Tuesday, 17 May 2022

थोड़ी ही देर में आजमगढ़ पहुंचेंगे पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव जानिए किनके यहां है उनका कार्यक्रम


 थोड़ी ही देर में आजमगढ़ पहुंचेंगे पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव 


जानिए किनके यहां है उनका कार्यक्रम




उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को आजमगढ़ में शोक संवेदना प्रकट करने और श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहे हैं।



 उनके आगमन की तैयारी की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत अखिलेश यादव

दोपहर डेढ़ बजे फूलपुर पवई के पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव के घर पहुंचकर उनकी मां को श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। 



इसके बाद दीदारगंज थाने के गद्दोपुर गांव निवासी पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा के घर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचेंगे। अखिलेश यादव मंगलवार को जिले में दोपहर डेढ़ बजे से लेकर 2.45 बजे तक रहेंगे।

आजमगढ़ फूलपुर कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री रूद्र महायज्ञ


 आजमगढ़ फूलपुर कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री रूद्र महायज्ञ



आजमगढ़ फूलपुर से इन्द्रराज यादव की रिपोर्ट।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ फूलपुर सोमवार कोतवाली अंतर्गत ग्रामसभा मुडियार में स्थित सिद्ध पीठ बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर के महंत अनिल महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई।



 कलश यात्रा गढवा बाबा मंदिर से चलकर सिद्ध पीठ बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर समापन किया गया। कलश यात्रा में कलश  लिए बहुत सारी बालिकाओं के अलावा बहुत सारी महिलाएं उपस्थित रही और कलश यात्रा के साथ चलती रही। 



कलश यात्रा के साथ साथ कोतवाली प्रशासन फूलपुर पूरा मुस्तैदी के साथ लगा रहा। कलश यात्रा के दौरान रथ घोड़े और हाथी के अलावा क्षेत्र के बहुत से गणमान्य व्यक्ति कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। 



कलश यात्रा के पश्चात 17 मई से यज्ञ एवं प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। 21 मई को यज्ञ का समापन एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

Monday, 16 May 2022

आजमगढ़ अतरौलिया घोड़ी चढ़ने से पहले उठी गुडलक की अर्थी कहीं कोटे का विवाद तो नहीं बना हत्या का कारण पांच नामजद सहित चार अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा


 आजमगढ़ अतरौलिया घोड़ी चढ़ने से पहले उठी गुडलक की अर्थी


कहीं कोटे का विवाद तो नहीं बना हत्या का कारण


पांच नामजद सहित चार अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अतरौलिया थाना क्षेत्र के गजन्धर पट्टी भेदौरा गांव में बीती रात हुई युवक की हत्या मामले में युवक के पिता ने पांच नामजद सहित चार अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बताते चलें कि सिद्धार्थ सिंह उर्फ गुडलक की 5 जून को शादी होने वाली थी। 



चर्चा है कि कोटे को लेकर हुए विवाद में उसकी हत्या की गई। 6 महीने पहले सस्पेंड हुए कोटे को लेकर गांव में विवाद हुआ था।

मृतक के पिता अनिल सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि मेरा भतीजा शुभम सिंह पुत्र सुनील सिंह रात करीब 9:55 बजे करमैनी ईट भट्टे के पास शौच के लिए गया, जहां पर पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। उन लोगों ने शुभम से कहा कि जाओ सिद्धार्थ सिंह उर्फ गुडलक को बुला कर लाओ।



 शुभम भागकर गुडलक के पास गया और उसको सारी बात बताई। गुडलक, शुभम के साथ मौके पर गया। जैसे ही गुडलक वहां पहुंचा, मौके पर मौजूद लोगों ने उसके सर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद आनन-फानन में गुडलक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ घर के सामने ही बदमाशों ने युवक को मारी गोली निमंत्रण से वापस लौटते समय हुई घटना मां-बाप का इकलौता बेटा था मृतक अतरौलिया थाना क्षेत्र के भेदौरा ग्राम में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक को उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।


 आजमगढ़ घर के सामने ही बदमाशों ने युवक को मारी गोली


निमंत्रण से वापस लौटते समय हुई घटना

मां-बाप का इकलौता बेटा था मृतक


अतरौलिया थाना क्षेत्र के भेदौरा ग्राम में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक को उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।



आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भेदौरा ग्राम में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक को उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।



जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भेदौरा ग्राम निवासी गुडलक सिंह उम्र 24 साल पुत्र अनिल सिंह निमंत्रण से करीब 10:45 बजे रात को वापस घर लौट रहे थे, घर के सामने ही अज्ञात मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उसको गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।



 गोली की आवाज सुनते ही घरवाले बाहर आए तो देखें गुडलक वहां खून से लथपथ पड़ा हुआ है, आनन-फानन में परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



 घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। बता दें कि गुडलक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

Sunday, 15 May 2022

उत्तर प्रदेश बांदा जनपद के नरैनी कोतवाली में आपस में ही भिड़े थानाध्यक्ष और दारोगा एक-दूसरे पर जमकर बरसाई लाठियां पुलिस अधीक्षक के आने से पहले ही दरोगा हुए फरार; किए गए निलंबित


 उत्तर प्रदेश बांदा जनपद के नरैनी कोतवाली में आपस में ही भिड़े थानाध्यक्ष और दारोगा


एक-दूसरे पर जमकर बरसाई लाठियां


पुलिस अधीक्षक के आने से पहले ही दरोगा हुए फरार; किए गए निलंबित



उत्तर प्रदेश बांदा जिले में कहीं पुलिसकर्मियों को जनता द्वारा पीटा जा रहा है तो कहीं थाने में ही पुलिसकर्मी आपस में मारपीट कर विभाग को बदनाम करने में लगे हुए हैं। मामला नरैनी कोतवाली का है, जहां थाना प्रभारी और दारोगा के बीच किसी मामले को लेकर जमकर लाठियां बरसीं। 



विवाद बच्चियों से छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गए पिता का चालान काटने के बाद शुरू हुआ।

थाना प्रभारी द्वारा जब मारपीट की सूचना SP अभिनंदन को दी गई तो वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दरोगा वहां से फरार हो चुके थे। 


पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी से विवाद की जानकारी ली। लापरवाही और व्यवहार सही न होने के आरोप में दारोगा को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए। वहीं SP के आदेश पर बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायतकर्ता पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।



बता दें कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला शख्स अपनी नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा था। आरोप है, इस दौरान दरोगा हल्का इंचार्ज आशीष पटेरिया ने उल्टा धमकाते हुए शिकायतकर्ता पिता का ही चालान कर दिया। 



इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी राकेश तिवारी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली।


इसी दौरान कहासुनी में दरोगा आशीष पटेरिया भड़क गए। विवाद इतना बढ़ गया कि थाना प्रभारी राकेश तिवारी और दरोगा आशीष पटेरिया के बीच लाठियां बरसने लगीं। वहीं मौजूद स्टाफ ने किसी तरह बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी SP अभिनंदन को दी। सूचना पर SP कोतवाली के लिए रवाना हो गए। SP के आने की सूचना पर मौका देख दरोगा आशीष पटेरिया फरार हो गए।



SP अभिनंदन ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बच्चियों से छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने आए पिता ने भी बातचीत की। बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया। वहीं, लापरवाही करने और व्यवहार सही न होने के आरोप में SP ने दरोगा आशीष पटेरिया को सस्पेंड कर दिया है और जांच के आदेश दिए।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर मे पत्रकार सुरक्षा परिषद के सौजन्य से मनाया गया ईद मिलन समारोह


 आजमगढ़ सरायमीर मे पत्रकार सुरक्षा परिषद के सौजन्य से मनाया गया ईद मिलन समारोह 



आजमगढ़ सरायमीर  ईद मिलन कार्यक्रम मे संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी निजामाबाद रवि कुमार ने कहा की गंगा जमुना की तहजीब का पता चलता है इस तरह के कार्य क्रम से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहती है 



अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पूर्वांचल प्रभारी अबुलबशर आजमी ने अपने सरायमीर स्थित कार्यालय पर ईद मिलन का भव्य आयोजन किया था जिसमे सभी पत्रकार व पत्रकार संगठनो एव समाज व कवियो ने भाग लिया था।




जिसमे मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ श्री आई.एन. तिवारी, उप चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता, उप जिला अधिकारी निजामाबाद  रवि कुमार तहसीलदार निजामाबाद शैलेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे। 



मुख्य चिकित्सा अधिकारी आई एन तिवारी अपने संबोधन में कहा कि सबसे पहले मैं सब को ईद की बधाई देता हूं और मुझे इस बात की बहुत खुशी हुई आज लोग एक साथ बैठे हैं जिससे यहां गंगा जमुना की तहजीब देखने को मिल रही है और मैं उपस्थित लोगों से कहता हूं कि कहीं भी स्वस्थ संबंधी कोई भी समस्या हो उसको बताने की कृपा करें मैं ऊंचे से ऊंचे और नीचे से नीचे गरीब लोगों तक सरकार की स्वस्थ योजना को पहुंचाने का कार्य कर रहा हूं पत्रकारों से मिलकर मुझे यह उम्मीद है कि यह लोग मेरे इस कार्य में अच्छा सहयोग करेंगे।





उप चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार ने ईद की बधाई देते हुए कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं इसी तरह हर दिन ईद की सिमेइ की मिठास लोगों में बनी रहे और शांति व्यवस्था कायम रहे। 



इसी क्रम में तहसीलदार निजामाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी शेख सलाउद्दीन, हेल्पिंग हैड सोसाइटी शबन रिजवी, आइडियल पत्रकार एसोसिएशन के चीफ सिकेटरी संजय कुमार पाण्डेय, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजभूषण, वरिष्ठ पत्रकार फिरोज तलाक अलीगी, संपादक जनहित पत्रिका वसी सिद्दीकी, समाजसेवी इफ्तिखार अहमद, समाजसेवी मिर्जा फजलेरब ने  उपस्थित लोगों को ईद की बधाई दी।



 कार्यक्रम में आए सभी मुख्य अतिथि वह पत्रकारों को स्मृति पत्र देखकर सम्मानित किया गया व ईद की सेवई खिलाई गई और माला पहना कर स्वागत किया गया।



 कार्यक्रम का संचालन रजब अली शेरवानी अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पूर्वांचल प्रभारी अबुल बशर आजमी ने की। 


इस समारोह में क्षेत्र के पत्रकार जनार्दन चौहान,बरकतुल्लाह उर्फ अबूज़र,मो.मुदस्सिर, मो 0 यासिर, मो0 आज़म , प्रेम प्रकाश दूबे, अभिनव उर्फ लकी , मो0 आमिर, मो0 सादिक , सुरेन्द्र चौहान, अभयचन्द गुप्ता , ज्ञानचन्द्र पाठक , नीरज प्रजापति अंत में संयोजक अबूल बशर आज़मी ( पत्रकार ) ने ईद मिलन समारोह में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

लखनऊ सीनियर की जगह जूनियर छात्र दे रहे थे परीक्षा, 42 निलंबित


 लखनऊ सीनियर की जगह जूनियर छात्र दे रहे थे परीक्षा, 42 निलंबित



उत्तर प्रदेश लखनऊ MBBS Exam 2022 केजीएमयू में एमबीबीएस की आंतरिक परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। 



जूनियर छात्र सीनियर की जगह परीक्षा दे रहे थे। केजीएमयू प्रशासन ने शुरुआती जांच के बाद 42 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को आठ सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। 



विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपित छात्रों के अभिभावकों को सूचना दी गई है।

केजीएमयू में एमबीबीएस छात्र पढ़ाई के दौरान विभिन्न विभागों में काम करते हैं।



 विभाग असेसमेंट टेस्ट लेते हैं। इसमें छात्रों ने कितना सीखा, इसे परखा जाता है। सभी छात्रों को टेस्ट देना जरूरी होता है। एमबीबीएस मेडिसिन एसेसमेंट टेस्ट के दौरान 21 छात्रों को अपने सीनियर की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। 



एकेडमिक्स डीन डॉ. उमा सिंह ने परीक्षा देने वाले वाले 21 छात्रों को निलंबित कर दिया है। जिन 21 छात्रों के लिए यह फर्जीवाड़ा किया गया था उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।