Monday, 24 January 2022

उत्तर प्रदेश लखनऊ सपा मुखिया के सामने आत्मदाह की कोशिश, सपा नेता पर लगाया बेटी को बंधक बनाने का आरोप


 उत्तर प्रदेश लखनऊ सपा मुखिया के सामने आत्मदाह की कोशिश, सपा नेता पर लगाया बेटी को बंधक बनाने का आरोप




उत्तर प्रदेश लखनऊ समाजवादी पार्टी परिसर के बाहर आत्मदाह के प्रयास का दौर जारी है। 



पिछलेे दिनों अलीगढ़ के एक नेता ने टिकट ना मिलने पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह किया था तो सोमवार को शाम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ियों के काफिला के सामने एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। सपा मुखिया जब पार्टी ऑफिस से अपने घर के लिए रवाना हो रहे थे तो उनकी गाड़ी के आगे उन्नाव की महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को रोक कर किनारे किया।




महिला का आरोप है कि दो महीने से उसकी बेटी को उन्नाव जिले के दबंग राजोल सिंह ने अपने घर पर बंधक बना रखा है। इस बात की शिकायत उसने थाने से लेकर पुलिस कप्तान तक कि थी लेकिन उसे कहीं से मदद नही मिली। राजोल का संबंध समाजवादी पार्टी से है। ऐसा ज्ञात होने पर आज वो सपा कार्यालय आई और सपा मुखिया से मिलने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसे किसी ने मिलने नही दिया।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ में टीईटी नकल गैंग का पर्दाफाश, स्कूल प्रबंधक, प्रिसिंपल व बाबू समेत 22 गिरफ्तार, 6 फरार, 48.5 लाख का चेक व 2.70 लाख कैश बरामद


 आजमगढ़ में टीईटी नकल गैंग का पर्दाफाश, स्कूल प्रबंधक, प्रिसिंपल व बाबू समेत 22 गिरफ्तार, 6 फरार, 48.5 लाख का चेक व 2.70 लाख कैश बरामद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना रानी की सराय पुलिस ने 23 जनवरी को आयोजित होने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा-2022 के दौरान नकल कराने के लिए गैंग बनाकर साजिश करके परीक्षार्थियों से अवैध धन वसूली करना व परीक्षा की सूचिता को भंग करने के लिए एक योजनावद्ध रूप से प्रयास करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 कालेज के प्रबंधक, प्रिसिंपल व बाबू समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।




 उनके निशानदेही पर 51 लाख 20 हजार रूपये (2,70,000/- रूपया नकद व 06 चेक 48,50,000 रूपये के), दो चार पहिया वाहन व एक डायरी बरामद किया है। 




पुसिल अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि टीईटी परीक्षा में कुछ गैंग नकल कराने के फिराक में है। रानी की सराय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 कालेज के प्रबंधकों, प्रिसिंपल व बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में जानकारी हुई की यह गैंग अभ्यर्थी से नकल करने के नाम पर 3 लाख रूपए लिए है।



गिरफ्तार किए  गऐ अभियुक्त 



1. बेदप्रकाश यादव पुत्र स्व0 बलिराम यादव निवासी भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 2. सूर्यप्रकाश यादव पुत्र हरिशचन्द यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 3. देवेन्द्र यादव पुत्र बृजभान यादव निवासी अराजी अजगरा मसरकी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ 4. सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय पुत्र सुनील राय निवासी कुकुड़ीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 5. धर्मेन्द्र यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 6. हरेन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी धर्शन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 7. धर्मेन्द्र कुमार राय उर्फ बब्लू राय पुत्र रामचेत राय निवासी देवड़ा दामोदरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 8. कमलेश कुमार पुत्र शंकर राम निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 9. तारा सिंह पटेल पुत्र खुरचुन्द पटेल निवासी दाउदपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ 10. प्रशान्त राय पुत्र स्व0 संजय राय निवासी श्रीकान्तपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 11. इन्द्रेश यादव पुत्र देवेन्द्र यादव निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ 12. हरेन्द्र यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी सेठवल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ 13. अरविन्द कुमार यादव पुत्र सुबेदार यादव निवासी खलिलाबाद थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ 14. नीरज कुमार सकसेना पुत्र नरेश कुमार सकसेना निवासी ज्वाला नगर थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर 15. रविन्द्र यादव पुत्र किशन लाल निवासी पनवड़िया थाना सिविल लाईन जिला रामपुर 16. सारिक जावेद पुत्र नासिम जावेद निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर 17. जितेन्द्र सिंह पुत्र बलिष्टर सिंह निवासी अहमदनगर थैगा थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर 18. अर्शी पत्नी सारिक जावेद निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर 19.साजिदा पत्नी जफर खान निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर 20.नाजिया पत्नी मुकर्रम अली निवासी बजरिया खान जनपद रामपुर, 21. जफर खान पुत्र आलम खान ग्राम साहबाद गेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर, 22. अरविन्द गुप्ता पुत्र जगअवतार गुप्ता निवासी राजद्वारा थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर



 


गिरफ्तार स्कूल के प्रबंधक/प्रिसिंपल/स्टाप व स्कूल का नाम 


 

हरिशचन्द्र इण्टर कालेज आजमपुर, कंधरापुर 1-सूर्यप्रकाश यादव पुत्र हरिशचन्द यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ (प्रबंधक) 2-धर्मेन्द्र यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़(अध्यापक) 3- हरेन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी धर्शन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ (बाबू) स्कूल का नाम- मार्डन इण्टर कालेज भदुली, सिधारी आजमगढ़ ।’ 1-बेदप्रकाश यादव पुत्र स्व0 बलिराम यादव निवासी भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ( प्रबंधक) ’स्कूल का नाम- क्रास वैली इण्टर कालेज, सठियावं’ 1-सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय पुत्र सुनील राय निवासी कुकुड़ीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ (प्रबंधक) ’स्कूल का नाम- नारायण पब्लिक स्कूल लक्षिरामपुर’1-देवेन्द्र यादव पुत्र बृजभान यादव निवासी अराजी अजगरा मसरकी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ (प्रबंधक) ’स्कूल का नाम- महात्मा इण्टर कालेज सेठवल रानी की सराय’1-हरेन्द्र यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी सेठवल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ (प्रबंधक) 2-अरविन्द कुमार यादव पुत्र सुबेदार यादव निवासी खलिलाबाद थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ (बाबू) ’स्कूल का नाम- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय आजमगढ़’ 1.धर्मेन्द्र कुमार राय उर्फ बब्लू राय पुत्र रामचेत राय निवासी देवड़ा दामोदरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ (बाबू) ’स्कूल का नाम- जीयनपुर स्कूल’ 1-कमलेश कुमार पुत्र शंकर राम निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ (प्रबंधक) ’स्कूल का नाम- आजाद इण्टर कालेज आहोपट्टी कोतवाली’ 1-इन्द्रेश यादव पुत्र देवेन्द्र यादव निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ (प्रबंधक)




फरार आरोपी


1. मुकेश राय उर्फ रिंटू राय पुत्र हृदयनरायन राय निवासी मानपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 2. सुनील कुमार यादव पुत्र अज्ञात निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ 3. तुसार सिंह पुत्र अज्ञात पता (देवदास इण्टर कालेज संवेदा थाना जहानागंज ), आजमगढ़ (प्रबंधक) 4. धीरज राय पुत्र अज्ञात पता (कर्मचारी विपलव विक्रम राय महिला महा विद्यालय हरैया जीयनपुर) , आजमगढ़ 5. धर्मेन्द्र पुत्र अज्ञात निवासी हाजीपुर बम्भौर थाना मुबारकपुर , आजमगढ़ 6. अनन्त कुमार पुत्र अज्ञात निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ 7. सिकन्दर यादव पुत्र अज्ञात ( प्रबन्धक महात्मा इण्टर कालेज सेठवल) निवासी सेमरहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ 8. जगजीवन पुत्र अज्ञात पता अज्ञात (अध्यापक , हरिश चन्द्र इण्टर कालेज कंधरापुर)



गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम


प्र0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय हमराह का0 सुधांशू यादव, का0 राहुल यादव ,स्वाट टीम प्रभारी प्रथम उ0नि0 श्री संजय सिंह , हे0का0 सुरेन्द्र यादव, हे0का0 दीलिप पाठक, हे0का0 सत्येन्द्र यादव, का0 अमित सिंह, का0 अभिमीत तिवारी , का0 पवन यादव, का0 रणजीत सिंह, का0 यशवन्त सिंह, का0 उमेश यादव स्वाट टीम द्वितीय / सर्विलांस सेल प्रभारी उ0नि0 श्री राजकुमार सिंह, का0 प्रदीप पाण्डेय , का0 सनी नागर, का0 सुनील प्रजापति, का0 अवनीश सिंह पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के पीआरओ उ0नि0 श्री ज्ञानचन्द शुक्ला व0उ0नि0 नवल किशोर सिंह मय हे0का0 विनोद यादव, हे0का0 जयप्रकाश यादव, रि0का0 सन्दीप कुमार, म0का0 मीनू देवी , म0का0 पुजा पाण्डेय



नोट- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा गैंग का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम (उ0नि0 ज्ञान चन्द्र शुक्ला पीआरओ पुलिस अधीक्षक को 20 हजार रूपये तथा अन्य पुलिस टीम को 25 हजार रूपये ) को पुरस्कृत किया गया है।

Sunday, 23 January 2022

आजमगढ़ के जवान की आर्मी बेस कैंप में अचानक तबीयत बिगड़ी जिससे हुई मौत, मौत की सूचना पर कोहराम


 आजमगढ़ के जवान की आर्मी बेस कैंप में अचानक तबीयत बिगड़ी जिससे हुई मौत, मौत की सूचना पर कोहराम




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रानीकीसराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गाव निवासी पंजाब के भांटिडा यूनिट मे तैनात आर्मी के जवान की रविवार को सुबह भांटिडा मे ही तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहा निधन हो गया।इधर निधन की खबर सुनते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।

रानीकीसराय थाने के शाहखजुरा टेंगरपुर निवासी नगेन्द्र यादव ऊर्फ रिंकू32वर्ष पुत्र गोरख यादव आर्मी मे तैनात था।


पंजाब प्रांत के भटिंडा यूनिट मे था।परिजनो के मुताबिक रविवार की रात मे तबियत खराब होने पर आर्मी बेस के अस्पताल मे आईसीयू मे भर्ती कराया गया जहा निधन हो गया।रविवार को सुबह आर्मी बेस से फोन से घर पर जानकारी दी।



सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।नगेन्द्र दो भाईयों मे बडा था।पिता घर पर खेतीबाड़ी करते है।नगेन्द्र के पास एक पुत्र एक पुत्री है।घर पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।शव आने के बाबत पुलिस ने कहा अभी कोई सूचना नही है।भाई घर पर सेना मे  भर्ती की तैयारी करता है।

आजमगढ़ टीईटी परीक्षा के दौरान पुलिस हिरासत में आया एक युवक 15 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा

 

आजमगढ़ टीईटी परीक्षा के दौरान पुलिस हिरासत में आया एक युवक 15 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में दूसरे जगह परीक्षा देने वाले  एक युवक को पुलिस हिरासत में लिया है। इस घटना से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।



 युवक कप्तानगंज क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में 15 हजार रुपये के लिए परीक्षा देने आया था।


पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही स्थित श्री शिवाजी पीजी कॉलेज में रविवार को यूपीटेट की परीक्षा थी। गेट पर जांच के बाद सभी परीक्षार्थी अपने-अपने निर्धारित कक्षों में पहुंच गए। इसके बाद कक्ष निरीक्षक ने दस्तावेज का मिलान शुरू किया। इस दौरान सूरज पुत्र धर्मनाथ आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर क्षेत्र के बरवा के अखिलेश यादव पुत्र कल्पनाथ यादव की जगह परीक्षा दे रहा था। आरोपी पटना (बिहार) के आलमगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


उसने आधार कार्ड और प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो लगा रखी थी। कक्ष निरीक्षक ने जब उसे संदिग्ध पाया तो केंद्राध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पांडेय को सूचना दी।



 इसके बाद नाम पूछने पर उसने अखिलेश की जगह सूरज बताया। इसके बाद उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने इस बात को स्वीकार किया कि 15 हजार रुपये में सौदा हुआ था। 



उसके लिए वह अखिलेश यादव के नाम पर परीक्षा देने चला गया। विद्यालय प्रशासन की सूचना पर एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद मौके पर पहुंच गए और वीडयोग्राफी कराने के साथ ही युवक को पुलिस कस्टडी में दे दिया।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर पेंडरा ऐनम सब सेन्टर पर कोविड 19 टिका करण कैम्प का हुआ आयोजन


 आजमगढ़ सरायमीर पेंडरा ऐनम सब सेन्टर पर कोविड 19  टिका करण कैम्प का हुआ आयोजन 





आजमगढ़ सरायमीर विकास खण्ड मिर्जापुर के अन्तर्गत ग्राम सभा पेंडरा ऐनम सब सेन्टर पर  ग्राम प्रधान पेंडरा व शिन्धू बाला राय के नेतृत्व मे दिनाँक 23 जनवरी 2022 को कोविड 19 टिका करण कैम्प का आयोजन हुआ 



जिसमे ग्राम वासियो के साथ साथ क्षेत्र वासियो ने कोविड 19 का टिका लगवाया। टिका लगवाने आये लोगो से व राह चलते राह गिरो से ग्राम प्रधान पेंडरा शैलजा राव मास्क लगाने व कोविड 19 के नियमो का पालन करने के लिए अनुरोध किया।




आजमगढ़ सरायमीर से सुरेन्द्र चौहान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश टिकट कटने से नाराज कुंदरकी सीट से विधायक हाजी रिजवान ने छोड़ी सपा

 

टिकट कटने से नाराज कुंदरकी सीट से विधायक हाजी रिजवान ने छोड़ी सपा




लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी रिजवान ने टिकट ना मिलने के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।



 कुंदरकी सीट से लगातार दो बार विधायक रहे हाजी मुहम्मद रिजवान टिकट कटने पर बगावत की राह पर हैं। शनिवार को लखनऊ से अपने गांव डोमघर लौटने के बाद समर्थकों के बीच उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ने एवं चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।



कुंदरकी विधानसभा से वर्ष 2002, 2012 और 2017 में सपा से विधायक रहे हाजी मुहम्मद रिजवान का इस बार पार्टी ने टिकट काट दिया। वह टिकट की घोषणा होने से पहले और बाद में भी लखनऊ में जमे रहे। सारे प्रयास विफल होने पर शनिवार को मुरादाबाद लौटे। बड़ी संख्या में समर्थक उनके डोमघर स्थित आवास पर पहुंच गए। समर्थकों के बीच उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजी रिजवान ने  कहा कि शुरुआत से ही समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही रहा हूं। पार्टी के लिए संघर्ष किया लेकिन, संगठन में पार्टी के गद्दार बैठे हुए हैं। धोखेबाजों को पार्टी में बढ़ावा दिया जा रहा है। कुंदरकी क्षेत्र की जनता के बीच रहकर बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। अब पार्टी छोड़ रहा हूं। विधानसभा चुनाव तो हर हाल में लड़ूंगा। किस पार्टी से लड़ूंगा, रविवार को इसकी भी घोषणा दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लापरवाही 3 कर्मचारियों को पड़ी भारी


 आजमगढ़ लापरवाही 3 कर्मचारियों को पड़ी भारी


डीएम ने जारी किया सेवा समाप्ति की नोटिस

चुनाव की ड्यूटी में कर्मचारियों के डाटा फीडींग का मामला





आजमगढ़ चुनाव की ड्यूटी के लिए विभागों से कर्मचारियों का डाटा मांगा गया था। कर्मचारियों का डाटा फीड करने में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। कई कर्मचारियों के नाम कई बार फीड करने का मामला सामने आया।



 जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर हुई जांच में बिलरियागंज, पवई व ठेकमा के डाटा ऑपरेटरों की गड़बड़ी सही पाई गई। उनको सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।




विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक तरफ गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है दूसरी तरफ मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण की तैयारी की जा रही है। 




जनपद में चुनाव को संपन्न कराने के लिए कुल 22319 मतदान कार्मिकों की जरूरत है। जिसके सापेक्ष जिले में 28219 मतदान कार्मिक मौजूद हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों को अपने कार्यालय के कर्मचारियों का डाटा फीड करने का निर्देश दिया गया था।



 विभागों ने कर्मचारियों का डाटा फीड तो किया लेकिन विभाग में अगर 100 कर्मचारी कार्यरत हैं तो डाटा 100 का ही फीड किया लेकिन इसमें लगभग 20 लोगों के नामों को हटाकर एक ही नाम को कई बार फीड कर दिया गया। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कर्मचारियों के डाटा फीडिंग की जानकारी ली तो यह बात सामने आई। तब डीएम ने सभी विभागों को तत्काल दो दिन के अंदर फीड किए गए डाटा को दुरुस्त करने और डाटा फीडिंग करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जांच में बिलरियागंज के कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेश यादव, पवई की हुस्नारा व ठेकमा के सुनील यादव की गलती सामने आई है। जिन्हें सेवा समाप्ति की नोटिस जारी की गई है।