Thursday, 10 October 2024

आजमगढ़ देवगांव में 250 किलो विस्फोटक सामान बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार पुलिस अलर्ट, डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा


 आजमगढ़ देवगांव में 250 किलो विस्फोटक सामान बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार 


पुलिस अलर्ट, डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात सूचना के आधार पर दो स्थानों से 250 किग्रा विस्फोटक पदार्थ बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा पूरे जनपद में दशहरे के पर्व को देखते हुए रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान देवगांव के वार्ड नंबर 10 में रूट मार्च के दौरान सूचना पर पुलिस ने दो दुकानों से 250 किग्रा विस्फोटक पदार्थ यानी पटाखा बरामद किया। पुलिस ने इनकी बिक्री में लगे दो लोगों को गिरफ्तार किया और कोतवाली ले आई।


एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि देवगांव के वार्ड नंबर 10 गोला बाजार में दुकान के बाहर पटाखे रखकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने इस दौरान 250 किग्रा विस्फोटक सामग्री बरामद किया। साथ ही इसकी बिक्री करने वाले सुजीत जायसवाल और धनेश्वर जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।


आगामी दशहरा, दीपावली एवं अन्य पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर डीएम नवनीत सिंह चहल एवं एसपी हेमराज मीना द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल रूट मार्च किया गया। इस दौरान उनके द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।


आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी ने बुधवार की शाम नगर में फोर्स के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पूजा पंडालों में पहुंचकर वहां शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन हो रहा है कि नहीं इसका जायजा लिया। उन्हें निर्देशित किया कि वह पूजा पंडालों में पर्याप्त व्यवस्था रखें। जिन रास्तों से प्रतिमाओं का विसर्जन होना है उन रास्तों की हालत कैसी है इसका भी निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने लोगों से सकुशल त्योहार मनाने की अपील की। एसपी ने किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।

वाराणसी भीषण हादसा, खड़े डंपर में पीछे से भिड़ी कार, 4 की मौत विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु


 वाराणसी भीषण हादसा, खड़े डंपर में पीछे से भिड़ी कार, 4 की मौत


विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु




उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कछवा रोड पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहाड़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार की भोर में बड़ा हादसा हुआ। एक ढाबे के पास हाईवे पर खड़े डंपर में विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पीछे से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें 12 वर्षीय एक बच्चा घायल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह भोर में मार्निंग वॉक करने वालों ने देखा कि एक डंपर में कार फंसी है। उसमें लोग घायल फंसे हैं। वहीं घटना के बाद डंपर चालक क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था।


 घटनास्थल से डंपर लगभग 100 मीटर दूर जा चुका था। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायल को निकलवाने के साथ एंबुलेंस बुलाकर ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया। जिसमें चार लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


 मृतकों में फूल केसरी देवी (55), दीपक कुमार पांडेय (35), दीपमाला पांडेय पत्नी दीपक पांडेय (32) व एक अन्य शामिल है। वहीं घायल शिवांश पांडेय (12) पुत्र दीपक पांडेय को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बताए गए हैं। उधर, डंपर को रोकने के दौरान लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचते ही जाम समाप्त करा दिया गया और यातायात बहाल किया गया।

बरेली घोड़े पर सवार होकर सड़क पर निकले एसएसपी अनुराग आर्य एडीजी से लेकर कमिश्नर तक ने व्यस्त इलाके का लिया जायजा


 बरेली घोड़े पर सवार होकर सड़क पर निकले एसएसपी अनुराग आर्य



एडीजी से लेकर कमिश्नर तक ने व्यस्त इलाके का लिया जायजा




उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। त्योहारों से पहले लोगों में सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी बुधवार रात सड़क पर दिखाई दिए। एडीजी से लेकर कमिश्नर तक ने कुतुबखाना के व्यस्त इलाके का जायजा लिया।


 एसएसपी ने घुड़सवार पुलिस फोर्स के साथ रेलवे क्रॉसिंग किला से चौपुला तक गश्त की। एडीजी जोन रमित शर्मा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी सिटी मानुष पारीक आदि अधिकारी रात साढ़े नौ बजे के करीब कोतवाली पहुंचे। कोतवाली से कुतुबखाना चौराहा होते हुए थाना किला क्षेत्र के बड़ा बाजार, सराय चौकी, दूल्हे मियां की मजार, सिटी सब्जी मंडी से रेलवे क्रॉसिंग किला तक अफसरों ने पैदल गश्त की। किला रेलवे क्रॉसिंग के पास घुड़सवार पुलिस का दस्ता पहुंच गया। फिर एसएसपी व एसपी सिटी घोड़ों पर सवार हो गए। इस दौरान सीओ प्रथम, सीओ द्वितीय व संबंधित थानों के प्रभारी भी फोर्स के साथ मौजूद रहे। एसएसपी अनुराग आर्य ने घोड़े पर सवार होकर पुलिस टीम के साथ चौपुला तक गश्त की। शहरवासियों को सुरक्षा का अहसास कराया।

Wednesday, 9 October 2024

आजमगढ़ जीयनपुर रामलीला के मंच पर बार बालाओं ने लगाए ठुमके वीडियो वायरल; एसपी सिटी ने दिए जांच के निर्देश


 आजमगढ़ जीयनपुर रामलीला के मंच पर बार बालाओं ने लगाए ठुमके


वीडियो वायरल; एसपी सिटी ने दिए जांच के निर्देश




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रामलीला के मंच पर अश्लील डांस का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें रामलीला के मंच पर बार बालाओं द्वारा ठुमके लगाए जा रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही एसपी सिटी ने जीयनपुर कोतवाल को जांच सौंपी है।


 बताया जा रहा है कि यह वीडियो जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक रामलीला के मंच का है। वीडियो में भोजपुरी गाने पर बार बाला आपत्तिजनक तरीके से डांस कर रही है। यह डांस रामलीला के मुख्य कार्यक्रम से पहले का बताया जा रहा है। इस डांस के द्वारा लोगों की भीड़ को इकट्ठा करने और उनका मनोरंजन करने का उद्देश्य बताया जा रहा है। हालांकि भक्ति व धार्मिक कार्यक्रम में इस प्रकार के फूहड़ नृत्य पर रोक लगाने को लेकर पहले से ही शासन प्रशासन की तरफ से गाइडलाइन जारी की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी रामलीला आयोजन समिति के द्वारा इस प्रकार की हरकत कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिलहाल, इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मंच पर डांस वीडियो की जांच की जिम्मेदारी जीयनपुर कोतवाली प्रभारी को सौंप दी गई है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ अहिरौला प्रधान ने करवाई थी पूर्व प्रधान की हत्या सहायिका की नौकरी और 50 हजार रूपये का दिया था आफर लालच में आकर पूर्व प्रधान के नजदीकी ने दिया था घटना को अंजाम


 आजमगढ़ अहिरौला प्रधान ने करवाई थी पूर्व प्रधान की हत्या


सहायिका की नौकरी और 50 हजार रूपये का दिया था आफर


लालच में आकर पूर्व प्रधान के नजदीकी ने दिया था घटना को अंजाम



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अहिरौला पूर्व प्रधान की हत्या मामले का खुलासा करते हुए अहरौला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 50 हजार की सुपारी लेकर यह हत्या की थी। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त असलहा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। अहिरौला थाने की पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीनों की गिरफ्तारी हुई।


 हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि हत्या के लिए ग्राम सहायिका की नौकरी और 50 हजार रूपए का आफर दिया गया था। पूर्व प्रधान की हत्या का आरोपी उसका नजदीकी निकला। जो पूर्व प्रधान का काम देखता था और उसके साथ सोता था।


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया- मृतक श्रीराम चौहान का अभियुक्त सतिराम चौहान के घर वालों से बहुत अच्छे संबंध थे। आरोपी पूर्व प्रधान का विश्वसनीय आदमी रहा। वर्तमान प्रधान रामसेवक चौहान व पूर्व प्रधान (मृतक) श्रीराम चौहान के बीच प्रधानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। ये लोग एक दूसरे के ऊपर मुकदमे बाजी कर रहे थे। इसी बीच वर्ष 2024 मे पंचायत सहायक की भर्ती आयी। सतिराम चौहान ने पुलिस को बताया कि इस भर्ती में मेरे छोटे भाई की पत्नी का तीसरा स्थान था। उसकी भर्ती ग्राम प्रधान के माध्यम से होनी थी। इसको लेकर सतिराम 2 महीने पहले वर्तमान प्रधान रामसेवक चौहान के घर गया, तो प्रधान रामसेवक, उनके लड़के सुरेन्द्र चौहान और प्रधान का पोता शुभम चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान मौजूद मिले। तीनों मिलकर मुझे मजाक उड़ाते हुये कहे की तुम तो पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान के आदमी हो, हम लोग तुम्हारे परिवार को नौकरी क्यों दें।


 आरोपी ने बताया कि नौकरी के लिए काफी आग्रह करने पर वर्तमान प्रधान ने एक शर्त रखी। इस शर्त के तहत प्रधान ने कहा कि तुम श्रीराम चौहान के साथ सोते बैठते हो, अगर तुम उनकी हत्या कर दो, तो तुम्हारे भयहु को पंचायत सहायिका की नौकरी के साथ साथ 50 हजार रुपए भी देंगे। शुभम चौहान ने काफी दिन पहले श्रीराम चौहान को मारने की धमकी दी थी। जान से मारने के लिये योजना बनाई थी, लेकिन सफल नहीं हो पाया था। इसके बाद सतिराम की मदद से तीनों ने पूर्व प्रधान की हत्या कर दी। इस मामले में शुभम चौहान, राम सेवक चौहान और सतिराम चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। 


इस घटना का खुलासा स्वाट टीम के प्रभारी नंद कुमार तिवारी की टीम और अहिरौला थाने के प्रभारी मनीष पॉल ने किया।


https://www.news9up.com/2024/09/blog-post_31.html


https://youtu.be/0_Wu8cnMsCk?si=Kp09pBgUkbnEy1rh


https://www.news9up.com/2024/10/10.html


https://www.news9up.com/2024/10/2_2.html


https://youtu.be/3rflwUivaHI?si=5W1VPwGU1QaLo9Xx

आजमगढ़ मार्टिनगंज पांचवा मेधावी सम्मान समारोह सम्पन्न...... नव युवक मंगल दल निकासीपुर मार्टिनगंज द्वारा आयोजित


 आजमगढ़ मार्टिनगंज पांचवा मेधावी सम्मान समारोह सम्पन्न......


नव युवक मंगल दल निकासीपुर मार्टिनगंज द्वारा आयोजित



उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के निकासीपुर गांव में मंगलवार की देर शाम नवयुवक मंगलदल द्वारा पांचवा मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन मां दुर्गा जी पूजा पंडाल स्थल पर किया गया । जिसके आयोजक शिव डेयरी मार्टिनगंज थे।कार्य क्रम में हाई स्कूल ग्राम निकासीपुर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रेजल यादव  को हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त  करने पर  मुख्य अतिथि हवलदार यादव  और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे  विश्वकर्मा व विधायक कमलाकांत राजभर  के हाथों साइकिल देकर हौशला बढ़ाया गया।


सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से बच्चों में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभा का विकास होता है। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करता है। शिक्षा से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। शिवमोहन यादव पांच वर्ष से लगातार बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।कार्यक्रम के आयोजक शिवमोहन यादव ने सबका आभार जताया।


 इस अवसर पर अशोक गौतम, सिकंदर यादव, अजीत राव, मनोज यादव, हास्य कमेडियन चंदेगुरु, डा0सुबास यादव, रजनीकांत यादव, बबलू यादव, आलोक यादव, आफताब अहमद  राजेशयादव , आदि लोग उपस्थित थे।




आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

भदोही बुलडोजर पर रामलीला पड़ी महंगी सीता स्वयंवर के दौरान हुआ बेकाबू, कई लोगों को रौंदा


 भदोही बुलडोजर पर रामलीला पड़ी महंगी



सीता स्वयंवर के दौरान हुआ बेकाबू, कई लोगों को रौंदा



उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में बुलडोजर पर रामलीला का मंचन करना भारी पड़ गया. बेकाबू बुलडोजर ने कईयों को कुचल दिया तो वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आनन-फानन में प्रयागराज के चिकित्सालय रेफर कर दिया। वही अन्य घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस इस मामले मे कुछ भी कहने से बचती नजर आई है।



यह पूरा मामला कोईरौना थाना क्षेत्र अंतर्गत इनारगांव का है, यहां चैत्र नवरात्रि में जहां मां दुर्गा की पूजा पाठ की जा रही है. वहीं गांव के मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन चल रहा है. बताया जाता है कि रविवार की देर शाम माता सीता के स्वयंवर का मंचन चल रहा था जिसमें धनुष तोड़ने के लिए कई लोग आ रहे थे. वहीं भीड़ के बीच अपनी और अपने रामलीला कमेटी की हनक दिखाने और जनता में कौतूहल मचाने के लिए पेटू राजा को बुलडोजर के माध्यम से मंच पर लाया जा रहा था।


रामलीला देखने गए शिवम शुक्ला और अंकित सेठ ने बताया कि रामलीला में प्रभु श्रीराम और सीता स्वयंवर का मंचन था जिसमें सूबे के मुखिया योगी बाबा का बुलडोजर भी था. जिस कारण वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी औप स्वयंवर में बुलडोजर से मंच के पास जाते वक्त अचानक चालक का जेसीबी से नियंत्रण हट गया. बेकाबू जेसीबी ने झालर-ट्यूबलाइट की पोल को उखाड़ते हुए बैंड बाजे के समूह को भी अपनी चपेट में ले लिया, कई लोग तो मरते मरते बचे है।


प्रत्यक्षदर्शी मेजर गौतम और संतोष गौतम ने बताया कि रामलीला में बैंड बाजा बजाने वाले आगे आगे चल रहे थे. तभी जेसीबी बेकाबू हो गया जिससे मौके पर मौजूद भारी भीड़ में अफरा तफरी मच गई लेकिन दुर्भाग्यवश बैंड वालों के साथ कुछ अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए. इस दुर्घटना में डंकापुर निवासी बैंड बाजा बजाने वाले रमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और प्रयागराज में भर्ती है. हालांकि इस मामले में पुलिस किसी भी तरह का बयान देने से बचती नजर आई।