Sunday, 12 February 2023

चित्रकूट इसी जेल में 2 साल पहले हुआ था खूनी खेल मुख्तार के गुर्गे ने की थी वारदात, ताबड़तोड़ गोलीबारी में मारे गए थे 3 शूटर


 चित्रकूट इसी जेल में 2 साल पहले हुआ था खूनी खेल


मुख्तार के गुर्गे ने की थी वारदात, ताबड़तोड़ गोलीबारी में मारे गए थे 3 शूटर


उत्तर प्रदेश चित्रकूट जिले की रगौली जेल में दो साल पहले जेल के अंदर ही 14 मई को गैंगवार की घटना में बाहुबली जेल में बंद मुख्तार अंसारी गैंग के तीन अपराधी एक साथ मारे गए थे। जिसमें मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा मुकीम काला व मेराज अहमद सहित अंशू दीक्षित मारा गया था। 


घटना के बाद प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। इस घटना के बाद ही जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के बाद नये जेलर सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती कर दी गई थी। इसके बाद अब दूसरी घटना हो जाने से एक बार फिर से रगौली जेल सुर्खियों में आ गई। जानकारी के मुताबिक रगौली जेल के अंदर बंद अपराधी अंशु दीक्षित ने विदेशी पिस्टल से मुख्तार अंसारी के गुर्गे मुकीम काला सहित मिराज अहमद को गोलियों से जेल के अंदर दिन दहाड़े भून दिया था। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के नेतृत्व में घेराबंदी कर पुलिसकर्मियों ने अंशू को भी मार गिराया था। इसके बाद से रगौली जेल सुरर्खियों मे आ गई थी।


घटना के बाद से सवाल उठाए गए थे आखिकरकार अंशु के पास कहां से ये पिस्टल पहुंच गई थी। इतनी फोर्स होने के बाद भी उसने यह खौफनाक कारनामा दिखा दिया। जिला जेल बनने के बाद यहां कई माननीय और माफियाओं को बंद किया गया। बाहुबली भदोही विधायक विजय मिश्रा व मेरठ जिले के विधायक नाहिद हसन भी इसी जेल के अंदर रहे हैं। जिनसे मिलने के लिए उनके परिवार के सदस्य आते थे। सपा के पूर्व विधायक व ददुआ डाकू के पुत्र वीर सिंह पटेल भी इसी जेल में रहे। इसके बाद विधायक अब्बास अंसारी को इसी जेल में भेजा गया। जहां उनकी पत्नी जेल के अंदर ही अक्सर आकर आराम से उसके साथ रहती थी। इस बात का पता लगते ही एक बार फिर से रगौली जेल सुर्खियों में आ गई।

नई दिल्ली राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपाल-एलजी बदले


 नई दिल्ली राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपाल-एलजी बदले


नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में फेरबदल किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है।


 इसके अलावा लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। 


लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।


 वहीं, राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र मे अराजक तत्वो ने कायम करना चाहा अपना खौफ सुरही बुजुर्ग को जाने वाले रोड को बास बल्ली लगाकर किया जाम स्थानिय पुलिस आई हरकत मे।


 आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र मे अराजक तत्वो ने कायम करना चाहा अपना खौफ 


सुरही बुजुर्ग को जाने वाले रोड को बास बल्ली लगाकर किया जाम स्थानिय पुलिस आई हरकत मे।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के गंगापुर बिजौरा पुल के पास सुरही बुजुर्ग को जाने वाले रोड को अराजक तत्वो द्वारा बास बल्ली का बैरियर लगाकर रोड बाधित/जाम कर के मैच/क्रिकेट टोनमेन्ट कराया जा रहा है।


रोड बाधित/जाम होने से आने जाने वाले राह गिरो को काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी मे खेत के रास्ते घास पूस गढ्ढा आदि जैसी कठिनाइयो से गुजरना पड़ रहा है।


इस सम्बन्ध मे जब स्थानिय थाना सरायमीर पर तैनात क्षेत्रीय दरोगा विरेन्द्र सिंह से फोन पर बात हुई तो उन्होने बताया की रास्ता बाधित/जाम कर के मैच कराने का कोई परमिशन नही होता है। 


अराजक तत्वो द्वारा अपने गुंडई के बल पर गंगापुर बिजौरा होते हुए सुरही बुजुर्ग को जाने वाले रोड को बास बल्ली लगाकर बाधित/जाम किया गया है। स्थानिय थाना सरायमीर की पुलिस सूचना मिलते हरकत मे आई और तत्काल मौके पर पहुची बास बल्ली हटवा कर जाम को खोलवाया और रोड को चालू कराया।


ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़ 






आजमगढ़ सरायमीर किशोरी को किया था अगवा ,पुलिस ने किया गिरफ्तार।


 आजमगढ़ सरायमीर किशोरी को किया था अगवा ,पुलिस ने किया गिरफ्तार।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के एक युवक के विरुद्ध लड़की को अगवा कर ले जाने का मुकदमा सरायमीर थाने मे दर्ज कराया गया था। जिसमे उसने विश्वरेष कुमार उर्फ लक्की निवासी चकमूनौवर को नामजद किया था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अगवा हुई लड़की को बरामद कर लिया और पुलिस ने नामजद अभियुक्त विश्वरेष कुमार उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया और सम्बन्धित धराओ मे उक्त अभियुक्त का चालान कर दिया।

Saturday, 11 February 2023

आजमगढ़ नार्मल डिलवरी से महिला ने जन्मे 4 बच्चे पंचायत सहायक की पत्नी है महिला, ग्लोबल हॉस्पिटल में हुई डिलवरी


 आजमगढ़ नार्मल डिलवरी से महिला ने जन्मे 4 बच्चे


पंचायत सहायक की पत्नी है महिला, ग्लोबल हॉस्पिटल में हुई डिलवरी


उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ शहर स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में 26 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार की रात चार बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें तीन पुत्रियां व एक पुत्र शामिल हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि महिला ने सामान्य प्रसव के दौरान चारो बच्चों को जन्म दिया। नवजात शिशुओं का वजन लगभग 800 ग्राम है, बिना आपरेशन के चार बच्चों का जन्म होना जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला लक्ष्मी सिधारी क्षेत्र के मितालीपुर गाँव की निवासिनी है, उसके पति विक्की पंचायत सहायक है।


 इस बावत डा0 डॉ. शिप्रा सिंह ने बताया कि सामान्य डिलीवरी के माध्यम से महिला से बच्चे पैदा कराना चिकित्सक की प्राथमिकता होती है, अल्ट्रासाउंड एवं रिपोर्ट के आधार पर इस केस में भी बिना आपरेशन के डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया था जो कि सफल रहा।

चित्रकूट जिला कारागार रगौली में अब्बास अंसारी के साथ 3-4 घंटे जेल में रोज समय बिताती थी पत्नी निकहत जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज


 चित्रकूट जिला कारागार रगौली में अब्बास अंसारी के साथ 3-4 घंटे जेल में रोज समय बिताती थी पत्नी निकहत


जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज



उत्तर प्रदेश चित्रकूट जिला कारागार रगौली में मनी लांड्रिंग केस में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी को चोरी-छिपे पति से मुलाकात करने में पुलिस ने शुक्रवार शाम जेल के अंदर से गिरफ्तार कर लिया।


 मिली जानकारी के अनुसार निकहत की डिप्टी जेलर के कमरे में विधायक से मुलाकात कराई जा रही थी। पुलिस ने तलाशी के दौरान मोबाइल समेत अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया है। चौकी प्रभारी श्यामदेव सिंह ने जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी 18 नवंबर से जिला कारागार रगौली में बंद है।


 अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी कई दिन से लगातार पति से जेल पहुंचकर चोरी-छिपे मुलाकात कर रही थी, उनकी मुलाकात जेल के जिम्मेदार अधिकारी करा रहे थे। चौकी इंचार्ज के अनुसार उनको इसकी सूचना मिली थी कि निकहत रोज तीन-चार घंटे जेल में रहती है। इसकी जानकारी उन्होंने उच्च अधिकारियों को दी। शुक्रवार दोपहर बाद डीएम और एसपी ने अचानक जेल पहुंच कर छापा मारा। वहां अब्बास अपने बैरक में नहीं मिला, जेल अधिकारियों ने भी उच्च आधिकारियों को गुमराह किया। अधिकारियों ने कड़ाई से पूछताछ की तो एक जेल कर्मी ने जेल अधीक्षक के कार्यालय के बगल का कमरा खोला जिसमें अब्बास की पत्नी निकहत बानो मिल गयी, पता चला कि इस बीच जेल कर्मियों ने अब्बास को निकालकर चुपचाप उसकी बैरक में पहुंचा दिया था। मौके पर पहुंचे डीएम अभिषेक आनंद व एसपी बृंदा शुक्ला ने जिले की फोर्स जेल में बुला ली। हिरासत में लेकर निखत से पूछताछ की गयी तो उसने चौकाने वाले राज उगले।


 बताया कि उसके मोबाइल से अब्बास मुकदमों से जुड़े गवाहों, अभियोजन से जुड़े अधिकारियों को धमकाता है। जो उसकी बात नहीं मान रहे उनकी हत्या की योजना बना रहा है, इसके लिए अपने गुर्गों से भी बात करता है। इसके अलावा निखत और ड्राइवर नियाज के साथ मिलकर अब्बास जेल से फरार होने की भी योजना बना रहा है। फोन करके लोगों को धमकाकर वसूली की बात भी पत्नी ने कबूली। पुलिस ने निकहत के पास से दो मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। 


ड्राइवर नियाज को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। चौकी प्रभारी, जिला कारागार श्यामदेव सिंह ने विधायक अब्बास अंसारी, पत्नी निकहत अंसारी, चालक नियाज के अलावा जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, उप कारागार अधीक्षक सुशील कुमार, जेल के सिपाही जगमोहन व ड्यूटी पर मौजूद जेल के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

चित्रकूट विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस ने इस बड़ी साजिश को रचने का लगाया आरोप


 चित्रकूट विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत को पुलिस ने किया गिरफ्तार


पुलिस ने इस बड़ी साजिश को रचने का लगाया आरोप



उत्तर प्रदेश चित्रकूट के रगौली जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को जेल से बाहर ले जाने की साजिश रचने में पत्नी  निकहत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निखत शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना अपने पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थीं।


जानकारी के मुताबिक  बताते चलें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब्बास अंसारी जिला जेल रगौली में लगभग दो माह से निरुद्ध हैं। शुक्रवार को जिला जेल में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा छापेमारी की गई थी।


 जिसमें अब्बास से मिलने आईं निकहत की तलाशी में मोबाइल समेत कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। तलाशी के दौरान निखत ने पुलिस टीम को देख लेने और परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। जिसके बाद महिला सिपाहियों द्वारा निखत को जेल के बाहर से हिरासत में ले लिया गया था।


इस मामले में रगौली चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह द्वारा कर्वी कोतवाली में जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर, एक सिपाही, अब्बास की पत्नी निकहत और उनके ड्राइवर समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 387, 222, 186, 506, 201, 120बी समेत अन्य कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को अब्बास अंसारी की पत्नी के पास से सऊदी अरब की कुछ मुद्राएं भी मिले हैं।