Sunday, 12 January 2025

मथुरा मोबाइल पर फोन आने के बाद हुआ झगड़ा, फिर मिली पति-पत्नी की लाश 5 वर्षीय मासूम बेटी ने बताई रात की कहानी, पुलिस जांच में जुटी

मथुरा मोबाइल पर फोन आने के बाद हुआ झगड़ा, फिर मिली पति-पत्नी की लाश


5 वर्षीय मासूम बेटी ने बताई रात की कहानी, पुलिस जांच में जुटी




उत्तर प्रदेश के मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र स्थित की कन्हैया कुंज कॉलोनी में रविवार की सुबह पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के परिजन को सूचना दी। इधर, पूछताछ में पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। संभावना है कि पहले पति ने पत्नी की हत्या की इसके बाद खुद फंदे पर लटककर अपनी जान दी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि भरतपुर कुबेर ताखा गांव निवासी दीपक (28 वर्ष) अपनी पत्नी सविता और दो बच्चों के साथ कन्हैया कुंज कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। रविवार की रात को सविता की पत्नी के मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद दोनों के बीच में झगड़ा हुआ। पुलिस को पांच वर्षीय बेटी ने बताया कि रात को मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हुआ। उसे दूसरे कमरे में सुला दिया। सुबह उठी तो उसके पापा फंदे पर लटके थे और मम्मी बेड पर पड़ी हुई थी। वह रोते हुए बाहर आई। बच्ची को रोता देख लोगों ने पूछा तो वह सभी को लेकर घर के अंदर गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि पति ने किस तरह से पत्नी की हत्या की है। पत्नी के गले पर रस्सी के निशान हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पहले पति ने पत्नी का रस्सी से गला घोंटा और उसके बाद उसी रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।


थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। बताया कि सविता घर के अंदर ही ब्यूटी पार्लर का काम करती थी, जबकि दीपक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। उनका विवाह 2018 में हुआ था। इसके बाद दोनों के दो बच्चे हुए। बड़ी बेटी पांच साल की है और बेटा दो साल का है। बेटा अपनी नानी के घर था। घटना की जानकारी दोनों के परिजन को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए, लेकिन मीडिया से दूरी बनाकर रखी। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की छत पर एक कागज मिला है। कागज में लिखा है कि वह अपनी पत्नी सविता से परेशान है। उसका एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कई बार मना किया, लेकिन बात करना बंद नहीं कर रही है। मना करने पर आए दिन घर में झगड़ा होता है, वह इससे बहुत परेशान है। सविता उसके साथ कोई घटना करा सकती है। सुसाइड नोट में एक मोबाइल की चिप मिली है। सुसाइड नोट में मोबाइल चिप के बारे में लिखा है कि इसके अंदर वीडियो और चेटिंग के स्क्रीन शॉट हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पड़ोसी ने उन्हें यह सुसाइड नोट दिया है।

 

आजमगढ़ तरवां बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली शनिवार की रात घर के सामने घटना को दिया अंजाम

आजमगढ़ तरवां बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली



शनिवार की रात घर के सामने घटना को दिया अंजाम




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के कटाई गांव में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। तरवां थाना क्षेत्र के कटाई गांव निवासी रितेश सिंह (30) पुत्र लालजी शनिवार की रात लगभग नौ बजे खाना खाने के बाद सोने जा रहा था। तभी मां ने देखा कि घर के बाहर तीन लोग बाइक लेकर खड़े हैं। मां ने बेटे रितेश को बुला कर देखने को कहा। जब रितेश सिंह बाहर जाकर देखा तो बाइक लेकर जाने लगे। थोड़ी दूर पर जाकर बाइक हौदी से टकरा गई, इससे बाइक सवार बदमाश गिर गए।


 रितेश पास में पहुंच पकड़ने लगा, तभी बाइक सवार ने गोली चला दी, जो रितेश के बाएं हाथ के कंधे पर लग गई। परिजन इसकी सूचना पुलिस को दिए। पुलिस मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस न मिलने पर परिजन सुबह प्राइवेट एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले आए, जहां इलाज चल रहा है।

 

सहारनपुर डीआईजी ने इंस्पेक्टर को सेवा से किया बर्खास्त इस मामले में शामिल कई पुलिसकर्मियों की हो रही है जांच


 सहारनपुर डीआईजी ने इंस्पेक्टर को सेवा से किया बर्खास्त


इस मामले में शामिल कई पुलिसकर्मियों की हो रही है जांच



उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मे पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की संपत्ति की खरीदने के मामले में मिर्जापुर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर नरेश कुमार को सहारनपुर डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि इस प्रकार के अन्य मामलों में शामिल कई पुलिसकर्मियों की जांच की जा रही है। उन पर भी कार्रवाई तय है।


बता दें, कि बिजनौर के रहने वाले इंस्पेक्टर नरेश कुमार साल 2022 से 2023 के बीच मिर्जापुर थाने के प्रभारी रहे थे। मुख्यमंत्री को शिकायत की गई थी कि इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए हाजी इकबाल की बेनामी संपत्तियों में से 49.6 बीघा जमीन अपनी पत्नी राजरानी के नाम पर करा ली। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 91.40 लाख रुपये है।


डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि इसके लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई। सितंबर 2023 में इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था, साथ ही विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि इंस्पेक्टर ने पद का दुरुपयोग किया है। जांच के बाद 17 अक्तूबर 2024 को इंस्पेक्टर के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 608/2024 अंतर्गत धारा 7,12,13(1)(b),13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। अब इंस्पेक्टर को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें, कि हाजी इकबाल के खिलाफ कई मामले दर्ज है।

हरदोई कानून के शिकंजे में खुद ही फंस गया सिपाही महिला सिपाही द्वारा की गई इस शिकायत पर भेजा गया जेल


 हरदोई कानून के शिकंजे में खुद ही फंस गया सिपाही



महिला सिपाही द्वारा की गई इस शिकायत पर भेजा गया जेल



उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले मे अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सिपाही ने बैंक से ऋण लिया। ऋण अदा करने के लिए एक महिला पुलिस कर्मी से रुपये उधार मांगे। महिला सिपाही ने उधार दिए गए रुपये वापस मांगे तो सिपाही ने उसकी तस्वीर से छेड़छाड़ (एडिट) कर वायरल करने की धमकी दी। महिला सिपाही ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। सीओ से जांच कराई गई और शिकायत सही मिलने पर सिपाही के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज करा दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसे निलंबित भी कर दिया गया है।


 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही ने एसपी नीरज कुमार जादौन से शिकायत की थी। शिकायती पत्र में बताया था कि गोंडा जनपद के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी विनय कुमार हरदोई जनपद के कासिमपुर थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। विनय ने बैंक से ऋण लिया था। इसकी अदायगी के लिए विनय ने उससे रुपये उधार मांगे थे। महिला सिपाही ने परिचित होने के कारण विनय को रुपये दे दिए। जब विनय से रुपये वापस मांगे तो उसकी एडिटेड फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।


 एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी से पूरे मामले की जांच कराई। जांच के दौरान पता चला कि विनय कुमार ने चार और महिला पुलिस कर्मियों को भी एडिटेड फोटो के जरिए धमकाने व वसूली करने का प्रयास किया था। शुक्रवार देर रात विनय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने आरोपी सिपाही को निलंबित भी कर दिया है।

Saturday, 11 January 2025

जौनपुर थाना कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को 08 अंटा चाइनीज मंझा के साथ किया गिरफ्तार


 

जौनपुर थाना कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को 08 अंटा चाइनीज मंझा के साथ किया गिरफ्तार


 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ द्वारा चाइनीज मंझा के विरुद्ध  चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर व क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षेण एवं दिशा – निर्देशन में आज दिनांक 11.01.2025 को चाइनीज मंझा के साथ एक अभियुक्त 1- रोहित पाल उर्फ लाला निवासी मोहल्ला नईपुरा थाना जफराबाद  जौनपुर हाल पता मोहल्ला नईगंज थाना कोतवाली जौनपुर को  08 अंटा चाइनीज मंझा के साथ पकडा गया। मंझा बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 10/2025 धारा 223(2)/293/125 BNS 5/15 पर्य़ावरण संरक्षण अधि0  बनाम - रोहित पाल उर्फ लाला निवासी मोहल्ला नईपुरा थाना जफराबाद  जौनपुर हाल पता मोहल्ला नईगंज थाना कोतवाली जौनपुर  के पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


नाम पता अभियुक्त-

  1- - रोहित पाल उर्फ लाला निवासी मोहल्ला नईपुरा थाना जफराबाद जौनपुर हाल पता मोहल्ला नईगंज थाना कोतवाली जौनपुर।


गिरफ्तारी टीम ---

1- उ0नि0 सुनील यादव चौकी प्रभारी सरायपोख्ता  थाना कोतवाली जौनपुर

2- म0उ0नि0 कंचन पाण्डेय चौकी प्रभारी शकरमण्डी थाना कोतवाली जौनपुर 

3- उ0नि0 गोविन्द मौर्या चौकी प्रभारी पुरानीबाजार थाना कोतवाली जौनपुर 

4- हे0का0 परमात्मा सिंह  चौकी पुरानी बाजार थाना कोतवाली जौनपुर 

5-का0 राजीव नयन द्विवेदी चौकी सरायपोख्ता थाना कोतवाली जौनपुर 

6-का0 सौरभ यादव चौकी सरायपोख्ता थाना कोतवाली जौनपुर

जौनपुर थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


 जौनपुर थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय के निर्देश के क्रम में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मैरादखान नहर पुलिया के पास से मु0अ0सं0 009/2025 धारा 70(1) बीएनएस व 9(M)/10 पाक्सो एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मे वाछित अभियुक्त कृष्णदेव चतुर्वेदी उर्फ पप्पू पुत्र रामउग्रह चतुर्वेदी निवासी भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष को दिनांक 11.01.2025  को पुलिस हिरासत मे लिया गया गया। अभियुक्त कृष्णदेव चतुर्वेदी उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



नाम पता अभियुक्त -

1.कृष्णदेव चतुर्वेदी उर्फ पप्पू पुत्र रामउग्रह चतुर्वेदी निवासी भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष।


आपराधिक इतिहास –

1.मु0अ0सं0 09/2025 धारा 70(1) बीएनएस व 9(M)/10 पाक्सो एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।


गिरफ्तारी करने वाली टीम- 

1. थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर

2. उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

3. हे0का0 शशि कुमार गौतम थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

4. का0 विशाल कुमार थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ शहर कोतवाली लक्जरी कार से गांजा का व्यापार पुरूष मित्र के साथ महिला गिरफ्तार हुंडई कार से ढाई किलो गांजा, 50 हजार रुपये बरामद


 आजमगढ़ शहर कोतवाली लक्जरी कार से गांजा का व्यापार


पुरूष मित्र के साथ महिला गिरफ्तार


हुंडई कार से ढाई किलो गांजा, 50 हजार रुपये बरामद




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली पुलिस द्वारा शनिवार को राजघाट के पास से एक महिला और उसके पुरूष मित्र को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के कब्जे से ढाई किलो गांजा, 50 हजार रुपये और हुंडई कार बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक यह दोनों कार से पूर्वांचल के जिलों में गांजा की सप्लाई करते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस इन दोनों से हुई पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।


पुलिस आधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के पूरवा मकदुमपुर गांव निवासी अंजली उर्फ अंजना उर्फ रूपाली देवी पुत्री महेन्द्र उर्फ रामसुरेश और उसका साथी अहरौला थाना क्षेत्र के कोरार्घाटमपुर गांव निवासी मैनुद्दीन पुत्र आजीज का नाम शामिल है। एसपी के मुताबिक शनिवार को उप निरीक्षक उमेशचन्द्र यादव, उप निरीक्षक राज नारायण पाण्डेय, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल और उप निरीक्षक रवि प्रकाश गौतम मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर राजघाट के पास से इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक हुंडई कार मिली। जिसकी तलाशी लेने पर कार के भीतर से 50 हजार रुपये और ढाई किलो गांजा बरामद हुआ। शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के मुताबिक महिला रूपाली अपने साथी संग मिलकर पूर्वांचल के जिलों में गांजा की सप्लाई करती है। पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामले में यह महिला गिरफ्तार हो चुकी है।