Wednesday, 11 June 2025

आजमगढ़ रौनापार अम्बेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से भारी आक्रोश, ग्रामीणों ने जाम की सड़क ग्रामीणों ने की नई प्रतिमा, सीसीटीवी और सुरक्षा गेट लगाने की मांग प्रशासन का हस्तक्षेप, तहसीलदार ने दिए ग्राम प्रधान को निर्देश


 आजमगढ़ रौनापार अम्बेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से भारी आक्रोश, ग्रामीणों ने जाम की सड़क



ग्रामीणों ने की नई प्रतिमा, सीसीटीवी और सुरक्षा गेट लगाने की मांग


प्रशासन का हस्तक्षेप, तहसीलदार ने दिए ग्राम प्रधान को निर्देश


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के बीबीपुर भीमबर गांव में मंगलवार रात अज्ञात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने भीमबर बाजार-गोसाई मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्री और सुरक्षा गेट की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


सूचना मिलते ही रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे मौके पर पहुंचे। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार और गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष अवनीश धर्मदर्शी ने भी ग्रामीणों की मांगों को प्रशासन के सामने रखा। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था।


 तहसीलदार ने ग्राम प्रधान को तत्काल सीसीटीवी और गेट लगवाने का निर्देश दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त किया। नई प्रतिमा मंगवाकर स्थापना की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tuesday, 10 June 2025

आजमगढ़ सिधारी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, हत्या की आशंका पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची


 आजमगढ़ सिधारी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, हत्या की आशंका



पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के आजमगढ़-छतवारा मार्ग पर बेलनाडीह गांव के समीप मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिधारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। ग्रामीणों और राहगीरों ने घटना को हत्या का मामला बताते हुए गहरी चिंता जताई है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सिधारी पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी है।


 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

आजमगढ़ मेंहनगर मां ने 6 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर की हत्या, बेटा गंभीर रूप से घायल पहले खुदकुशी का किया प्रयास फिर बच्चों पर किया वार


 आजमगढ़ मेंहनगर मां ने 6 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर की हत्या, बेटा गंभीर रूप से घायल 



पहले खुदकुशी का किया प्रयास फिर बच्चों पर किया वार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक मां ने अपनी छह वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और अपने तीन वर्षीय बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बेटा वर्तमान में आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।


जानकारी के अनुसार, गौरा गांव निवासी सुनील यादव, जो लखनऊ में वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए 20 दिन पहले गांव आया था। सोमवार देर शाम सुनील की पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुनील ने पत्नी को रोका, जिससे वह और उग्र हो गई। गुस्से में उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।


हालांकि, देर रात उसने अपनी छह वर्षीय बेटी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और तीन वर्षीय बेटे पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।



 घटना की सूचना मिलते ही मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुनील यादव ने अपनी पत्नी के खिलाफ मेंहनगर थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Monday, 9 June 2025

आजमगढ़ कप्तानगंज सब इंस्पेक्टर की अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, कई घायल घायलों को लोगों ने एम्बुलेंस से भेजा अस्पताल


 आजमगढ़ कप्तानगंज सब इंस्पेक्टर की अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, कई घायल



घायलों को लोगों ने एम्बुलेंस से भेजा अस्पताल



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार के पास मदनपट्टी चौराहे पर सोमवार की दोपहर को सब इंस्पेक्टर की अनियंत्रित कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें कई घायल हो गये।


 मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक उस्मान गनी खान अम्बेडकर नगर जिले में उप निरीक्षक पद पर में तैनात हैं। वे अपनी निजी कार से सरकारी कार्य हेतु जनपद आजमगढ़ आ रहे थे। घायलों को लोगों ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया।

आजमगढ़ गंभीरपुर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत सुबह कॉलेज जाते समय हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम


 आजमगढ़ गंभीरपुर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत



सुबह कॉलेज जाते समय हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम




उत्तर प्रदेश, आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नंदी भौजी के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई। मृतक छात्राओं की पहचान आंचल यादव (21), पुत्री सुरेंद्र यादव, निवासी आहिल खनियरा और अंशिका यादव (20), पुत्री लालमुनी यादव, निवासी कूड़ेभार खनियरा के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं सुबह करीब 8:30 बजे साइकिल से श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज मईखरगपुर जा रही थीं। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से आंचल यादव को इलाज के लिए आजमगढ़ लें जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, अंशिका यादव को लालगंज के सौ बेड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की जांच जारी है।

Sunday, 8 June 2025

आजमगढ़ पुलिस ने 16 माह में बरामद किए 1775 मोबाइल फोन आज 114 फोन स्वामियों को सौंपे

आजमगढ़ पुलिस ने 16 माह में बरामद किए 1775 मोबाइल फोन




आज 114 फोन स्वामियों को सौंपे



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मई में पुलिस ने 114 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 28 लाख रुपये) बरामद किए, जिन्हें रविवार, 08 जून 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके स्वामियों को सौंपा।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरवरी 2024 से शुरू इस अभियान के तहत अब तक कुल 1775 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3 करोड़ 28 लाख रुपये) बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। इसमें वर्ष 2025 में 550 फोन शामिल हैं। गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर सीसीटीएनएस प्रभारी द्वारा इन फोनों की बरामदगी की गई।


फरवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक पुलिस ने 1661 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये) बरामद किए थे, और मई 2025 में 114 और फोन बरामद कर इस अभियान को और मजबूती दी। आजमगढ़ पुलिस का यह प्रयास नागरिकों के लिए राहत का सबब बन रहा है, और खोए हुए फोनों को उनके मालिकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर व अंतर्जनपदीय शातिर गो-तस्कर माफिया गैंग D-74 का लीडर बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव को गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर व अंतर्जनपदीय शातिर गो-तस्कर माफिया गैंग D-74 का लीडर बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव को गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।



उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले मे प्रभारी निरीक्षक शाहगंज मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन की चेकिंग के दौरान दिनांक 07.06.2025 की रात्रि करीब 19:00 बजे सायफन पुलिया बहद ग्राम ताखा पश्चिम (शिवपुर)के पास से हिस्ट्रीशीटर व शातिर अंतर्जनपदीय गो-तस्कर माफिया गैंग लीडर बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र रामबली यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।


 गिरफ्तार अभियुक्त बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव उपरोक्त एक शातिर किस्म का गो-तस्कर माफिया गैंग लीडर एवं दुराचारी मजरिया HS 73A  है व D-74 का गैंग लीडर है! गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 194/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

1. बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र रामबली यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।


आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 194/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर 

2. मु0अ0सं0 105/2022 धारा 307 भादवि व 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़

3. मु0अ0सं0 160/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़

4. मु0अ0सं0 0019/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खेतासराय जौनपुर 

5. मु0अ0सं0  116/2021 धारा 307/120बी भादवि थाना खेतासराय जौनपुर 

6. मु0अ0सं0 117/2021 धारा 120बी भादवि व 3/5/8 उ0प्र0 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि थाना खेतासराय जौनपुर 

7. मु0अ0सं0 62/2020 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना मईल थाना जनपद देवरिया। 

8. मु0अ0सं0 251/2020 धारा 120-B, 201, 302, 363, 504 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर 

9. मु0अ0सं0 009/2023 धारा  420,468,473 भादवि व 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़

10. मु0अ0सं0 49/2019 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़

11. मु0अ0सं0 122/2016 धारा 147/323/506 भादवि थाना सरपतहाँ जौनपुर 

12. मु0अ0सं0 38/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मईल जनपद देवरिया 

बरामदगी का विवरण-


  (1) 1 किलो 150 ग्राम नाजायज गाजा


गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. प्र0नि0 दीपेन्द्र सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

2. उ0नि0 मुन्ना लाल शर्मा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

3. उ0नि0 आनंद प्रजापति थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 

4. हे0का0 अनन्त यादव 5.हे0का0 सन्तोष यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।