Monday, 22 January 2024

आजमगढ़ आम्रपाली संग निरहुआ ने देखा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, बोले-पूरा ब्रह्मांड कर रहा था इंतजार सही मायने में आज ही दिवाली है-आम्रपाली दूबे


 आजमगढ़ आम्रपाली संग निरहुआ ने देखा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, बोले-पूरा ब्रह्मांड कर रहा था इंतजार



सही मायने में आज ही दिवाली है-आम्रपाली दूबे




उत्तर प्रदेश आजमगढ़, अयोध्या में सोमवार को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भंवरनाथ मंदिर में एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म स्टार आम्रपाली दुबे ने भी इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और अपने हाथों से लोगों को प्रसाद का वितरण किया।


भंवरनाथ मंदिर में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों की भीड़ मौजूद रही। जैसे-जैसे प्राण प्रतिष्ठा का पल नजदीक आ रहा था लोगों के चेहरे पर भावनाओं व भक्ति भाव साफ झलक रहा था। चाहे वह आम आदमी हो या वीआईपी। हर किसी को इस पल का काफी दिनों से इंतजार था। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूरा ब्रह्मांड इंतजार कर रहा था। जब भगवान पैदा हुए थे और उनका नामकरण हो रहा था तभी यह कहा गया था कि दो अक्षर का नाम होना चाहिए। यह भले दो अक्षर का नाम है लेकिन इसमें पूरा ब्रह्मांड शामिल है। आज जितने भी रामभक्त हैं सभी लोग बहुत ही प्रसन्न हैं।


भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि वह बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होते हुए देख रही हैं। राम जन्मभूमि पर ही राम मंदिर का निर्माण हुआ है और सही मायने में आज ही दिवाली है। यह काम पहले ही हो जाना चाहिए था पर नहीं हुआ। लेकिन जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने तो कोर्ट में केस काफी तेजी से चला और फैसला आया। जिसका परिणाम रहा कि आज यह दिन आया। जिस प्रकार से त्रेता युग में भगवान राम युद्ध जीत कर आए थे। इसी तरह से कलयुग में रामलला कोर्ट में केस जीतकर आए हैं।

अयोध्या आ गए भगवान राम, पीएम ने रामलला को किया साष्टांग प्रणाम, परिक्रमा भी की शंकराचार्य वाशुदेवानंद ने पीएम मोदी को पहनाई सोने की अंगुठी


 अयोध्या आ गए भगवान राम, पीएम ने रामलला को किया साष्टांग प्रणाम, परिक्रमा भी की


शंकराचार्य वाशुदेवानंद ने पीएम मोदी को पहनाई सोने की अंगुठी



उत्तर प्रदेश अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। पीएम मोदी अब गर्भगृह से बाहर आ गए हैं। गर्भगृह से निकलते समय शंकराचार्य वाशुदेवानंद महाराज ने पीएम मोदी को सोने की अंगुठी पहनाई और दूसरे संत ने तुलसी की माला पहनाई। एक और संत ने पीएम मोदी को सोने की अंगुठी पहनाई है। 


इसके बाद विहिप के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी ने मुख्यमंत्री, संघ प्रमुख व राज्यपाल को अंगूठी भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की आरती की। प्रधानमंत्री ने पहले 11 दिवसीय अनुष्ठान किया था, उन्होंने ही प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का नेतृत्व किया, जो भगवान विष्णु की प्रार्थना के साथ शुरू हुआ।

समस्त देश वासियों को राम मंदिर का भव्य अभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं


 




Sunday, 21 January 2024

आजमगढ़ सरायमीर चोरी की घटना का अनावरण चोरी के 5 लाख 95 हजार रुपये व अवैध तमन्चा कारतुस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार


 आजमगढ़ सरायमीर चोरी की घटना का अनावरण चोरी के 5 लाख 95 हजार रुपये व अवैध तमन्चा कारतुस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर दिनांक 20.01.2024 को वादी मुकदमा मो0 यूसुफ पुत्र स्व0 अब्दुल कुद्दूस निवासी सिराजी का पुरा थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया था कि वादी की कपड़े की दुकान के काउण्टर से बिक्री के 595000 रूपए को किसी अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर चोरी कर लिया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 29/2024 धारा 457/380 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।


 मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त 1 शहनवाज पुत्र निजामुद्दीन निवासी मुहल्ला सिराजी का पुरा थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष व 2. मोहम्मद दाऊद पुत्र निजामुद्दीन मुहल्ला सिराजी का पुरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष का नाम प्रकाश में आया आज दिनांक 21.01.2024 को प्रभारी निरीक्षक सरायमीर यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त 1. शहनवाज पुत्र निजामुद्दीन निवासी मुहल्ला सिराजी का पुरा थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष व 2. मोहम्मद दाऊद पुत्र निजामुद्दीन मुहल्ला सिराजी का पुरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष को मदरसा तिराहा से समय करीब 07.30 बजे चोरी के 05 लाख 95 हजार रुपये व अभियुक्त शहनवाज के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।  




गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम


1. प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 

2. उ0नि0 योगेन्द्र कुमार थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 

3. हे0का0 विपिन सिह यादव सरायमीर जनपद आजमगढ़ 

4. का0 आदर्श कुमार सरायमीर जनपद आजमगढ़ 

5. का0 आशु सिद्दीकी सरायमीर जनपद आजमगढ़ 

6. का0 सुधांशु सिंह सरायमीर जनपद आजमगढ़ 

7. का0 शशिकान्त तिवारी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 

8. का0 सौरभ पाण्डेय थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 

9. म0का0 संजू सिंह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़

आजमगढ़ तरवां 2 सिपाही किये गए लाइन हाजिर 2 पक्षों के विवाद में सिपाहियों द्वारा दुर्व्यवहार करने का आरोप परिजनों का आरोप-पुलिस की पिटाई से हुई मौत


 आजमगढ़ तरवां 2 सिपाही किये गए लाइन हाजिर


2 पक्षों के विवाद में सिपाहियों द्वारा दुर्व्यवहार करने का आरोप


परिजनों का आरोप-पुलिस की पिटाई से हुई मौत



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि थाना तरवां अंतर्गत दो पक्षों में विवाद व मारपीट हुई थी। परिजनों द्वारा घटना की जांच में गए थाना तरवां के दो आरक्षियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है, जिनको तत्काल लाइन हाजिर कर विभागीय जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर कठोर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


बताते चलें कि तरवां थाना क्षेत्र के ठाटा ऊचहुंआ गांव निवासी एक युवक की एक पखवारा पूर्व पिटाई हुई थी। जिसके बाद से परिजन उसका इलाज करा रहे थे। रविवार की सुबह घायल की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजन तरवां थाना पुलिस पर ही मारने-पीटने का आरोप लगा रहे हैं। इस बाबत एसपी को भी मृतक शोभनाथ के पुत्र ने पत्रक दिया था।


परिजनों का आरोप है कि एक महिला की शिकायत पर पहुंची तरवां थाना पुलिस के सिपाहियों ने ही शोभनाथ की पिटाई की थी। थाने पर शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी को भी पीड़ित के पुत्र धीरज चौहान ने पत्रक दिया था। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मौत की सूचना पर तरवां थाना पुलिस मृतक के घर पहुंची तो परिजन शव देने से इंकार कर दिए। परिजन पहले दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ ही सीओ हितेंद्र कृष्ण, एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी भी पहुंच गए। परिजनों को समझाने की कवायद चलती रही।

आजमगढ़ मुबारकपुर ई-रिक्शा ड्राइवर पर दबंगों ने लाठी-डंडे व रॉड से किया हमला अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम


 आजमगढ़ मुबारकपुर ई-रिक्शा ड्राइवर पर दबंगों ने लाठी-डंडे व रॉड से किया हमला



अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव के पास ई-रिक्शा चालक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।


मोहब्बतपुर गांव निवासी लाल बहादुर राजभर (30) ई-रिक्शा चालक था। शनिवार की देर रात वह ई-रिक्शा चला कर घर लौट रहा था। अभी वह गांव से लगभग 200 मीटर दूर पहुंचा था कि पहले से घात लगा कर बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडे व रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख- पुकार सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए।


 आनन-फानन परिजन व ग्रामीण घायल को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही लालबहादुर ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने भी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता बताया गया है। मृतक के भाई अवध बहादुर ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

आजमगढ़ तरवां मारपीट में घायल युवक अस्पताल में हार गया जिंदगी की जंग घरवालों ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप


 आजमगढ़ तरवां मारपीट में घायल युवक अस्पताल में हार गया जिंदगी की जंग


घरवालों ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ तरवां थाना क्षेत्र के ठाटा ऊचहुंआ गांव निवासी एक युवक की एक पखवारा पूर्व पिटाई हुई थी। जिसके बाद से परिजन उसका इलाज करा रहे थे। रविवार की सुबह घायल की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजन तरवां थाना पुलिस पर ही मारने-पीटने का आरोप लगा रहे हैं। इस बाबत एसपी को भी मृतक के पुत्र ने पत्रक दिया था। मौत की सूचना पर तरवां पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पहुंची तो परिजन शव देने से इंकार कर दिए। समाचार लिखे जाने तक एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर जुटी थी। ठाटा ऊंचहुंआ गांव निवासी शोभनाथ चौहान की बीते सात जनवरी की रात पिटाई हुई थी। गंभीर चोट के चलते वह बेहोश हो गया था। परिजन उसे पहले राजकीय मेडिकल कालेज ले गए। जहां से जिला अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज कराया। इसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी जवाब देने पर परिजन उसे पुनः राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह शोभनाथ की मौत हो गई।


परिजनों का आरोप है कि एक महिला की शिकायत पर पहुंची तरवां थाना पुलिस के सिपाहियों ने ही शोभनाथ की पिटाई की थी। थाने पर शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी को भी पीड़ित के पुत्र धीरज चौहान ने पत्रक दिया था। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मौत की सूचना पर तरवां थाना पुलिस मृतक के घर पहुंची तो परिजन शव देने से इंकार कर दिया। परिजन पहले दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ ही सीओ हितेंद्र कृष्ण, एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी भी पहुंच गए। परिजनों को समझाने की कवायद चलती रही।


एसओ तरवां राम प्रसाद बिंद ने बताया कि पुलिस ने युवक की पिटाई नहीं किया है। बीते सात जनवरी को वह एक महिला के घर में घुस गया था। जिस पर महिला ने उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसकी आत्मग्लानि में उसने फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए ले गए और रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।