Tuesday, 23 April 2024

हरदोई बस की चपेट में आने से नर्स की हुई मौत, सदमे में पति ने भी लगाई फांसी सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थी मृतका, 3 माह पूर्व हुई थी शादी


 हरदोई बस की चपेट में आने से नर्स की हुई मौत, सदमे में पति ने भी लगाई फांसी


सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थी मृतका, 3 माह पूर्व हुई थी शादी



उत्तर प्रदेश हरदोई-लखनऊ हाईवे पर सोमवार सुबह सुरसा थाना क्षेत्र के गांव पचकोहरा के पास प्राइवेट बस की टक्कर लगने से स्कूटी सवार नर्स की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर उसका अध्यापक पति पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद वहां से घर पहुंचा और फांसी लगाकर जान दे दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


 सुरसा थाना के दाउदपुर गांव निवासी योगेश कुमार की पत्नी मणिकर्णिका ब्लाक टड़ियावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नर्स के पद पर तैनात थी। बताया गया है रोज की तरह मणिकर्णिका सोमवार की सुबह स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में हरदोई लखनऊ हाईवे पर पचकोहरा गांव के पास तेज गति से जा रही प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार मणिकर्णिका सड़क पर गिर गई। इस बीच बस के पहिए मणिकर्णिका के सिर के ऊपर से निकाल गए। इस हादसे में मणिकर्णिका की मौके पर ही मौत हो गई। 


घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी होने पर मणिकर्णिका का पति पिहानी ब्लाक के टीकमपुरवा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात योगेश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। वहां पर पत्नी को मृत देखकर बदहवास हो गया। कुछ देर बाद वहां से अपने गांव स्थित घर जाकर कमरे के अंदर पंखे के कुंडे में वायर वाले केबिल का फंदा बनाकर लटककर जान दे दी।


 परिजनों के अनुसार योगेश अपनी चार बहनों में इकलौता था। वही उसकी पत्नी मणिकर्णिका भी अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी। इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। हादसे को अंजाम देने वाली बस का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि नर्स मणिकर्णिका का मायका कोतवाली शहर के धन्नूपूर्वा गांव में है। अभी तीन माह पहले मणिकर्णिका की शादी योगेश के साथ हुई थी। इस हादसे से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के लोग भी शोक संवेदना जताने के लिए पहुंचे।

Monday, 22 April 2024

आजमगढ़ जीयनपुर दबंगों का दुस्साहस, दुकानदार सहित 3 लोगों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद


 आजमगढ़ जीयनपुर दबंगों का दुस्साहस, दुकानदार सहित 3 लोगों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत


मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर में मामूली विवाद को लेकर हमलावरों ने दुकानदार समेत तीन लोगों पर लाठी, डंडा, चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है।


 नत्थूपुर में कयामुद्दीन की जनरल स्टोर की दुकान है। किसी ने दुकान के गेट पर चिलगम को खाकर चिपका दिया था। रविवार की रात जब कुछ सामान लेने के लिए अहमद दुकान पर पहुंचा तो चिलगम उसके कपड़े में चिपक गया। इस बात को लेकर दुकानदार और अहमद के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अहमद के साथ आए लोगों ने दुकानदार पर हमला कर दिया।


 घटना में दुकानदार अब्दुल कलाम (50), अबुजर और अराफात घायल हो गए। तीनों को सूचना के बाद पुलिस व अन्य लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अब्दुल कलाम को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों का उपचार कराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


 अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अब्दुल की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

आजमगढ़ गंभीरपुर दर्दनाक हादसा 2 की मौत , 2 अन्य गंभीर रूप से घायल ट्रेलर की टक्कर के बाद खड़े ट्रक में घुसी कार, उड़े परखच्चे


 आजमगढ़ गंभीरपुर दर्दनाक हादसा 2 की मौत , 2 अन्य गंभीर रूप से घायल 


ट्रेलर की टक्कर के बाद खड़े ट्रक में घुसी कार, उड़े परखच्चे




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गंभीरपुर थाना के मोहम्मदपुर मोड़ के पास रविवार की देर रात लगभग 2 बजे ट्रेलर की टक्कर से एक कार खड़ी ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।


 बरदह थाना के केटलीपुर निवासी विद्याभूषण उर्फ गुड्डू यादव (55) रविवार को किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कार से गए थे। उनके साथ गांव के ही हरिनाथ (60), दयाराम (56) व जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना के चोरसन निवासी रामअचल (48) भी गए थे। देर रात चारों लोग कार से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मोहम्मदपुर मोड़ मंगाई नदी पुल के पास स्थित ढाबे के पास कार को एक खड़ी ट्रक के पीछे खड़ी कर दी। विद्याभूषण व दयाराम कार में ही बैठे थे और हरिनाथ व रामअचल लघुशंका के लिए कार से उतरे। इसी दौरान ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार आगे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे विद्याभूषण व दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिनाथ व रामअचल घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।


 सूचना पर गंभीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। घटना के बाद पहले से खड़ी ट्रक का चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रेलर को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Sunday, 21 April 2024

आजमगढ़ सरायमीर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप


 आजमगढ़ सरायमीर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत


मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर कस्बा के महाजनी टोला की एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ससुराल वाले जहां बीमारी से मौत की बात कह रहे हैं, वहीं सूचना पर पहुंचे मायके वाले दहेज प्रताड़ना से मौत होना बता रहे हैं। मायके वालों की सूचना पर पहुंची सरायमीर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महाजनी टोला मोहल्ले की रहने वाली मुस्कान (20) की शनिवार की रात घर पर ही अचानक से तबीयत बिगड़ गई। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। 


ससुराल वालों ने रात में ही सूचना मृतका के मायके वालों को दी। सूचना पर मायके जौनपुर जिले के खुटहटन थाना अंतर्गत ख्वाजापुर से पिता इस्लाम व परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने पति असफाक, ससुर झिनक उर्फ अतहर, सास बेबी, ननद मोना व साहवा पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। पिता इस्लाम ने बताया कि शनिवार को बेटी के पति ने फोन पर सूचना दी कि मुस्कान की तबीयत खराब है। इस पर वह उसके घर पहुंचे तो बेटी बिस्तर पर बदहवास पड़ी थी। उसका दम निकल चुका था। उधर, मायके वालों की सूचना पर पहुंची सरायमीर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की कवायद में जुटी है। 


ससुराल वाले पीड़िता की बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। वहीं मायके वाले दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सरायमीर निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ महराजगंज पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव बीए अंतिम वर्ष का था छात्र, परिवार में मचा कोहराम


 आजमगढ़ महराजगंज पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव


बीए अंतिम वर्ष का था छात्र, परिवार में मचा कोहराम




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता दोयम पटेल नगर चौक के पास स्थित आंवले के पेड़ से लटकता एक युवक का शव रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नौबरार देवारा  जदीद किता दोयम के ग्रामीण रविवार की सुबह खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पटेल नगर चौक के पास स्थित आंवला के एक पेड़ पर लोगों ने गमछे के सहारे लटकता एक युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को दी।


 सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव नीचे उतारे जाने पर उसकी पहचान कन्हैया वर्मा (21) निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज के रूप में की गई। महराजगंज कोतवाली पुलिस के साथ ही फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवा दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था और बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मुरादाबाद मतदान के बाद भाजपा उम्मीदवार की हुई मौत अगर जीते तो होंगे उपचुनाव-डीएम


 मुरादाबाद मतदान के बाद भाजपा उम्मीदवार की हुई मौत



अगर जीते तो होंगे उपचुनाव-डीएम



उत्तर प्रदेश मुरादाबाद पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह (72) की दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। निधन की जानकारी मिलने पर पार्टी में शोक की लहर फैल गई। मुरादाबाद लोकसभा के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। नामांकन करने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसी कारण वह चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सके।


 पूर्व सांसद के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने मेडिकल चेकअप कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स गए थे। वहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। निधन की जानकारी मिलने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शोक जताया है। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ से आएंगे। बता दें कि भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से वर्ष 1991, 1993, 1996, 2002 औप 2012 में (पांच बार) विधायक निर्वाचित हो चुके थे। वह वर्ष 2014 में सांसद रह चुके थे। 2019 में उन्हें सपा के एसटी हसन ने हरा दिया था। उनके बेटे शुशांत सिंह बिजनौर जिले की बड़ापुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। 


डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार के निधन की जानकारी मिली है। इससे चुनाव प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मतगणना निर्धारित तिथि पर आयोजित होगी। यदि भाजपा चुनाव जीतती है तो उप चुनाव होगा। भाजपा हारती है तो कुछ नहीं होगा।

आजमगढ़ अहरौला शादी के डेढ़ माह बाद युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या 22 अप्रैल को आने वाला था दोंगा


 आजमगढ़ अहरौला शादी के डेढ़ माह बाद युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या 



22 अप्रैल को आने वाला था दोंगा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी इब्राहिमपुर गांव निवासी युवक ने शनिवार को घर में ही फंदे से लटककर खदकुशी कर ली। परिजनों ने उसे इस हाल में देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन फंदे से उतार कर उसे सीएचसी फुलपुर इलाज के लिए ले गए। जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी। इब्राहिमपुर गहजी गांव निवासी प्रदीप गुप्ता (28) गहजी बाजार में जलपान गृह चलाता है। रोज की भांति शनिवार की सुबह भी वह घर से दुकान जाने के समय पर निकला लेकिन दुकान नहीं पहुंचा। समय पर दुकान न खुलने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। इसी दौरान घर में ही वह साड़ी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी सांस चल रही थी।


 आनन-फानन परिजन उसे फंदे से नीचे उतारे और इलाज के लिए लेकर सीएचसी फूलपुर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बीते 02 मार्च 2024 को शादी हुई थी और 22 अप्रैल 2024 को दोंगा भी आने वाला था। मृतक दो भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।