Tuesday, 13 May 2025

देवरिया हैवानियत, पत्नी को निर्वस्त्र कर प्लास्टिक के पाइप से पीटा, शरीर पर किया पेशाब फरार पति की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे मार रही पुलिस


 देवरिया हैवानियत, पत्नी को निर्वस्त्र कर प्लास्टिक के पाइप से पीटा, शरीर पर किया पेशाब



फरार पति की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे मार रही पुलिस




उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस शख्स ने अपनी पत्नी को निर्वस्त्र कर पहले प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह पीटा फिर उसके शरीर पर पेशाब कर दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 496/2025 अंतर्गत धारा 115(2),352,351(2) भारतीय न्याय सहिंता (BNS) 2023 दर्ज कर लिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे मार रही है।


मामला देवरिया जिले के सदर कोतवाली के एक गांव का है। महिला का आरोप है कि पति आए दिन उससे विवाद करता है। एक रात पति घर पहुंचा और उसको अपशब्द बोलने लगा। इसके बाद पति हैवानियत पर उतर आया। उसको निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पत्नी की पिटाई करने लगा। पत्नी चीखती-चिल्लाती रही। रहम की भीख मांगती रही लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा। प्लास्टिक के पाइप से वह लगातार पत्नी की पिटाई करता रहा। इतना जुल्म ढाने के बाद भी पति का मन नहीं भरा। वह यहीं नहीं रुका। इंसानियत को शर्मसार करते हुए उसने पत्नी के शरीर पर पेशाब भी कर दिया। पति की इस बेरहमी और हैवानियत से पत्नी बुरी तरह टूट गई है।


घटना के बाद भी आरोपी पति महिला को आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहा है। पति से परेशान महिला ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता ने पुलिस से हैवानियत करने वाले पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्नी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के विरुद्ध केस दर्ज किया है।


इस मामले में पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार करने की कोशिशों में जुटी है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment