Saturday, 6 September 2025

आजमगढ़ निज़ामाबाद तहसील में फर्जी वकीलों और दलालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 

आजमगढ़ निज़ामाबाद तहसील में फर्जी वकीलों और दलालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग



उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के निज़ामाबाद तहसील में फर्जी वकीलों और दलालों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पूर्वांचल प्रभारी अबुल बशर आजमी ने ज्ञापन में आरोप  लगाया कि तहसील में कुछ लोग बिना रजिस्टेशन और COP के ही वकील लिखाकर न्यायालय में कार्य कर रहे हैं, जिससे आम जनता का शोषण कर धन उगाही कर रहे हैं। इन दलालों और फर्जी वकीलो को कुछ वकीलो द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। 


ज्ञापन मे कहा गया है की है तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद ने पूर्व में भी इस मुद्दे पर अपनी एक बैठक में प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। आरोप लगाया गया है कि फर्जी वकील और दलाल मिलकर लूट-खसोट और धन उगाही कर रहे हैं, जिससे न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। पूर्व में विवाद भी हो चुका है। 


ज्ञापन में फर्जी वकीलों में फखरूलहसन उर्फ मुन्ना और राजेश यादव समेत अन्य लोगों के नाम प्रमुख रूप से शामिल किए गए हैं। ज्ञापनदाताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मांग की है कि इन फर्जी वकीलों का न्यायालय में प्रवेश रोका जाए और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


ग्रामीणों और अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मामले में शीघ्र ही ठोस कदम उठाएगा, जिससे तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार और दलाली पर रोक लग सके।




आजमगढ़ से अबुलबशर आज़मी की रिपोर्ट।


https://youtu.be/pBW1BS-EQlo?si=cG14mv_Kg09UCLcW

आजमगढ़ फूलपुर गृह क्लेश के कारण युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान आटा चक्की पर काम करता था मृतक, परिवार में छाया मातम

आजमगढ़ फूलपुर गृह क्लेश के कारण युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान



आटा चक्की पर काम करता था मृतक, परिवार में छाया मातम





उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के मतलबपुर गांव निवासी सूरज (32) पुत्र सीताराम ने शुक्रवार देर शाम गृह क्लेश के चलते नगर पंचायत कार्यालय के पीछे गुजरी रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।


जानकारी के अनुसार, सूरज गांव में आटा चक्की पर रहता था और लंबे समय से पारिवारिक कलह से परेशान था। शुक्रवार को वह फूलपुर बाजार जाने के लिए निकला था, लेकिन रेल पटरी पर पहुंचकर उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

आजमगढ़ जहानागंज पुलिया के पास मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी सुबह टहलने वालों ने देखा शव, पुलिस ने शुरू की जांच


 आजमगढ़ जहानागंज पुलिया के पास मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी



सुबह टहलने वालों ने देखा शव, पुलिस ने शुरू की जांच




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के चकवल (गंभीरवन) में शनिवार की सुबह एक पुलिया के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त व जांच शुरू कर दी।


ग्रामीणों का मानना है कि अज्ञात युवक की हत्या कर शव को पुलिया के पास फेंका गया है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

आजमगढ़ मेहनगर सर्पदंश से विवाहिता की हुई मौत चूहा काटा है समझ कर कर दिया था नजर अंदाज


 आजमगढ़ मेहनगर सर्पदंश से विवाहिता की हुई मौत




चूहा काटा है समझ कर कर दिया था नजर अंदाज


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के जमकी गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय गुड़िया चौहान की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब गुड़िया रात 8 बजे खाना खाने के बाद जमीन पर रखा मोबाइल उठा रही थीं। मोबाइल पर कॉल आने के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया।


गुड़िया ने अपनी सास को बताया कि कुछ काटा है, जिसे सास ने चूहा काटने की बात समझा। रात करीब 9 बजे बर्तन धोते समय उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत ऑटो रिक्शा से खरिहानी बाजार स्थित प्रसाद क्लिनिक (सर्प विष निवारण केंद्र) ले गए, जहां इलाज के दौरान कुछ ही मिनटों में उनकी मृत्यु हो गई।



मृतका के पति सोनू चौहान रोजी-रोटी के लिए 2 सितंबर 2025 को महाराष्ट्र गए थे। पत्नी की मृत्यु की सूचना मिलते ही वह हवाई जहाज से घर के लिए रवाना हो गए। गुड़िया के दो पुत्र हैं। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने पोस्टमॉर्टम की सलाह दी, लेकिन मृतका के ससुर तिलक चौहान ने इससे इंकार कर दिया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए सोनू के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Friday, 5 September 2025

आजमगढ़ तरवां आईटीआई छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 2 भाइयों और 2 बहनों में था सबसे छोटा


 आजमगढ़ तरवां आईटीआई छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत



2 भाइयों और 2 बहनों में था सबसे छोटा




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के भुववलपुर गांव में गुरुवार को एक 20 वर्षीय आईटीआई छात्र चंदन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चंदन दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। 


पिता कन्हैया ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे चंदन की मां कौशल्या देवी बकरी चराकर घर लौटी तो देखा कि उनका बेटा करकट के पाइप में रस्सी से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ शहर कोतवाली संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, गंभीर हालत में मिला दोस्त टौंस नदी किनारे पीपल के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस घटना की जांच में जुटी


 आजमगढ़ शहर कोतवाली संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, गंभीर हालत में मिला दोस्त




टौंस नदी किनारे पीपल के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस घटना की जांच में जुटी



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के राहुलनगर मड़या निवासी महेंद्र निषाद उर्फ सुमित (15) पुत्र अच्छेलाल का शव बृहस्पतिवार की देर रात टौंस नदी के किनारे एक मंदिर के पास पीपल के पेड़ पर चादर के सहारे लटकता हुआ पाया गया। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मृतक के पिता अच्छेलाल ने बताया कि उन्हें रात लगभग 11:30 बजे आसपास के लोगों से सूचना मिली कि उनका बेटा सुमित पीपल के पेड़ पर लटका हुआ है।


 जानकारी के अनुसार, सुमित का दोस्त आकाश (16) भी घटनास्थल पर मौजूद था। बताया जा रहा है कि पीपल की डाल टूटने से आकाश नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। आकाश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक सुमित तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चचार्एं हैं। कुछ का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, जबकि अन्य इसे हादसा मान रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Thursday, 4 September 2025

आजमगढ़ फूलपुर मोबाइल न मिलने से नाराज किशोर ने लगाई फांसी रोते हुए बोली मां गेम खेलने के लिए मांग रहा था मोबाइल, मैं खेत में लेकर चली गई


 आजमगढ़ फूलपुर मोबाइल न मिलने से नाराज किशोर ने लगाई फांसी




रोते हुए बोली मां गेम खेलने के लिए मांग रहा था मोबाइल, मैं खेत में लेकर चली गई



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नियाउज गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल पर गेम खेलने के लिए मां द्वारा फोन न दिए जाने से नाराज 13 वर्षीय किशोर आदर्श उर्फ रवीश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और मोबाइल की लत को लेकर चर्चा का विषय बन गया है। नियाउज गांव निवासी आदर्श उर्फ रवीश पुत्र पुरन चंद उर्फ भोभन ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और फूलपुर कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। कोतवाल सच्चिदानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


आदर्श की मां विद्या देवी ने रोते हुए बताया, "आदर्श गेम खेलने के लिए बार-बार मोबाइल मांग रहा था, लेकिन मैं मोबाइल लेकर खेत पर चली गई थी। मुझे क्या पता था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। काश, मैं उसे मोबाइल दे देती, तो शायद यह नौबत न आती।" आदर्श तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने मोबाइल की लत और बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोग स्तब्ध हैं और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को लेकर चचार्एं तेज हो गई हैं।