Saturday, 4 November 2023

आजमगढ़ अहरौला पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी को लगी गोली कार लूटने के बाद युवक की गला रेतकर किया था हत्या


 आजमगढ़ अहरौला पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी को लगी गोली


कार लूटने के बाद युवक की गला रेतकर किया था हत्या



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद की अहरौला थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभियुक्त के पास से घटना में लूटी गयी फोर व्हीलर गाड़ी, अवैध तमंचा , कारतूस बरामद किया गया है।


बताते चले की 14 अक्टूबर को अहरौला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था। जिसके गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त दुर्गेश कुमार मिश्र निवासी जनपद देवरिया के रूप में की गई। वह प्रयागराज में रहकर गाड़ी चलाता था।


 आज सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस मुठभेड़ में उक्त घटना में शामिल अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र मृत्युंजय सिंह निवासी लहुआकला थाना देवगांव को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान इसके दाहिने पैर में गोली लगी है और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के पास से घटना में लूटी गयी फोर व्हीलर गाड़ी, अवैध तमंचा , कारतूस बरामद किया गया है। एसओजी टीम और थाने की टीम द्वारा इससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

Friday, 3 November 2023

बाराबंकी प्रॉपर्टी डीलर की गला रेत कर हत्या शव के बगल में खड़ी थी मृतक की कार, राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना


 बाराबंकी प्रॉपर्टी डीलर की गला रेत कर हत्या



शव के बगल में खड़ी थी मृतक की कार, राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना



उत्तर प्रदेश के बराबंकी जिले के कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में हबीबपुर गांव के पास किसान पथ के किनारे गुरुवार की रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु बताया। मौके पर पहुंचे एसपी और फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। शव के करीब खडी कार में मिले कागजात के आधार पर युवक की शिनाख्त लखनऊ निवासी प्रापर्टी डीलर के रूप में हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने चार लोगों पर हत्या करने का संदेह जताया हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


गुरुवार की रात करीब 11.00 बजे एक राहगीर ने कुर्सी पुलिस को सूचना दी की हबीबपुर गांव के पास किसान पथ के किनारे एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। उसके पास में कार खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अतुल पांडे (38) पुत्र कपिल देव पांडे निवासी सेक्टर ओ अलीगंज लखनऊ के रूप में की गई। युवक के गले पर धारदार हथियार के निशान थे और कार में भी खून फैला था। इससे साफ था कि युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। इस सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।


 एसपी दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल की जांच पड़ताल की गई। घटना स्थल के पास मौजूद कार से मिले कागजात के आधार पर युवक की पहचान की गई। कार में पानी की बोतल नमकीन के पैकेट के साथ युवक का मोबाइल फोन आदि सामान मौजूद था। घटना स्थल पर पहुंचे युवक के पिता कपिल देव ने बताया कि उनका पुत्र अतुल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। काफी समय से काम अच्छा नहीं चल रहा था। वह गुरुवार की दोपहर घर से निकला था इसके बाद घर नहीं लौटा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने पुत्र के साथ काम करने वाले चार लोगों पर ही हत्या करने की आशंका जताई है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

आजमगढ़ निजामाबाद आईएएस बन हार्दिक ने बढ़ाया जनपद का मान परिवार व शुभचिंतकों में बंटी मिठाई, मना जश्न


 आजमगढ़ निजामाबाद आईएएस बन हार्दिक ने बढ़ाया जनपद का मान



परिवार व शुभचिंतकों में बंटी मिठाई, मना जश्न


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बने हार्दिक चंदेल ने जनपद का नाम रौशन कर दिखाया है। इंजीनियर पिता और गृहणी माता के सपनों को पंख लगाने वाले सपूत की इस उपलब्धि पर जहां पैतृक गांव में जश्न मनाया जा रहा है तो वहीं मऊ जिले के पिउवा पकड़ी गांव स्थित ननिहाल में भी मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। संघ लोक सेवा आयोग की 2022 की परीक्षा में 933 लोगों का रिजल्ट 23 मई को निकला है। आरक्षित सूची में 89 कैंडिडेट को रखा गया था।


 मंगलवार की देर शाम संघ लोक आयोग ने रिजर्वेशन के कैंडिडेटों की सूची जारी कर दी। जिसमें हार्दिक चंदेल ने सफलता अर्जित की। मूल रूप जिले की निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गंधुवई ग्राम निवासी हार्दिक चंदेल के पिता अरुण सिंह गाजियाबाद में मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर हैं। उनकी माता आकांक्षा सिंह गृहिणी हैं। हार्दिक चंदेल के बाबा सूर्यभान सिंह गांव में अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। हार्दिक की सफलता पर गंधुवई गांव में खुशी की लहर है। हार्दिक चंदेल ने यह सफलता तीसरे प्रयास में अर्जित की है। पिछले दो प्रयासों में भी वह साक्षात्कार तक पहुंचे थे। हार्दिक ने एनआईटी कुरुक्षेत्र से 2019 में इंजीनियरिंग पास की। उसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। 


इससे पूर्व एसएससी की इंस्पेक्टर ग्रेड की परीक्षा में भी उन्होंने सफलता प्राप्त की थी। एक हफ्ते पहले ही उसका नियुक्ति पत्र आया था। हार्दिक चंदेल ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही अपने गुरुजनों को दिया है।हार्दिक के पिता अरुण सिंह ने भी अपने समय में तीन बार संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का साक्षात्कार दिया था। हार्दिक के चाचा अजीत सिंह चंदेल ने भी 1996 में यूपीपीसीएस क्वालीफाई कर सेलटैक्स ऑफिसर पद पर स्लेक्ट हुए थे। वहीं हार्दिक के ननिहाल पिउवाताल में भी जश्न का माहौल है। हार्दिक के नाना स्व० रामबली सिंह के परिवार वालों ने गांव में मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया है।

मुरादाबाद सीओ के गनर ने खुद को मारी गोली, मौत सीओ ने बताया घटना का कारण, पुलिस ने हथियार लिया कब्जे में


 मुरादाबाद सीओ के गनर ने खुद को मारी गोली, मौत



सीओ ने बताया घटना का कारण, पुलिस ने हथियार लिया कब्जे में



उत्तर प्रदेश मुरादाबाद में सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह के गनर कांस्टेबल अजित कुमार ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अजित कुमार मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। सीओ सिंह ने बताया कि नागफनी क्षेत्र में अजित कुमार किराए के मकान में रहते थे। रात में वह ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब 11 बजे घर चले गए। देर रात उन्होंने खुद को लाइसेंसी रायफल से गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ही घटना का पता चल सका। सीओ ने बताया कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि अजित की पत्नी और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। शायद इसी तनाव में उन्होंने खुदकुशी कर ली हो।

आजमगढ़ बिलरियागंज वांछित महिला गैंगेस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ बिलरियागंज वांछित महिला गैंगेस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बिलरियागंज थाना पुलिस ने वांछित महिला गैंगेस्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 1 अक्टूबर 2023 को थाने में 385/2023 धारा 3(1) के तहत नजरे आलम पुत्र जफरे आलम निवासी मधनापार थाना बिलरियागंज, शबीना पत्नी सोयब निवासी हिरनई गुल्लीगढ़ थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के खिलाफ पंजीकृत किया गया था। आज मुखबिर की सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद थाना बिलरियागंज ने मामले में वांछित अभियुक्ता शबीना पत्नी सोयब को उसके पूर्व निवास स्थान कासिमगंज अटकहिया से दोपहर करीब 01.20 बजे गिरफ्तार कर लिया।

Thursday, 2 November 2023

आजमगढ़ डीएम ने 8 अपराधियों को किया जिला बदर सिधारी, कंधरापुर, देवगाँव व मुबारकपुर से 1-1 तथा फूलपुर व सरायमीर से 2-2 शामिल


 आजमगढ़ डीएम ने 8 अपराधियों को किया जिला बदर



सिधारी, कंधरापुर, देवगाँव व मुबारकपुर से 1-1 तथा फूलपुर व सरायमीर से 2-2 शामिल


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत गोवध, छेड़खानी, लूट, आपराधिक व आबकारी में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा 08 अपराधियों क्रमशः सिधारी, कंधरापुर, देवगाँव व मुबारकपुर से 01-01 तथा फूलपुर व सरायमीर से 02-02 अपराधियों को दिनांक- 30.09.2023 से 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया है।


जिलाबदर हुए 08 अपराधियों का विवरण निम्नवत है- 

1. शिवकुमार भारती पुत्र रामलखन , निवासी हरवंशपुर, थाना सिधारी, आजमगढ़ (छेड़खानी)

2. गुलशन यादव पुत्र जनार्दन यादव, निवासी कंधरापुर, थाना कंधरापुर, आजमगढ़ (लूट)

3. श्याम अवध चौहान पुत्र शिवचन्द्र चौहान, निवासी पाही, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ (आबकारी)

 4. राहुल चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान , निवासी चकिया भगवानपुर, थाना देवगाँव, आजमगढ़ (आपराधिक)

 5. हाफिज पुत्र वकील, निवासी मुड़ियार, थाना फूलपुर, आजमगढ़ (आबकारी)

6. ओमप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र झुल्लर विश्वकर्मा, निवासी सैदपुर, थाना फूलपुर, आजमगढ़ (आबकारी)

7. नफीस अहमद पुत्र मुख्तार, निवासी नई बाजार चककाजी, थाना सरायमीर, आजमगढ़ (आपराधिक)

8. मो0 फैसल पुत्र मो0 परवेज, निवासी अषाढ़ा, थाना सरायमीर, आजमगढ़ (गोवध)।

लखनऊ 7 पीपीएस अफसरों का हुआ तबादला मंजू शुक्ला इंटेलिजेंस मुख्यालय और 6 अधिकारी का जिलों में


 लखनऊ 7 पीपीएस अफसरों का हुआ तबादला


मंजू शुक्ला इंटेलिजेंस मुख्यालय और 6 अधिकारी का जिलों में



उत्तर प्रदेश लखनऊ डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को सात पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। पावर कार्पाेरेशन मेरठ में तैनात मंजू शुक्ला को इंटेलिजेंस मुख्यालय भेजा गया है। इसके अलावा छह अधिकारियों को जिलों में मंडलाधिकारी बनाया गया है। आदेश के मुताबिक हरदोई में तैनात विनोद कुमार द्विवेदी को प्रयागराज, एसटीएफ में तैनात अमर बहादुर को कानपुर, मुरादाबाद पुलिस अकादमी में तैनात राजकुमार को चित्रकूट, पीएसी वाराणसी में तैनात अरुण कुमार सिंह को मिर्जापुर, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात महेंद्र सिंह देव को सहारनपुर और पीटीएस मुरादाबाद में तैनात रामकृष्ण चतुर्वेदी को बस्ती का मंडलाधिकारी बनाया गया है।