Sunday, 29 June 2025

आजमगढ़ अहरौला सर्पदंश से बुझ गया घर का इकलौता चिराग बारिश से बचने के लिए मंडई में छिपने गया था मासूम, पहले से मौजूद था सर्प


 आजमगढ़ अहरौला सर्पदंश से बुझ गया घर का इकलौता चिराग



बारिश से बचने के लिए मंडई में छिपने गया था मासूम, पहले से मौजूद था सर्प



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अबरसन गांव के योगेंद्र यादव का 9 वर्षीय बेटा प्रांजल यादव, जो अपनी मां पूजा यादव के साथ अपने ननिहाल आया हुआ था, सांप के काटने से असमय काल के गाल में समा गया। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 1 बजे की है, जब प्रांजल घर से लगभग 100 मीटर दूर रामदरस यादव के घर के पास लगे आम के पेड़ के नीचे गिरे आम लेने गया था। अचानक बारिश शुरू होने पर वह पास के टिन शेड मंडई में छिप गया, जहां पहले से मौजूद एक सांप ने उसे डस लिया।


परिवार को घटना की जानकारी मिलने पर प्रांजल को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद उसने दम तोड़ दिया। प्रांजल की मौत से उसके ननिहाल और घर में कोहराम मच गया। मां पूजा यादव का रो-रोकर बुरा हाल है, जो बार-बार कह रही थीं, "किस मुंह से ससुराल जाऊंगी और वहां क्या बताऊंगी?" प्रांजल कक्षा 4 का छात्र था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। अहरौला पुलिस ने घटना की सूचना पर कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले सुजीत पांडेय बने लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, एस.बी सिरडकर को नई जिम्मेदारी


 उत्तर प्रदेश में 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले



सुजीत पांडेय बने लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, एस.बी सिरडकर को नई जिम्मेदारी



लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। इस फेरबदल में सहारनपुर के एसएसपी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एस.बी सिरडकर को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


 सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन नियुक्त किया गया है। आर.के स्वर्णकार, जो अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, एपीटीसी, सीतापुर में तैनात थे, उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। रोहित सिंह राजयान, जो सहारनपुर के एसएसपी थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश भेजा गया है। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

Saturday, 28 June 2025

आजमगढ़ रमा हॉस्पिटल में मरीज की मौत के मामले में हंगामा, डॉक्टर ने दी सफाई डॉक्टर अमित सिंह ने इलाज की पूरी प्रक्रिया से कराया अवगत


 आजमगढ़ रमा हॉस्पिटल में मरीज की मौत के मामले में हंगामा, डॉक्टर ने दी सफाई



डॉक्टर अमित सिंह ने इलाज की पूरी प्रक्रिया से कराया अवगत



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रमा हॉस्पिटल में भूवल चौहान नामक मरीज की मौत के मामले को लेकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर अमित सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी।


डॉ. अमित सिंह ने बताया कि भूवल चौहान, जिन्हें पित्त की थैली में पथरी और हार्ट फेल्यर की समस्या थी, 16 जून 2025 को अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका ऑपरेशन 17 जून 2025 को किया गया और हार्ट फेल्यर के कारण उन्हें आईसीयू में रखकर विशेष देखभाल की गई। डॉ. सिंह के अनुसार, मरीज 21 जून 2025 को पूरी तरह स्वस्थ होकर चलते हुए डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद मरीज कभी अस्पताल नहीं लौटा।


डॉ. सिंह ने आगे बताया कि मरीज ने विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया और हालत बिगड़ने पर बनारस के एक अस्पताल में भर्ती हुआ, जहां 28 जून 2025 को उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद परिजन शव को लेकर रमा हॉस्पिटल नरौली पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।


अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुलाया, जिसने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की सलाह दी। हालांकि, परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। डॉ. सिंह ने इसे सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया।


पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर तनाव पैदा कर दिया है।



https://www.news9up.com/2025/06/blog-post_28.html

आजमगढ़ पवई अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल बहन की विदाई कराकर वापस घर आते समय हुआ सड़क हादसा


 आजमगढ़ पवई अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल 




बहन की विदाई कराकर वापस घर आते समय हुआ सड़क हादसा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के इमली महुआ गांव के पास शुक्रवार देर शाम करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अहरौला थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी कृष्णा राजभर (21 वर्ष), पुत्र राम अवध राजभर के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, कृष्णा अपनी बहन करिश्मा की ससुराल से विदाई कराकर बाइक से घर लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ गांव के ही अभिषेक (20 वर्ष), पुत्र लाल बहादुर राजभर, और बहनोई गोबिंद (24 वर्ष), पुत्र राम सुभग, निवासी बीलोलपुर, जनपद अम्बेडकर नगर सवार थे। इमली महुआ स्थित गौशाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक और गोबिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत माहुल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं, और परिवार मजदूरी करके गुजारा करता है। कृष्णा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

आजमगढ़ अतरौलिया पुलिस की बड़ी सफलता, 11 चोरी की घटनाओं का पदार्फाश, 5 शातिर चोर गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 3.5 लाख रुपये कीमत के चोरी के आभूषण और 1,85,500 रुपये नकद बरामद


 आजमगढ़ अतरौलिया पुलिस की बड़ी सफलता, 11 चोरी की घटनाओं का पदार्फाश, 5 शातिर चोर गिरफ्तार


अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 3.5 लाख रुपये कीमत के चोरी के आभूषण और 1,85,500 रुपये नकद बरामद


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी बूढनपुर अजय प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित कुमार मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने 11 चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 5 अंतर्राज्यीय/अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 3.5 लाख रुपये कीमत के चोरी के आभूषण और 1,85,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह 4:25 बजे, थानाध्यक्ष अतरौलिया को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति ग्राम कनैला स्थित गेरुवा बाबा मंदिर के पास मौजूद हैं, जिनके पास चोरी का सामान है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर 5 अभियुक्तों—गुड्डू (42), प्रकाश नट (28), साहब नट (22), मलाई नट (22), और परिखन नट (65) को गिरफ्तार किया। इनमें से गुड्डू के पास से एक .12 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ, जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 219/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।बरामद सामान7 जोड़ी पायल (सफेद धातु)6 जोड़ी मीना, 3 पायजेब, 1 कमर करधन, 1 टॉप्स, 2 अंगूठी, 3 नाक की कील, 1 चैन का टुकड़ा, 1 लॉकेट, 1 मांगटीका, 1 मंगलसूत्र (पीली धातु)1,85,500 रुपये नकद बरामद किया गया है।


पुलिस ने थाना अतरौलिया के 4, थाना पवई के 1, और अम्बेडकरनगर के थाना राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, और कटका के 6 मुकदमों सहित कुल 11 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। इनमें प्रमुख घटनाएं 24-25 जून को खानपुर रन्ना (टंडवा) में आनंद प्रताप सिंह के घर से 1 लाख रुपये की चोरी। 24-25 जून को गनपतपुर में सत्यदेव यादव, उदयभान यादव और जयप्रकाश सिंह के घरों से जेवरात और नकदी चोरी। 17 जून को बहिरादेव मंदिर में प्रकाश सिंह की पत्नी के गले से सोने की चैन चोरी। 1-4 अप्रैल को भेलाडाड़ में राम शब्द मिश्र के घर से नकदी और जेवरात चोरी।


पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे भीख मांगने के बहाने गांवों में रेकी करते थे। परिखन नट मुख्य रूप से घरों की जानकारी जुटाता था। रात में पेड़ या दीवार के सहारे छत पर चढ़कर, दरवाजे या ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के माल को आपस में बांट लिया जाता था या फेरीवालों को बेच दिया जाता था। गिरफ्तार किए गए पांचों अभियुक्तों का संबंध आजमगढ़ और अम्बेडकरनगर में दर्ज 11 मुकदमों से है। इनमें चोरी, ताला तोड़ने, और आभूषण चुराने जैसे अपराध शामिल हैं।


इस आपरेशन में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के साथ उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला, जफर अयूब, विनय यादव, अभिषेक यादव, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह, मनोज कुमार, संत कुमार, गोविंद मौर्या, और कांस्टेबल रिजवान, शिवकुमार चौधरी, सोनू यादव, चंद्रभूषण उपाध्याय, और अरुण कुमार सिंह शामिल थे।

आजमगढ़ रमा हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित सिंह पर लापरवाही का आरोप मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा अस्पताल के सामने शव को रखकर लगा दिया जाम


 आजमगढ़ रमा हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित सिंह पर लापरवाही का आरोप



मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा


अस्पताल के सामने शव को रखकर लगा दिया जाम



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्जरा दिलसाद पुर निवासी विन्दू देवी ने रमा हॉस्पिटल, नरौली के डॉक्टर अमित सिंह पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर सिधारी थाने के पुलिस पहुंच गई। परिजनों द्वारा थाना सिधारी में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, विन्दू देवी के पति स्वर्गीय भुवाल चौहान को पित्त की थैली में पथरी की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें 16 जून 2025 को रमा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।


विन्दू देवी ने बताया कि डॉ. अमित सिंह ने इसे साधारण ऑपरेशन बताकर भरोसा दिलाया और उसी दिन ऑपरेशन कर दिया। हालांकि, ऑपरेशन के बाद भुवाल चौहान की हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि डॉ. सिंह ने गंभीर स्थिति के बावजूद मरीज को 20 जून 2025 को डिस्चार्ज कर दिया और घर ले जाने की सलाह दी। हालत बिगड़ने पर परिजन मरीज को बनारस ले गए, जहां 28 जून 2025 की सुबह उनकी मृत्यु हो गई।


विन्दू देवी का आरोप है कि डॉ. अमित सिंह ने बिना उचित जांच के लापरवाही से ऑपरेशन किया, जिसके कारण उनके पति की मृत्यु हुई। उन्होंने थाना सिधारी में शिकायत दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


https://www.news9up.com/2025/06/blog-post_94.html

आजमगढ़ डॉक्टर पर 1 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना सरकारी कोटे के तहत पीजी कोर्स, नियमों का उल्लंघन शासन की सख्त कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप


 आजमगढ़ डॉक्टर पर 1 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना



सरकारी कोटे के तहत पीजी कोर्स, नियमों का उल्लंघन


शासन की सख्त कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के लालगंज निवासी डॉ. मिर्जा आदिल बेग पर पीजी कोर्स पूरा करने के बाद सरकारी अस्पताल में ड्यूटी न जॉइन करने के कारण शासन ने 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। डॉ. बेग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरा (जिला बलिया) में कार्यरत थे, लेकिन पीजी कोर्स के लिए चले गए।


डॉ. बेग ने दावा किया कि उन्होंने निजी खर्चे पर प्राइवेट अस्पताल में पीजी कोर्स किया। हालांकि, महानिदेशक (प्रशिक्षण), चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अनुसार, डॉ. बेग ने पीजी में दाखिले के लिए सरकारी कोटे के तहत अंक प्राप्त किए थे। नियमों के अनुसार, पीजी पूरा होने के बाद उन्हें सरकारी सेवा में वापस लौटना था, लेकिन डॉ. बेग न तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरा पहुंचे और न ही बलिया सीएमओ कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


इसके चलते, शासन ने नियमों के तहत डॉ. बेग को 1 करोड़ रुपये जमा करने की नोटिस जारी की है। अपर निदेशक (स्वास्थ्य व परिवार कल्याण), आजमगढ़ मण्डल कार्यालय में नोटिस पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में अपर निदेशक डॉ. बालचंद ने कहा, “नियमों के तहत 1 करोड़ रुपये के हर्जाने की नोटिस शासन द्वारा जारी की गई है। इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।”