Saturday, 14 December 2024

आजमगढ़ देवगांव सांझा चूल्हा ढाबा नेशनल हाईवे मोलनापुर का हुआ उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने पूजन अर्चन कर तथा फीता काटकर किया।


 आजमगढ़ देवगांव सांझा चूल्हा ढाबा नेशनल हाईवे मोलनापुर का हुआ उद्घाटन 


भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने पूजन अर्चन कर तथा फीता काटकर किया। 



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के देवगांव क्षेत्र मे सांझा चूल्हा ढाबा के मालिक पत्रकारिता जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति तथा  प्रमुख समाजसेवी प्रशांत शुक्ला ने मुख्य अतिथि तथा उपस्थित क्षेत्र वासियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। पूर्व क्षेत्रीय संयोजक तथा पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा की सांझा चूल्हा ढाबा यात्रा करहे लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यहां पर स्वास्थ्य परक व्यंजन परोसे जायेंगे।


गुणवत्तायुक्त पोषक आहार ही इस ढ़ाबे की प्रमुख विशेषता होगी ।यहां शाकाहारी तथा मांसाहारी भोजन भी मिलेंगे। इसके साथ ही जलपान, नाश्ता काफी आदि  सुविधाएं भी यहां उपलब्ध होंगी।यह ढ़ाबा राहगीरों में लोकप्रिय हो ऐसी मेरी शुभकामना है। ढ़ाबे के मालिक वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शुक्ला ने कहा कि इस क्षेत्र में कोई अच्छा ढ़ाबा नहीं था। राहगीरों को अच्छी सुविधा नहीं मिल पाती थी। इसको ध्यान में रखते हुए मैंने सांझा चूल्हा ढाबा प्रारंभ किया है। यह ढाबा  उत्तम सुविधाओं से युक्त है। यहां आने पर यात्रियों को अच्छा अनुभव होगा।

 इस अवसर पर प्रधान उमाशंकर मिश्र, महेंद्र मिश्र, बबलू प्रधान ,गौरव सिंह ,राजेश राय, सुनील गुप्त, विद्युत चौरसिया, रमेश  मौर्य,सुनील राय पिंटू, प्रांजनेय शुक्ल, प्रांजल शुक्ल, रुद्र प्रताप शुक्ल, राजेंद्र तिवारी, रवींद्र तिवारी, अभिषेक सिंह, मुकेश यादव रिंकु मौर्या सहित सैकड़ो की संख्या में लोग  उद्घाटन कार्यक्रम के सहभागी बने।

आजमगढ़ निजामाबाद 10 हजार रुपये घूस लेते लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार प्रयास संगठन के सहयोग से एन्टी करप्शन की टीम ने दबोचा


 आजमगढ़ निजामाबाद 10 हजार रुपये घूस लेते लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार



प्रयास संगठन के सहयोग से एन्टी करप्शन की टीम ने दबोचा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निजामाबाद लेखपाल रामदयाल त्रिपाठी को 10000 रूपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने तहबरपुर थाने के बगल से रंगे हाथ दबोच लिया। लेखपाल द्वारा शिकायतकर्ता सोंढरी गांव निवासी सत्यम राय से पैमाइश तथा रिपोर्ट लगाने के नाम पर घूस की मांग की जा रही थी। पीड़ित द्वारा प्रयास संगठन से संपर्क किया गया। प्रयास संगठन द्वारा भ्रष्टाचार निवारण शाखा पर प्रार्थना पत्र दिलवाया गया मामले में आरोपी लेखपाल को घूस लेते हुए रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया।



बता दें कि उक्त लेखपाल के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लेखपाल पर खतौनी फीडिंग में की जा रही अनियमितता व धोखाधड़ी किये जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा था। मामला ग्रामसभा हरैया तहसील निजामाबाद का है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हल्का के लेखपाल द्वारा गांव की चकबन्दी 8 दिसम्बर 2023 को निरस्त कर राजस्व अभिलेख खतौनी तहसील मुख्यालय निजामाबाद वापस भेज दिया गया। लेखपाल राम दयाल त्रिपाठी द्वारा खतौनी की फीडिंग कराई गई है। जिसमें गांव के विवादित लोगों से मिलकर चकबन्दी के विवादित आदेशों का अनुपालन खतौनी में कर दिया गया है ग्राम सभा की सार्वजनिक संपत्तियों खलिहान, चारागाह, पोखरी, भीटा, उसर, बंजर, सौरहन आदि पर पैसा लेकर सीधे नाम दर्ज कर दिया गया है। इतना ही नहीं दूसरे गांव के लोगों का भी नाम ग्रामसभा की सार्वजनिक जमीनों पर दर्ज कर दिया गया है।

वाराणसी क्राइम मीटिंग में ही इंस्पेक्टर को कर दिया लाइन हाजिर व्यापारियों से दुर्व्यवहार और अतिक्रमण को लेकर गिरी गाज


 वाराणसी क्राइम मीटिंग में ही इंस्पेक्टर को कर दिया लाइन हाजिर


व्यापारियों से दुर्व्यवहार और अतिक्रमण को लेकर गिरी गाज




उत्तर प्रदेश के वाराणसी विशेश्वरगंज मंडी के व्यापारियों से दुर्व्यवहार और अतिक्रमण नहीं रोक पाने में कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव सिंह को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को क्राइम मीटिंग में लाइन हाजिर कर दिया। वर्तमान प्रभारी एएचटीयू को कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों के लिए मानक तय किए। उन्होंने कहा कि मानक पर खरा नहीं उतरने वाले थाना प्रभारियों को थानेदारी छोड़नी होगी। उन्होंने कहा कि जनता से दुर्व्यवहार करने पर कठोर कार्रवाई होगी।

आयुक्त मोहित ने थाना प्रभारी को थाने में नियुक्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह थाना स्तर पर सैनिक-सम्मेलन करने, सीएम डैसबोर्ड में वाराणसी कमिश्नरेट को जनवरी माह में टॉप-10 में स्थान प्राप्त किए जाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि हत्या, लूट चोरी, छिनैती के अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करें। बराबर निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोली जाए। महिला एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए बाजारों व विद्यालयों के आसपास व आवागमन के मार्गों पर सक्रिय रहें।


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अपराध, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाएं। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करें। यातायात में बाधक बनने वालों पर कार्रवाई करें। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, माल, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, संवेदनशील स्थानों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करते हुए निगरानी करें। सीसी कैमरे व ड्रोन कैमरों का उपयोग कर निगरानी की जाए। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध डॉ. के. एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस चन्नप्पा आदि रहे।

Friday, 13 December 2024

मऊ सास-बहू की लड़ाई में बेटा बना हत्यारा कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर ली भाभी की जान


 मऊ सास-बहू की लड़ाई में बेटा बना हत्यारा



कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर ली भाभी की जान



उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के कोल्हाड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर सास-बहू में कहासुनी हुई। इस बीच काम से लौटे बेटे को जब विवाद का पता चला तो वह आग बबूला हो उठा। उसने मां से विवाद कर रही भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में ताबडतोड़ हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पुलिस मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ निवासी सीमा (35) का पति मकरध्वज बाहर काम करता है। इधर, सीमा का परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब नौ बजे सीमा और उसकी सास का इसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच काम से लौटे उसके देवर छोटेलाल ने देखा तो पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला मारपीट तक पहुंच गया तो वह घर में रखी कुल्हाड़ी से सीमा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


इस बीच सीमा की चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ धर्मेंद्र सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद भाग रहे आरोपी छोटेलाल को पुलिस ने पकड़ लिया। उधर, मृतका के पिता योंगेद्र राजभर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटेलाल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। मृतका का पति मकरध्वज मुंबई में काम करता है। अभी वह मुंबई में ही है। पत्नी की हत्या की सूचना पाकर वह गांव के लिए निकल गया है। मृतका के तीन बच्चें है, जो घटना के बाद से ही बिलख रहे हैं। बच्चों का रोना देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। उधर, घटना के बाद आहत मृतका के पिता योगेंद्र राजभर ने कहा कि सीमा और उसके ससुराल वालों में काफी समय से विवाद चला आ रहा था, लेकिन वह इस हद तक चले जाएंगे उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था। बताया कि आरोपी छोटेलाल राजभर के पिता श्यामलाल की दो शादी हुई है। एक मां से दो भाई जबकि दूसरी मां से उसका दामाद मकरध्वज, बजरंगी, छोटेलाल हैं। छोटेलाल की शादी नहीं हुई है, वह अभी वेल्डिंग का काम करता है। बताया कि आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था। एसपी मऊ इलामारन जी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस इस मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मथुरा महिला दरोगा की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत शादी की पहली सालगिरह...ऐसे मातम में बदल गईं खुशियां पिता के निधन के बाद कड़ी मेहनत कर पाई थी पुलिस की नौकरी


 मथुरा महिला दरोगा की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत


शादी की पहली सालगिरह...ऐसे मातम में बदल गईं खुशियां


पिता के निधन के बाद कड़ी मेहनत कर पाई थी पुलिस की नौकरी



उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक हादसे में प्रयागराज के नैनी थाने में तैनात महिला दरोगा की मौत हो गई। 2018 में पिता की मौत के बाद महिला दरोगा नेहा शुक्ला ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली थी। शादी के बाद नौकरी करते हुए वह मायके और ससुराल दोनों की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही थीं। प्रयागराज के नैनी थाने में तैनात एसआई नेहा शुक्ला की शादी 8 दिसंबर 2023 को दिल्ली के नेहरू नगर निवासी आदेश कुमार के साथ हुई थी। शादी से पहले ही वह पुलिस में भर्ती हो गई थी। 2022-2023 में ट्रेनिंग करने के बाद एक साल से प्रयागराज के नैनी थाने में एसआई की पद पर कार्यरत थी। पिछले दिनों छुट्टी लेकर घर आई थी। बृहस्पतिवार को उन्हें थाने में रिपोर्ट करनी थी। इसलिए पति के स्विफ्ट कार से प्रयागराज जा रही थीं। जीजा हर्षवर्धन ने बताया कि नेहा मूल रूप से बांदा की रहने वाली थी।


 पिता फूलचंद शुक्ला ने गाजियाबाद में मकान बनवाया तो यहां रहकर ही उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की। बताया कि फूलचंद शुक्ला भी पुलिस में एसआई के पद पर थे। उनकी मृत्यु 2018 में हुई थी। इसके बाद नेहा ने कड़ी मेहनत करके अपने बल पर पुलिस में नौकरी पाई। बताया कि नेहा परिवार की छोटी बहन निधि शुक्ला प्राइवेट जॉब करती है, जबकि उसका भाई प्रांजुल शुक्ला अभी पढ़ाई कर रहे हैं। महिला दरोगा की मौत से मायका और ससुराल दोनों पक्ष में मातम छाया हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मायका और ससुराल पक्ष के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। इससे पहले ही मथुरा में रहने वाले रिश्तेदार पहुंच गए। यहां उन्हें पता चला कि नेहा की मौत हो गई और पति आदेश कुमा गंभीर रूप से घायल है। आदेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें दिल्ली रेफर कराकर ले गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने महिला दरोगा के शव का कृष्णानगर स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया।

आजमगढ़ एसपी कार्यालय में तैनात महिला पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी पुलिस के साथ डाग स्क्वायड की टीम ने किया मौके की जांच


 आजमगढ़ एसपी कार्यालय में तैनात महिला पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी


पुलिस के साथ डाग स्क्वायड की टीम ने किया मौके की जांच



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ ठंड की दस्तक के साथ आम तौर चोरी की घटनाओंं में बढ़ोत्तरी हो जाती है। चोरी की घटना के बाद पीड़ित पुलिस पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाते हैं लेकिन जब एसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी के घर में ही चोरी हो जाये तो किस पर आरोप किस पर प्रत्यारोप। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर मोहल्ले की है। मौके पर शहर कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम पहुंचकर जांच-पड़ताल की लेकिन कुछ ठोस सुराग हाथ नहीं लग सके।


जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद निवासी गगन जोशी की पत्नी अंशु गुप्ता आजमगढ़ जनपद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात हैं। वह शहर कोतवाली के रैदोपुर मोहल्ला निवासी विजय कुमार के मकान मेंं कमरा किराए पर लिया था। 15 दिन पूर्व ही वह सिधारी से यहां शिफ्ट हुई थीं। अंशु गुप्ता तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने पति गगन के साथ नौ दिसंबर को प्रयागराज में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां गईं थीं।


 शुक्रवार की दोपहर वह अपने पति के साथ घर पहुंची। घर के मुख्य द्वार पर लगे चैनल गेट का ताला खोला और अंदर गईं तो कमरे की आलमारी का लॉक टूटा हुआ था। सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी में रखे करीब ढाई लाख के जेवरात, जरूरी अभिलेख और ब्लैंकेट चोरी हो गए थे। अंशु ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर शहर कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम पहुंच गई। टीम ने घर का कोना-कोना चेक किया। पुलिस घटना को देख दंग रही कि चोर घर का ताला तोड़े बिना घर में घुसे और घर को साफ कर चले गए। टीम को जांच-पड़ताल में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। एसपी सिटी आजमगढ़ शैलेंद्र लाल ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

बलिया ट्रक की जांच करने पहुंची पुलिस टीम के उड़े होश कंबल हटाते ही फटी रह गईं अधिकारियों को आंखें 3 दिन पहले जीएसटी विभाग द्वारा पकड़ा गया था ट्रक


 बलिया ट्रक की जांच करने पहुंची पुलिस टीम के उड़े होश


कंबल हटाते ही फटी रह गईं अधिकारियों को आंखें


3 दिन पहले जीएसटी विभाग द्वारा पकड़ा गया था ट्रक




उत्तर प्रदेश के बलिया जिले मे तीन दिन पहले जीएसटी विभाग की ओर से पकड़े गए ट्रक की जांच के दौरान उसमें कंबल की पेटियों के बीच में अवैध रूप से रखी गई शराब भी बरामद हुई। फिलहाल जीएसटी विभाग की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


 असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बलिया पंकज खरवार ने अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सोमवार को भरौली में कर चोरी के मामले में एक ट्रक को पकड़ कर नरही थाने के बाहर खड़ा करा दिया गया था। 72 घंटे बीतने के बाद गुरुवार की शाम को टीम ने थाने पर पहुंच कर भौतिक सत्यापन के लिए ट्रक में लदी पेटी को उतरवाया। पेटी में कंबल के कटपीस पैक किए गए थे। अंदर पूरे ट्रक में अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू) की पेटी लदी थी। इसको देखने के बाद सेल टैक्स टीम अवाक रह गई। असिस्टेंट कमिश्नर पंकज खरवार ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों के साथ बलिया पुलिस को दी। इसके बाद नरहीं थाना प्रभारी सुनील चन्द्र तिवारी थाने के बाहर खड़े ट्रक के पास पहुंचे। ट्रक को थाने के अंदर ले गए। ट्रक से शराब की पेटी उतारी नहीं गई थी। कंबल वाली पेटियां थाने के बाहर ही थीं। शराब मिलने के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया। पहले यूपी से ही बिहार में शराब की अवैध तस्करी होती थी। अब ट्रक से पंजाब से शराब भरकर बिहार ले जाई जा रही है।