Wednesday, 30 July 2025

आज़मगढ़ सरायमीर धूम-धाम से मनाया गया ज़ून चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव नूरुलऐन फ़िरोज़ी का जन्मदिन।


 आज़मगढ़ सरायमीर धूम-धाम से मनाया गया ज़ून चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव नूरुलऐन फ़िरोज़ी का जन्मदिन।



उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद के सरायमीर में राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बहादुर, केंद्रीय संयुक्त प्रभारी मोहम्मद तारिक़ बदर,राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष हीरालाल यादव,राष्ट्रीय कार्यकारिणी काउंसलर अभय चंद्र गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष अधिवक्ता शाह आज़म, प्रदेश संरक्षक मोहम्मद यासिर,प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद यासिर, मण्डल सचिव ज़रार अहमद,मण्डल प्रवक्ता मोहम्मद कासिम, मण्डल उपाध्यक्ष मोहम्मद ग़ालिब, जिला मीडिया प्रभारी अरबाज़ अहमद और भारी संख्या में सदस्यों तथा महिला कार्यकारणी पदाधिकारियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।


राष्ट्रीय सचिव नूरुलऐन फ़िरोज़ी ने संबोधन में कहा कि जन्मदिन की खुशी तो तब होगी जब हमारा संगठन देश भर में आशिक्षतों के बीच ज्ञान और जागरूकता की ज्योति जलाए, महिलाएं शशक्त हों गरीबों को अच्छी स्वास्थ्य और शिक्षा मिले जिससे एक शशक्त समाज का निर्माण हो, नूरुलऐन फ़िरोज़ी ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

आजमगढ़ गंभीरपुर शीशम के पेड़ पर लटकता मिला मैकेनिक का शव, इलाके में सनसनी 2 दिन से लापता थे राजेंद्र, बेटे ने बताया दुखद विवरण


 आजमगढ़ गंभीरपुर शीशम के पेड़ पर लटकता मिला मैकेनिक का शव, इलाके में सनसनी



2 दिन से लापता थे राजेंद्र, बेटे ने बताया दुखद विवरण


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंघड़ा गांव के सिवान में बुधवार सुबह एक शीशम के पेड़ पर लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान धरनीपुर बिसया गांव निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा (50 वर्ष), पुत्र सत्यनारायण के रूप में हुई। राजेंद्र गंभीरपुर बाजार में मैकेनिक की दुकान चलाते थे।


 स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, और पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है।



मृतक के पुत्र सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पिता सोमवार शाम से लापता थे। परिजनों ने उनकी तलाश में काफी प्रयास किए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि उनके पिता का शव सिंघड़ा गांव के वीरेंद्र यादव के खेत में शीशम के पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी फैला दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तह तक जाने के लिए जांच तेज कर दी है।

आजमगढ़ मेंहनगर बिना मान्यता के चल रहे 4 निजी विद्यालय होंगे बंद अवैध कक्षाएं बंद करने का निर्देश, विधिक कार्रवाई की संस्तुति


 आजमगढ़ मेंहनगर बिना मान्यता के चल रहे 4 निजी विद्यालय होंगे बंद



अवैध कक्षाएं बंद करने का निर्देश, विधिक कार्रवाई की संस्तुति



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रविकेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान कई निजी विद्यालयों में गंभीर अनियमितताएं पाईं। टेनी मोंटेसरी पब्लिक स्कूल (मेंहनगर), एमकेडी पब्लिक स्कूल (मुस्तफाबाद), और लक्ष्मी मॉडर्न पब्लिक स्कूल (जियासड़) बिना मान्यता और भवन मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित हो रहे थे। वहीं, शिवम नेशनल स्कूल (देवरिया) में मान्यता से अधिक कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं अवैध रूप से चल रही थीं, जबकि इसे केवल अपर प्राइमरी और सेकेंडरी स्तर तक की मान्यता प्राप्त है। 



बीईओ रविकेश कुमार ने बताया कि इन स्कूलों को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अनुपालन नहीं हुआ। अब अंतिम चेतावनी देते हुए अवैध कक्षाएं तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर विधिक कार्रवाई की संस्तुति की है। बीईओ ने साफ कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ बरदह नाबालिग लड़की पर अत्याचार की दिल दहलाने वाली घटना शिक्षक और महिला कांस्टेबल ने पिटाई के बाद चिमटे से दागा, महिला कांस्टेबल लाइन हाजिर शिक्षक की गलत नीयत ने तोड़ी मासूम की हिम्मत, पुलिस सिस्टम पर भी सवाल


 आजमगढ़ बरदह नाबालिग लड़की पर अत्याचार की दिल दहलाने वाली घटना


शिक्षक और महिला कांस्टेबल ने पिटाई के बाद चिमटे से दागा, महिला कांस्टेबल लाइन हाजिर


शिक्षक की गलत नीयत ने तोड़ी मासूम की हिम्मत, पुलिस सिस्टम पर भी सवाल



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय अनाथ किशोरी के साथ हुए अमानवीय अत्याचार ने समाज को स्तब्ध कर दिया है। यह घटना न केवल एक मासूम पर हुए जुल्म की कहानी बयान करती है, बल्कि उस व्यवस्था की विफलता को भी उजागर करती है जो पीड़ितों की बजाय आरोपियों को संरक्षण देती है।


पीड़िता, जो अपने दो भाइयों के साथ गरीबी में जीवन बिता रही थी, कस्बे के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सदाशिव तिवारी के घर बर्तन धोने का काम करती थी। सदाशिव के एक मकान में महिला कांस्टेबल रीना द्विवेदी अपने पति के साथ किराए पर रहती थी। किशोरी ने आरोप लगाया कि शिक्षक की उस पर गलत नीयत थी। विरोध करने पर उसने काम छोड़ दिया, जिसके बाद शिक्षक ने बदला लेने की साजिश रची।


शनिवार को शिक्षक ने किशोरी को चोरी के झूठे आरोप में अपने घर बुलाया और बंधक बना लिया। किशोरी का भाई उसे बचाने पहुंचा, लेकिन दो सिपाहियों ने उसे थाने ले जाकर हिरासत में रखा। इसके बाद शिक्षक सदाशिव, कांस्टेबल रीना और उनके पति ने मिलकर किशोरी को रातभर बेरहमी से पीटा और गर्म चिमटे से कई बार दागा। उसकी चीखें अनसुनी रह गईं।


रविवार को रीना किशोरी को थाने ले गई, जहां जबरन समझौता करवाकर उसे छोड़ दिया गया। लेकिन किशोरी ने हिम्मत नहीं हारी और सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। एसपी के निर्देश पर बरदह पुलिस ने सदाशिव तिवारी, रीना द्विवेदी और उनके पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।


सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना समाज और प्रशासन के लिए एक गंभीर सवाल उठाती है कि आखिर कब तक मासूमों पर अत्याचार होता रहेगा और कब तक सिस्टम पीड़ितों की आवाज को दबाने की कोशिश करेगा?

Tuesday, 29 July 2025

आजमगढ़ जीयनपुर मान्यता 8 तक, 12वीं तक चल रही थी कक्षाएं बीएसए के निरीक्षण में इस प्राइवेट स्कूल का बड़ा झोल आया सामने अभिलेख सत्यापन और कड़ी कार्रवाई करने के लिए दिया आदेश


 आजमगढ़ जीयनपुर मान्यता 8 तक, 12वीं तक चल रही थी कक्षाएं



बीएसए के निरीक्षण में इस प्राइवेट स्कूल का बड़ा झोल आया सामने


अभिलेख सत्यापन और कड़ी कार्रवाई करने के लिए दिया आदेश


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की कमी के कारण स्कूल बंद किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन जोरों पर है। सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राजीव पाठक ने जीयनपुर बाजार के पास धनछुला में संचालित सेक्रेड हर्ट स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल को केवल कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन यह 12वीं तक की कक्षाएं संचालित कर रहा है। बीएसए ने स्कूल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए अवैध कक्षाओं को तत्काल बंद करने और तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान बीएसए ने स्कूल प्रबंधक हरिकृष्ण बर्नवाल से मान्यता संबंधी अभिलेख मांगे, लेकिन संचालक द्वारा विलंब करने पर अभिलेख कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण को गैर-मान्यता प्राप्त कक्षाओं का संचालन बंद कराने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। साथ ही, संबंधित पटल सहायक को अभिलेखों का सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिया। स्थानीय अधिकारियों की चुप्पी और इस तरह के स्कूलों के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह जानबूझकर अनदेखी है या इसके पीछे अन्य कारण हैं।

आजमगढ़ रौनापार हत्या कर लिया बेइज्जती का बदला 24 घंटे में हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक ईंट और खून से सने कपड़े बरामद


 आजमगढ़ रौनापार हत्या कर लिया बेइज्जती का बदला



24 घंटे में हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार


कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक ईंट और खून से सने कपड़े बरामद


उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रौनापार थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की घटना का सफल अनावरण किया। इस मामले में एक अभियुक्त टिंकू उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक ईंट और खून से सने कपड़े बरामद किए गए।


बताते चलें कि 28 जुलाई 2025 को विजय कुमार पुत्र स्व. लक्ष्मण प्रजापति, निवासी हरिपरा, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ ने रौनापार थाने में तहरीर दी कि उनके भाई विनय कुमार की अज्ञात व्यक्तियों ने रात में ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। विजय को सूचना मिली थी कि दो दिन पहले विनय का रैचन्दपट्टी गांव के दो लड़कों से झगड़ा हुआ था, जिन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस आधार पर थाना रौनापार में मुकदमा अपराध संख्या 284/25, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत टिंकू उर्फ साहिल पुत्र देवेन्द्र हरिजन और एक बाल अपचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।


29 जुलाई 2025 को रौनापार थानाध्यक्ष मन्तोष सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त टिंकू उर्फ साहिल को बघावर तिराहे के पास बेलकुण्डा रोड से रात 1:10 बजे गिरफ्तार किया। बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में टिंकू ने बताया कि तीन दिन पहले विनय प्रजापति से शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में गालियां देने से उनकी गांव में बेइज्जती हुई थी। बदला लेने के लिए उन्होंने और उनके साथी ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। रात में विनय जब मोतीचंद के ट्यूबवेल के पास चारपाई पर सो रहा था, तब टिंकू ने ईंट से उसके सिर पर कई प्रहार किए, जबकि उनके साथी ने विनय का हाथ पकड़ा। हत्या के दौरान उनके कपड़ों पर खून के छींटे पड़ गए, जिन्हें उन्होंने रैचन्दपट्टी गांव के बाहर सरकारी ट्यूबवेल के पास सरपत में छिपा दिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर खून से सने कपड़े बरामद किए।


पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के लिए चल रहे अभियान के तहत यह त्वरित कार्रवाई अपराधियों में दहशत पैदा करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

https://www.news9up.com/2025/07/2_28.html

आजमगढ़ महाराजगंज भाला मारकर युवक की हत्या, 2 अन्य घायल बिजली के कटिया कनेक्शन को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप


 आजमगढ़ महाराजगंज भाला मारकर युवक की हत्या, 2 अन्य घायल



बिजली के कटिया कनेक्शन को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के महानी देवारा जदीद गांव में बिजली के कटिया कनेक्शन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक की भाला मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


मृतक की पहचान मनीराम निषाद (38 वर्ष, पुत्र जैतू निषाद) के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी करता था। घायलों की पहचान चंदन कुमार (21 वर्ष, पुत्र मिसिर) और पुतुल (26 वर्ष, पुत्र मिसिर) के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज ले जाया गया, जहां मनीराम निषाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।


पुलिस के अनुसार, मनीराम निषाद का अपने पड़ोसियों के साथ खंभे पर तार हिलाने को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान पड़ोसियों ने भाले से हमला कर दिया, जिससे मनीराम और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मनीराम की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची महाराजगंज थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कटिया कनेक्शन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।