Wednesday, 4 October 2023

वाराणसी दर्दनाक हादसा,कार और ट्रक की भिड़ंत में 8 की मौत सिर्फ 4 साल का बच्चा बचा, हालत गंभीर


 वाराणसी दर्दनाक हादसा,कार और ट्रक की भिड़ंत में 8 की मौत 


सिर्फ 4 साल का बच्चा बचा, हालत गंभीर


उत्तर प्रदेश वाराणसी से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। वाराणसी के सुरही गांव में कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतकों की पहचान पीलीभीत निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सभी वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे और वापस घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 


वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। कार सवार लोग काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर वापस लौट रहे थे। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। सभी के घर वालों को सूचना दे दी गई है। एक चार साल का बच्चा बचा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक ग्राम मुजफ्फरनगर डाकखाना दूधियाखुर्द थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत के रहने वाले बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


मृतकों में माधोटांडा क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी विपिन यादव (32) उनकी मां गंगा देवी (48) शामिल है। वहीं दूसरे परिवार भी इसी गांव का शामिल है। महेंद्र पाल (43) अपनी परिवार के बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जन करने के लिए पत्नी चंद्रकाली (40) और पूरनपुर क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव निवासी भाई दामोदर प्रसाद (35) दामोदर की पत्नी निर्मला देवी (32) और पांच साल के पुत्र शांति स्वरूप के साथ गए थे। इसके अलावा माधोटांडा क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी राजेंद्र पुत्र राम भजन (55) भी शामिल थे। पूरनपुर क्षेत्र के पिपरिया दुलई निवासी अमन (24) चला रहे थे। हादसे में पांच वर्षीय बच्चा शांति स्वरूप की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य सभी की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के इस चर्चित आइएएस ने दिया इस्तीफा फरवरी से चल रहे थे सस्पेंड; पत्नी भी हैं डीएम


 उत्तर प्रदेश के इस चर्चित आइएएस ने दिया इस्तीफा


फरवरी से चल रहे थे सस्पेंड; पत्नी भी हैं डीएम



उत्तर प्रदेश लखनऊ गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक ड्यूटी के दौरान कार के आगे फोटो खिंचवा कर इंटरनेट मीडिया पर डालने के कारण चर्चा में आए आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। वर्ष 2011 बैच के आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे हैं। वह मूलतः जौनपुर के निवासी हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा की डीएम हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने जौनपुर में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन कराया जिसमें मुंबई से आए कुछ फिल्म कलाकार भी शामिल हुए थे। 


इस कार्यक्रम को उनके अगले लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा था। उनके त्यागपत्र से साफ हो गया है कि वह चुनाव मैदान में उतर कर राजनीति में भाग्य आजमाने जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव में उनके आचरण को उचित न मानते हुए उन्हें नवंबर 2022 में प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया था। इसके बाद भी उन्होंने नियुक्ति विभाग में रिपोर्ट नहीं किया। इस पर राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया था।

Tuesday, 3 October 2023

आजमगढ़ दहेज में कार न मिलने पर जलाकर कर दी थी विवाहिता की हत्या आरोपी सास, ससुर तथा पति को 8 वर्ष कारावास की सजा


 आजमगढ़ दहेज में कार न मिलने पर जलाकर कर दी थी विवाहिता की हत्या


आरोपी सास, ससुर तथा पति को 8 वर्ष कारावास की सजा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दहेज हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत में आरोपी सास ससुर तथा पति को आठ वर्ष के कारावास तथा ढाई हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने मंगलवार को सुनाया। अभियोजन कहानी के अनुसार वादी मुकदमा प्रकाश चंद्र शुक्ला निवासी आतापुर थाना तहबरपुर की पुत्री प्रियंका का विवाह वर्ष 2009 में अवनीश तिवारी पुत्र लालमनि तिवारी निवासी करनपुर इटौरा थाना अहरौला के साथ हुई थी।


 प्रियंका की विदाई शादी के समय नहीं हुई थी। शादी के तीन साल बाद गौने के समय जब विदाई की बात आई तभी ससुरलवालों की तरफ से वादी मुकदमा से दहेज के रूप में कार की मांग की गई। किसी तरह रिश्तेदारों के समझाने पर विदाई हुई थी। दहेज की मांग को लेकर ससुराल में प्रियंका का उत्पीड़न जारी रहा। अंततः इसी दहेज की मांग को लेकर 13 जून 2014 को ससुराल में प्रियंका की जलाकर हत्या कर दी गई पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद पति अवनीश ,सास उर्मिला तथा ससुर लालमनी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया।


 अभियोजन पक्ष की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी, शिवाश्रय राय तथा आनंद सिंह ने कुल 11 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया।दोनों पक्षों के दलीलो को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी पति अवनीश,सास उर्मिला तथा ससुर लालमनी को आठ वर्ष के कारावास तथा ढ़ाई हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

फिरोजाबाद अधिकारियों के सामने ही ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला, 2 महिला कांस्टेबल घायल भूमि विवाद में देवरिया के बाद दूसरा सनसनीखेज मामला


 फिरोजाबाद अधिकारियों के सामने ही ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला, 2 महिला कांस्टेबल घायल


भूमि विवाद में देवरिया के बाद दूसरा सनसनीखेज मामला


फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीन विवाद में सोमवार को ही एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह की हत्या कर दी गई। भूमि विवाद में ही अब फिरोजाबाद में अधिकारियों के सामने ही ट्रैक्टर चढ़ाकर एक बुजुर्ग की जान ले ली गई। वारदात में कई पुलिस वाले घायल हुए हैं। कुछ को गंभीर चोट लगी है। सनसनीखेज वारदात की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आरोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घटना थाना नारखी के गांव कायथा में हुई है। बताया जाता है कि गांव के जगदीश ने नीलामी में एक जमीन खरीदी थी। इसी पर कब्जा दिलाने के लिए तहसील से राजस्व विभाग और पुलिस की टीमें पहुंची थीं।


 इसी दौरान जमीन पर अपना कब्जा बताते हुए कुछ लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से जगदीश की मौत हो गई। घटना में दो महिला कांस्टेबल कोमल और राधारानी भी घायल हो गई हैं। घायल सिपाही ने बताया कि हम लोग भूमि विवाद में गए थे। वहां महिलाएं दुर्व्यवहार कर रही थीं। वह मान नहीं रही थीं। इस पर हम लोगों ने महिलाओं को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसी बीच उनकी तरफ से एक युवक ट्रैक्टर लेकर आया और गाड़ी में तेजी से टक्कर मारी। ट्रैक्टर को पीछे करके दो बार टक्कर मारी। हम लोग नीचे गिर गए। इसके बाद उसने ट्रैक्टर पीछे करके हम लोगों पर चढ़ा दिया। जो लोग साथ में थे उन्हें बहुत चोट लगी है। सभी को चोट लगी है।


 बताया कि चार-पांच पुलिस वाले घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जगदीश दिल का मरीज था और उसकी हार्टअटैक से मौत हुई है। वहीं, पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूचना के बाद उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। एसपी सिटी, एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे हैं।

आजमगढ़ जीयनपुर विदेश भेजने के नाम पर 1.78 लाख की ठगी पीड़ित को दिया फर्जी टिकट व वीजा, मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ जीयनपुर विदेश भेजने के नाम पर 1.78 लाख की ठगी


पीड़ित को दिया फर्जी टिकट व वीजा, मुकदमा दर्ज


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत मनिकाडीह में विदेश भेजने के नाम पर एक लाख 78 हजार रू की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित को फर्जी टिकट व वीजा दे दिया गया था। शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


मनिकाडीह निवासी रामजन्म ने आरोप लगाया कि चांदपट्टी निवासी एक मुस्लिम दोस्त की ससुराल देवरिया जनपद के मदनपुर में है। उसने मुझसे कहा कि मदनपुर का एक व्यक्ति विदेश भेजता है। रामजन्म अपने मित्र के साथ देवरिया जनपद के मलटी मठिया चौराहा मदनपुर निवासी रज्जाक अहमद उर्फ रहीम से मिला। रज्जाक का भांजा मंसूल आलम उर्फ बबलू निवासी पड़री भटनी देवरिया से संपर्क किया। उसने कहा कि आजाद वीजा 6 माह में मंगवा देंगे। पहले एक लाख 10 हजार रुपये देने होंगे। पीड़ित ने एक लाख 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद उसने वीजा,मेडिकल और टिकट के नाम पर 78 हजार रुपये दो बार में लिए। पीड़ित ने खाते में रुपये भेजा। इसके बाद उसे वीजा दे दिया।


 मुंबई में मेडिकल कराया। टिकट दूसरे के नाम का दे दिया। जांच करने पर पता चला कि वीजा फर्जी है। पीड़ित ने रज्जाक से संपर्क कर रुपये की मांग की तो वह धमकी देने लगा। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Monday, 2 October 2023

आजमगढ़ आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष व मंडल प्रभारी का हुआ चयन


 आजमगढ़ आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष व मंडल प्रभारी का हुआ चयन 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनार्दन एडवोकेट जिला अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ लीगल सेल आजमगढ़ के कार्यों व मेहनत और लगन के साथ निस्वार्थ भाव से कार्य देख  शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जनार्दन एडवोकेट पर विश्वास है कि बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी एवं मान्यवर् साहब कांशीराम जी की विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के लिए आजाद समाज पार्टी काशीराम के जनार्दन एडवोकेट को मंडल प्रभारी विधि प्रकोष्ठ लीगल सेल मण्डल आजमगढ़ नियुक्त किया गया जो एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद व मोहन श्याम आर्य एडवोकेट चेयरमैन विधिक प्रकोष्ठ लीगल सेल के निर्देशानुसार शीर्ष नेतृत्व में अनूप कुमार एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ लीगल सेल आजाद समाज पार्टी काशीराम उत्तर प्रदेश के द्वारा पूरी उम्मीद और विश्वास से यह जिम्मेदारी दी गई है और जिले का जिला अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ लीगल सेल आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद एडवोकेट को नियुक्त किया गया है।


आजमगढ़ सत्य, अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं सच्चाई और सादगी के अग्रदूत पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिसकर्मियों को दिलाई गई कर्तव्य निष्ठा की शपथ


 आजमगढ़ सत्य, अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं सच्चाई और सादगी के अग्रदूत पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिसकर्मियों को दिलाई गई कर्तव्य निष्ठा की शपथ

 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आज दिनांक-02.10.2023 को पुलिस लाईन परिसर आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर प्रतिमा का माल्यार्पण कर सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा व प्रतिसार निरीक्षक आजमगढ़ सहित विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त कार्यालयों व थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई।