Thursday, 1 January 2026

आजमगढ़ मेहनाजपुर युवक की हत्या से मचा हड़कंप, सड़क किनारे मिला शव दरियापुर नवादा का मामला, इलाके में फैला आक्रोश गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, पुलिस बल तैनात


 आजमगढ़ मेहनाजपुर युवक की हत्या से मचा हड़कंप, सड़क किनारे मिला शव


दरियापुर नवादा का मामला, इलाके में फैला आक्रोश


गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, पुलिस बल तैनात



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरियापुर नवादा निवासी अखिलेश कुमार सोनकर की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। हत्या की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मेहनाजपुर तिराहे पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। 


सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हत्या बेहद नृशंस तरीके से की गई और शव को पहचान मिटाने की नीयत से सड़क किनारे फेंका गया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर बनाई हुई है।


https://www.news9up.com/2026/01/24.html


https://www.news9up.com/2026/01/12-25.html

उत्तर प्रदेश 3 आईजी समेत 50 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा हेमराज मीणा व राजकरन नैय्यर को एसपी से डीआईजी के पद पर पदोन्नति अनुराग आर्य सहित 28 आईपीएस अधिकारियों को दिया गया सेलेक्शन ग्रेड

उत्तर प्रदेश 3 आईजी समेत 50 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा



हेमराज मीणा व राजकरन नैय्यर को एसपी से डीआईजी के पद पर पदोन्नति


अनुराग आर्य सहित 28 आईपीएस अधिकारियों को दिया गया सेलेक्शन ग्रेड



लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नए साल की शुरुआत में पुलिस विभाग को बड़ा गिफ्ट दिया है। साल के आखिरी दिन सरकार ने तीन आईजी रैंक के अधिकारियों समेत कुल 50 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। इन पदोन्नतियों के आदेश बुधवार को जारी कर दिए गए। दो दिन पहले विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में इन अधिकारियों को पदोन्नति की स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद शासन ने तत्काल आदेश जारी कर दिया।


 एडीजी बने तीन अधिकारी : 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा, आशुतोष कुमार और प्रवीण कुमार को आईजी से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर प्रोन्नति मिली है।


 आईजी बने छह अधिकारी : 2008 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें किरण एस., आनंद सुरेशराव कुलकर्णी, एन. कालांची, अमित वर्मा, राजीव मल्होत्रा और डॉ. अखिलेश कुमार निगम शामिल हैं। 


डीआईजी बने 13 अधिकारी : 2012 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों को एसपी से पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनके नाम हैं - विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, आशीष तिवारी, सचींद्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेंद्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन वर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीणा और राजकरन नैय्यर। 


सेलेक्शन ग्रेड मिला 28 अधिकारियों को : 2013 बैच के 28 आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। इनमें अनुराग आर्य, डॉ. अभिषेक महाजन, आशीष श्रीवास्तव, ख्याति गर्ग, डॉ. गौरव ग्रोवर, आकाश तोमर, डॉ. सतीश कुमार, यशवीर सिंह, सिद्धार्थ शंकर मीणा, गणेश प्रसाद साहा, कुंवर अनुपम सिंह, डॉ. अनिल कुमार पांडेय, डॉ. देवेश कुमार पांडेय, सुशील कुमार शुक्ला, नरेंद्र कुमार सिंह, नित्यानंद राय, श्याम नारायण सिंह, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, राजेश द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह, राम सेवक गौतम और अजीत कुमार सिन्हा के नाम शामिल हैं।

आजमगढ सरायमीर डीआरएम व सीनियर डीसीएम.रेलवे वाराणसी जोन ने शिकायत का तत्काल लिया संज्ञान तत्काल टिकट की काला बाजारी की की गयी थी शिकायत मात्र 18 घंटे में सरायमीर रेलवे स्टेशन पर डीसीआई जांच हेतु पहुंचे।


 आजमगढ सरायमीर डीआरएम व सीनियर डीसीएम.रेलवे वाराणसी जोन ने शिकायत का तत्काल लिया संज्ञान 



तत्काल टिकट की काला बाजारी की की गयी थी शिकायत


मात्र 18 घंटे में सरायमीर रेलवे स्टेशन पर डीसीआई जांच हेतु पहुंचे।



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सरायमीर रेलवे स्टेशन की राजापुर सिकरौर निवासी अबूलबशर आजमी ने दिनांक 30 /12/ 2025 को रेलवे विभाग के वाराणसी जोन सीनियर डीसीएम व डी.आर.एम.को लिखित शिकायत वार्टशाप पर की थी कि टिकट आरक्षण काउंटर सरायमीर पर दलालों का दबदबा है। 


आरक्षण काउंटर की खिड़की पर एक दिन पूर्व 3:00 बजे दलाल अपने-अपने नाम की पर्ची चस्पा कर देते हैं। दूसरे दिन काउंटर खुलते ही दलाल पहुंच जाते हैं आम यात्री को टिकट नहीं मिल पता है। उनकी शिकायत पर दिनांक 31/12/2025 को लगभग प्रातः 11:00 बजे डीसीआई सुजीत सिंह सरायमीर रेलवे स्टेशन पहुंचे उन्होंने बताया कि पहले से किसी का नंबर नहीं लगेगा वर्तमान में जो व्यक्ति अपना आईडी लेकर आएगा उसी का ही तत्काल व स्लीपर टिकट का नंबर लगाया जाएगा।यहां शक्ति प्रदर्शन व दलालों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। रेलवे आरक्षण में विभागीय आदेशों व निर्देशों का सख्ती से पालन होगा।



आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आज़मी की रिपोर्ट।

.

हैप्पी न्यू ईयर 2026

 





Wednesday, 31 December 2025

आजमगढ़ जीयनपुर सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर दहशत फैलाने वाले 08 अभियुक्त गिरफ्तार इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी के जरिए अराजकता फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़


 आजमगढ़ जीयनपुर सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर दहशत फैलाने वाले 08 अभियुक्त गिरफ्तार


इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी के जरिए अराजकता फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना जीयनपुर पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से अराजकता फैलाने वाले एक गैंग के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर “बाहुबली 9999” व “5050” नामक आईडी के माध्यम से आमजन में भय व दहशत का माहौल बना रहे थे।


 इस गैंग का नेतृत्व रामचन्द्र उर्फ मैकू पुत्र स्व. कन्हैया यादव निवासी ग्राम भरौली, थाना जीयनपुर कर रहा था, जो शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अजय यादव, रामरतन यादव, भोलेनाथ यादव, उपेन्द्र यादव, आर्यमान यादव, अंकित कुमार, राजकुमार यादव एवं आदित्य यादव शामिल हैं। सभी अभियुक्त थाना जीयनपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। इनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित थाना जीयनपुर के कई उपनिरीक्षक व कांस्टेबल शामिल रहे।

आजमगढ़ सरायमीर पुलिस बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां, इनामिया बदमाश घायल मोबाइल टावर बैटरी चोरी के मामले में था वांछित, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे, तमंचा व कारतूस बरामद


 आजमगढ़ सरायमीर पुलिस बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां, इनामिया बदमाश घायल


मोबाइल टावर बैटरी चोरी के मामले में था वांछित, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे, तमंचा व कारतूस बरामद



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना सरायमीर क्षेत्र में बुधवार भोर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान चोरी के मामले में वांछित और ₹10,000 के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित व इनामिया अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी सरायमीर निहार नंदन कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित लालमन यादव नन्दांव बाजार की ओर से सरायमीर की तरफ आ रहा है।


 सूचना के आधार पर नरदह पुलिया के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लालमन यादव पुत्र श्यामलाल यादव निवासी भक्तिन का पूरा सरैया, थाना गोसाईंगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, जिंदा कारतूस, खोखा, मिस कारतूस और ₹540 नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मिलकर मार्च 2025 में सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर स्थित एक मोबाइल टावर से बैटरियों की चोरी करना स्वीकार किया है। इस मामले में पूर्व से मुकदमा दर्ज था और अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ आजमगढ़ और अयोध्या जनपदों में चोरी व आर्म्स एक्ट से संबंधित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।


Tuesday, 30 December 2025

आजमगढ़ जीयनपुर सरकारी बस की चपेट में आने से युवती की हुई मौत, भाई गंभीर दवा लेने जाते समय जीयनपुर मुख्य चौराहे पर हुआ दर्दनाक हादसा पुलिस ने बस कब्जे में लेकर दर्ज किया मुकदमा, गांव में मचा कोहराम


 आजमगढ़ जीयनपुर सरकारी बस की चपेट में आने से युवती की हुई मौत, भाई गंभीर


दवा लेने जाते समय जीयनपुर मुख्य चौराहे पर हुआ दर्दनाक हादसा


पुलिस ने बस कब्जे में लेकर दर्ज किया मुकदमा, गांव में मचा कोहराम



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई-बहन दवा लेने के लिए मोटरसाइकिल से बिलरियागंज जा रहे थे।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेघई खास गांव निवासी बासुदेव की पुत्री शशिकला (30) अपने भाई बबलू (37) के साथ सुबह करीब आठ बजे बाइक से निकली थी। जैसे ही वे जीयनपुर मुख्य चौराहे से बिलरियागंज रोड पर पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान बिलरियागंज की ओर से आ रही सरकारी बस की चपेट में शशिकला आ गई। बस के ऊपर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।


 सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने सरकारी बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि शशिकला एक भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया।