Saturday, 5 August 2023

आजमगढ़ मेंहनगर 2 लेखपाल किये गये निलंबित आईजीआरएस व जन शिकायतों में रुचि न लेने पर एसडीएम ने की कार्रवाई


 आजमगढ़ मेंहनगर 2 लेखपाल किये गये निलंबित


आईजीआरएस व जन शिकायतों में रुचि न लेने पर एसडीएम ने की कार्रवाई



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद उपजिलाधिकारी मेंहनगर संत रंजन ने आइजीआरएस व जनता की समस्याओं से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान आईजीआरएस व जन शिकायतों में रुचि न लेने व शिकायतों के लंबित होने पर लेखपाल पंकज कुमार व लेखपाल राहुल कुमार को एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


उपजिलाधिकारी संत रंजन ने बताया कि शासन द्वारा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं में निस्तारण न करने, बैठकों में अनुपस्थित रहने व कृषि गणना में सहयोग न करने, चारागाह की भूमि व तालाबों पर हुए अतिक्रमण की रिपोर्ट न दिए जाने के साथ-साथ रियल टाइम खतौनी में सहयोग न करने के अलावा उतर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 के अंतर्गत एक गांव की लंबित वाद में स्थल निरीक्षण के समय उपस्थित रहने हेतु दी गई सूचना के बावजूद बिना किसी कारण के अनुपस्थि रहे, जिसके वजह से जांच बाधित रही। जिसकी वजह से लेखपाल पंकज कुमार व लेखपाल राहुल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

आजमगढ़ सरायमीर राजकीय पशु चिकित्सालय में जानवरों की बीमारी और उसके इलाज के प्रति किया गया जागरूक


 आजमगढ़ सरायमीर राजकीय पशु चिकित्सालय में जानवरों की बीमारी और उसके इलाज के प्रति किया गया जागरूक 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर क्योरवेट फार्मस्यूटिकल्स दवा कम्पनी के सौजन्य से राजकीय पशु चिकित्साय सरायमीर में जानवरों की बीमारी और उसके इलाज वर्तमान समय में जानवरों में फैली लम्फी बीमारी के प्रति जागरूकता के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है।


 कम्पनी के एरिया मैनेजर अन्तिम राय ने जानवरों में होने वाली बीमारियों और उसके इलाज में किन किन दवाओं का प्रयोग कर बेहतरीन तौर पर इलाज कर पशुपालकों को लाभ पहुंचाया जा सकता है जिसके  क्रम मे जागरूक किया। इस कार्यक्रम मेंकम्पनी के एम0आर0 पवन तिवारी,पशुधन प्रसार अधिकारी साजिद उमर खान,रुस्तम अली,अस्पताल स्टाफ मंसूर अहमद,अनिल कुमार सहित क्षेत्र में पशुओं का इलाज करने वाले डाक्टरों में रामबचन मौर्या, रामकुमार, सुनील,वीरेन्द्र, मिथिलेश, नरेन्दर,अरविन्द, महेन्द्र गौंड सहित आदि लोगों ने भाग लिया। कम्पनी की तरफ से गिफ्ट पैकेट भी दिया गया।


आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी कि रिपोर्ट।

आजमगढ़ बरदह अंतिम संस्कार में जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा किसी का कट गया हाथ, तो किसी की बाहर निकल आई आंख पिकअप में सवार 32 लोगों में से 25 लोग हुए घायल


 आजमगढ़ बरदह अंतिम संस्कार में जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा


किसी का कट गया हाथ, तो किसी की बाहर निकल आई आंख


पिकअप में सवार 32 लोगों में से 25 लोग हुए घायल


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के गिड़ऊर मोड़ पर शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे अंतिम संस्कार में जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार 32 लोगों में से 25 लोग घायल हो गए। इसमें 16 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज से वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचवाया। बरदह थाना के सोफीगंज गांव के पूर्व प्रधान मदन राम 70 की मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए शव शनिवार की सुबह जौनपुर जिले के रामघाट ले जाया जा रहा था। जिसके लिए दो पिकअप परिवार के लोग मंगवाए थे। एक पिकअप पर शव के साथ परिवार के लोग मौजूद थे तो वहीं दूसरे पिकअप पर अंतिम संस्कार में जाने वाले कुल 32 लोग सवार हुए थे। दोनों पिकअप आगे-पीछे चल रही थी। अभी दोनों पिकअप गिड़ऊर मोड़ पर पहुंची थी कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पीछे वाली पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और काफी दूर तक घसीटती हुई गई।


मिली जानकारी के अनुसार जिससे पिकअप में सवार 32 लोगों में लगभग 25 लोग घायल हो गए। किसी के हाथ की हथेली कट कर अलग हो गई तो कुछ के पैर कट गए। वहीं दो लोगों की आंखे तक बाहर निकल आयी।

 घटना की सूचना पर आनन-फानन में स्थानीय लोगों के साथ ही बरहद थाना पुलिस पहुंच गई। लोगों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज भेजा गया। जहां 16 लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। जबकि शेष घायलों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। घायलों में प्रदीप 30, छोटू 30, शिवनंदन 60, रखराज 60, ननकू 50, दीपक 20, हरिवंश 60 आदि शामिल है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।

आजमगढ़ सिधारी कौन समझेगा श्रेया के माता-पिता के आंसुओं की कीमत पिता का आरोप विद्यालय परिवार द्वारा छुपाए गए साक्ष्य, की ऐसी सजा देने को मांग


 आजमगढ़ सिधारी कौन समझेगा श्रेया के माता-पिता के आंसुओं की कीमत


पिता का आरोप विद्यालय परिवार द्वारा छुपाए गए साक्ष्य, की ऐसी सजा देने को मांग



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आंखों में बुने सपनों को साकार करने के लिए जिस होनहार बेटी को घर के पास स्थित निजी विद्यालय से निकाल कर उसकी बेहतरी के लिए जिले के चुनिंदा स्कूलों में शुमार चिल्ड्रेन गर्ल्स कालेज में दाखिला कराया गया वहां की अमानवीय कृत्य से एक परिवार की प्रतिभावान बिटिया असमय काल के गाल में समा गई। संतान वियोग में तड़प रहे परिवार के आंसुओं की कीमत शायद कोई नहीं समझ पा रहा है।


पुत्री के वियोग में सुध बुध खो चुके पिता ऋतुराज तिवारी का यह कहना है कि हमने अपनी बेटी खोया है, हम गरीब का सुनने वाला कौन है। इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाबत पीड़ित परिवार ने कहा कि हमें पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य पर भरोसा बढ़ा है, जिनके निर्देश पर आरोपित कालेज की प्रिंसिपल व क्लास टीचर की गिरफ्तारी की गई है, पुलिस की प्रारंभिक जांच एवं कार्रवाई से हमें थोड़ा सुकून जरुर महसूस हो रहा है लेकिन अभी इस मामले में अन्य दोषियों को भी सजा मिलनी चाहिए। 


साथ ही पुलिस विद्यालय परिवार द्वारा छिपाए गए साक्ष्य का संकलन कर उसे उजागर करे ताकि मेरी दिवंगत बेटी पर लगे लांछन के बारे में भी लोग जानें। उन्होंने कहा कि अब तो मेरी बेटी हम लोगों के बीच अपनी सफाई देने नहीं आ सकती लेकिन उसकी आत्मा को राहत तभी मिल पाएगी जब उसे मरने के लिए मजबूर करने वालों को फांसी पर लटकाया जाएगा। यह कार्य समाज के लिए एक नजीर बनेगा और फिर किसी श्रेया को इस तरह किसी माता पिता से दूर न होना पड़े।

Friday, 4 August 2023

आजमगढ़ सपा प्रवक्ता का डिप्टी सीएम पर कड़ा हमला अपनी ही सीट नहीं बचा पायें आजमगढ़ में आये भाजपा को दोबारा जिताने के लिए मुख्यमंत्री के बगल में एक कुर्सी लगवाने की हैसियत नहीं-अशोक यादव


 आजमगढ़ सपा प्रवक्ता का डिप्टी सीएम पर कड़ा हमला


अपनी ही सीट नहीं बचा पायें आजमगढ़ में आये भाजपा को दोबारा जिताने के लिए


मुख्यमंत्री के बगल में एक कुर्सी लगवाने की हैसियत नहीं-अशोक यादव


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद दौरे पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य द्वारा सपा पर किये गये राजनीतिक कटाक्ष का जवाब देते हुए सपा प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आए थे आजमगढ़ की लोकसभा की कुर्सी पर भाजपा को दोबारा जिताने के लिए। वह एक ऐसे नेता हैं जो सिराथू विधानसभा में अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए, जिनकी मुख्यमंत्री के बगल में एक कुर्सी लगवाने की हैसियत नहीं है, वह स्टूल पर बैठते हैं। वे आजमगढ़ की कुर्सी की क्या बात करेंगे?


 समीकरण के आधार पर पिछला लोकसभा चुनाव भाजपा यहां से जीत गई लेकिन भविष्य में आजमगढ़ की धरती पर कभी भाजपा का कमल नहीं खिलेगा। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के साथ-साथ देश के 543 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को हराने का और इंडिया गठबंधन को विजय बनाने का जनता मन बना चुकी है, क्योंकि जनता भाजपा द्वारा मणिपुर की तरह पूरे देश में कीचड़ फैलाने के मंसूबे को समझ चुकी है।

आजमगढ़ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश कहा-कार्यकर्ता ही हमारी सेना के हनुमान, उनके बिना राष्ट्रवाद का धर्म युद्ध अधूरा प्रदेश के सभी 80 सीटों पर जीतेगी भाजपा-केशव प्रसाद मौर्य


 आजमगढ़ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश


कहा-कार्यकर्ता ही हमारी सेना के हनुमान, उनके बिना राष्ट्रवाद का धर्म युद्ध अधूरा


प्रदेश के सभी 80 सीटों पर जीतेगी भाजपा-केशव प्रसाद मौर्य


आजमगढ़ उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यालय में जनपद के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक बैठक की तथा उनसे सीधा संवाद किया। श्री मौर्य ने भाजपा के वरिष्ठ तथा युवा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके विचारों को जाना तथा उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।


 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैं, चुनाव में सरकार की हर छोटी बड़ी योजनाओं और उपलब्धियों को भाजपा के कार्यकर्ता निःस्वर्थ भाव से जन जन तक पहुंचाते हैं। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी सेना के हनुमान है जिनके सहयोग के बिना हमारे राष्ट्रवाद का धर्म युद्ध अधूरा है। आगामी लोकसभा में हम हमारे कार्यकर्ताओं की बदौलत एक बार फिर से हमारी राष्ट्रवाद की सरकार को मजबूती से स्थापित करेंगे।


उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा की किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नियम विरुद्ध कार्य करने का अधिकार नहीं है हमारी सरकार पारदर्शिता की द्योतक है। कार्यकर्ताओं की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने जनपद से संबंधित सड़क पानी बिजली इत्यादि समस्याओं का ज्ञापन लेते हुए अधिकारियों से वार्ता करके यथा शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने किया।


जिले के दौरे पर आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में आजमगढ़ व लालगंज समेत सभी 80 लोकसभा की सीट बीजेपी जीतेगी इसलिए वह रणनीति तय करने यहां आए हैं। भाजपा आत्मविश्वास से भरी पार्टी है। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि चाचा भी चुनाव हार गए अब भतीजा भी हार गए। 


चाचा आजम खान और उनके भतीजे अपनी अपनी सीट हार गए। आजमगढ़ आए शिवपाल के बयान कि ‘इण्डिया’ यूपी में 80 सीट जीतेगी, पर तंज कसते हुए 2014 से चाचा-भतीजा एक हैं लेकिन बीजेपी जीतती आ रही है। अन्य पार्टी से समझौते की बात पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह हाईकमान का मामला है।


इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, वंदना सिंह, अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह सत्येंद्र राय, विनोद राय, ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू सिंह सूरज श्रीवास्तव जिला महामंत्री आदि लोग उपस्थित रहे।

आजमगढ़ अहरौला फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव ससुराल वालों ने परिवारिक कलह को बताया घटना का कारण


 आजमगढ़ अहरौला फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव


ससुराल वालों ने परिवारिक कलह को बताया घटना का कारण


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के बस्ती भुजवल गांव में गुरुवार की रात एक नवविवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। ससुराल वालों ने परिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने की बात कही है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अहरौला थाना क्षेत्र के बिसईपुर गांव के मूल निवासी शुभम सिंह की शादी 10 मई 2023 को रुचि (22) के साथ हुई थी। शुभम के पिता ने बस्ती भुजवल में नया मकान बनवाया है। इसी मकान में शुभम अपनी पत्नी व परिजनों के साथ रहते हैं।


 परिजनों का कहना है कि गुरुवार की रात लगभग दस बजे रुचि भोजन बनाने के बाद मकान की दूसरे मंजिल पर स्थित अपने कमरे में बगैर भोजन किए सोने चली गई। इधर परिवार के लोग भोजन करने के बाद नीचे के कमरे में थे। कुछ देर बाद ससुराल के लोग रुचि को भोजन करने के लिए बुलाने गए। आवाज देने के बाद भी उसने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा नहीं खोला। आशंका होने पर परिजनों ने आस-पास के लोगों को बताया। 


इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से जब कमरे का दरवाजा खोला तो रुचि का शव छत के चुल्ले में दुपट्टे के सहारे लटका देख सन्न रह गए। घटना की खबर पाकर रात में ही मायका पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।