Thursday, 16 February 2023

आजमगढ़ सरायमीर हर वर्षों की तरह इस वर्ष भी 3 दिवसीय आल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया गया आयोजन। जिसमें देश व प्रदेश की 16 टीमें लेंगी भाग। जिसका उद्घघाटन करेंगे उपजिलाधिकारी निजामाबाद कुन्दन राजकपूर


 आजमगढ़ सरायमीर हर वर्षों  की तरह इस वर्ष भी 3 दिवसीय आल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया गया आयोजन।


जिसमें देश व प्रदेश की 16 टीमें लेंगी भाग।


जिसका उद्घघाटन करेंगे  उपजिलाधिकारी निजामाबाद कुन्दन राजकपूर


उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ सरायमीर कस्बे में हर वर्षों  की तरह इस बार भी यूनुस टी.स्टाल ग्राउण्ड में 3 दिवसीय 17 ,18,19 फरवरी 2023 को आल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें देश व प्रदेश की 16 टीमें भाग लेगी।


इस टूर्नामेंट का उद्घघाटन उपजिलाधिकारी निजामाबाद कुन्दन  राजकपूर करेंगे। यह टूर्नामेंट शाम 7 बजे से प्रारम्भ होकर रात 12 बजे तक चलेगा।भाग लेने वाली टीमो में मुंबई,गुजरात,बंगलौर,जयपुर, चेन्नई ,हैदराबाद,हरियाणा ,दिल्ली,लखनऊ, झारखंड , उत्तराखंड, मध्य प्रदेश ,कलकत्ता उडीसा, इन्दौर,आदि प्रदेशों की टीमें भाग लेंगी। इस कार्यक्रम के आयोजक दिलशाद बोलते ,संरक्षक आज़म एडोकेट ने जानकारी दी है।


आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी की रिपोर्ट।

आजमगढ अहरौला टैंकर से टकराई कार, छात्र नेता सहित 2 की मौत दोस्त से मिलने जा रहे थे 4 युवक, 2 की हालत गंभीर फेसबुक पर डाला था स्टेट्स 'जन्नत की सैर पर निकले'


 आजमगढ अहरौला टैंकर से टकराई कार, छात्र नेता सहित 2 की मौत


दोस्त से मिलने जा रहे थे 4 युवक, 2 की हालत गंभीर


फेसबुक पर डाला था स्टेट्स 'जन्नत की सैर पर निकले'


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अहरौला थाना अंतर्गत शमशाबाद के पास प्वाइंट 205 पर मंगलवार की देर रात साढ़े दस बजे बलिया से लखनऊ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में वैगनआर सवार दो युवकों की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से वे हायर सेंटर रेफर कर दिए गए। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।


अहरौला थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शमशाबाद गांव के पास प्वाइंट 205 पर देर रात साढ़े दस बजे वैगनआर आगे चल रहे डंपर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में वैगनआर में आगे बैठे दीपक गौतम (23) छात्र नेता निवासी सवन सिकड़िया थाना गढ़वल व मुन्ना गुप्ता (24) निवासी अखिलापुर थाना रसड़ा जिला बलिया की मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार वहीं पीछे की सीट पर बैठे करन शर्मा (22) निवासी चंदवार थाना रसड़ा व अतुल राजभर (24) निवासी देव हडिया थाना नगरा जिला बलिया गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। जहां से दोनों को हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिए गए। मृतक दीपक गौतम तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वहीं मृतक मुन्ना गुप्ता दो भाई बताए गए है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


वैगनआर सवार चारों युवक अपने किसी दोस्त के यहां लखनऊ जा रहे थे। बलिया से चलने के बाद जब वे एक्सप्रेस वे पर चढ़े तो वीडियो बनाया और फेसबुक पर स्टेट्स के रूप में वीडियो को अपलोड करने के बाद कैप्शन लिखा निकले जन्नत की सैर करने। यह बात घटना के बाद मौके पर पहुंचे पीआरवी 1054 पर तैनात पुलिस कर्मी पंकज कुमार सिंह ने बताया।

आजमगढ़ दीदारगंज जब भैया की साली से लड़ी नजर विवाह में बदली मोहब्बत की कहानी


 आजमगढ़ दीदारगंज जब भैया की साली से लड़ी नजर



विवाह में बदली मोहब्बत की कहानी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की नजर उसके भैया की साली से लड़ गई। बड़े भाई के ससुराल आते जाते दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। दोनों ने परिजनों से शादी करने की जिद कर ली। अंततः परिजन प्रेमी युगल की जिद के आगे झुक गए और मंदिर में उनकी शादी करा दी।


जानकारी के अनुसार आज़मगढ़-दीदारगंज थाना क्षेत्र के बेला ग्राम निवासी राम प्रकाश शर्मा के बड़े पुत्र बृजेश शर्मा की शादी मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के गोठाव ग्राम के मुन्ना शर्मा की बड़ी बेटी रानी से 6 वर्ष पूर्व हुई थी, तब से छोटे भाई विनीत का बड़े भाई के ससुराल आना जाना लगा रहा, इस बीच विनीत को बड़े भाई की साली अनुपम से प्रेम हो जाता है, दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी की जिद कर ली। उनकी जिद के चलते माता पिता ने वैलेंटाइन डे के मौके पर खेतपाटी गांव के शिव मंदिर पर वैदिक मंत्रो के बीच प्रेमी युगल की शादी करवा दी।

Wednesday, 15 February 2023

उत्तर प्रदेश में 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, देखें सूची


 उत्तर प्रदेश में 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, देखें सूची


लखनऊ उत्तर प्रदेश में बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए। लखनऊ कमिश्नरेट के तीन अफसरों की तैनाती में भी फेरबदल किया गया है।



आजमगढ़ सरायमीर महिला से फोन पर करते थे अश्लील बातें कक्षा 6 में पढ़ने वाली भतीजी को उठा ले जाने की दी धमकी महिला ने एसपी को सौंपा पत्रक, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ सरायमीर महिला से फोन पर करते थे अश्लील बातें


कक्षा 6 में पढ़ने वाली भतीजी को उठा ले जाने की दी धमकी


महिला ने एसपी को सौंपा पत्रक, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी एक महिला ने एसपी को पत्रक सौंप कर आरोप लगाया कि निजामाबाद थाना के मिर्जापुर गोझवां गांव निवासी यशवंत सिंह, सुनील सिंह व अंकुर सिंह उसे आए दिन परेशान करते हैं।


 मोबाइल पर फोन कर गंदी बातें करते हैं, तो वहीं कक्षा 6 में पढ़ने वाली मेरी भतीजी को उठा ले जाने की धमकी भी देते हैं। उक्त लोग परेशान कर रहे हैं। पीड़िता की तहरीर को एसपी ने संज्ञान में लिया और सरायमीर थाने को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर सरायमीर पुलिस ने मंगलवार को नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

आजमगढ़ अतरौलिया हड्डी अस्पताल किया गया सीज शिकायतकर्ता के संतुष्ट न होने पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्रवाई


 आजमगढ़ अतरौलिया हड्डी अस्पताल किया गया सीज


शिकायतकर्ता के संतुष्ट न होने पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्रवाई



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अतरौलिया में संचालित हड्डी अस्पताल को पीड़ित द्वारा दोबारा शिकायत किए जाने पर मंगलवार को पूरे अस्पताल को सीज कर दिया गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी वीरेंद्र मौर्या ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ सहित कई सक्षम अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अतरौलिया में संचालित शिवशंकर यादव के हड्डी अस्पताल पर आरोप लगाया था कि उसके बच्चे के हाथ में फैक्चर था उक्त चिकित्सक द्वारा गलत इलाज करने के कारण वीरेंद्र मौर्या को काफी कठिनाई झेलनी पड़ी और अपने बच्चे का इलाज कराने में लाखों रुपया भुगतान करना पड़ा, जिसमें चिकित्सक की घोर लापरवाही थी। 


इस संदर्भ में 15 दिन पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अस्पताल के खिलाफ प्राप्त शिकायती पत्रों का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ को भेजी गई थी जिसके संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद अतरौलिया स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शिवशंकर यादव के हड्डी अस्पताल के ओपीडी को सीज कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं मिला था।


 प्रशासन के इस कार्यवाही से पीड़ित संतुष्ट नहीं था, इसके बावजूद भी पीड़ित द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही थी जिसे संज्ञान में लेकर पुनः मंगलवार को अस्पताल के सभी 4 कमरों को पूरी तरह से सील किया गया। मौके पर शिकायतकर्ता वीरेंद्र मौर्या भी मौजूद रहे तथा अस्पताल सील होने पर अपनी संतुष्टि जाहिर की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निरीक्षक रफी आलम समेत पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

आजमगढ़ लुटेरों की गिरफ्तारी करने वाले पुलिस कर्मी किए गए सम्मानित


 आजमगढ़ लुटेरों की गिरफ्तारी करने वाले पुलिस कर्मी किए गए सम्मानित



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बीते दिनों तरवां थाना क्षेत्र में लूट व छिनैती जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी करने वाले तरवां थाना प्रभारी समेत तीन लोगों को अति सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।


बताते चलें कि तरवां थाना क्षेत्र में बीते 6 जनवरी को पकड़ी तिराहे के समीप पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराधी चंद्रमा प्रसाद निवासी ग्राम कोइलारी थाना रानी की सराय को गिरफ्तार किया था। तरवां थाना प्रभारी बसंत लाल ने मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हुए चंद्रमा के साथी सूरज तथा इंद्रेश यादव को बरदह पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इस अति सराहनीय कार्य के लिए मंगलवार को तरवां थाना प्रभारी बसंत लाल, मुख्य आरक्षी प्रमोद यादव एवं प्रवीण कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।