Saturday, 15 February 2025

आजमगढ़ में बोले सांसद धर्मेंद्र यादव-बेड़ियों की जकड़न और अमेरिका से दोस्ती महाकुंभ में भीड़ का आंकड़ा है पर मृतकों और लापता लोगों का नहीं काला धन तो नहीं आया और न ही बेरोजगारों को मिली नौकरी, उपचुनाव में वोटो पर भी पड़ गया डाका


 आजमगढ़ में बोले सांसद धर्मेंद्र यादव-बेड़ियों की जकड़न और अमेरिका से दोस्ती


महाकुंभ में भीड़ का आंकड़ा है पर मृतकों और लापता लोगों का नहीं


काला धन तो नहीं आया और न ही बेरोजगारों को मिली नौकरी, उपचुनाव में वोटो पर भी पड़ गया डाका



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले मे पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने शनिवार को अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कानून संशोधन को लेकर सवाल खड़े किए गए। वहीं महाकुंभ में भगदड़ के दौरान सरकार द्वारा मृतकों का आंकड़ा जारी न करने को लेकर आरोप लगाए गए।


उन्होंने कहा कि वक्फ की जो जमीनें है जिसे ऊपर वाले के नाम पर लोग दान करते हैं उस पर भाजपा के नेताओं की निगाह है। कानून को संशोधित कर अधिकारियों का प्रयोग कर और कुछ गैर जरूरी लोगों को वक्फ कमेटी डालकर जमीनों पर कब्जा करना चाहते हैं।


यह सब बातें बाद की हैं पहले बताओ बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा, किसानों की आमदनी कब बढ़ेगी। स्विश बैंक से 100 दिन के अंदर काला धन आना था वह क्यों नहीं आया? आजादी के 75 साल में पहली बार एक डालर की कीमत 88 रुपये हो गई है। ऐसा पहली बार हुआ। इसका जवाब कब दोगे।


प्रयागराज में कुंभ के दौरान कितने लोग मरे इसका स्पष्ट आंकड़ा कोई मीडिया का साथी नहीं दे पा रहा है। वह बताते क्यों नहीं कि कितने लोग भगदड़ में मरे हैं। जब महाकुंभ में स्नान करने वाले की गिनती हो सकती है तो मरने वालों की गिनती क्यों नहीं। सरकार लापता लोगों की गिनती नहीं कर पा रही है।


मुझे इस बात की आशंका है कि वह इस दुनिया में नहीं है क्योंकि यह सभी लोग मिल नहीं पा रहे हैं। इस आवाज को हमारी पार्टी ने संसद में भी उठाया है। आजादी के 75 साल में ऐसा देश के लोगों का इतना अपमान कभी नहीं हुआ। जब रोजी रोटी की तलाश में गए लोग बेड़ियों में जकड़े हुए वापस भेजे जा रहे हैं।


कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में दोस्ती निभा रहे हैं। उपचुनाव में हार पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इन लोगों के द्वारा वोटों की डकैती की गई है। चुनाव आयोग से 500 लिखित शिकायतें की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रयागराज भीषण हादसे में 10 की मौत; 19 घायल श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस की आमने-सामने हुई टक्कर


 प्रयागराज भीषण हादसे में 10 की मौत; 19 घायल


श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस की आमने-सामने हुई टक्कर


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 19 घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 जानकारी के अनुसार, मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे। हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

Friday, 14 February 2025

आजमगढ़ फरार 2 अभियुक्तों पर एसएसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गहना और नकद लेकर फरार होने का आरोप


 आजमगढ़ फरार 2 अभियुक्तों पर एसएसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम



शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गहना और नकद लेकर फरार होने का आरोप



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने फरार दो अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अभियुक्त पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर एर्वाशन करवाने सहित विश्वास में लेकर दो लाख के गहने सहित दो लाख रूपये लेकर फरार हो जाने का आरोप है। पीड़ित युवती द्वारा इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 


वहीं चोरी के एक अन्य मामले में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।


जानकारी के अनुसार तहबरपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने कंधरापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अभियुक्त मुहम्मद दैयान खान द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया तथा गर्भवती होने पर एर्वाशन कराया गया। इतना ही नहीं अभियुक्त द्वारा पीड़िता को विश्वास में लेकर दो लाख रूपये के गहने और दो लाख रूपये नकद लेकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। विवेचना के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 16 नवम्बर 2024 को न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया। 14 दिसम्बर 2024 को 84 बीएनएसएस की नोटिस जारी की गयी। नोटिस जारी होने के बाद 30 दिन से अधिक समय हो जाने के उपरान्त भी अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। नियमानुसार कोर्ट द्वारा 6 फरवरी 2025 को न्यायालय द्वारा कुर्की का आदेश जारी किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा अभियुक्त मोहम्मद दैयान खान उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र गुलाम खान निवासी अघिया थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।


 इसी क्रम में फूलपुर थाना का गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त मंगल नोना उर्फ मंगल लोना पुत्र रत्तिलाल निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 24 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से अभियुक्त पर 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार घोषित किया गया। अभियुक्त पर चोरी व धोखाधड़ी मामले का आरोप है।

Thursday, 13 February 2025

आजमगढ़ दीदारगंज मार्ग दुर्घटना में छात्र की हुई मौत, साथी घायल परिजनों ने चौकी का घेराव कर किया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस


 आजमगढ़  दीदारगंज मार्ग दुर्घटना में छात्र की हुई मौत, साथी घायल


परिजनों ने चौकी का घेराव कर किया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बनगांव गांव निवासी रोहित पुत्र निर्मल 21 वर्ष अपने पड़ोसी शनि पुत्र श्यामू 20 वर्ष के साथ अपनी मां से यह कहकर की बाल कटवाने जा रहे हैं और गाड़ी में पेट्रोल भरवा के वापस आएंगे। आज शाम लगभग 3 बजे मार्टिनगंज सिकरौर मार्ग पर सुरहन गांव के पास फायर स्टेशन के सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए, गाड़ी के पीछे बैठा सनी पुत्र श्यामू को घायलावस्था में परिजनों को सूचना दी, जब तक आसपास के लोग और परिजन पहुंच पाते तब तक रोहित की मौत हो चुकी थी, परिवारीजन ग्रामीणों की मदद से शनि को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मार्टीनगंज रूपेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 जब इसकी सूचना परिवार वालों को और गांव वालों को मिली तो चौकी मार्टीनगंज का घेराव करते हुए मार्टीनगंज बरदह मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने परिवार वालों को समझा बुझा करके करीब 15 मिनट चले जाम को समाप्त कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मां कमला का रोक-रोकर बुरा हाल है। रोहित पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था वह बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। इस संबंध में चौकी इंचार्ज मार्टीनगंज रूपेश कुमार सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है तहरीर मिली है मामले में न्याय संगत कार्रवाई होगी।।

आजमगढ़ अतरौलिया बारात जा रही कार नहर में पलटी, कार सवार घायल पानी कम होने से टल गई बड़ी घटना


 आजमगढ़ अतरौलिया बारात जा रही कार नहर में पलटी, कार सवार घायल



पानी कम होने से टल गई बड़ी घटना



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थानाक्षेत्र के एदिलपुर स्थित नहर में बुधवार की रात लगभग ग्यारह बजे अनियंत्रित कार नहर में पलट गई। इससे कार में सवार लोग घायल हो गए। हालांकि नहर में पानी कम होने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। वहीं कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 


जानकारी के लिए बता दें कि महराजगंज थानाक्षेत्र के नरोत्तमपुर पटवारी गांव निवासी स्वर्गीय राजकिशोर राजभर के पुत्र अमरनाथ राजभर की शादी अतरौलिया थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी मुन्नीलाल राजभर की पुत्री अजीता से तय हुई थी। बुधवार को बारात तय समय पर दादर गांव में पहुंच गई लेकिन कार सवार तीन लोग रास्ता भटक गए। इसके वजह से वह लोग इधर-उधर काफी देर तक घूमते रहे। वह लोग लगभग ग्यारह बजे के करीब एदिलपुर स्थित नहर के पास पहुंचे और मोड़ की जानकारी न होने के चलते कार नहर में जा गिरी। कार पूरी तरह से पलट गई। कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। हालांकि किसी तरह से वह लोग कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई।


 सुबह होते ही यह जानकारी जब गांव वालों को हुई तो भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार को किसी तरह से नहर से बाहर निकाला गया। घटना के संबंध में महाराजगंज थानाक्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी सुनील कुमार राजभर ने बताया कि मेरे बड़े भाई विजय राजभर गाड़ी लेकर बारात आ रहे थे। रास्ता भटक जाने के कारण काफी देर हो गई। रात में मोड़ की जानकारी न होने के चलते वह गाड़ी को घूमा नहीं पाए और स्पीड होने के चलते कार सीधे नहर में जा गिरी। गाड़ी में कुल तीन लोग सवार थे जिनको हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

आजमगढ़ महराजगंज फंदे से लटकती मिली बीटीसी छात्रा की लाश पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा, परिवार में छाया मातम


 आजमगढ़ महराजगंज फंदे से लटकती मिली बीटीसी छात्रा की लाश



पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा, परिवार में छाया मातम



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के असरफपुर बसारथ पट्टी उर्फ बनगांव ग्राम में बीटीसी की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


 असरफपुर बसारथ पट्टी उर्फ बनगांव ग्राम निवासी संजीव कुमार की 22 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी बीटीसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह एक भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी भाभी एक माह पूर्व अपने मायके गईं थीं, जिसके बाद भाई भी दो दिन पूर्व अपने ससुराल चला गया था। नेहा की दादी सिरपत्ति देवी, मां बिंदू देवी, बड़ी बहन पूजा बगल में स्थित दूसरे मकान में बुधवार की रात को सोने के लिए गए थे। 


परिजन का कहना है कि भाभी के जाने के बाद नेहा पुराने मकान में ही अपने भाभी के कमरे में रात को सोती थी। बुधवार की रात को गांव में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। नेहा और उसके परिवार के लोग रात में कार्यक्रम देखकर घर वापस लौटे थे। इधर, जब गुरुवार की सुबह सात बजे तक सोकर नहीं उठी तो उसकी मां बिंदू देवी अपनी पुत्री को जगाने के लिए दरवाजा खटखटायी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर मां ने जब खिड़की से झांका तो बेटी नेहा का शव कमरे के टाड़ में लगे चूल्ला में दुपट्टा के सहारे लटका देख सन्न रह गई। मां की चीख पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी आ गए। घटना की खबर पाकर महराजगंज थाने की पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदा से लटक रहे नेहा के शव को नीचे उतारा। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया सरेंडर गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ लगातार कर रही थी कोशिश


 आजमगढ़ 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया सरेंडर



गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ लगातार कर रही थी कोशिश



उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हत्या के गवाह रामदुलार यादव की गोली मारकर हत्या करने के बाद घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।


इन आरोपियों में अनिल यादव, विलास यादव, कमलेश यादव और नितेश यादव प्रमुख थे। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने इन आरोपियों पर 18 जुलाई 2023 को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसे बाद में DIG ने बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया था। हाल ही में कमलेश यादव पर वाराणसी एडीजी ने इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया था।


 आजमगढ़ जनपद की पुलिस और एसटीएफ लगातार फरार आरोपी कमलेश यादव को गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही थी। इस बीच एक लाख रुपये के इनामी कमलेश यादव ने पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए आजमगढ़ न्यायालय में सरेंडर कर दिया।