Sunday, 22 May 2022

आज़मगढ़ निजामाबाद शिथिलता बरतने पर लेखपाल रोशन कुमार हुए निलंबित अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद भी कब्जा नहीं हटवाना पड़ा भारी


 आज़मगढ़ निजामाबाद शिथिलता बरतने पर लेखपाल रोशन कुमार हुए  निलंबित


अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद भी कब्जा नहीं हटवाना पड़ा भारी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मृत भूस्वामी के वारिसों के नाम भूलेख में वरासत दर्ज करने में शिथिलता संबंधित लेखपाल के लिए भारी पड़ गई।



 सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मामला संज्ञान में आने पर क्षेत्रीय लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।इस कार्रवाई के संबंध में उपजिलाधिकारी निजामाबाद रवि कुमार ने बताया कि 21 मई 2022 को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के समक्ष उपस्थित हुए शिकायतकर्ता अभिषेक सिंह निवासी ग्राम इब्राहिमपुर द्वारा आरोप लगाया गया कि रोशन कुमार लेखपाल भीमलपट्टी तहसील निजामाबाद के लेखपाल रोशन कुमार द्वारा ग्राम इब्राहिमपुर प्रथम में स्थित पोखरी गाटा सं० 291 रकबा 0.153 हे० पर अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया तथा ग्राम सर्वेपुर व भीमलपट्टी में मृतक श्यामदेव पुत्र बलिकरन की वरासत निर्विवाद होने के बावजूद भी वरासत दर्ज नहीं की गई।




 शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने इस मामले में संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया।जिसके अनुपालन में लेखपाल रोशन कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड न तो होंगे सरेंडर और न होगी रिकवरी यूपी सरकार ने बताई क्या है कार्ड धारकों को लेकर गाइडलाइन


 उत्तर प्रदेश राशन कार्ड न तो होंगे सरेंडर और न होगी रिकवरी


यूपी सरकार ने बताई क्या है कार्ड धारकों को लेकर गाइडलाइन




लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को साफ किया है कि प्रदेश में राशन कार्ड सरेंडर करने अथवा उनके निरस्तीकरण के सम्बन्ध में कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। 


जानकारी के अनुसार मीडिया पर इस संबंध में प्रसारित भ्रामक व तथ्यों से परे खबरों का खण्डन करते हुए राज्य के खाद्य आयुक्त सौरव बाबू ने कहा कि राशनकार्ड सत्यापन एक सामान्य प्रक्रिया है जो समय-समय पर चलती है।



उन्होंने कहा कि राशन कार्ड सरेंडर करने और पात्रता की नई शर्तों के संबंध में आधारहीन प्रचार हो रहा है। सत्यता यह है कि पात्र गृहस्थी राशनकार्डों की पात्रता/अपात्रता के सम्बन्ध में सात अक्टूबर, 2014 के शासनादेश के मानक निर्धारित किए गए थे जिसमें वर्तमान में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।



उन्होंने कहा कि सरकारी योजनान्तर्गत आवंटित पक्का मकान, विद्युत कनेक्शन, एक मात्र शस्त्र लाइसेंस धारक, मोटर साइकिल स्वामी, मुर्गी पालन/गौ पालन होने के आधार पर किसी भी कार्डधारक को अपात्र घोषित नहीं किया जा सकता है। इसी प्रकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 तथा प्रचलित शासनादेशों में अपात्र कार्डधारकों से वसूली जैसी कोई व्यवस्था भी निर्धारित नहीं की गई है और रिकवरी के सम्बन्ध में शासन स्तर से अथवा खाद्यायुक्त कार्यालय से कोई भी निर्देश निर्गत नहीं किए गए हैं।

गाजियाबाद पुलिस देखती ही रह गई और भाग गए गैंगेस्टर पीछा कर रही SOG की गाड़ी भी नाली में फंसी


 गाजियाबाद पुलिस देखती ही रह गई और भाग गए गैंगेस्टर


पीछा कर रही SOG की गाड़ी भी नाली में फंसी

 


उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में पुलिस के सामने ही गैंगस्टर्स के भागने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोदीनगर की आदर्श नगर कॉलोनी में बदमाश मौजूद हैं। इस पर SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम दबिश देने पहुंची। बदमाशों ने SOG की कार देखकर अपनी स्कार्पियो रोक दी। पुलिसवाले कार से उतरे और पिस्टल लेकर बदमाशों को पकड़ने पहुंचे, तभी बदमाशों ने स्कार्पियो दौड़ा दी।



पीछा करने के लिए पुलिस ने जैसे ही अपनी कार को टर्न किया। पहिया नाली में फंस गया। इतने में बदमाश भाग निकले। इस मामले में थाना मोदीनगर में सिपाही ने बदमाशों के खिलाफ पुलिस पर हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। 



इस पूरे घटनाक्रम की CCTV फुटेज भी सामने आई है।

गाजियाबाद में लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन से जाहिद उर्फ मोटा गैंगस्टर है। पुलिस को जाहिद और उसके बेटे नाजिम की आदर्शनगर कॉलोनी में होने की खबर मिली थी। स्विफ्ट कार से सादे कपड़े में पुलिसकर्मी अरुण कुमार, विपिन कुमार, अनिल सिंह और मोदीनगर थाने के सब-इंस्पेक्टर विजय यादव दबिश देने पहुंचे।



जैसे ही टीम आदर्श नगर कॉलोनी पहुंची सामने से एक स्कार्पियो कार में बाप-बेटा आ रहे थे। उन्होंने SOG की कार देखकर अपनी स्कार्पियो रोक ली। स्कार्पियो रुकते ही SOG टीम बाप-बेटे को पकड़ने के लिए कार से निकली और पिस्टल ताने उनके पास पहुंची। तभी बदमाशों ने स्कार्पियो दौड़ा दी। उनका पीछा करने के लिए जैसे ही SOG ने गाड़ी को टर्न किया तो उनकी कार का पहिया नाली में फंस गया। जब तक कार के पहिए को नाली से निकाला। बदमाश वहां से भाग गए थे।



SOG टीम के सिपाही अरुण ने इस मामले में जाहिद और उसके बेटे नाजिम के खिलाफ थाना मोदीनगर में केस दर्ज कराया है। FIR कॉपी में सिपाही अरुण ने लिखा है कि दोनों अपराधियों ने पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने का भी प्रयास किया।

मऊ में 10 लोगों के शस्त्र लाइसेंस किए गए निरस्त SP की रिपोर्ट पर जिला अधिकारी अरुण कुमार ने की कार्रवाई मुख्तार अंसारी के 6 नजदीकियों के 9 लाइसेंस शामिल


 मऊ में 10 लोगों के शस्त्र लाइसेंस किए गए निरस्त


SP की रिपोर्ट पर जिला अधिकारी अरुण कुमार ने की कार्रवाई


मुख्तार अंसारी के 6 नजदीकियों के 9 लाइसेंस शामिल


उत्तर प्रदेश मऊ पुलिस ने क्राइम कंट्रोल के लिए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी मऊ अरुण कुमार ने 10 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें छह लोग मुख्तार अंसारी के नजदीक हैं, इनके 9 शस्त्र लाइसेंस थे।




इन लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए-मो. 


तैयब खां पुत्र मो0 यूनुस निवासी हठ्ठीमदारी थाना कोतवाली मऊ। (रिवाल्वर 32 बोर व रायफल), 


मो0 हमजा खान पुत्र यूनुस निवासी हठ्ठीमदारी थाना कोतवाली मऊ। (रिवाल्वर 32 बोर), 


नेसार अहमद पुत्र हाजी अब्दुल्लाह निवासी डोमनपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ। (रिवाल्वर 32 बोर व डीबीबीएल),


 अब्दुल सलाम पुत्र मो0 अमीन निवासी बैजापुर थाना दक्षिणटोला मऊ। (डीबीबीएल),


 गुफरानुल हई पुत्र अब्दुल कलाम निवासी मिर्जाहादीपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ। (पिस्टल व एसबीबीएल), 


मो0 इलियास पुत्र मो0 मुस्तफा शाह निवासी डोमनपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ। (एसबीबीएल),


 सूर्यनाथ सिंह पुत्र रामवृक्ष सिंह निवासी पृथ्वीपुर थाना हलधरपुर मऊ। (डीबीबीएल)।

Saturday, 21 May 2022

आजमगढ़ पांच अर्न्तजनपदीय लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे 800 ग्राम चांदी, 17.5 ग्राम सोना बरामद स्कार्पियो से घटना को देते थे अंजाम, ज्यादातर महिलाओं को बनाते थे निशाना


 आजमगढ़ पांच अर्न्तजनपदीय लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे


800 ग्राम चांदी, 17.5 ग्राम सोना बरामद


स्कार्पियो से घटना को देते थे अंजाम, ज्यादातर महिलाओं को बनाते थे निशाना



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस द्वारा अर्न्तजनपदीय लुटेरे गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



 इनके पास से 800 ग्राम चांदी, साढ़े 17 ग्राम सोना, तीन तमंचा, पांच मोबाइल फोन, कटर सहित 16940 रूपया भी बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी पांचो आरोपी बिजनौर जिले के रहने वाले हैं।



आरोपियों में मोहम्मद जीशान पुत्र हनीफ, अनीस पुत्र यासीन, नफीस पुत्र यासीन, जीशान पुत्र नसीम व नाजिम पुत्र यामीन हैं।



एसपी सिटी ने बताया कि यह गिरोह आजमगढ़, संतकबीरनगर, झांसी और बिजनौर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपियों को लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया है।



मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने कहा कि आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया कि वे उन लोगों का एक गिरोह है जिसमें हम लोग मोटर गाड़ी, बस मे यात्रियो का सामान चैन काट कर जेवरात व नकदी चुरा लेते है। उनका गिरोह महिलाओं को ज्यादा निशाने पर लेता था। इससे पूर्व जनपद संतकबीर नगर, बिजनौर, झांसी व आजमगढ़ से चोरी लूट अस्लाह व चाकू मारपीट आदि मुकदमें में यह आरोपी जेल भी जा चुके हैं।



 एसपी सिटी का कहना है कि इन सभी आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। आरोपियों ने इस बात को भी स्वीकार किया कि आजमगढ़ में 15 मई की रात में महिला को पकड़कर गाड़ी में बैठाकर आभूषण लूटा था। महिला ने जब विरोध किया तो हम लोगों ने महिला की पिटाई भी की थी।



 बिजनौर से स्कार्पियो से आकर जनपद आजमगढ़ व अम्बेडकरनगर मे रूक कर भीड भाड व सुनसान स्थान पर जाकर सवारी गाड़ी टैम्पू , टैक्सी व बस मे बैठकर जहां सामान रखा होता है वही झुण्ड बनाकर बैग काटकर जेवरात व रूपया लूट कर भाग जाते हैं।

आजमगढ़ सरायमीर स्पेशल फ्रुड उडाका दल के नाम पर दुकानदारो को लगाया लाखो का चुना दी हुई रसीद निकली फर्जी।


 आजमगढ़ सरायमीर स्पेशल फ्रुड उडाका दल के नाम पर दुकानदारो को लगाया लाखो का चुना दी हुई रसीद निकली फर्जी।


रिपोर्ट अबुलबशर आजमी सरायमीर आजमगढ़।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर स्पेशल फ्रूड उड़ाका दल टीम भारत सरकार लिखी गाड़ी लेकर कस्बा सरायमीर के थाने से चंन्द कदम की दूरी व मवेशी खाने के दुकानदारों को लाखों का चूना लगा कर चलते बने। और जो रशीद दुकानदारों काटी गयी उस पर मध्यप्रदेश के आजाद एगेरो इंटरप्राइजेज इन्दौर के नाम की रसीद दी गयी। 




वह भी किसी को 4 हजार रू किसी को  3 हजार रू और किसी को 5 हजार रू की। जब कि यह लोग फर्जी  फूड इंसपेक्टर निकले क्यों जब हमारे संवाददाता ने रसीद पर छपे इनदौर कम्पनी मोबाइल जिस कर्मचारी ने बात की उसने बताया कि यह फर्म आडिट का काम करती है और वर्तमान समय में बन्द है। 



इस फर्जी फूड उड़ाकादल ने संजरपुर और फरिहा बाज़ार मे भी दुकान्दारो को इसी तरह रसीद काटकर पैसा चेकिंग के नाम पर लिया। 



टाउनएरिया सरायमीर मे एक रेस्टोरेन्ट जो थाने रोड पर है वहां कुछ कथाकतिथ पत्रकार भी साथ में मगर वह लोग भी उन्ही की हां मिला रहे थे।



इस लिए दुकान्दार डर गये हरिन्दर ने बेगैर कैमरा के सामने बताया किजब मैने पूछि तो कहने लगे हम लोग की आफिस आजमगढ़ कलेक्टरी में है हम ढाबा रेस्टोरेंट मिष्ठान के दुकानदारों की चेकिंग पर हैं।



 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आदेश है कि प्रदेश को अपराध मुक्त किया जाए और अपराधियों को चिंहित कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। हरिन्द्र के बताने के अनुसार मध्य प्रदेश के आजाद एगेरो इंटरप्राइजेज के नाम से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में आफिस बनाकर दुकानदारों को लूटने का काम चल रहा है।



 शासन प्रशासन चुपी साधे हुए है।जो रसीद काटी गयी है उस पर दिनांक तक नही लिखी है।बे रोजगारी और मंहगाई के चलते दिमागी गिरोह जिले में घूम कर लोगों को अपना शिकार बना रहा है और प्रशासन अन्भिज्ञय है।टीम शामिल लोगो का फोटो काटी गयी रसीद भी समाचार के साथ।

लखनऊ डिप्टी सीएम की छापेमारी में मिली 16 करोड़ की एक्सपायरी दवाएं


 लखनऊ डिप्टी सीएम की छापेमारी में मिली 16 करोड़ की एक्सपायरी दवाएं




लखनऊ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने 16 करोड़ 40 लाख 33 हजार 33 रुपये मूल्य की एक्सपायर्ड दवाएं पकड़ीं। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।




उपमुख्यमंत्री दोपहर में जैसे ही कारपोरेशन के गोदाम पहुंचे तो उन्हें देख वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोगों को रोककर उन्होंने पूछा तो वे आउटसोर्सिंग के कर्मचारी निकले। तमाम दवाएं बेतरतीब यहां-वहां बिखरी थीं। कोल्ड चेन की भी कोई व्यवस्था नहीं दिखी। करोड़ों रुपये की दवाएं एक्सपायर हो चुकी थीं और तमाम होने के कगार पर हैं। ब्रजेश ने कहा कि ये दवाएं मेडिकल कारपोरेशन द्वारा अस्पतालों को उपलब्ध करायी जानी चाहिए थीं, जो मेडिकल अस्पतालों को नहीं भेजी गयीं।



 करोड़ों की दवाएं गोदाम में रखे-रखे एक्सपायर हो गईं।

उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक समिति का गठन व गोदाम में उपलब्ध दवाइयों का ऑडिट कराने के लिए पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्राथमिक जांच रिपोर्ट 3 दिन में प्रस्तुत करने को कहा है।



 उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई एवं मौके पर बरामद सभी चीजें, रिकॉर्डिंग, कागजात जब्त किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रांजल यादव भी उपस्थित रहे।




 बता दें कि पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री ने राजधानी के लोहिया संस्थान में छापेमारी कर 50 लाख से अधिक की एक्सपायरी दवाओं की खेप पकड़ी थी।



जिन दवाओं के लिए सरकारी अस्पतालों में मरीज मारे-मारे फिर रहे हैं। उन्हें बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं, वो दवाएं कारपोरेशन के गोदामों में सड़ रही हैं। एक्सपायर हो चुकी हैं, मगर कोई देखने वाला नहीं है। उपमुख्यमंत्री के छापे में दिल की बीमारी में दी जाने वाली टेलीमीसार्टन, आईड्रॉप, ग्लूकोज की बोतलें, कोरोना की दवाएं बड़ी मात्रा में मिलीं। इंजेक्शनों को फ्रिज के बजाय खुले में रखा गया था। डिप्टी सीएम ने कहा कि इतनी गर्मी में यह इंजेक्शन ऐसे रखे जाते हैं। दवाओं के बीच इस्तेमाल मॉस्क फेंके जा रहे हैं।




 पाठक बोले आप लोगों का इरादा लोगों को कोरोना संक्रमण बांटने का है क्या। पूछा कि दवाओं के ऊपर इतनी धूल कैसे जमी है। इसे देखकर लगता है कि वर्षों से इनकी सफाई ही नहीं हुई है।