Friday, 21 January 2022

उत्तर प्रदेश गोरखपुर कोर्ट परिसर में रेप आरोपी की हत्या


 कोर्ट परिसर में रेप आरोपी की हत्या




 गोरखपुर में शुक्रवार की दोपहर दीवानी कचहरी गेट पर नाबालिग से बलात्कार के आरोपी की गोली मार दी गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। 




पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मारे गया व्यक्ति दिलशाद हुसैन बिहार का रहने वाला था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पीड़ित लड़की के पिता ने उसकी हत्या की है।

बता दें कि कचहरी गेट पर हुए इस गोलीकांड से अधिवक्ता भड़क गये। अधिवक्ताओं द्वारा कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दिलशाद हुसैन कचहरी में एक वकील से मिलने आया था। इसी दौरान कचहरी के मेन गेट पर उसे गोली मार दी गई। 





आरोप है कि इस दौरान मौके पर कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे जो गोली चलते ही भाग खड़े हुए। हत्या के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वो पीड़ित लड़की का पिता है। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की वकीलों से बहस भी हुई। लोग घटना के वक्त मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के भाग खड़े होने का आरोप लगा रहे थे। जबकि वकील कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का सवाल उठा रहे हैं।

आजमगढ़ का बढ़ा मान देवेश चंद्र श्रीवास्तव बने मिजोरम राज्य के नए डीजीपी


 आजमगढ़ का बढ़ा मान देवेश चंद्र श्रीवास्तव बने मिजोरम राज्य के नए डीजीपी




आजमगढ़ अपनी जबरदस्त प्रतिभावान कुशलता से देश और समाज के प्रति परम जिम्मेदारियों और कर्तव्यनिष्ठा के साथ भारतीय संस्कृतियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश आजमगढ़ के कोलघाट में रहने वाले श्री देवेश चंद्र श्रीवास्तव (IPS), अभी हाल में मिजोरम प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाए गए, यह आजमगढ़ या पूर्वांचल ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।




पूर्वांचल के जाने-माने प्रमुख समाजसेवी और सांस्कृतिककर्मी अरविंद चित्रांश ने कहा कि आई.पी.एस. श्री देवेश चंद्र श्रीवास्तव मिजोरम राज्य के पुलिस महानिदेशक बनाए जाने के पूर्व वे दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में विशेष आयुक्त के पद पर तैनात थे।




 इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी), संयुक्त आयुक्त लाइसेंसिंग सहित इंटेलिजेंस ब्यूरो एवं ओएनजीसी (प्रति नियुक्ति पर) में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।

Thursday, 20 January 2022

सराफा कारोबारी को घायल कर डकैती में जौनपुर निवासी को पौने दो लाख के जेवर, तमंचे संग बरदह पुलिस ने किया गिरफ्तार


 सराफा कारोबारी को घायल कर डकैती में जौनपुर निवासी को पौने दो लाख के जेवर, तमंचे संग  बरदह पुलिस ने किया गिरफ्तार 




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जौनपुर बॉर्डर पर डेढ़ माह पूर्व बाइक से घर से दुकान जा रहे हैं। सर्राफा व्यापारी से डकैती के मामले में पुलिस ने जौनपुर निवासी एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छीने गए पौने दो लाख कीमत के 12 ग्राम से ज्यादा सोने के जेवर और करीब 1 किलो चांदी के जेवर के साथ ही तमंचा व बाइक बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने खुलासा कर बताया कि घटना 5 दिसंबर 2021 की है। 




सतीश सोनी निवासी भादो थाना दीदारगंज अपनी दुकान जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में जा रहा था। इस दौरान बाइक पर उसकी पत्नी और बच्चा भी था। जैसे ही दोनों जनपदों की सरहद के पास सैय्यद बहाऊद्दीनपुर में एक पुल पर पहुंचा था, तभी दो बाइक से चार बदमाश उसको घेर लिए थे। जब विरोध किया तो मासूम बच्चे को उठाकर खेत में फेंक दिए थे और पीठ पर रखे जेवर से भरे बैग को लेकर भाग गए थे। इस दौरान व्यापारी को तमंचे की मुठिया से घायल भी कर दिया था। पुलिस तभी से सुराग में लगी थी आज पुलिस को जानकारी मिली कि बरदह थाना के बर्रा मोड़ के पास घटना में शामिल बदमाश बाइक से आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी की थी। तभी एक बाइक पर आ रहा बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा उसने अपना नाम लोढ़ा उर्फ समीर निवासी कयारा थाना सराय ख्वाजा जौनपुर बताया और बताया कि उसके साथ 5 लोग शामिल थे।

उत्तर प्रदेश चंदौली मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली की मासिक बैठक हुई संपन्न।


 उत्तर प्रदेश चंदौली मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली की मासिक बैठक हुई संपन्न।



 दिनांक 18 जनवरी 2022 को मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली की मासिक बैठक चंदौली जिला दुल्हीपुर कार्यालय में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता शिवम गुप्ता ने की उन्होंने मानवाधिकार संबंधित अपने पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि हमारे टीम का कर्तव्य है कि पीड़िततो की सहायता करना उन्होंने बताया कि अगर किसी पीड़ित की कोई शिकायत है तो मानवाधिकार फाउंडेशन में ₹10 रुपए बयान हल्की पर शपथ पत्र लिखित प्राथना पत्र देना होगा उसके आधार पर हमारी संस्था द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।


साथ ही कहा की देखा जाए तो आज प्रति मिनट के अंतर में मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है हमारे कार्यकर्ता ऐसी दशा में गांव का चौपाल लगाकर मानवाधिकार संबंधित जनता को जागृत करें।


 कार्यालय निरीक्षण हेतु मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पटेल व उनकी टीम कार्यालय का निरीक्षण किया मानवाधिकार संबंधित अपनी टीम को जानकारी दी उन्होंने बताया कि हमारा संगठन मानवाधिकार की रक्षा हेतु कार्य कर रहा है।

 साथ ही संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पटेल  ने मानवाधिकार के बारे मे विस्तार पूर्वक मौजूद लोगो को जानकारी दिए।


टीम के साथ आए हुए पदाधिकारी डॉक्टर असद एहसान मंडल स्वास्थ्य प्रमुख आजमगढ़ ,सत्य प्रकाश गुप्ता जिला सचिव आजमगढ़ ,राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रमुख इफ्तिखार खान व कार्यालय टीम उपस्थित थे।



इस अवसर पर कमरुल इस्लाम जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता युवा प्रमुख चंदौली फारुख नीरज आदि लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर खुले मे बिक रहे मांस मछली का जिम्मेदारी कौन कोविड19का हो रहा है खुला उल्लंघन


 आजमगढ़ सरायमीर खुले मे बिक रहे मांस मछली का जिम्मेदारी कौन कोविड19का हो रहा है खुला उल्लंघन


आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी की रिपोर्ट।



आज़मगढ सरायमीर कस्बे के मेन रोड आजमगढ़-शाहगंज की पटरियों पर बकरे के मांस व मछली खुले आम बिना पर्दे के बेची जा रही है। जहां कोविड19का खुला उल्लंघन व पीडब्ल्यूडी सड़क पर कानून के साथ खिलवाड़ कर बेचा जा रहा है।पूर्व थानाध्यक्ष सरायमीर ने शासन व प्रशासन के आदेशो के पालन में  बाज़ारों मे मुर्गा, बकरा,व मछली बेचने वालों को पर्दा लगाकर कडाई से पालन कराया था।





 मगर उनके जाते ही इसके कारोबारी नियमों का उल्लंघन कर खुलेतौर बेच रहे हैं।जब नगर पंचायत सरायमीर के बड़े बाबू सुबाष से बात की गयी तो उनका कहना था लाउडिस्पीकर द्वारा इसकी सूचना दी गयी मगर सुन नही रहे है और नियमों का उल्लंघन कर रहे है। 





जब इस सम्बनध में थानाध्यक्ष सरायमीर  स्वतंत्र कुमार सिंह से मोबाइल से बात की तो उनका कहना था कि  सरायमीर नगर पंचायत है इस लिऐ इसका जिम्मेदारी नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों की है।जब हम से कहेगे तो हम देखेंगे।




जब की जिलाधिकारी आजमगढ़ ने एसडीएम निजामाबाद व थानाध्यक्ष सरायमीर से कार्यवाही के लिये कहा था।अब देखना है  करोना के बढ़ते प्रकोप में कार्यवाही का जिम्मा किसका।

मुलायम के साढू और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल भाजपा में शामिल


 मुलायम के साढू और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल भाजपा में शामिल




लखनऊ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी को परिवार से ही दूसरा झटका मिला है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (नेताजी) के साढ़ू पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में उनके साथ कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा की सदस्यता ली। समाजवादी पार्टी के औरैया के बिधूना से 2012 में विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता के साथ कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्या, अयोध्या की लोक गायिका वंदना मिश्रा तथा कानपुर की गोविन्द नगर सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे सुनील शुक्ला ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इन सभी को पार्टी सदस्यता दिलाई।



भाजपा में शामिल होने के बाद औैरैया के बिधूना से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता ने अखिलेश यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाया। मुलायम सिंह के साढू प्रमोद गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने तो नेताजी को बंधक बना रखा है।





 समाजवादी पार्टी में तो गुंडों का ही बोलबाला है। प्रमोद गुप्ता बोले कि अखिलेश यादव चाटुकारों से घिर गए हैं। मुलायम सिंह बुजुर्ग हो गए हैं। उनकी बात अब न अखिलेश सुनते हैं और न ही पार्टी में कोई सुनता है। अखिलेश ने मुलायम को बहुत रुलाया है। आज उनकी यह हालत अखिलेश की वजह से ही है। प्रमोद गुप्ता का दावा है कि सपा के 20 विधायक उनके साथ आने के लिए तैयार हैं, यदि भाजपा अनुमति दे तो अखिलेश की नाक के बाल कहे जाने वाले विधायक रघुराज शाक्य, शिवकुमार बेरिया से लेकर कई विधायक अगले दो घंटे में भाजपा में होंगे।इससे पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली थी।




भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या ने कहा कि मुझे कहा गया कि सरोजिनी नगर क्षेत्र में काम कीजिए, जबकि कांग्रेस नेता टिकट पहले ही किसी और को बेच चुके थे।



 लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान से जोड़ा। यह प्रियंका गांधी का खोखला नारा है, क्योंकि मेरी तो आवाज तक सुनी, जबकि मैं लड़ती रही। ऐसी विचारधारा के साथ मैं काम नहीं कर सकती, इसलिए भाजपा में आई हूं। भाजपा में मैंने टिकट की कोई शर्त नहीं रखी। प्रियंका मौर्या ने कहा कि कांग्रेस ने वोटर को आकर्षित करने के लिए उनके चेहरे का इस्तेमाल पोस्टर पर किया। वह पोस्टर से हटाना होगा।

गोरखपुर से सीएम योगी के खिलाफ चंद्रशेखर आजाद लड़ेंगे चुनाव


 गोरखपुर से सीएम योगी के खिलाफ चंद्रशेखर आजाद लड़ेंगे चुनाव


उत्तर प्रदेश गोरखपुर आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 



सीएम योगी को बीजेपी ने गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 18 जनवरी को नोएडा में हुई प्रेस वार्ता में आजाद ने कहा था कि यदि उनकी पार्टी कहेगी तो वे सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।


 इससे पहले मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि हमारी पार्टी राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने 33 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था। आजाद ने जिन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था उन में सिराथू, नोएडा, मेरठ कैंट, एत्मादपुर, गंगोह, हस्तिनापुर शामिल हैं।



 चंद्रशेखर आजाद पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि अखिलेश के साथ सीटों को लेकर उनकी बात नहीं बनी जिसके बाद उन्होंने अकेले ही यूपी के रण में उतरने की घोषणा की। अखिलेश यादव की ओर से खुद को छोटा भाई कहे जाने पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि मैं वकील हूं और पढ़ा-लिखा हूं। हम सहयोग और तंज की भाषा को समझते हैं। यूपी चुनाव में चंद्रशेखर आजाद कुछ कुछ लोगों के सामने अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। इनमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी और बीजेपी छोड़कर सपा में जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम शामिल हैं।




 इसके अलावा आजाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भी प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले मथुरा और अयोध्या से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं लेकिन पार्टी ने उन्हें गोरखपुर सदर से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही योगी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वह गोरखपुर से पांच बार सांसद रह चुके हैं। वे पहली बार 1998 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 2017 में बीजेपी को जब यूपी विधानसभा चुनाव में जीत मिली तो पार्टी ने मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी यौगी आदित्यनाथ को सौंप दी। सीएम योगी की छवि एक हिंदूवादी नेता की है।