Tuesday, 9 January 2024

आज़मगढ़ मण्डलायुक्त ने किया महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण कार्यों की गति धीमी नहीं पड़नी चाहिए, दी गयी समयावधि के अन्दर पूरा हो कार्य-मण्डलायुक्त


 आज़मगढ़ मण्डलायुक्त ने किया महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण



कार्यों की गति धीमी नहीं पड़नी चाहिए, दी गयी समयावधि के अन्दर पूरा हो कार्य-मण्डलायुक्त



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मण्डालयुक्त मनीष चौहान ने मंगलवार को तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम अस्पालपुर-आजमबॉध में निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम विश्वविद्यालय से ग्राम समेंदा तक मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली निर्माणाधीन 2.4 किमी लम्बी फोर लेन सड़क का मुआयना किया, जहॉं कार्य प्रगति पर पाया गया। फोरलेन सड़का का कार्य विलम्बित होने के सम्बन्ध में मुख्य अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग ने बताया मिट्टी गीली होने के कारण कार्य कुछ बाधित हुआ है, परन्तु मिट्टी शीघ्र सुखाने के लिए चूना आदि की व्यवस्था कर ली गयी है तथा सड़का निर्माण का कार्य इस माह में पूर्ण करा लिया जायेगा।


 मण्डलायुक्त श्री चौहान ने प्रशासनिक भवन में 3डी मॉडल के अवलोकन के दौरान अकेडमिक भवन, आवासीय भवन, छात्रावास आदि की निर्माण प्रगति की विस्तार से समीक्षा किया। विश्वविद्यालय की कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-5 के अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि साइट पार्ट-1 में कार्य अन्तिम चरण में है तथा साईट पार्ट-2 में भी कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अकेडमिक भवन में बाहरी पेंटिंग का कार्य चल रहा है, जो 3-4 दिनों में पूर्ण हो जायेगा।


 अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि लैण्ड स्केपिंग हो गयी है तथा हैण्डओवर के यूनिवर्सिटी की टीम का भी गठन हो चुका है। उन्होंने कहा कि आवासीय भवन को इस माह के अन्त तक पूरा कर लिया जायेगा।


मण्डलायुक्त श्री चौहान ने इस प्रशासनिक भवन तथा आवासीय भवनों का भ्रमण किया तथा कक्षों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग तथा अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड एवं निर्माण खण्ड-5 को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में कार्यों की गति धीमी नहीं पड़नी चाहिए तथा जो समयावधि दी गयी है उसके अन्दर सभी निर्माण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग योगेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-5 उदय प्रताप सिंह, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड संकर्षण लाल, सहायक अभियन्ता अंकिता शाही एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा नसबंदी के बाद महिला की हालत बिगड़ने से मौत परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप


 आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा नसबंदी के बाद महिला की हालत बिगड़ने से मौत


परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ नसबंदी के बाद एक महिला की हालत बिगड़ी और फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने नसबंदी करने वाले डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसने महिला की मौत पर उसे नसबंदी के लिए ले जाने वाली आशा बहू व अन्य के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर मुकदमा भी पंजीकृत कराया। वहीं सीएचसी प्रभारी ने नसबंदी में लापरवाही से इंकार किया और कहा कि किन्हीं अन्य कारणों से महिला की मौत हुई है।


 निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां दक्षिण बस्ती निवासिनी सुभावती देवी 36 का 5 जनवरी 2024 को सीएचसी रानी की सराय पर लगे कैंप में नसबंदी का आपरेशन हुआ था। उसे गांव की आशा बहु इंद्रावती ब्लाक पर लेकर गई थी। नसबंदी आपरेशन के बाद 5 जनवरी 2024 की देर शाम उसे घर पहुंचा दिया गया। छह को उसकी तबीयत खराब हुई तो पुनः सीएचसी पर दिखाया गया। जहां तबीयत में सुधार न होने पर उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला महिला अस्पताल से उसे 7 जनवरी 2024 को राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात सुभावती की मौत हो गई।


 मृतका के पति सेवालाल का आरोप है कि उसकी पत्नी के आपरेशन में लापरवाही हुई और बिना उसकी अनुमति के ही आपरेशन कराया गया। उसने बताया कि आपरेशन के बाद उसकी पत्नी को पूरे दिन एंबुलेंस में बैठा कर घुमाने के बाद देर शाम घर छोड़ा गया। सुभावती दिव्यांग थी वह तीन पुत्री व एक पुत्र की मां थी। सुभावती की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया है। पति ने इस बाबत आशा बहु व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ थाने में तहरीर भी दिया है।


चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी रानी की सराय डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि महिला की मौत नसबंदी आपरेशन के कारण नहीं हुई है। उसे शौच करने में पहले से परेशानी थी, जिसके बारे में उसने आपरेशन के पूर्व कुछ बताया नहीं था। संभवतः उसकी कारण से महिला की मौत हुई है।


थाना प्रभारी, निजामाबाद सच्चिदानंद यादव ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। इसके साथ ही सीएमओ को भी सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम व सीएमओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश 6 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला जें रवींद्र गौड़ आगरा के नए कमिश्नर बने


 उत्तर प्रदेश 6 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला



जें रवींद्र गौड़ आगरा के नए कमिश्नर बने



लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को छह आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया जिसमें आगरा के कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह शामिल हैं। उनकी जगह गोरखपुर के आईजी रेंज जें रवींद्र गौड़ को आगरा का नया कमिश्नर बनाया गया है। प्रीतिंदर सिंह को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।


 इसके अलावा प्रयागराज के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज का आईजी रेंज बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को गोरखपुर का आईजी रेंज बनाया गया है। कारागार विभाग में तैनात शिवहरि मीना को गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

एटा प्यार का दर्दनाक अंत, गार्गी की मौत के बद जिंदगी की जंग हार गया सुरजीत दोनों ने एक संग खाया था जहर


 एटा प्यार का दर्दनाक अंत, गार्गी की मौत के बद जिंदगी की जंग हार गया सुरजीत


दोनों ने एक संग खाया था जहर




उत्तर प्रदेश एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी दीपक गुप्ता के मकान में किराए पर रहने वाली नर्स गार्गी यादव निवासी मदीपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद ने अपने प्रेमी सुरजीत यादव निवासी नगला मान्धाती थाना एका के साथ विषाक्त पदार्थ खाया था। रविवार की सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां गार्गी ने दम तोड़ दिया था। जबकि सुरजीत को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था, यहां मंगलवार तड़के लगभग 5.10 बजे सुरजीत भी जिंदगी से जंग हार गया और दम तोड़ दिया।


 मृतक के भाई अवधेश कुमार ने बताया कि पहले दिन से ही हालत गंभीर बनी हुई थी, इलाज के बाद भी कोई विशेष आराम नहीं मिल रहा था और हालत स्थिर बनी हुई थी। एनएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक पल-पल निगरानी भी कर रहे थे, लेकिन शरीर में विषाक्त पदार्थ फैल जाने से संक्रमण अधिक हो गया। यह बात चिकित्सकों ने बताई। इसके बाद इलाज लगातार चला लेकिन मंगलवार की सुबह करीब 5.10 बजे मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि सुरजीत पर गांव भैंडी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद के एक युवक की हत्या करने का आरोप लगा था, इसका मुकदमा दर्ज होने पर वांछित के रूप में अपनी प्रेमिका गार्गी के पास आकर रहने लगा था। यहां दोनों ने हत्या के मुकदमे में जेल जाने और फिर कभी नहीं मिलने की आशंकाओं के चलते विषाक्त पदार्थ शनिवार की रात किसी समय खा लिया था। रविवार की सुबह मकान मालिक ने लगातार उल्टियां होने की आवाजें सुनीं तब जाकर देखा था। लेकिन कमरा अंदर से बंद था। तब पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने दोनों का सुसाइड नोट और विषाक्त खाने से पहले का वीडियो फोन से बरामद किया था।

Monday, 8 January 2024

आजमगढ़ मुबारकपुर मांगने गई थी उधार, खाते से ले लिया गोल्ड लोन बैंक प्रबन्धक पर मिले होने का लगाया आरोप पीड़िता महिला ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार


 आजमगढ़ मुबारकपुर मांगने गई थी उधार, खाते से ले लिया गोल्ड लोन


बैंक प्रबन्धक पर मिले होने का लगाया आरोप


पीड़िता महिला ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलऊर की एक महिला ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति द्वारा बैंक मैनेजर की मिलीभगत से कूटरचित तरीके से उसके खाते से गोल्ड लोन का पैसा निकालने और धोखाधड़ी का मुकदमा कर दिये जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलउर निवासी शशिकला पत्नी राजेन्द्र ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में लिखा है कि वह घरेलू कार्य के लिए पड़ोसी गॉव के राजन सिंह पुत्र वंशबहादुर सिंह, ग्राम तेजपुर से पांच हजार रुपये उधार मॉगने के लिए गयी थी ,जिस पर राजन सिंह द्वारा कहा गया कि बैंक में चलो मै तुम्हे पैसा दे दूगॉ। 30 नवम्बर 2023 को यूनियन बैक कन्धरापुर, शाखा मधुबन जनपद आजमगढ़ में गयी जिसमें राजन लगभग 12 से 3.30 बजे तक बैक में बैठाये रखा औऱ राजन सिंह द्वारा बैक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बात करके फार्म लाकर जल्दी-जल्दी हस्ताक्षर करवाया गया। बैंक के कैस काउन्टर पर खड़ा कराकर बगल में ही राजन सिंह द्वारा बैक कैशियर से अधिक मात्रा में पैसा ले लिया गया।


 कैसियर द्वारा बताया गया कि यह पैसा गोल्ड लोन के माध्यम से शशिकला पत्नी राजेन्द्र के नाम से चार लाख पन्द्रह सौ रूपया कैस में जो आपके साथ राजन सिंह आये है उन्ही को दिया गया है। राजन सिंह पुत्र श्री बंशबहादुर सिंह के साथ इनका भतीजा मनीष सिंह पुत्र अशोक सिंह, ग्राम तेजपुर भी था। जब वह राजन सिंह से पूछा कि शशिकला के नाम से गोल्ड लोन क्यों लिये है, तो राजन सिंह द्वारा बताया गया है कि तुम्हारे नाम से गोल्ड लोन नहीं लिया है वह अपना सोना रखा है इसे जमा कर देगा। यही कहकर 5,000 मुझे उधार के रुप में पीड़िता को दिया गया। जब कुछ दिन बाद बैंक मैनेजर शशिकला के घर पहुंचे तो पता चला कि शशिकला के नाम से ही गोल्ड लोन है। इस सम्बन्ध में राजन सिंह से पीड़िता ने पूछा कि फर्जी तरीके से फंसाकर क्यो उसके नाम पर नकली गोल्ड रखकर पैसा लिया गया, तो उनके द्वारा कहा गया कि मुझे खेत की रजिस्टरी कराना था तो इसलिए मैंने पैसा लिया है मैं पैसा जमा कर दूँगा, मेरे द्वारा विरोध करने पर मुझे जाति सूचक शब्दों के साथ गाली देते हुए मारपीट पर उतारू हो गये। इसके बाद वह बैंक मैनेजर से मिलकर मेरे नाम कन्धरापुर थाने में फर्जी तरीके से मुकदमा करवा दिये। 


पीड़िता ने आरोप लगाया कि राजन सिंह पुत्र बंशबहादुर सिंह और बैंक मैनेजर (रोहित कुमार सिन्हा पुत्र अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, शाखा कन्धरापुर, आजमगढ़) पूर्ण रुप से मेरे खिलाफ जालसाजी किये हैं। उन्होंने इस प्रकरण की जाँच कर राजन सिंह व अन्य बैंक कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा उसके नाम से लिए गये गोल्ड लोन को राजन सिंह से जमा करवाने तथा उसके खिलाफ हुए फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग की है।

बरेली बैंककर्मी को दिया चाय का ऑफर, कमरे में घुसते ही की शर्मनाक हरकत 2 महिलाओं समेत 3 को भेजा जेल


 बरेली बैंककर्मी को दिया चाय का ऑफर, कमरे में घुसते ही की शर्मनाक हरकत


2 महिलाओं समेत 3 को भेजा जेल




उत्तर प्रदेश बरेली में हनी ट्रैप गिरोह ने बैंक के फील्ड ऑफिसर को अपने जाल में फंसा लिया। दो महिलाओं ने चाय के बहाने कमरे के अंदर बुलाया, फिर उससे शर्मनाक हरकत की। इसी दौरान वहां पुलिस की वर्दी में आए गिरोह के सदस्य ने बैंककर्मी को धमकाकर अपने खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच कर हनी ट्रैप गिरोह के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें जेल भेजा गया। 


मिली जानकारी के अनुसार इज्जतनगर क्षेत्र के निवासी निजी बैंक के फील्ड ऑफिसर ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी शाखा में नवादा शेखान निवासी नेहा लोन लेने आई थी। इस वजह से वह उसे जानते थे। शुक्रवार को वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में नेहा मिल गई। उसने सहेली अलीशा के घर छोड़ने के लिए लिफ्ट मांगी। वह नेहा को लेकर नूरी नगर निवासी अलीशा के घर पहुंचे।


अलीशा ने चाय पीने की बात कहकर अंदर बुला लिया। फील्ड ऑफिसर के अंदर जाते ही दोनों महिलाएं उनसे शर्मनाक हरकत करने लगीं। उसी वक्त दो लोग खुद को पुलिसवाला बताकर अंदर आ गए। इनमें पुलिस की वर्दी पहने बब्बू ने तमंचा दिखाकर उन्हें धमकाया। उसने कहा कि तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। वह गिड़गिड़ाए तो आरोपियों ने मामला खत्म करने के बदले में दो लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी। इन लोगों ने एडवांस के तौर पर फील्ड ऑफिसर के मोबाइल से कोड स्कैन कर 25 हजार रुपये अलीशा के नंबर पर ट्रांसफर कर लिए।


 पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। जब बैंककर्मी ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि ये लोग हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से वसूली करते हैं। इसके बाद उन्होंने बारादरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों से पुलिस की वर्दी, तमंचा, मोबाइल व कार बरामद हुई। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों का एक साथी बदायूं निवासी जुबैर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

आजमगढ़ सिधारी ट्रक की चपेट में आने से स्कूल प्रबन्धक की हुई मौत आज सुबह स्कार्पियो से आजमगढ़ शहर आते समय हुआ हादसा


 आजमगढ़ सिधारी ट्रक की चपेट में आने से स्कूल प्रबन्धक की हुई मौत 


आज सुबह स्कार्पियो से आजमगढ़ शहर आते समय हुआ हादसा


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के चकबिलिन्दा गांव के पास आज सुबह 08 जनवरी 2024 को ट्रक की चपेट में आने से स्कार्पियो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के हांसापुर गांव निवासी देवीलाल यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र स्व0 चन्द्रशेखर यादव आज सुबह करीब 8 बजे अपने घर से स्कार्पियो से शहर की तरफ आ रहे थे। चकबिलिन्दा गांव के पास सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक के पिता चन्द्रशेखर यादव पूर्व महाप्रधान थे। मृतक हांसापुर स्थित बीआरके महाविद्यालय का प्रबन्धक था।