Sunday, 5 November 2023

जौनपुर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा बलात्कार के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा बलात्कार के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार  



उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तरी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के  निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में थाना कोतवाली जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 327/23 धारा 376/506 भादवि  सम्बन्धित वांछित अभियुक्त   वीरेन्द्र वर्मा पुत्र हरिराम वर्मा नि0 बेनी का पुरवा थाना गोसाईगंज सुल्तानपुर उम्र करीब 32 वर्ष को  आज दिनांक 05.11.2023  समय 10.30 बजे पालिटेक्निक चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । आवश्यक  विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त- 

वीरेन्द्र वर्मा पुत्र हरिराम वर्मा नि0 बेनी का पुरवा थाना गोसाईगंज सुल्तानपुर उम्र करीब 32 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1- प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र कोतवाली जौनपुर 

1. म0उ0नि0 स्नेहा राय चौकी प्रभारी सिपाह   थाना कोतवाली जौनपुर

2. हे0का0 सत्यप्रकाश यादव   थाना कोतवाली जौनपुर 

3. हे0का0 शिव प्रकाश गौड थाना कोतवाली जौनपुर 

4. म0 का0 अंजली पटेल थाना कोतवाली जौनपुर

जौनपुर थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।



उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर शराब तस्करी की रोकथाम एवं उसमे लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष के देखरेख में मुखबिर खास की सूचना पर उ0नि0 अरविन्द कुमार मय का0 शुभम कुमार , का0 अभिषेक सिंह द्वारा आज सुबह पीली नदी पुल खानपुर अभि0 1- विरेन्द्र कुमार निषाद पुत्र जेठू राम निषाद निवासी कुधुआं थाना सिंगरामऊ जौनपुर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-97/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


नाम पता अभियुक्त 

1. विरेन्द्र कुमार निषाद पुत्र जेठू राम निषाद निवासी कुधुआं थाना सिंगरामऊ जौनपुर उम्र करीब 43 वर्ष । 


गिरफ्तारी टीमः

1. थानाध्यक्ष कमलेश कुमार थाना सिंगरामऊ जौनपुर 

2. उ0नि0 अरविन्द कुमार थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर

3. का0 शुभम कुमार थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर 

4. का0 अभिषेक सिंह थाना सिंगरामऊ जौनपुर

आजमगढ़ गंभीरपुर करेंट की चपेट में आने से संविदा लाइन मैन की हुई मौत विद्युत पोल से टूटे हुए तार की चपेट में आने से हुआ हादसा


 आजमगढ़ गंभीरपुर करेंट की चपेट में आने से संविदा लाइन मैन की हुई मौत



विद्युत पोल से टूटे हुए तार की चपेट में आने से हुआ हादसा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ खेत में धान की सिंचाई कर रहे संविदा कर्मी लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण संविदा कर्मी द्वारा सुबह में अखबार बांटने का भी काम किया जाता था।


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मई खड़गपुर गांव निवासी 45 वर्षीय संतोष राय पुत्र भगवत राय रविवार को दिन में लगभग 11:30 बजे अपने खेत में धान की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान विद्युत पोल से टूटे हुए तार की चपेट में आ गए। प्राथमिक उपचार हेतु उन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज टीकरगढ़ ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि संतोष राय एक मेहनती और मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे, आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह सुबह समाचार पत्र का भी वितरण करते थे। उनकी मौत से उनकी पत्नी आशा 42 वर्ष और पुत्र आनंद 15 व पुत्री पल्लवी 12 वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल था।

उत्तर प्रदेश बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत सरकार 8 नवम्बर से शुरू कर रही है यह योजना


 उत्तर प्रदेश बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत



सरकार 8 नवम्बर से शुरू कर रही है यह योजना



लखनऊ उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) जारी कर दी गई है। यह आठ नबंबर से 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगी। इसके तहत 50 से 100 फीसदी तक छूट मिलेगी। यह शत प्रतिशत छूट एक किलोवाट वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी। बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों, स्थाई रूप से कटे कनेक्शन वाले बकायेदारों और न्यायालय के लंबित मामले में भी समाधान योजना में शामिल किया जा सकेगा। प्रदेश में हर साल एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)लागू होती रही है। यही वजह है कि इसकी मांग फरवरी से ही शुरू हो गई थी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ओटीएस लागू करने पर जोर दिया था। ऐसे में पावर कॉरपोरेशन की ओर से शनिवार को ओटीएस योजना जारी की गई। 


समस्त विद्युत भार के एलएमवी-1 (घरेलू), एलएमवी-2 (वाणिज्यिक), एलएमवी-4बी (निजी संस्थान), एलएमवी-5 (निजी नलकूप) एवं एलएमवी-6 (औद्योगिक) उपभोक्ताओं को सरचार्ज (विलंब भुगतान अधिभार) राशि पर अधिकतम 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं को उनके बकाये पर किश्तों में भुगतान की भी सुविधा दी जाएगी।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि योजना में एक किलोवाट से अधिक भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान के साथ किश्तों में भुगतान के दो विकल्प दिये गये हैं। 30 नवंबर तक अपने बकाये का पूर्ण भुगतान पर 90 प्रतिशत की छूट, तीन किश्तों में भुगतान पर 80 प्रतिशत की छूट तथा छह किश्तों में भुगतान पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एक से 15 दिसंबर तक पूर्ण भुगतान पर 80 प्रतिशत की छूट, तीन किश्तों में भुगतान पर 70 प्रतिशत तथा छह किश्तों में भुगतान पर 60 प्रतिशत की छूट, 16 दिसंबर के बाद पूर्ण भुगतान पर 70 प्रतिशत की छूट, तीन किश्तों में भुगतान पर 60 प्रतिशत तथा छह किश्तों में भुगतान पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी प्रकार तीन किलोवाट भार तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं द्वारा 30 नवंबर तक अपने बकाये का पूर्ण भुगतान पर 80 प्रतिशत तथा तीन किश्तों में भुगतान पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके पश्चात के चरणों में दोनों विकल्पों में भुगतान पर क्रमशः 10 प्रतिशत कम की छूट मिलेगी।


 इसी प्रकार तीन किलोवाट से अधिक के भार वाले वाणिज्यिक उपभोक्ताओं द्वारा 30 नवंबर तक पूर्ण भुगतान पर 60 प्रतिशत तथा तीन किश्तों में भुगतान पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके पश्चात के चरणों में दोनों विकल्पों में क्रमशः 10 कम की छूट मिलेगी। निजी वाणिज्यिक संस्थानों द्वारा 30 नवंबर तक अपने बकाये के पूर्ण भुगतान पर 50 प्रतिशत तथा तीन किश्तों में भुगतान पर 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके पश्चात के चरणों में दोनों विकल्पों में भुगतान पर क्रमशः 10 प्रतिशत कम की छूट मिलेगी। औद्योगिक उपभोक्ताओं को 30 नवंबर तक पूर्ण भुगतान पर 50 प्रतिशत तथा तीन किश्तों में बकाये के भुगतान पर 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके पश्चात के चरणों में दोनों विकल्पों में भुगतान पर क्रमशः 10 प्रतिशत कम की छूट मिलेगी।


 ऊर्जा मंत्री ने बताया कि किश्तों को नियत अवधि में जमा न करने पर 12 किश्तों के मामले में अधिकतम कुल 3 डिफाल्ट (निर्धारित तिथि पर जमा न करने)की अनुमति होगी। किसी भी उपभोक्ता को लगातार 2 डिफाल्ट की अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार 6 किश्तों के प्रकरण में केवल एक डिफाल्ट की अनुमति होगी तथा 6 किश्तों से कम के मामलों में कोई डिफाल्ट की अनुमति नही होगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि निजी नलकूप के उपभोक्ताओ को उनके 31 मार्च 2023 तक के देय सरचार्ज एवं अन्य सभी अर्ह उपभोक्ताओं को उनके 31 अक्टूबर 2023 तक के देय सरचार्ज में छूट दी जाएगी। उपभोक्ता योजना अवधि में छूट के बाद देय धनराशि का सीधा भुगतान यूपीआई, जनसेवा केन्द्र, विद्युत सखी, मीटर रीडर, राशन की दुकान, किसी भी विभागीय कैश काउन्टर तथा वेबसाइट नचचबस.वतह पर ऑनलाइन भुगतान से इस छूट का लाभ ले सकते है।

Saturday, 4 November 2023

आजमगढ़ गंभीरपुर अराजक तत्वों ने तोड़ी डीह बाबा और देवी प्रतिमा ग्रामीण आक्रोशित, मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन


 आजमगढ़ गंभीरपुर अराजक तत्वों ने तोड़ी डीह बाबा और देवी प्रतिमा


ग्रामीण आक्रोशित, मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में प्रतिमा तोड़ने का सिलसिला जारी है। एक सप्ताह के अंदर मूर्ति तोड़ने की दूसरी घटना सामने आई है। बीते 31 अक्टूबर की रात को ग्राम पंचायत हुसेपुर में अराजक तत्वों द्वारा अम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था, जहां थानाध्यक्ष गंभीरपुर ने नई प्रतिमा लगवाकर माहौल को शांत करवाया।


शुक्रवार की रात में थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छाऊं में गांव से पश्चिम तरफ पोखरे के पास लगी डीह बाबा की प्रतिमा व डीवहारीन माता की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शनिवार की सुबह गांव वालों की नजर टूटी प्रतिमा पर पड़ी तो वे आक्रोशित हो उठे। मूर्ति टूटने की सूचना मिलते ही थाना गंभीरपुर प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। टूटी हुई प्रतिमा का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया गया। इस बावत एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि ग्राम पंचायत छाऊं में प्रतिमा टूटने की सूचना मिली है मूर्ति की मरम्मत करवाया जा रहा है। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अम्बेडकरनगर यूपी एसटीएफ ने सपा के पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार पूर्व विधायक सहित दर्जन भर लोगों के विरुद्ध साजिश एवं धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा


 अम्बेडकरनगर यूपी एसटीएफ ने सपा के पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार


पूर्व विधायक सहित दर्जन भर लोगों के विरुद्ध साजिश एवं धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा



अम्बेडकरनगर यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार की देर शाम को पूर्व विधायक पवन पांडेय को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। नगर के कोटवा महमदपुर स्थित आवास से गिरफ्तार पवन पांडेय को अकबरपुर कोतवाली के हवालात में रखा गया है। पवन पांडेय जलालपुर के सपा विधायक राकेश पांडेय के अनुज और सांसद रितेश पांडेय के सगे चाचा हैं। नगर के नासिरपुर बरवां की चम्पा सिंह गत वर्ष अकबरपुर कोतवाली में पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत दर्जन भर लोगों के विरुद्ध साजिश एवं धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। चम्पा सिंह का आरोप है कि उसके पुत्र अजय नारायण सिंह को पवन पांडेय समेत अन्य आरोपितों ने नशीला इंजेक्शन लगाकर नगर में स्थित करोड़ों की जमीन 20 लाख रुपए में एग्रीमेंट करा लिया था।


 इस मामले में नामजद गोविन्द और दीपनरायन शर्मा पूर्व में जेल जा चुके हैं जबकि पूर्व विधायक पवन पांडेय वांछित चल रहे थे। शुक्रवार की देर शाम को एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उनके आवास कोटवा महमदपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने पूर्व विधायक पवन पांडेय के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली पुलिस के सहयोग से एसटीएफ ने पवन पांडेय को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूर्व विधायक को अकबरपुर कोतवाली के हवालात में रखा गया है और शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

आजमगढ़ करोड़ों की ठगी करने वाले 2 साइबर ठग गिरफ्तार 7 मोबाइल, 24 चेक बुक, 11 एटीएम कार्ड, वेबसाइट यूजर डेटा बरामद बिटबुल क्वाइन्स नाम से बनाई थी फर्जी वेबसाइट


 आजमगढ़ करोड़ों की ठगी करने वाले 2 साइबर ठग गिरफ्तार


7 मोबाइल, 24 चेक बुक, 11 एटीएम कार्ड, वेबसाइट यूजर डेटा बरामद


बिटबुल क्वाइन्स नाम से बनाई थी फर्जी वेबसाइट



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ साइबर थाना आजमगढ़ ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबरी ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से 7 मोबाइल, 24 चेक बुक, 11 एटीएम कार्ड, वेबसाइट यूजर डेटा सहित अन्य सामान बरामद किये गये। इनके द्वारा बिटबुल क्वाइन्स नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर इन्वेस्टमेंट/क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करीब 200 लोगों से करोडो रूपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है।



3 नवम्बर को दुर्गादत्त मौर्या, जहानगंज आजमगढ़ ने साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ में प्रार्थना पत्र दिया की बिटबुल क्वाइन्स नाम से वेबसाइट www.bitbullcoins.com बनाकर इन्वेस्टमेंट/क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर फर्जी कागजात दिखाकर मेरे व मेरे अन्य साथियों के साथ लगभग 30 लाख की साइबर धोखाधड़ी की गयी हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, प्रो0 त्रिवेणी सिंह, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उक्त अभियोग की विवेचना से 04 अभियुक्तों को उक्त अपराध में शामिल होना पाया गया। 


आज 4 नवम्बर 2023 को निरीक्षक विमल प्रकाश राय, साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ के नेतृत्व में मोबाइल सर्विलांस के जरिये मुकदमे में संलिप्त अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र रमेश चन्द्र निवासी ग्राम कसारा थाना कोपागंज जनपद मऊ (CMD Bitbull) व सूर्यभान गौतम पुत्र श्री प्रसाद निवासी ग्राम मर्यादपुर थाना मधुबन जनपद मऊ (Manager Bitbull) को गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।


अभियुक्तों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार पूर्वांचल डिजायर सिटी प्राइवेट लिमिटेड, पूर्वांचल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपना रियल स्टेट व् एग्रो का व्यापर लखनऊ में रहकर करता था. अपने फर्म में पैसा लगाने के लिए उसने Bitbull Coins नाम से फर्जी वेबसाइटwww.bitbullcoins.com बनवाकर इन्वेस्टमेंट/क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से पैसा अपने विभिन्न बैंक खातों में जमा कराया था।


गिरफ्तार अभियक्त लोगों  को विभिन्न होटलों में वर्कशॉप के लिए बुलाते थे उसमे उन्हें investment Plan, 2 परसेंट 365 दिन तक लगभग 03 गुना पैसा का लालच देते थे. लोगों  को bitbullcoins की यूजर आईडी देकर फेक Profit/Loss डैशबोर्ड दिखाते थे. इस अपराध में इनके मैंनेजर सूर्यभान, टीम लीडर धनज्जय कुमार व अरुण कुमार सहयोग करते थे। टेक्निकल सपोर्ट दिल्ली के इंजीनियर से लिया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों  से मिले कागजात में जांच के बाद ज्ञात हुआ की अभियुक्तों द्वारा लगभग 200 लोगों  से करोड़ो रूपये की साइबर ठगी की गयी है।