Wednesday, 15 May 2024
आजमगढ़ गंभीरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित अर्टिगा कार के पलटने से 3 घायल 2 की हालत गम्भीर जिला अस्पताल रेफर
Tuesday, 14 May 2024
आजमगढ़ गम्भीरपुर/अतरौलिया/सरायमीर 2 इनामी सहित 3 अपराधी गिरफ्तार
आजमगढ़ गम्भीरपुर/अतरौलिया/सरायमीर 2 इनामी सहित 3 अपराधी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद की पुलिस ने दो पुरस्कार घोषित अपराधियों समेत तीन आरोपितों की गिरफ्तारी की है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गम्भीरपुर थाना प्रभारी बसंत लाल ने मंगलवार की सुबह गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं 10 हजार रुपए पुरस्कार घोषित अपराधी रितिक उर्फ चंद्रशेखर को मुहम्मदपुर बाजार स्थित फरिहां मोड़ से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया ईनामी बदमाश जौनपुर जिले के बख्शा थाना अंतर्गत सद्दोपुर गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस को पकड़े गए अपराधी की गैंग के दो अन्य साथियों दीपक यादव एवं रामदीन उर्फ चर्चिल यादव निवासीगण ग्राम कोहड़ा थाना क्षेत्र शाहगंज जिला जौनपुर की तलाश है। यह गिरोह गोकशी के लिए कुख्यात बताया गया है।
वहीं अतरौलिया थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह क्षेत्र के कनैला चौराहे से 15 हजार रुपए पुरस्कार घोषित अपराधी सचिन कुमार को अवैध असलहे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपित स्थानीय भवानीपुर इटायल गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस को गैंगस्टर एक्ट व गोकशी के मामले में सचिन की तलाश थी।
इसी क्रम में सरायमीर थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र के बस्ती नहर पुलिया से शातिर लुटेरे एवं हिस्ट्रीशीटर घोषित बदमाश पुर्णेन्दु उर्फ अखिलेश राम को धर दबोचा। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पकड़ा गया आरोपित क्षेत्र के शेरवां गांव का निवासी बताया गया है। उसके खिलाफ हत्या प्रयास, लूट एवं गैंगस्टर एक्ट समेत आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज बताय गए हैं।
आजमगढ़ तरवां सोशल मीडिया पर असलहा लहराना युवक को पड़ा भारी फंसा पुलिस के शिकंजे में, गया जेल
आजमगढ़ तरवां सोशल मीडिया पर असलहा लहराना युवक को पड़ा भारी
फंसा पुलिस के शिकंजे में, गया जेल
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ तरवां थाने की पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर असलहा लहराते हुए प्रसारित वीडियो में चिन्हित युवक को सोमवार की रात पकड़ी कला बाजार स्थित कनखुरिया मोड़ से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
तरवां थाने में तैनात उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्र को सोमवार की रात सूचना मिली कि इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर असलहा लहराते हुए वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करने वाला युवक पकड़ी कला बाजार स्थित कनखुरिया मोड़ पर मौजूद है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे काबू में कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया विवेक कुमार पकड़ी कला ग्राम का निवासी बताया गया है।
हापुड़ दर्दनाक हादसा, हाईवे पर बेकाबू कार ट्रक से भिड़ी, 6 लोगों की मौत
हापुड़ दर्दनाक हादसा, हाईवे पर बेकाबू कार ट्रक से भिड़ी, 6 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार देर रात एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है। कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शवों को निकाला। जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे 09 पर अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार दूसरी तरफ पहुंच गई। जिसे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सोमवार की रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कार हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंचने पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार अधिक होने के चलते डिवाइडर से टकरा कर कार मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जाकर पलट गई। इस दौरान दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक कार से टकरा गया। हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर होने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वाहनों के टकराने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए, जो तुरंत ही मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार में फंसे लोग काफी देर तक नहीं निकल सके।
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार को काटकर सभी घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें तुरंत ही एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन पुत्र राम किशन निवासी डालू हेड़ा जिला मेरठ की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि कार में उसके साथ अनुपम, अंकित, जीतू, शंकर, संदीप और एक अज्ञात मौजूद थे। सभी लोग गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे वाहनों के पहिए थम गए, इसके अलावा ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। जाम में फंसकर राहगीरों को दिक्कत हुई। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को मेरठ के अस्पताल भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
आजमगढ़ जहानागंज पेड़ में बांध कर 2 युवकों की निर्मम पिटाई का फोटो वायरल अधमरे हालत में पुलिस ने भेजा अस्पताल
आजमगढ़ जहानागंज पेड़ में बांध कर 2 युवकों की निर्मम पिटाई का फोटो वायरल
अधमरे हालत में पुलिस ने भेजा अस्पताल
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जहानागंज थाना क्षेत्र में दो युवकों को पेड़ में बांध कर उन्हें बुरी तरह पीटकर अधमरा कर देने का फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।घायल युवकों को मौके पर पहुंची पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। घायल युवकों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना रविवार को जहानागंज क्षेत्र के असोना गांव में घटित हुई बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की वजह वैवाहिक कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी बताई गई है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा खालसा निवासी 20 वर्षीय सौरभ मौर्य से गांव में कुछ दिनों पहले आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान उसके गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी, जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। रविवार को सौरभ का मित्र नरांव ग्राम निवासी प्रदुम्मन चौहान सौरभ से मिलने के लिए उसके घर आया था।
सौरभ बाइक से अपने मित्र प्रद्युम्न को छोड़ने जा रहा था। रास्ते में घात लगाए विपक्षियों ने असोना गांव के पास बाइक सवार सौरभ मौर्य व प्रद्युम्न को रोक लिए और सौरभ पर टूट पड़े। दोस्त सौरभ को बुरी तरह पिटते देख बीच-बचाव करने गए प्रद्युम्न पर भी दबंगों ने हमला बोल दिया। दोनों को पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई करते हुए हमलावर घटना की वीडियो भी बनाए। यह देख आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधमरा हालत में रहे दोनाें युवकों को बंधन से मुक्त कराया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची जहानागंज पुलिस ने सोमवार की सुबह एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी जहानागंज का कहना है कि तहरीर मिली है मुकदमा लिखा जा रहा है। शीघ्र ही हमलावर पकड़े जाएंगे।
Monday, 13 May 2024
मऊ में बदमाशों का दुस्साहस: बैंक कैशियर को दिनदहाड़े मारी गोली वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बाइक सवार
मऊ में बदमाशों का दुस्साहस: बैंक कैशियर को दिनदहाड़े मारी गोली
वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बाइक सवार
उत्तर प्रदेश मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर को बैंक जाते समय रास्ते में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। आनन- फानन राहगीरों की मदद से कैशियर को सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर सूर्यनाथ यादव (55) पुत्र किशुन यादव सोमवार की सुबह अपने घर रसुलपुर से बाइक से मधुबन बैंक आ रहे थे। जैसे ही मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित कटघरा महलु गांव के गेट के समीप पहुंचे कि पीछे से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कैशियर को गोली मार दी। गोली लगते ही कैशियर सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गया। यह देख राहगीरों ने आनन- फानन पुलिस को सूचना दिया और कैशियर को घायल अवस्था में फतहपुर मंडाव मे भर्ती कराया। जहां स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
मुरादाबाद ससुर की नौकरी पाने के बाद बहू ने दिखाया रंग यार के साथ मिलकर करती है दबंगई जान बचाकर भागी-भागी फिर रही सास
मुरादाबाद ससुर की नौकरी पाने के बाद बहू ने दिखाया रंग
यार के साथ मिलकर करती है दबंगई
जान बचाकर भागी-भागी फिर रही सास
उत्तर प्रदेश मुरादाबाद में ससुर की नौकरी पाने के बाद बहू ने रंग दिखाना शुरू कर दिया तो सास जान बचाकर भागी-भागी फिर रही है। थाना सिविल लाइंस के नवीन नगर एमडीए कॉलोनी निवासी दमयंति देवी पत्नी स्वा0 कुँवरपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार के लगभग सभी पुरुष सदस्यों की मौत हो चुकी है। घर में दमयंति देवी के आलावा 13 साल की पोती और पुत्रवधु सुनीता देवी हैं। दमयंति देवी के अनुसार उन्होंने पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में मिलने वाली नौकरी बुढ़ापे का सहारा मानते हुए बहू सुनीता देवी को दिलवा दी थी।
आरोप है कि ससुर की नौकरी मिलते ही बहू सुनीता देवी ने अपनी बेटी और सास को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दमयंति देवी का आरोप है कि बहू सुनीता अपने सहकर्मी दोस्त फैजान आलम की सहायता से सारी संपत्ति को हड़पना चाहती है। 05 माई 2024 को रात करीब दस बजे सुनीता अपने साथी फैजान आलम को लेकर घर में आ गई और मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। मना करने पर दोनों ने दमयंति देवी के साथ मारपीट की। धमकी दी कि यदि संपत्ति उसके नाम नहीं की तो घर में नहीं घुसने देगी और जान से मार देगी, जिसके बाद पीड़िता दमयंति देवी ने थाने पर पहुंचकर जानमाल का खतरा बताते हुए तहरीर दी।
एसएचओ सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुनीता देवी और फैजान आलम के खिलाफ मुकदमा अपराध सांख्य 424/2024 अंतर्गत धारा 323,506,384, पंजीकृत कर जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-
आजमगढ़ दीदारगंज, मंडलायुक्त न्यायालय में अपील को एसडीएम मार्टिनगंज ने दिखाया ठेंगा पुलिस बल के साथ करवा रहे विवादित जमीन पर निर्माण पीड़ित ...
-
आजमगढ़ बरदह खेल-खेल में चल गई गोली, युवक की मौत घर में कट्टा टेस्ट करते समय हुई घटना, एक दोस्त हिरासत में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बर...
-
आजमगढ़ एसएसपी ने 9 निरीक्षक-दरोगाओं के किये तबादले चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी को भेजा गया पुलिस लाइन, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी...
-
आजमगढ़ दीदारगंज पुष्पनगर बाजार में 2 मोटरसाइकिलों की जोरदार आमने - सामने टक्कर में 1 की मौत 2 गम्भीर रूप से घायल... उत्तर प्रदेश के आजमगढ़...
-
आजमगढ़ दीदारगंज 2 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान मंडई की बल्ली में साड़ी के सहारे लटका मिला दोनों का शव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज ...
-
आजमगढ़ दीदारगंज मतांतरण के आरोप में देवर-भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछ ताछ कर रही हैं- चिराग जैन एसपी ग्रामी...
-
आजमगढ़ फूलपुर गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी की पर्दाफाश 22 सिलेंडर और 2 बाइक के साथ 4 गिरफ्तार उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना प्रभारी फूलपुर गजानंद चौब...
-
आजमगढ़ उपनिरीक्षक भगत सिंह बने निरीक्षक थाना सिधारी पदोन्नति के बाद अधिकारियों ने कंधे पर 3 स्टार लगाकर दी बधाई उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मे प...
-
आजमगढ़ दीदारगंज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 बकरियों की मौत तेज बारिश के दौरान हुआ हादसा, 5 बकरियां घायल, पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहु...
-
आजमगढ़ दीदारगंज फर्राटा फैन में उतरे करंट से विवाहिता की मौत, मायके में पसरा मातम पिता की देखभाल के लिए मायके में रह रही थी विवाहिता, खाना ...






