Wednesday, 25 June 2025

आजमगढ़ फर्जी CBI अधिकारी बनकर रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक को बनाया था शिकार साइबर पुलिस ने 35 लाख रुपये के फ्रॉड में गुजरात से 2 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ फर्जी CBI अधिकारी बनकर रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक को बनाया था शिकार


साइबर पुलिस ने 35 लाख रुपये के फ्रॉड में गुजरात से 2 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के भावनगर से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने फर्जी CBI और एंटी-करप्शन अधिकारी बनकर एक रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक से लगभग 35 लाख रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सरवैया कौशिक और भगीरथ सिंह जाला के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात/नोडल साइबर क्राइम) के पर्यवेक्षण में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक आजमगढ़ विभा पाण्डेय की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह सफलता हासिल की। अभियुक्तों के खिलाफ साइबर थाना आजमगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 08/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है, जिसमें BNS की धारा 318(4), 319(2), 204, 351(4), 337, 338 और IT एक्ट की धारा 66C, 66D शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा तब हुआ जब 23 फरवरी 2025 को पीड़ित ने साइबर थाना आजमगढ़ में शिकायत दर्ज की कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर खुद को CBI अधिकारी बताकर डराया-धमकाया और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर उनके खातों में 35 लाख रुपये जमा करवा लिए। 


उपरोक्त प्रकरण में जाँच के आधार पर हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार विवेचक प्रभारी निरीक्षक विभा पाण्डेय द्वारा उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को गठित कर भावनगर गुजरात भेजा गया था। गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता व साक्ष्य के आधार पर अभियुक्तगण के तस्दीक होने पर 02 अभियुक्तों जिसमें सरवैया कौशिक पुत्र संजय भाई सरवैया, निवासी- ए-डिवीजन, अपोजिटNCC ऑफिस, मफतनगर, बाल्मिकिवास, भावनगर, गुजरात। एवं दूसरा भगीरथ सिंह जाला पुत्र अरविन्द सिंह, निवासी- 147/B पटेलनगर,  मिलिट्री सोसायटी के पीछे चित्रा, भावनगर, गुजरात को गिरफ्तार किया गया । 


पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे साइबर अपराधियों के साथ मिलकर फर्जी बैंक खातों में पैसे मंगवाते थे और फिर ATM व चेक के जरिए निकासी कर कमीशन के लिए अंगड़िया केंद्रों के माध्यम से पैसे भेजते थे।


आजमगढ़ पुलिस ने जनता से अपील की है कि साइबर अपराध से बचने के लिए अज्ञात कॉल्स, संदिग्ध लिंक्स और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई कानून नहीं है, और ऐसे कॉल्स साइबर ठगों द्वारा किए जाते हैं।



गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

01.सरवैया कौशिक पुत्र संजय भाई सरवैया, निवासी- ए-डिवीजन अपोजिटNCC ऑफिस मफतनगर बाल्मिकिवास, भावनगर गुजरात। 

02.भगीरथ सिंह जाला पुत्र अरविन्द सिंह, निवासी- 147/B पटेलनगर मिलिट्री सोसायटी के पीछे चित्रा, भावनगर गुजरात।


पंजीकृत अभियोग का विवरणः-

01.  मु0अ0सं0 08/2025 धारा 318(4), 319(2), 204,351(4),337,338 BNS व 66C, 66D IT Act साइबर थाना आजमगढ़।



गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

01. विवेचक निरीक्षक विभा पाण्डेय साइबर थाना जनपद आजमगढ़।

02. उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद यादव व मु0आ0 ओमप्रकाश जायसवाल साइबर सेल जनपद आजमगढ।

03. आरक्षी सभाजीत मौर्य साइबर थाना जनपद आजमगढ।

04. आरक्षी मो0 एजाज खान साइबर थाना जनपद आजमगढ।

05. आरक्षी विकाश कुमार साइबर थाना जनपद आजमगढ।

No comments:

Post a Comment