अखिल भारतीय विश्वकर्मा में शैलेंद्र विश्वकर्मा जी को जिला अध्यक्ष मनोनित
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा 1968 उत्तर प्रदेश में आदरणीय सौरभ विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति से कमेटी में जिला अध्यक्ष आजमगढ़ मनोनित किया गया
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा 1968 उत्तर प्रदेश में आदरणीय सौरभ विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति से कमेटी में जिला अध्यक्ष आजमगढ़ मनोनित किया गया
नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक अब डोर टू डोर कैंपेन के लिए 10 की जगह 20 लोगों की इजाजत होगी। वहीं इनडोर बैठक में अब 300 की जगह 500 लोग शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच, चुनाव आयोग ने 22 जनवरी को फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था।
पिछली बैठक में पहले-दूसरे चरण के लिए रैली की इजाजत मिली थी। आयोग ने 22 जनवरी को राजनीतिक दलों या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की फिजिकल जनसभाओं के लिए 28 जनवरी से अनुमति दी थी और चरण 2 के लिए 1 फरवरी से छूट दी थी। इसके मुताबिक अब 500 की जगह 1000 लोगों की सभा की इजाजत होगी।
चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन
( 1 )11 फरवरी, 2022 तक किसी भी रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैलियों और जुलूसों की अनुमति नहीं दी जाएगी।
( 2 )आयोग ने अब राजनीतिक दलों या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम 1000 व्यक्तियों (मौजूदा 500 व्यक्तियों के बजाय) या एसडीएमए द्वारा निर्धारित सीमा या जमीन की क्षमता के 50% के साथ (जो भी कम हो) निर्दिष्ट खुले स्थानों में फिजिकिल सार्वजनिक बैठकों की अनुमति देने का निर्णय लिया है।
( 3 ) आयोग ने घर-घर जाकर प्रचार करने की सीमा भी बढ़ा दी है। घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए अब 10 लोगों की जगह सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर 20 लोगों को अनुमति दी जाएगी। घर-घर जाकर अभियान चलाने के अन्य निर्देश जारी रहेंगे।
( 4 ) आयोग ने अब राजनीतिक दलों के लिए अधिकतम 500 व्यक्तियों (मौजूदा 300 व्यक्तियों के बजाय) या हॉल की क्षमता का 50% या एसडीएमए द्वारा निर्धारित निर्धारित सीमा की इनडोर बैठकों की अनुमति है।
( 5 ) राजनीतिक दल और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार चुनाव से जुड़ी गतिविधियों के दौरान सभी अवसरों पर COVID उचित व्यवहार और दिशा-निर्देशों और आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
( 7 ) 8 जनवरी 2022 को जारी चुनावों के संचालन के लिए संशोधित व्यापक दिशा-निर्देश, सभी शेष प्रतिबंध लागू रहेंगे।
इससे पहले COVID प्रतिबंधों के साथ निर्दिष्ट खुले स्थानों पर प्रचार के लिए सुरक्षा कर्मियों और वीडियो वैन को छोड़कर, डोर टू डोर अभियान के लिए पांच व्यक्तियों की सीमा को 10 व्यक्तियों तक किया गया था। जिसे अब बढ़ाकर 20 कर दिया है।
बता दें कि यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।
चुनाव आयोग ने कहा कि सभी राज्य मुख्य सचिवों ने आयोग को बताया कि संक्रमण दर में गिरावट दिख रही है और अस्पताल में भर्ती होने के मामलों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य के अधिकारियों ने हला कि कहा कि कोविड प्रोटोकॉल सावधानियों को जारी रखने की आवश्यकता है ताकि अत्यधिक राजनीतिक गतिविधि के कारण तीव्र सार्वजनिक संपर्क के कारण कोरोना मामलों में उछाल न हो।
उत्तर प्रदेश कानपुर में इलेक्ट्रिक बस ने 15 को रौंदा , 6 की हुई मौत
कानपुर घंटाघर से टाटमिल चौराहे तक रविवार की देर रात इलेक्ट्रिक बस अनियंत्रिम होकर आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 लोगों को रौंद दिया। अंत में बीच चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ से टकराते हुए डंपर में घुस गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
जब कि 9 लोग घायल हो गए हैं। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक मृतकों में चार की
पहचान हो सकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घंटाघर चौराहे से टाटमिल की तरफ एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस तेज रफ्तार में जा रही थी। पुल उतरते ही बस विपरीत दिशा में चालक ने दौड़ाना शुरू किया और जो बीच में आया उसको रौंदते हुए निकल गया। टाटमिल चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ में टक्कर मारी और फिर चकेरी की तरफ से आ रहे डंपर से जा टकराई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जिसमें से चार की शिनाख्त हो सकी। अन्य मृतकों की पहचान के लिए पुलिस जद्दोजहद में जुटी रही।
शहर के लाटूश रोड निवासी शिवम उर्फ शुभम सोनकर (30) अपने दोस्त ट्विंकल उर्फ सुनील सोनकर (30) व रमेश यादव एक स्कूटी में थे। ये भी बस की चपेट में आ गए। जिसमें शिवम व सुनील की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार बेकनगंज निवासी अस्लान (20) भी वहीं से गुजर रहे थे। उनकी भी मौत हो गई। नौबस्ता के केशव नगर निवासी अजीत कुमार (60) की भी मौत हो गई। अन्य की पहचान नहीं हो सकी। ई-बस ने सबसे पहले एक स्विफ्ट कार, फिर दो बाइकों, दो स्कूटी, एक टेंपो, एक जेन कार और फिर डंपर में टक्कर मारी। छह को मौत की नींद सुला दिया।
हादसे में धनकुट्टी निवासी एक परिवार व उसके रिश्तेदार भी घायल हो गए। इसमें विनय शुक्ला, उनकी पत्नी आरती, जीजा राकेश त्रिपाठी व उनकी बहन नीलू जेन कार से रूमा से एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद लौट रहे थे। बेकाबू बस ने इस कार में भी टक्कर मारी थी। ये सभी लोग घायल हैं। इनमें से कइयों की हालत गंभीर है। इसके अलावा बाइक सवार अहिरवां निवासी सौरभ और अमित, टेंपो सवार प्रतापगढ़ निवासी जीतराम समेत अन्य छह सात लोग घायल हैं।
घटना स्थल पर बस चालक नहीं मिला है। हादसा होते ही चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस अब संबंधित विभाग से संपर्क कर बस चालक के बारे में पता कर रही है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि किस तरह से हादसा हुआ। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार के अनुसार, मृतकों के शव मोर्चरी भिजवा दिए गए हैं।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। बस चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
गोरखपुर मासूम की हत्या कर शव को तालाब मे फेका
उत्तर प्रदेश गोरखपुर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव में एक जेठानी ने महिला के इकलौते पुत्र की हत्या करके शव को गांव के पोखरे में फेक दिया।
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। इसके बताए हुए स्थान से शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी अकरम व इस्लाम दोनों भाइयों का परिवार आपस में बंटवारा कर एक ही छत के नीचे रहते हैं।
मौजूदा समय में दोनों भाई अपनी रोजी रोटी के लिए मुंबई में हैं। दोनों की पत्नियां गांव लोहरौला में रहती हैं। शनिवार शाम को छोटे भाई अकरम की पत्नी नजमा ने अपने मासूम बच्चे इरशाद (पांच साल) को खाना खिलाने के बाद खेत की ओर चली गई।
करीब एक घंटे बाद वापस आई तो इरशाद को बिस्तर पर न देख बरामदे के दूसरी तरफ सो रही जेठानी जैनब पत्नी इस्लाम से पूछा कि बेटा कहां है। उसने खुद को नीद में होने के साथ जानकारी न होने की बात कही।
इसके बाद देवरानी नजमा ने पड़ोसियों के साथ ही प्रधान प्रतिनिधि बालक राम चौधरी से पूरी घटना बताई तो उन्होंने तत्काल सूचना त्रिलोकपुर पुलिस को दी। लोहरौली गांव पंहुचे प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर राम कृपाल शुक्ल की टीम ने दोनों महिलाओं से बात कर थाने ले गये। रात में पुलिस ने आरोपी जेठानी जैनब से थाने पर पूछा तो उसने बच्चे इरशाद का मुंह व गला दबाकर मारने और लाश को गांव के पश्चिम स्थित तालाब के पानी में छिपाने की बात बताई।
आरोपी के बताए स्थान पर करीब दस बजे रात में पुनः वापस पंहुची त्रिलोकपुर पुलिस ने इरशाद को सैवालो के नीचे गहरे पानी से बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यालय खरेवा मोड़ पर मासिक बैठक की गई ।
जिसमें इफ्तिखार अहमद राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रमुख ने मीटिंग में आए लोगों को सुझाव दिया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार से जो सुविधाएं जनता को प्राप्त है ज्यादा तर वह सुविधा जनता को मिलता नहीं है ऐसी दशा में हमारी टीम मानवाधिकार फाउंडेशन के पदाधिकारियों का कर्तव्य है की। टीम के सहयोग से जनता तक हर सुविधा को पहुंचाया जाए।
और बैठक मे प्रदेश महासचिव अमित जायसवाल ने पदाधिकारियों को सुझाव देते हुए बताया कि आज समाज में हर प्रति मिनट पर मानवाधिकार का हनन हो रहा है ऐसी दशा में हम सब का कर्तव्य है कि हम सब एक सूत्र में बांध कर मानवाधिकार का हनन के विरुद्ध आवाज़ उठाएं और जनता को उनका अधिकार दिलाने में सहयोग करें।
साथ ही मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पटेल ने अपने पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि सबसे पहले जितने पदाधिकारी हैं अपने अपने यूनिट को मजबूत बनाएं क्योंकि जब यूनिट मजबूत होगा तब संगठन मजबूत होगा जब संगठन मजबूत होगा तो हमारी टीम मजबूत होगी। क्योंकि टीम के बिना कोई काम सफल नहीं होता। ऐसी दशा में संस्था को मजबूत बनाने में अपना पूरा सहयोग करें।
इस मौके पर अब्दुल वफा, रामकृपाल , संजय कुमार , मोहम्मद सलमान , तबरेज आलम , त्रिभुवन बरनवाल , अफजल , मोहम्मद आरिफ , हरेंद्र कुमार राजभर , मोहम्मद फैसल , अमित गुप्ता , अनिल कुमार प्रजापति , आदि लोग उपस्थित।
आजमगढ़ पुलिस की ट्वीटर हैंडल यह शिकायत प्राप्त हुई कि अमित कुमार यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी ध्यानीपुर भीखमपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ द्वारा अपने मोबाइल नं0 से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे को एक महिला के फोटो को एडिट कर फेसबुक पर वायरल किया गया है जो आपत्तिजनक है।
इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी अमित कुमार यादव के घर ग्राम ध्यानीपुर भीखमपुर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ कैसेट किंग गुलशन कुमार की डेढ़ दशक पूर्व हुई हत्या के बाद सुर्खियों में आया आजमगढ़ जनपद का बम्हौर गांव लगता है आज भी अपनी सरहद में बनाए गए असलहों की साख पर बट्टा नहीं लगने देता।
या फिर जनपद के अन्य क्षेत्रों में अवैध असलहों की फैक्ट्री बखूबी अपने काम को अंजाम दे रही। इस बात को बल मिलता है जनपद की पुलिस द्वारा तीन लोगों की अवैध असलहों के साथ गिरफ्तारी के बाद। जिले के मुबारकपुर, महाराजगंज व रौनापार थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के अन्दर अवैध असलहों और कारतूस के साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए।
मुबारकपुर थाने की पुलिस ने कस्बे से सटे अशरफिया यूनिवर्सिटी के पास स्थित शहीद नगर मोड़ पर शनिवार की रात एक व्यक्ति को 12 बोर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पकड़ा गया मोहम्मद शाहिद जफर पुत्र स्व० जफर अहमद कस्बे के मोहल्ला पूरा रानी का निवासी बताया गया है। वहीं महाराजगंज थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम बिलरियागंज थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित चेकिंग प्वाइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा।
गिरफ्तार किया गया मोहम्मद जैद पुत्र महबूब क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का निवासी बताया गया है। इसी क्रम में रौनापार थाने की पुलिस ने रविवार को दिन में चालाकपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय निवासी सचिन कुमार पुत्र महेंद्र राम को 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।