Wednesday, 19 March 2025

सुल्तानपुर दरोगा के हाथ-पैर तोड़वाया, तब हासिल हुआ यह मुकाम कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के मुखिया डॉ. संजय निषाद का विवादित बयान वायरल


 सुल्तानपुर दरोगा के हाथ-पैर तोड़वाया, तब हासिल हुआ यह मुकाम



कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के मुखिया डॉ. संजय निषाद का विवादित बयान वायरल



सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के मुखिया डॉ. संजय निषाद के एक विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें संजय निषाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं ''हम यहां ऐसे नहीं पहुंचे हैं, सात दरोगा के हाथ पैर तुड़वाकर उसे गड्ढे में फेंकवा कर तब मैं यहां पहुंचा हूं...।'' न्यूज़9यू0पी0 इस बयान की पुष्टि नहीं करता है। बयान पर प्रतिक्रिया लेने के लिए डॉ. संजय निषाद से संपर्क किया गया पर कोई बात नहीं हो सकी।


दरअसल, डॉ संजय निषाद मंगलवार को सुल्तानपुर जिले में निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा लेकर पहुंचे थे। इस दौरान जिले के चांदा क्षेत्र के मदारडीह गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ये वीडियो वहीं का बताया जा रहा है। डॉ. संजय निषाद से बातचीत न होने के कारण न्यूज़9यू0पी0 इस बयान की पुष्टि नहीं करता है। इसके पहले उन्होंने औरंगजेब विवाद पर बयान देते हुए कहा था कि हमें किताबों में पढ़ाना चाहिए कि कौन कितना क्रूर था। क्रूरता पर जश्न मनाना और मेला लगाना ये कौन सी बात है। मेले से लोग आदर्श सीखते हैं। आज के समय कोई अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। संजय निषाद ने कहा कि हमारी सरकार में भारतीय सभ्यता का निर्माण करने वालों की जगह है। नागपुर में हिंसा पर उन्होंने कहा कि औरंगजेब को आदर्श मानने वाले इसके जिम्मेदार हैं, इसका जवाब उन्हें जनता देगी। सपा मुखिया और पार्टी को बताना चाहिए कि वे औरंगजेब को आदर्श मानते हैं या कृष्ण भगवान को। हम लोग तो निषादराज को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग हैं जो पिछली सरकारों में थे, अब बीजेपी सरकार में आकर मलाई काट रहे हैं।

Tuesday, 18 March 2025

आजमगढ़ एसएसपी ऑफिस पहुंचे शिब्ली कालेज के पूर्व छात्र नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में साथी पर दर्ज मुकदमे को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे थे नेता, शाम को सभी को छोड़ा गया


 आजमगढ़ एसएसपी ऑफिस पहुंचे शिब्ली कालेज के पूर्व छात्र नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में



साथी पर दर्ज मुकदमे को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे थे नेता, शाम को सभी को छोड़ा गया



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे साथी पर दर्ज मुकदमे को गलत बताने व जांच करने की मांग लेकर मंगलवार की दोपहर में एसएसपी कार्यालय पहुंचे छात्र नेताओं को नगर कोतवाली की पुलिस ने हिरासत में लिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। एसएसपी से मिलने गए छात्रनेता एक अन्य छात्र नेता के विरूद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट में जांच की मांग कर रहे थे। शिब्ली कालेज के संबंध में सोशल मीडिया पर घमासान मचा ही था इसी कड़ी में शिब्ली कालेज के छात्र नेता मो. सिमनान के नाम से पोस्ट डाली गई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए कोतवाल शशिमौली पांडेय मो. सिमनान के विरूद्ध रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रहे हैं।


 मंगलवार को छात्र नेता मो. नजम शमीम, मिर्जा शाने आलम बेग, दिनेश यादव, सूरज मिश्र, विमला यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मो. आमिर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमर कमाल, रविश शेख, काशिफ शाहिद, बृजेश सोनकर सहित अन्य लोग एसएसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। छात्र नेता मो. सिमनान पर सजिश के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की बात करने लगें। कहा कि यह पोस्ट मो. सिमनान ने नहीं डाली है। सक्षम अधिकारी से जांच करने की मांग कर रहे थे। 


बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान छात्र नेताओं के हो हल्ला करने पर नगर कोतवाली की पुलिस पहुंची और छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। हिरासत में लिए गए नजम शमीम ने मीडिया से कहा कि शिब्ली कालेज में जो प्रकरण चल रहा है उसी को लेकर शिकायत करने आए थे पर हम लोगों पर ही कार्यवाही की जा रही है। वहीं, कोतवाल शशिमौली पांडेय ने बताया कि शाम को सभी छात्र नेताओ को छोड़ दिया गया।


https://www.news9up.com/2025/03/blog-post_50.html

मेरठ पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या ड्रम के भीतर टुकड़ों में मिली लाश मर्चेंट नेवी में तैनात था मृतक, दोनों आरोपी गिरफ्तार


 मेरठ पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या



ड्रम के भीतर टुकड़ों में मिली लाश


मर्चेंट नेवी में तैनात था मृतक, दोनों आरोपी गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र मे इंदिरा नगर मास्टर कॉलोनी में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां मर्चेंट नेवी में तैनात सौरभ की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव घर के भीतर रखे ड्रम से बरामद किया।


 जानकारी के अनुसार साैरभ रस्तौगी अमेरिका में पानी के जहाज पर काम करता है। वह किराए के मकान मे रहता है। अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया कि पत्नी कुछ ही दिन पूर्व अपने मायके घूम कर आई थी। दंपती के बच्चे नहीं थे। पुलिस जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया है। इसके बाद शव को कई टुकड़ें में काटकर घर के भीतर ही एक ड्रम में छिपाकर रख दिया। बताया गया कि आरोपियों ने ड्रम में शव के टुकड़े डालकर ड्रम के ढक्कन को सीमेंट से सील कर दिया। पुलिस ने ड्रिल मशीन मंगाकर उसे तुड़वाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस माैके पर माैजूद है। क्षेत्र के लोगों की भीड़ भी माैके पर जमा हो गई।


https://www.news9up.com/2025/03/15.html

आजमगढ़ एसएसपी कार्यालय के सामने से छात्र नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में शिब्ली कॉलेज मामले की जांच कराने की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन


 आजमगढ़ एसएसपी कार्यालय के सामने से छात्र नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में



शिब्ली कॉलेज मामले की जांच कराने की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन


उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ शिब्ली कॉलेज मामले में जांच की मांग को लेकर करीब डेढ़ दर्जन की संख्या में आए छात्र नेता आज एसएसपी कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि छात्रों द्वारा शिब्ली कॉलेज में हुए मामले को लेकर जांच की मांग कर नारेबाजी की जाने लगी। प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।



https://www.news9up.com/2025/03/blog-post_47.html

Monday, 17 March 2025

आजमगढ़ पत्रकार की हत्या से आक्रोशित ग्रापए ने सौंपा ज्ञापन मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग


 आजमगढ़ पत्रकार की हत्या से आक्रोशित ग्रापए ने सौंपा ज्ञापन



मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के जनपद सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद बाजपेई की निर्मम हत्या से मर्माहत संगठन द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा गया। पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को दोहराया। पत्रकारों ने कहा अमल न होने पर एसोसिएशन अगली रणनीति को बाध्य होगा।


सीतापुर जनपद के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हमलावरों ने हत्या कर दी थी। घटना से पीड़ित परिवार भयभीत हैं, वही प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं की गई। घटना को लेकर ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन पूरे उत्तर प्रदेश में उद्देलित है। प्रदेश संगठन के निर्देश पर सोमवार को जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का पत्रक सौंप कर पत्रकार के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने, हत्यारों एवं साजिश में शामिल लोगों के विरुद्ध त्वरित कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने के साथ परिवार को आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान किये जाने की मांग की। परिवार में आश्रित को राजकीय सेवा में लेकर आजीविका सुनिश्चित की जाये। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय समिति गठित हो, जिसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की भी भागीदारी हो तथा समिति की रिपोर्ट के आधार पर पत्रकारों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाये।


इस ज्ञापन को सौंपने के मौके पर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री वीरभद्र प्रताप सिंह, अच्युदानंद तिवारी, ओंकार मिश्रा, भूपेंद्र यादव, उपेन्द्र पांडेय, राम सिंह यादव, नायब यादव, सुमित उपाध्याय, रूपेश चंद तिवारी, प्रदीप कुमार वर्मा, देवेंद्र मिश्रा संदीप, अखिलेश चौबे, विजय कुमार सिंह, संतोष मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, प्रभात सिंह, अभिमन्यु शर्मा, अजय सिंह, शमशाद अहमद, आसित कुमार सहित समस्त जिले के पदाधिकारी मौजूद थे।


https://www.news9up.com/2025/03/3_8.html


https://www.news9up.com/2025/04/3-2-4.html

आजमगढ़ जीयनपुर/मेहनगर 2 युवतियां घर से हुई लापता थाने पहुंचे परिजन, एक युवक पर आरोप लगा दर्ज कराया मुकदमा


 आजमगढ़ जीयनपुर/मेहनगर 2 युवतियां घर से हुई लापता



थाने पहुंचे परिजन, एक युवक पर आरोप लगा दर्ज कराया मुकदमा


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दो युवतियों के लापता होने के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी। एक मामले में परिजन द्वारा एक लड़के पर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है।


जीयनपुर थाने में तहरीर देकर पिता ने अवगत कराया कि उसकी पुत्री 13 मार्च 2025 की रात करीब 9 बजे बिना किसी को बताये कहीं चली गई। हम लोगों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। आस-पास के लोगों से यह पता चला कि रोहित पुत्र रामभजन निवासी बोझी (खजुरही) थाना घोसी जिला मऊ उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया। जीयनपुर पुलिस रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी।


इसी क्रम में मेंहनगर थाने में तहरीर देकर पिता ने अवगत कराया कि 14 मार्च 2025 की भोर में उसकी पुत्री घर से शौच के लिए बाहर गयी लेकिन घर लौटकर वापस नहीं आई। पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी।

Sunday, 16 March 2025

आजमगढ़ जहानागंज में आक्रोशित भीड़ ने घेरा थाना पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप, भारी फोर्स तैनात होली के दिन हुई थी हिंसक झड़प, धारदार हथियार से हमले का आरोप


 आजमगढ़ जहानागंज में आक्रोशित भीड़ ने घेरा थाना


पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप, भारी फोर्स तैनात


होली के दिन हुई थी हिंसक झड़प, धारदार हथियार से हमले का आरोप


उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ होली के दिन जहानागंज में एक हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद दूसरे दिन एक समुदाय के लोग एकत्र होकर दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर पीएसी व पुलिस बल तैनात रही। सीओ सदर भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किए। वहीं, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते रविवार को थाने का घेराव कर दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के बढ़हलगंज गांव में 14 मार्च 2025 को होली मनाई जा रही थी। इसी दौरान दो समुदाय के बीच झड़प हो गई। मौके पर पीएसी लगानी पड़ी। सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिए। इसके बाद दूसरे दिन हनुमान मंदिर पर भजन कीर्तन चल रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोग असलहा, चाकू व चापड़ लेकर फिर मंदिर के पास पहुंचकर दया शंकर, राजेंद्र, शोनू और रबी जायसवाल पर हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वे अगली बार कोई बचेगा नहीं।


पीड़ितों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष के घरों में ही छापेमारी कर रही है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे पूर्व प्रधान शिवधनी जायसवाल के घर में पुलिस घुसी और उन्हें परेशान किया। इससे क्षुब्ध होकर एक समुदाय के लोगों ने रविवार को थाने का घराव कर दिया। जमकर थानाध्यक्ष के खिलाफ मुदार्बाद के नारे लगाए। जहानागंज में दो पक्ष जो आमने सामने रहते हैं। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही इन्हें रिमांड पर लेने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।