई आशंका



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कोचिंग संचालक मनोज निषाद (30 वर्ष), निवासी विस्टारा, का शव उनकी कोचिंग संस्थान में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनोज का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो सका।



मनोज निषाद के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मनोज हर दिन की तरह सुबह कोचिंग पढ़ाने गए थे, लेकिन कुछ घंटों बाद उनकी मौत की खबर मिली। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाजार में शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कोचिंग में साथ पढ़ाने वाले शिक्षक आदित्य दुबे ने बताया कि सुबह 7:30 बजे मनोज से उनकी मुलाकात हुई थी और करीब दस मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद मनोज विद्यालय नहीं पहुंचे और उनका फोन भी बंद मिला।


 एक छात्र ने कोचिंग पहुंचकर मनोज को फंदे से लटका हुआ पाया। आदित्य ने बताया कि मनोज का किसी से कोई विवाद नहीं था और वे मिलनसार स्वभाव के थे। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है और घटना की गहन जांच कर रही है।