Thursday, 2 November 2023

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पुरानी पेंशन को लेकर सरकार को दिया यह आदेश राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता ने पेश की अपनी दलील


 इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पुरानी पेंशन को लेकर सरकार को दिया यह आदेश 


राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता ने पेश की अपनी दलील



लखनऊ, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अप्रैल, 2005 के पहले चयनित लेखपालों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है। कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए याचियों को पुरानी पेंशन का हकदार मानते हुए सरकार को पुरानी पेंशन का लाभ देने का आदेश दिया है। यह फैसला न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव की एकल खंडपीठ ने लेखपाल संघ व अन्य की ओर से दाखिल याचिका को स्वीकार करते हुए सुनाया है।


 राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने दलील दी कि याचियों की नियुक्ति 1 अप्रैल, 2005 या उसके बाद हुई है, इसलिए पुरानी पेंशन योजना इन पर लागू नहीं होती। वहीं, याचियों की दलील थी कि उनका चयन एवं प्रशिक्षण सत्र 2003-04 में हुआ था। अगस्त 2004 में प्रशिक्षण पूरा हो गया था। उनकी नियुक्ति में देरी सरकार की ओर से हुई। अगर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सरकार की ओर से नियुक्ति में देरी न हुई होती तो याची पुरानी पेंशन के लिए निर्धारित अवधि के दायरे में होते। याचियों ने नई पेंशन योजना के तहत वेतन से हो रही कटौती को पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत जीपीएफ में समायोजित करने की भी मांग की है। 


बेसिक शिक्षा विभाग ने एक अप्रैल, 2005 या उसके बाद नियुक्त उन कार्मिकों का ब्योरा मांगा है, जिनकी नियुक्ति के लिए विज्ञापन एक अप्रैल, 2005 के पहले प्रकाशित हुआ था। ऐसे में शिक्षकों व कर्मचारियों में उम्मीद जगी है कि केंद्र की भांति उन्हें भी पुरानी पेंशन का विकल्प मिलेगा।


 संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार ने सभी बीएसए को इस संबंध में पत्र भेजा है। हालांकि, उन्होंने विशिष्ट बीटीसी 2004 में नियुक्त अभ्यर्थियों को न शामिल करने की बात कही है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। माना जा रहा है कि हाल में उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ की शासन में हुई बैठक में ऐसे शिक्षक जिनका चयन एक अप्रैल, 2005 से पूर्व हो गया था परंतु उनका कार्यभार ग्रहण 1 अप्रैल, 2005 के बाद हुआ है, उनको केंद्र की तरह पुरानी पेंशन से लाभंवित करने पर सहमति बनी थी। इसी के बाद विभाग ने कवायद शुरू की है।

Wednesday, 1 November 2023

आजमगढ़ सरायमीर मवेशीखाना बड़ी घटना होते होते बची


 आजमगढ़ सरायमीर मवेशीखाना बड़ी घटना होते होते बची 




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर मवेशी खाना स्थिति यूनियन बैक से सटी पूरानी जर्जर दीवार  के एका एक गिरने से आधा दर्जन बाइकें दब गयीं।कोई जानी नुकसान नही हुआ।


जानकारी के अनुसार सरायमीर कस्बा के पवई लाडपुर में स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया से सटी नौ इंच की पुरानी जर्जर दीवार लगभग साढ़े तीन बजे दिन में अचानक गिर गई। जिससे बैंक में कार्य के लिए आए ग्राहकों की छ: बाइक खड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उधर से जा रहे एक युवक के पैर में  हलकी चोट आ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दीवार दस से दो बजे दिन में गिरी होती तो कन्या पाठशाला स्कूल में पढ़ने जाने वाली लड़कियों और कालोनी में जाने का रास्ता है ऐसे में बढी घटना होसकती थी।



आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी की रिपोर्ट॥

सुल्तानपुर भाजपा विधायक की पत्नी हुईं लापता तलाश में लगीं पुलिस की कई टीमें


 सुल्तानपुर भाजपा विधायक की पत्नी हुईं लापता


तलाश में लगीं पुलिस की कई टीमें



उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर के लंभुआ से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी मंगलवार सुबह घर से अचानक गायब हो गईं। विधायक के बेटे ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी हैं।


डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि विधायक सीताराम वर्मा का गाजीपुर सेक्टर-8 में घर है। जहां उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा (65) परिवार संग रहती हैं। मंगलवार सुबह छह बजे पुष्पा बिना किसी को कुछ बताए ही घर से कहीं चली गईं। काफी तलाशने पर भी उनका पता न चलने पर बेटे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कुमार ने पिता को खबर दी। इस पर सीताराम वर्मा सुल्तानपुर से लखनऊ पहुंचे। इस बीच पंकज ने गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।


दोपहर को विधायक ने डीसीपी से मिलकर पत्नी को तलाशने में मदद मांगी। डीसीपी ने गाजीपुर और इंदिरानगर पुलिस की टीमों को पुष्पा को तलाशने के लिए लगाया है। डीसीपी ने बताया कि सुबह नौ बजे के आसपास पुष्पा इंदिरानगर स्थित अरविंदो पार्क चौकी के पास देखी गई थीं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया की मदद से उनकी तलाश में लगी है। डीसीपी ने बताया कि पुष्पा वर्मा को भूलने की बीमारी है और उनका इलाज भी चल रहा है।

Tuesday, 31 October 2023

महोबा पुलिस टीम पर सिपाही की ही रायफल से अंधाधुंध फायरिंग सिपाही और दारोगा को लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में भी 2 घायल


 महोबा पुलिस टीम पर सिपाही की ही रायफल से अंधाधुंध फायरिंग



सिपाही और दारोगा को लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में भी 2 घायल


उत्तर प्रदेश महोबा में मंगलवार की शाम बड़ी वारदात हो गई। चक्काजाम और बवाल करने वालों को गिरफ्तार करके ले जा रही पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। सिपाही की ही रायफल छीनकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें एक दारोगा और एक सिपाही को गोली लगी है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो हमलावरों को गोली लगी है। घटना उस समय हुई जब पनवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव नकरा से चार आरोपियों को पकड़ कर पुलिस टीम अपने साथ लेकर जा रही थी। इसी दौरान ब्लॉक के पास एक आरोपी ने रायफल छीन ली और पुलिस पर चला दी। सभी घायलों को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 


सोमवार को स्कूल से लौट रहे छात्र को रोडवेज की बस के रौंद दिया था। इसके बाद जाम लगाए लोगों के पुलिस से मारपीट की थी और दरोगा को दौड़ाकर पीटा था। पुलिस ने तीन नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित हत्या का प्रयास और बलवा सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया था। इन्हीं चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस टीम अपने साथ लेकर जा रही थी। इसी दौरान एक आरोपी ने सिपाही की रायफल छीन ली और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दारोगा और सिपाही को गोली लगी। पुलिस ने भी क्रास फायरिंग की। इसमें दो हमलावरों को गोली लगी है।

कानपुर आशनाई में महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने कारोबारी के पौत्र को उतारा मौत के घाट होमगार्ड के घर में मिला शव


 कानपुर आशनाई में महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने कारोबारी के पौत्र को उतारा मौत के घाट


होमगार्ड के घर में मिला शव




उत्तर प्रदेश कानपुर के रायपुरवा में रहने वाले शहर के एक बड़े कपड़ा कारोबारी के पौत्र की सोमवार रात अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव फजलगंज के ओमपुरवा में महिला ट्यूशन टीचर के बॉयफ्रेंड के घर से मिला है। बताया जा रहा है कि आशनाई में महिला ट्यूशन टीचर के प्रेमी ने हत्या की है। आरोपी प्रेमी ओमपुरवा निवासी प्रभात शुक्ला को संदेह था कि उसकी प्रेमिका और कुशाग्र के संबंध है। इसलिए उसने उसकी हत्या कर अपहरण और फिरौती की साजिश रची। हत्या के बाद उसने शव को घर में ही छिपा कर रखा था। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई।


 मिली जानकारी के अनुसार, ट्यूशन टीचर रचिता वत्स का प्रभात शुक्ला के साथ पांच-छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी के पिता सुनील कुमार शुक्ला होमगार्ड हैं और फजलगंज थाने में तैनात हैं। उन्हीं के घर से शव को बरामद किया गया है। बता दें कि सोमवार देर रात उसका अपहरण हो गया। उसकी स्कूटी लावारिस हालात में गुंजन टॉकीज के पास मिली थी। अपहर्ताओं ने कारोबारी के घर में पत्र फेंककर फिरौती मांगी है। पुलिस कमिश्नर डॉ. आरके स्वर्णकार अधिकारियों संग मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की थी। हालांकि पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार को अपहरण की ये घटना बड़ी नहीं लगी। इसके चलते पूरी रात वो मौके पर नहीं पहुंचे। अपहरण के बाद हत्या होने पर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। फिलहाल कोई कुछ भी आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है।


रायपुरवा निवासी कपड़ा कारोबारी संजय कनोडिया का पीरोड पर कपड़ों का बड़ा कारोबार है। उनका पौत्र कुशाग्र कैंट स्थित जयपुरिया स्कूल में हाई स्कूल का छात्र है। उसके पिता मनीष कनौडिया सूरत में कपड़ों का कारोबार संभालते हैं। सोमवार को वह अपनी स्कूटी से शाम करीब 4.30 बजे स्वरूपनगर स्थित कोचिंग सेंटर गया था। शाम करीब 7.30 बजे परिजनों ने घर का कुछ सामान लाने के लिए उसके नंबर पर कॉल किया, लेकिन नंबर बंद मिला। घबराए परिजनों ने कोचिंग और कुशाग्र के दोस्तों से फोन पर जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को अपहरण की सूचना दी तो पुलिस सक्रिय हुई।


इस बीच अपहर्ताओं ने फिरौती की मांग को लेकर एक पत्र कुशाग्र के घर में फेंका। हालांकि, फिरौती की रकम परिजनों ने सार्वजनिक नहीं की। मौके पर पुलिस कमिश्नर, जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी, नीलाब्जा चौधरी, एडीसीपी आरती सिंह फोर्स समेत कारोबारी के घर पहुंचे। इस बीच जांच में जुटी पुलिस को जीटी रोड स्थित गुंजन टॉकीज के पास से कुशाग्र की स्कूटी लावारिस हालात में खड़ी मिली। पुलिस ने छात्र के घर के पास सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया था। फुटेज में यह युवक अपनी स्कूटी से कारोबारी के घर के पास पहुंचकर फिरौती वाला पत्र फेंकता नजर आया है। पुलिस ने दो युवकों और युवतियों को उठाया था।

मुजफ्फरनगर दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अंदर से बंद मिला कमरा, दरवाजा किसी तरह खुलवाया तो सन्न रहे गए साथी


 मुजफ्फरनगर दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत



अंदर से बंद मिला कमरा, दरवाजा किसी तरह खुलवाया तो सन्न रहे गए साथी



उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली में तैनात दरोगा रविंद्र यादव (54) अपने किराए के कमरे में मृत मिले। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी निवासी दरोगा रविंद्र यादव पुलिस लाइन से करीब 4 महीने पहले बुढाना कोतवाली में आए थे। उन्होंने कोतवाली के सामने ही एक गली में किराए पर कमरा लिया था। वह रात में अपने कमरे पर सोने के लिए गए थे। सुबह के समय वह कोतवाली के मैस में खाना खाने लेने के लिए नहीं पहुंचे तो पुलिसकर्मी उन्हें देखने के लिए कमरे पर गए तो कमरा अंदर से बंद मिला।


 कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह कमरे का गेट खुलवाया तो दरोगा रविंद्र यादव बिस्तर पर मृत हालत में पड़े मिले। उन्हें तुरंत ही सीएचसी पर ले जाया गया तो वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ हिमांशु गौरव भी पहुंचे। उन्होंने दरोगा के परिजनों को सूचना कराई और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस हार्ट अटैक से मौत होना मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

आजमगढ़ दीदारगंज असलहे के साथ दबोचा गया ईनामी गैंगस्टर नखड़ू गैंग बनाकर मादक पदार्थों एवं पशुओं की करता था तस्करी


 आजमगढ़ दीदारगंज असलहे के साथ दबोचा गया ईनामी गैंगस्टर नखड़ू



गैंग बनाकर मादक पदार्थों एवं पशुओं की करता था तस्करी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुखबिर की सूचना के आधार पर दीदारगंज पुलिस ने मंगलवार की सुबह क्षेत्र के महुआरा ग्राम स्थित नहर पुलिया के पास से 25 हजार रुपए के इनामी एवं गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों सहित मिर्जापुर जिले में भी करीब डेढ़ दर्जन संगीन मामले पंजीकृत हैं।


मादक पदार्थों एवं पशुओं की तस्करी के मामले में कुख्यात रहे सरायमीर थाना क्षेत्र के पूनापोखर निवासी धर्मवीर उर्फ नखड़ू सोनकर और उसके सहयोगी सरायमीर क्षेत्र के नई बाजार निवासी लौटू मौर्य के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। गैंग लीडर नखड़ू के फरार होने की दशा में पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 25 हजार रुपए पुरस्कार घोषित किया गया था। मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी दीदारगंज को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि नखड़ू सोनकर कहीं भागने की फिराक में क्षेत्र के महुआरा ग्राम स्थित नहर पुलिया पर बैठा है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी कर नखड़ू सोनकर को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से .315 बोर तमंचा व दो कारतूस बरामद किया।