Monday, 11 September 2023

महराजगंज रेप और हत्या मामले में फरार भाजपा नेता, एसपी ने लिया एक्शन 5 सस्पेंड, कोतवाल संग 14 लाइन हाजिर


 महराजगंज रेप और हत्या मामले में फरार भाजपा नेता, एसपी ने लिया एक्शन


5 सस्पेंड, कोतवाल संग 14 लाइन हाजिर


उत्तर प्रदेश महराजगंज में चर्चित भाजपा नेता प्रकरण में एसपी डॉ. कौस्तुभ ने रविवार को दो बड़ी कार्रवाईयां की है। पहले सदर कोतवाल समेत 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया। फिर कुछ घंटों बाद ही मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर चौकी प्रभारी और चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता राही मासूम रजा के खिलाफ उनके ही मकान में किराए पर रहने वाले एक दलित परिवार की बड़ी बेटी ने आरोप लगाया था कि उसने उसके साथ दुष्कर्म, छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ व उसके पिता की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ हत्या, रेप, पॉक्सो, एससी-एसटी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। पूछताछ के लिए भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया था। अगले दिन पुलिस ने पीड़िता किशोरी का महिला एसओ व मजिस्ट्रेट के सामने अलग-अलग 164 के बयान कराए। पुलिस के अनुसार इसमें पीड़िता मुकर गई।


 इसके बाद भाजपा नेता राही मासूम रजा को कोतवाली पुलिस ने शहर के ही दो लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया। यहीं से पुलिसकर्मी निशाने पर आ गए। एसपी ने कोतवाल रवि कुमार राय समेत 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पिता के जहरीला पदार्थ खाने के बाद पीड़िता ने नगर चौकी इंचार्ज को घटना की वजह बताते हुए शिकायत की थी। लेकिन नगर चौकी पुलिस केस दर्ज करने के बजाय सुलह समझौता कराने में जुटी रही। इस पर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, आरक्षी आबिद अली, अरक्षी अखिलेश यादव, आरक्षी अखिलेश चौधरी व महिला आरक्षी प्रियंका सिंह को निलंबित किया गया है। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि कोतवाल सहित 14 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है। कोतवाली में दर्ज केस में बरती गई लापरवाही के कारण नगर चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज व इन पुलिस कर्मियों ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। बिना कोतवाली के संज्ञान में लाए चौकी स्तर पर सुलह करने का प्रयास किया।

Sunday, 10 September 2023

आजमगढ़ देवगांव पुलिस पर लगा भारी आरोप दरोगा ने महिला के बेलाउज मे जबरदस्ती हाथ डाल छीना मोबाईल


 आजमगढ़ देवगांव पुलिस पर लगा भारी आरोप दरोगा ने महिला के बेलाउज मे जबरदस्ती हाथ डाल छीना मोबाईल



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के थाना देवगांव क्षेत्र के चकिया भगवानपुर निवासी महिला फूला चौहान पत्नी चन्द्रशेखर चौहान ने बताया की उसका दामाद चोरी से दूसरी लड़की से शादी कर लिया जिसकी जानकारी होने पर उसकी पुत्री संगीता ने एसपी आजमगढ़ सहित अन्य उच्च अधिकारियो को शिकायती पत्र दे कर न्याय की गोहार लगाई थी।


 जिसका निस्तारण हेतू (नई किरण) महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन आजमगढ़ द्वारा पीड़िता की पुत्री संगीता को नोटिस जारी कर बुलाया गया था पीड़िता की पुत्री उक्त नोटिस प्राप्त होने पर (नई किरण) महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन आजमगढ़ गई परन्तु निस्तारण नही हो सका था पुनः सुनवाई के ही दिन दिनाँक 20अगस्त 2023 को पीड़िता की पुत्री संगीता को (नई किरण) महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन आजमगढ़ द्वारा जारी नोटिस थाना देवगांव पुलिस द्वारा प्राप्त कराया गया पीड़िता की पुत्री ने तत्काल (नई किरण) महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन आजमगढ़ को फोन कर जानकारी प्राप्त की पता चला की उक्त संगीता की फाईल बन्द कर दि गई है चार दिन बाद सम्पर्क करने को कहा गया।


लगभग 15 बीत जाने पर (नई किरण) महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन आजमगढ़ को पीड़िता की पुत्री संगीता ने (नई किरण) महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन आजमगढ़ को फोन किया तो बताया गया की आप की फाईल पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी हो गया है आप अपने स्थानीय थाना देवगांव पर सम्पर्क करिए।


दिनाँक 08 सितम्बर 2023 को पीड़िता अपनी पुत्री संगीता को लेकर थाना देवगांव पहुची सारी बात बताई तो थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियो ने कहा की इस प्रकार का को कोई आदेश या पेपर थाने पर नही आया है आप एस0पी0 साहब से सम्पर्क करिए।


पीड़िता की पुत्री संगीत ने दिनाँक 08सितम्बर 2023 को ही एस0पी0 आजमगढ़ से जरिए फोन से सम्पर्क किया तो संगीता आश्वासन को दिया गया की आप की मदद की जायेगी आप निश्चिंत रहिए उसी दिन रात मे लगभग 08 बजे थाना देवगांव से पीड़िता की पुत्री को फोन आया की आप सुबह 10 बजे थाने पर आइए।


दूसरे दिन 09 सितम्बर 2023 को पीड़िता अपनी पुत्री संगीता को लेकर सुबह 10 बजे थाना देवगांव पहुची तो थाने पर मौजूद दरोगा देवेन्द्र नाथ दुबे ने पीड़िता से मुकदमा दर्ज करने के लिए 30हजार रुपये की मांग किया कहा की जब तक तुम मुझे 30 हजार रुपये नही दोगी तब तक तुम्हारी पुत्री का मुकदमा नही लिखा जाऐगा।


पीड़िता ने पैसा देने से इन्कार किया तो उक्त दरोगा देवेंद्र नाथ दुबे ने पीड़िता को गाली गुप्ता देते हुए पीड़िता के बेलाउज मे जबरदस्ती हाथा डाल कर पीड़िता से अभद्रता करते हुए पीड़िता की मोबाईल छीन लिया और पीड़िता को व पीड़िता की पुत्री को फर्जी मुकदमा मे फ़साने की धमकी देते हुए व गाली गुप्ता देते हुए थाने से भगा दिया।

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने शनिवार की शाम को अपराध गोष्ठी, सैनिक सम्मेलन व बजट मीटिंग आयोजित कर की समीक्षा जुलाई व अगस्त माह में हुए कार्यों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ CO व थाना प्रभारी किए गए सम्मानित अंतिम तीन रैंक पाने वाले थाना प्रभारियों को दी गयी चेतावनी व 30 दिवस में रैंक में सुधार लाने के लिए दिये गये निर्देश


 आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने शनिवार की शाम को अपराध गोष्ठी, सैनिक सम्मेलन व बजट मीटिंग आयोजित कर की समीक्षा


जुलाई व अगस्त माह में हुए कार्यों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ CO व थाना प्रभारी किए गए सम्मानित


अंतिम तीन रैंक पाने वाले थाना प्रभारियों को दी गयी चेतावनी व 30 दिवस में रैंक में सुधार लाने के लिए दिये गये निर्देश


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाईन्स सभागार आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी के साथ मासिक अपराध गोष्ठी, सैनिक सम्मेलन व बजट मीटिंग की गयी।



जिसके क्रम में थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की गई। यह प्रणाली में कुल 30 बिंदुओं का समावेश करते हुए कार्यो की गुणवत्ता के आधार पर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है।


इसमें प्रार्थना पत्र, IGRS, FIR पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप्प में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्यवाही इत्यादि के धनात्मक अंक एवं आम जन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, समन तामील न करने इत्यादि के ऋणात्मक अंक दिए गए हैं। 


सभी 30 बिंदुओं पर जिस थाने को माह में सर्वाधिक अंक प्राप्त होते हैं वह माह का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया जाता है।


जुलाई  2023 के विजेता 


प्रथम स्थान :- थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय व समस्त पुलिसकर्मी थाना सरायमीर


 द्वितीय स्थान:- थाना प्रभारी राजेश कुमार व समस्त पुलिसकर्मी थाना मुबारकपुर


तृतीय स्थान:- थाना प्रभारी ब्रम्हदीन पाण्डेय व समस्त पुलिसकर्मी थाना कंधरापुर


सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी:-  डिप्टी एस0पी0 अनिल कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी फूलपुर 


अगस्त 2023 के विजेता


प्रथम स्थान:- थाना प्रभारी राजेश कुमार व समस्त पुलिसकर्मी थाना मुबारकपुर


द्वितीय स्थान:- थाना प्रभारी सुनील कुमार दूबे व समस्त पुलिसकर्मी थाना अहरौला 


तृतीय स्थान:- थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय व समस्त पुलिसकर्मी थाना सरायमीर

 

सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी:- डिप्टी एस0पी0 गोपाल स्वरूप बाजपेयी  क्षेत्राधिकारी सदर

उपरोक्त सभी को पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रॉफी के साथ प्रशस्ति पत्र व तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के PRO व वर्तमान क्षेत्राधिकारी मन्जय सिंह  सहित जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अंतिम 03 स्थान पर रहे थाना प्रभारियों  को चेतावनी के साथ 30 दिवस  के अन्दर सुधार हेतु निर्देशित किया गया।


पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी में निम्नलिखित बिन्दुओं की समीक्षा भी की गयी


(1) विगत माह तीन वर्षीय तुलनात्मक अपराध आकड़ा /निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा।


(2) थानों पर जनसुनवाई करने तथा लम्बित शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक यथाशीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।


(3) गिरफ्तारी हेतु शेष पुरस्कार घोषित की समीक्षा तथा थाना / जनपद स्तर पर चिन्हित टाप-10 सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही।


(4) विगत माह पेण्डिंग एनबीडब्लू तामीला।


(5) हत्या/लूट/चोरी के अनावरण हेतु शेष अभियोगों की समीक्षा।


(6) एस०आर० के वांछित अभियुक्तों की समीक्षा।

(7) थानों पर लम्बित समस्त विवेचनाओं, गैंगेस्टर के वांछित अभियुक्तों की समीक्षा।


(8) आबकारी अधिनियम के मालों के निस्तारण के निमित्त प्रचलित अभियान तथा थाने के माल निस्तारण की समीक्षा।


(9) आबकारी अधिनियम से संबंधित अभियुक्तों की सम्पत्ति जब्तीकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


(10) धारा 363, 366 भादवि से सम्बन्धित अपहृत / अपहृता की बरामदगी की समीक्षा।


(11) जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों के घटना स्थल के निरीक्षण हेतु अक्षांश / देशांतर से सम्बन्धित एप्प की समीक्षा।

इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा बजट मीटिंग की जिसमें आये हुए बजट से समस्त थानों के लिए दैनिक रूप से उपयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीददारी, नये भवन निर्माण व मरम्मत के कार्यों पर सम्बंधित समीक्षा की गई।


तदोपरान्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें कर्मचारियों द्वारा बताये गये समस्याओं जैसे बेतन बिसंगति, आवास संबंधी समस्या हेल्थ कार्ड इत्यादि समस्यओं को सुनते हुए तत्काल संबंधित को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

वाराणसी चौकी के अंदर घूस लेते रंगे हाथ धराये दरोगा जी धोखाधड़ी के मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने का मामला


 वाराणसी चौकी के अंदर घूस लेते रंगे हाथ धराये दरोगा जी



धोखाधड़ी के मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने का मामला



उत्तर प्रदेश वाराणसी में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को मंडुवाडीह थाने के मड़ौली चौकी प्रभारी अजय कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। एक मुकदमे में धारा बढ़ाने के नाम पर दरोगा अपनी ही चौकी में 25 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। टीम ने कैंट थाने में दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


भेलूपुर थाना क्षेत्र के संत गोपालनगर निवासी किशनदास खन्ना ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मुकदमा मंडुवाडीह थाने में दर्ज कराया था। मामला मड़ौली चौकी क्षेत्र का होने के कारण चौकी प्रभारी अजय यादव को केस की विवेचना दी गई। अजय यादव ने विवेचना में आरोपी के खिलाफ धारा बढ़ाने और केस को मजबूत करने के नाम पर 25 हजार की मांग की थी। वादी ने रुपये देने से इंकार किया तो चौकी प्रभारी अजय यादव ने फाइनल रिपोर्ट लगाने की बात कही।


 इस पर किशनदास ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी यूनिट से संपर्क किया और पूरी बात बताई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने किशनदास को केमिकल लगे हुए 25 हजार रुपये दिए। चौकी प्रभारी अजय यादव ने नोट पकड़ा ही था कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी यूनिट के प्रभारी नीरज कुमार सिंह की टीम ने उसे दबोच लिया। कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरोगा के हवालात में डाला गया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Saturday, 9 September 2023

आजमगढ़ मुबारकपुर 3 बच्चों की मां ससुराल से हुई लापता पिता ने पुलिस अधीक्षक से मिल लगाई गुहार


 आजमगढ़ मुबारकपुर 3 बच्चों की मां ससुराल से हुई लापता


पिता ने पुलिस अधीक्षक से मिल लगाई गुहार


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ ससुराल जनों की प्रताड़ना से आजिज आकर अपने तीन बच्चों के साथ लापता हुई विवाहिता के पिता ने पुलिस अधीक्षक से लापता बेटी व नातिनों की तलाश एवं ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भोरमऊ गांव निवासी राम मिलन चौरसिया की पुत्री मंजू की शादी विगत वर्ष 2012 में मुबारकपुर क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी राजकुमार चौरसिया के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल में मंजू को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच मंजू ने तीन बच्चों को जन्म दिया।


 राममिलन का आरोप है कि बीते 28 अगस्त की रात दामाद राजकुमार ने फोन कर मुझे बताया की मंजू बच्चों के साथ आप के यहां गई है। बेटी के घर न पहुंचने पर दूसरे दिन सुबह वह पुत्री की ससुराल इब्राहिमपुर गया तो मंजू और उसके बच्चे वहां नहीं थे। इस संबंध में पूछने पर दामाद राजकुमार ने बताया कि मंजू बच्चो के साथ छोला खाने बाजार गई है। काफी इंतजार करने के बाद मेरी पुत्री बच्चों के साथ वापस नहीं आई। इस दौरान गांव वालो से बातचीत में पता चला की मेरी पुत्री मंजू को रात में ससुराल वालों ने बुरी तरह मारा था, उसके बाद से ही मंजू और उसके बच्चे लापता हैं। पीड़ित पिता ने इस संबंध में लापता बेटी और बच्चों का पता लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आजमगढ़ अहरौला शादी के चंद घंटे बाद फरार हुईं दुल्हनियां परदेशी दोनों दुल्हों को लगा जबरदस्त झटका, पहुंचे पुलिस की शरण में


 आजमगढ़ अहरौला शादी के चंद घंटे बाद फरार हुईं दुल्हनियां


परदेशी दोनों दुल्हों को लगा जबरदस्त झटका, पहुंचे पुलिस की शरण में



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ में शादी के कुछ घंटों बाद ही दूल्हे को लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लूट भी किसी औऱ ने नहीं बल्कि दुल्हन ने ही की है। दो दूल्हे एक साथ हरियाणा से शादी करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे थे। मंदिर में दोनों ने शादी रचाई और विदाई से पहले दुल्हनों के कहने पर उनके घर जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ वारदात हो गई। पहले तो दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। फिर मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू करने की बात कह रही है।


 मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के भिवाड़ी के रहने वाले रामअवतार और जतिन की एक बिचौलिया के माध्यम से आजमगढ़ में शादी तय हुई थी। शादी के एवज में युवतियों के परिवार वालों को कुछ रकम भी देनी थी। दोनों युवक अपने कुछ परिचितों को लेकर तय रकम के साथ शुक्रवार को शादी के लिए आजमगढ़ के पड़ोसी जिले जौनपुर पहुंच गए। वहां से बिचौलिया के साथ शादी के लिए आजमगढ़ के निजामाबाद स्थित शीतला देवी धाम मंदिर पहुंचे। लड़की पक्ष के लोग भी पहले से ही मंदिर पहुंच चुके थे। 


मंदिर में धूमधाम से दोनों दूल्हों की दोनों युवतियों के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ शादी हुई। विदाई की तैयारी हुई तो दुल्हनों ने पहले घर से होकर आने की बात कही। एक ऑटो से दोनों दूल्हों के साथ दुल्हनें घर के लिए रवाना हो गईं। रास्ते में तहबरपुर-अहरौला थाने की सीमा पर खादारामपुर गांव के पास बाइक से पहुंचे कुछ लोग ने लाठी डंडों से धमकाकर ऑटो रोक लिया। इसके बाद दोनों दूल्हों के पास मौजूद करीब 60 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल लूट लिये। अपने साथ अचानक हुई घटना से दोनों भौंचक रह गए। दोनों के आश्चर्य का ठिकाना तब नहीं रहा जब बाइक सवारों के साथ दोनों दुल्हनें भी फरार हो गईं। अपने साथ हुई इस तरह की ठगी से दोनों दूल्हे हैरान रह गए।


 आसपास के लोगों से मोबाइल फोन लेकर पुलिस को सूचना दी। पहले तो अहरौला और तहबरपुर की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जब सीमा विवाद निपटा तो अहरौला पुलिस ने तहरीर ली। अहरौला थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा फर्जी पुलिस वाले को किया गया गिरफ्तार कब्जे से हूटर व निली बत्ती लगी हुई स्वीफ्ट डिजायर कार तथा एक जोड़ी खाकी वर्दी मय साज सज्जा, एक विभागीय पहचान पत्र, स्टाम्प व मोहर आदि प्रपत्र बरामद


 जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा फर्जी पुलिस वाले को किया गया गिरफ्तार


 कब्जे से हूटर व निली बत्ती लगी हुई स्वीफ्ट डिजायर कार तथा एक जोड़ी खाकी वर्दी मय साज सज्जा, एक विभागीय पहचान पत्र, स्टाम्प व मोहर आदि प्रपत्र बरामद


उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज, शुभम तोदी के पर्वेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 09.09.2023 की रात्रि/भोर में मानीखुर्द रोड पर संदिग्ध वाहन संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान जनपद की तरफ से एक संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार जिस पर लाल नीली बत्ती लगी हुई थी, आती दिखायी पड़ी, जिसको रोककर सम्मान पूर्वक व मर्यादित ढंग से उसमें बैठे व्यक्ति से पूछताछ किया गया तो अपना नाम उमेश यादव पुत्र शिवपूजन यादव नि0 मवईं थाना खेतासराय जनपद जौनपुर बताया।


संदिग्ध लगने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मैं सिपाही की वर्दी पहन कर लाल नीली बत्ती लगी गाड़ी से जब निकलता था तो जनता में धौंस जमाता था तथा गाड़ी और वर्दी के उपयोग से रात में ट्रकों को रोककर चेकिंग के बहाने पैसा वसूली करता था। आज आप लोगों द्वारा गहनता से चेकिंग के दौरान रोक लिया गया। मैं अपने वर्दी के रूतबा में गाड़ी रोक दिया था। ऐसे में कई बार रोका गया लेकिन वर्दी व बत्ती का लाभ उठाकर निकल जाता था।



 हिरासत में लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 224/2023 धारा 419/420/467/468/471/171 IPC पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- 

1. उमेश यादव पुत्र शिवपूजन यादव नि0 मवईं थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। 


बरामदगी का विवरण-

1. स्वीफ्ट डिजायर कार नं0 UP 44 AN 3217

2. एक जोड़ा खाकी वर्दी मय साज सज्जा, विभागीय पहचान पत्र, दो पेपर जिस REQUISITION HOR QUOTA का फार्म जिसके पृष्ठ भाग पर भारतीय रेल INDIAN RAILWAYS का लोगो, चार आवाजाही का फार्म हिन्दी अंग्रेजी में उ0रे0 सी एफ -1/C.F-1 जनरल 97 अंकित, 50 रूपये का स्टाम्प पेपर, एक मोबाइल फोन VIVO कम्पनी, एक मोहर For Gurhai Enterprises LLP (Designated Partner) 


गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1.राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक खेतासराय जौनपुर 

2.उ0नि0 शान मोहम्मद थाना खेतासराय जनपद जौनपुर 

3.उ0नि0 रामभवन यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर हे0का0 रामाशीष यादव, का0 प्रमोद यादव, का0 अमरजीत कुमार थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।